Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 577)

सेवा का वीणा उठाने वाले पहुंच रहे लोगों के बीच

स्वयंसेवकों ने जगह-जगह बांटा काड़ा, केएस परिवार ने किया भोजन वितरित
फिरोजाबाद। कोरोना काल में अपने भी अपनों से दूर होते देखे जा रहे है। वहीं सेवा कार्य करने का वीणा उठाने वाले कोरोना जैसी महामारी में लोगों के बीच पहुंच रहे है। मंगलवार को स्वयंसेवकों ने जगह-जगह इम्यूनिटी बढ़ाने को गरीब, असहाय लोगों के अलावा अन्य लोगों को काड़ा वितरण किया। वहीं केएस परिवार की टीम ने होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की चैखट पर पहुंच भोजन बांटा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्र नगर महानगर के बैनर तले शहर में स्वयंसेवकों द्वारा शहर में जगह-जगह काड़ा वितरण किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्रनगर महानगर कार्यवाह गौरव ने बताया कि पूरे महानगर को 10 भागों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक खंड द्वारा अलग-अलग स्थानों पर शहर में काड़ा वितरण का कार्यक्रम विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र भारत के निर्देशन में निरंतर जारी है। स्वयंसेवक राहगीरों को दीनदयाल धाम से आए आयुर्वेदिक काड़ा वितरित कर एक सकारात्मक संदेश देने का कार्य कर रहे हैं।

Read More »

फिरोजाबाद में जीत की घोषणा के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट, दो घायल

फिरोजाबाद ब्लाक में मतगणना पूरी होने के बाद वापस लौटते समय हुई मारपीट, हारे हुए प्रत्याशी पर हमला करने का आरोप
फिरोजाबाद। प्रत्याशी की मौत के बाद नौ मई को संपन्न हुए पंचायत चुनाव मतदान के बाद आज मतगणना कार्य पूरा किया गया। फिरोजाबाद ब्लाक में हार जीत का फैसला होने के बाद दोनों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। आरोप है कि हारे हुए प्रत्याशी ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर मारपीट की। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Read More »

तय रेट से ज्यादा वसूलने पर प्राइवेट अस्पताल पर होगी सख्त कार्यवाहीः डीएम

कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कोविड.19 की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गयी। इस बैठक में टीम 9 के कार्यो का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के दौरान पाया गया कि जनपद में कुल 803 सैम्पल लिए गये और कुल पाॅजिटिवरेट 14.1 प्रतिशत रही। जबकि होम आइसोलेशन में कुल 667 मरीज विद्यमान है। 738 जनपद में कुल एक्टिव केस है। कुल 47 आरआरटी टीम सक्रिय है जिन्होंने 82 मेडिकल किट वितरित किये, एल 1 में बेडों की संख्या 200 है। जबकि एल.2 में कुल 21 मरीज भर्ती है। इसमें से कुल 4 नये मरीज भर्ती हुए। इस समय क्रियाशील वेन्टीलेटरों की संख्या 15 है। इसके अलावा समीक्षा के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ अस्पतालों ने अपने यहां रेट दर नही लगायी है|

Read More »

जिलाधिकारी ने निजी चिकित्सालयों द्वारा मनमानी धनराशि वसूले जाने पर गठित की त्रिसदस्यीय समिति

कानपुर देहात। वर्तमान समय में जनपद में कोविड.19 के बढ़ते प्रसार के दृष्टिगत जनपद के 5 निजी अस्पतालों को कोविड संक्रमित व्यक्तियों के इलाज हेतु अनुमति प्रदान की गयी है। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि विभिन्न स्त्रोतों के माध्यम से मिली जानकारी के मुताबिक निजी चिकित्सालयों द्वारा कोविड.19 संक्रमित व्यक्तियों से इलाज के नाम पर मनमानी धनराशि वसूल की जा रही है तथा उनके इलाज में लापरवाही भी बरती जा रही है। उक्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया था|

Read More »

कोेरोना संकट काल में मदद के लिए बढ़ रहे हाथ

कानपुर देहात। व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान विपरीत परिस्थितियों में ही होती है। साथ ही इस बात का भी पता चलता है कि उसके अन्दर मानवीय संवेदनाऐं कितनी विद्यमान है। इसी में कुछ संस्थाऐं उभर कर सामने आ रही है जो इस कोविड.19 महामारी संकट के समय अपने स्तर से लोगों के मदद के लिए हाथ बढ़ा रही है। इसी क्रम में कानपुर देहात के जैनपुर में स्थित चर्म उत्पाद निर्यातक इकाई जामा कारपोनेशन द्वारा डिप्टी कमिश्नर उद्योग चन्द्रभान सिंह के माध्यम से एक लाख रूपये की चेक जिले की सदभावना सहयोग समिति के नाम से जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह को कलेक्टेªट कार्यालय में हस्तगत की गयी। इस इकाई के निदेशक राजीव जलान है। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने उनके इस योगदान पर धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके इस योगदान की सराहना करते हुए अन्य लोगों को भी इससे प्रेरित होने को कहा जो सक्षम है और इस तरह के योगदान को दे सकते है।

Read More »

जनपद में निकले 92 संक्रमित मरीज, 130 डिस्चार्ज, तीन की मौत

फिरोजाबाद। शहर से लेकर गांव की पगडंड़ियों तक कोरोना का कहर बना हुआ है। जनपद में कोरोना संक्रमण मरीजों के बढ़ने के अलावा लोगों की लापरवाही बढ़ती देखी जा रही है। हर स्तर पर लोग सुरक्षा को लेकर बेपरवाह बने हुये है। अब तो दो दिन से मौत के आंकड़े भी डराते नजर आ रहे है। कोरोना है भगाना-वैक्सीन जरूर लगवाना का संदेश दे जागरूक किया जा रहा है। जिससे लोग सुरक्षित हो सके।

Read More »

भारत विकास परिषद सेवा न्यास ने बैकुंठ वाहन का किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद। कोरोना काल के समय जहां एक ओर अपने अपनों के शव को काधा देने से डर रहे है। वही भारत विकास परिषद सेवा न्यास ने लोगो की मदद के लिये बैकुंठ बिहार शव वाहन की सेवा का शुभारम्भ किया है। जिससे कोरोना के इस समय मेे लोग अपनों के शव को दाह संस्कार के लिये ले जा सकते है। भारत विकास परिषद के प्रबंधक भारतेन्दु अग्रवाल (राजू) ने जानकारी देते हुये बताया कि कोरोना के समय जहां सरकार के द्वारा शव यात्रा में सीमित लोगो को ही जाने की इजाजत दी है।

Read More »

बहू और बेटे ने माँ को पटका, मौके पर ही माँ की मौत:बहू-बेटा दोनों फरार

शिकोहाबाद। क्षेत्र के थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव हरगनपुर में किसी बात को लेकर पुत्र और पुत्रवधू ने अपनी बूढ़ी मां को जमीन पर पटक दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो। घटना के बाद सारे गाँव मे मातम पसर गया और पुत्र व पुत्र वधू फरार हो गए। सूचना पर पहुंची सिरसागंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा है। मामला क्षेत्र के गाँव हरगन पुर निवासी वृद्ध चंद्रवती पत्नी स्व. वीर सहाय अपने परिवार के साथ गांव में रह रहती थी। आज सुबह तीसरे नंबर के उनके पुत्र जगत सिंह और पत्नी वीनेश का मां के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

Read More »

कोरोना मरीजों की मदद के लिए उद्यमियों ने बढ़ाया हाथ

फिरोजाबाद। जनपद में कोरोना की बेकाबू चाल ने हर तबके के लोग परेशान दिखाई दे रहे है। वहीं कोरोना पीड़ित मरीजों की मदद को नगर के कई लोगों ने आगे आकर हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है। कई उद्यमियों ने मेडीकल काॅलेज के कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों को कई चिकित्सीय उपकरण के अलावा जरूरी सामान निःशुल्क मुहैया कराया। सुबह मेडिकल काॅलेज के सौ शैया अस्पताल परिसर के बाहर नगर विधायक मनीष असीजा की मौजूदगी में उनके प्रयासों से प्रमुख समाजसेवी गोपाल बंसल व विन्नी मित्तल ने कोरोना काल में चिकित्सकों द्वारा मरीजों के इलाज को की जा रही मेहनत को लेकर अपना कुछ सहयोग प्रदान किया। उन्होंने मरीजों के उपयोग के लिए ठंडे-गर्म पानी का डिस्पेंसर, मरीजों की सेवा में लगे चिकित्सकों, कर्मचारियों के लिए 100 एन-फाइव मास्क, मरीजों की ऑक्सीजन नापने को 10 ऑक्सीमीटर, मरीजों को भाप लेने को दर्जन भर नेबुलाइजर, स्वच्छ पानी के कई कैंपर उपलब्ध कराए। प्रमुख समाजसेवी गोपाल बंसल ने कहा कि इस कार्य से मन को बहुत खुशी मिल रही है। स्वतः प्रेरणा मिल रही है।

Read More »

शहर के कई हिस्सों में लाॅकडाउन का बन रहा मजाक

फिरोजाबाद। सोमवार को शहर के थाना उत्तर क्षेत्र नगला करन सिंह कोटला रोड पर रूक रूक कर जाम की स्थिति रही। जहां ऑटो में सवारियां ठसाठस भरकर निकलीं तो वहीं वाहन चालकों का निरंतर आना जाना रहा। ऐसे में सवाल यह है कि क्या इसी तरह हो रहा सोशल डिस्टेसिंग का पालन। फिलहाल यहां के हालात थाना पुलिस की सख्ती पर सवालिया निशान खड़ा करते दिख रहे है। ऐसा नजारा शहर के कई क्षेत्रों में बना है। लाॅकडाउन लगा जरूर है पर इसको लेकर सख्ती नजर नहीं आ रही है। क्या सिर्फ दुकानें बंद होने से ही कोरोना दूर भागेगा, ऐसी चर्चायें लोगों के बीच सुनने को मिली।

Read More »