देश में बढ़ रही पोप्युलेशन की जरूरतों को पूरा करने के लिए आधुनिकरण ने सीमा लाँघ ली है। हर चीज़ के उत्पादन के लिए यांत्रिकरण के चलते इलेक्ट्रॉनिक और परमाणु से चलने वाले कारखानों के जंगल खड़े हो गए है। मोबाइल नेटवर्क और और वाई-फाई को घर घर तक पहुँचाने के लिए जगह जगह टावर खड़े कर दिए जाते है। जिसकी वजह से हमारे आसपास प्रदूषण और नुकसान कारक रेडिएशन की भरमार फैली है। शुद्ध हवा और शुद्ध पानी एक सपना बन गया है। हमारे आसपास कई फैक्ट्रियाँ धुआँ उगल रही है, कई टावर रेडिएशन फैला रहे है, धूल मिट्टी और गंदगी पनप रही होती है, नदी नाले झरनों में फैक्ट्रीयों का गंदा पानी बहा कर प्रदूषित कर दिया जाता है।
JAN SAAMNA DESK 2
चौधरी अजीत सिंह के निधन पर प्रसपा ने किया शोक प्रकट
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के निधन पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि चौधरी अजीत सिंह का निधन किसानों के संघर्ष व भारतीय राजनीति के लिए अर्पूणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम 9 के कार्यो की समीक्षा, दिये निर्देश
कानपुर देहात। कोविड.19 के बढ़ते प्रकोप को जनपद में नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह टीम 9 का गठन किया गया है। इसके तहत समस्त टीम सदस्यों को अलग.अलग दायित्व सौंपे गये है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाये जाने पर नियमानुसार कन्टेन्टमेन्ट जोन बनाया जाये। बैरीकेटिंग की जाये, सभावित संक्रमितों की कोविड जांच कर टैक किया जाये। कन्टेन्टमेन्ट जोन का सैनेटाइजेशन किया जायेए।कन्टेन्टमेन्ट जोन में डोर स्टेप डिलेवरी सिस्टम की सहायता से आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता जैसे सब्जी, दूध, फल इत्यादि की समुचित व्यवस्था की जाये। इसके अलावा कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण हेतु सम्बन्धित थानों के प्रभावी निरीक्षको/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी स्वयं प्रतिदिन मुख्य मार्ग चैाराहों एवं बाजारों आदि का निरीक्षण कर मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित करें। साथ ही इस सम्बन्ध में की गयी कार्यवाहियों को विवरण प्रस्तुत करें। इसी विवरण के तहत आज दिनांक 6 मई को 77 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गयी।
Read More »चिकित्सक व अधिकारी अपने दायित्वों का समुचित निर्वाहन करेः डीएम
कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कोविड कन्ट्रोल रूम में अधिकारियाें एवं डाक्टरों की प्रतिदिन की भाति आज भी संयुक्त बैठक का आयोजन किया। कोविड.19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उन्होंने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड संक्रमण के मद्देनजर समस्त व्यवस्थायें सुदृढ़ की जाये। निगरानी समितियां इस संक्रमण के दौरान चूंकि एक महत्वपूर्ण भूमिका में है। इसी कारण वे अपने कर्तव्यों का समुचित निर्वाह करें। इससे जुडे़ लेखपाल, आशा, एनएनम, शिक्षामित्र इत्यादि अपने दायित्वों का निर्वाहन समुचित तरीके से करें ।ताकि कोविड मरीजों की सही पहचान सुनिश्चित हो सके और सही समय पर उनका इलाज हो सके। आरआरटी टीम होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को मेडिकल किट समय पर उपलब्ध कराये जिससे उनको किसी तरह की कोई परेशानी न हो। जनपद में विद्यमान कन्टेन्टमेन्ट जोन में लगातार सेनेटाइजेशन के कार्य को किया जाये। फागिंग किया जाये, साथ ही साथ कन्टेन्टमेन्ट जोन के पास स्थित क्षेत्रों का भी सेनेटाइजेशन प्रतिदिन हो। हाटस्पाट क्षेत्रों की पहचान सुनिश्चित कर वहां कोरोना गाइडलाइन्स का सम्पूर्णता के साथ पालन कराया जाये।
उपजिलाधिकारी ने पुलिस बल के साथ किया कस्बाें का भ्रमण
शिवली/ कानपुर देहात। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामले को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार सुबह तक लॉकडाउन और बढ़ा दिया है। इस बार कोरोना कि दूसरी लहर में बढ़ रहे मामला को देखते हुए मौतों का आंकड़ा लगातार दिन पर दिन बढ़ रहा है। जिसको संक्रमित मरीजों के मामलों व बढ़ते मौतों के आंकड़ों को देखते हुए प्रशासन ने संपूर्ण लॉक डॉउन को सफल बनाने में जुटा हुआ है। उपजिलाधिकारी ने मैथा तहसील क्षेत्र के कस्बो में पुलिस बल के साथ भ्रमण कर लॉक डाउन का पालन कराते हुए व्यापारियों एवं जनता को लॉक डॉउन का पालन करने के निर्देश दिए। शासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी रामशिरोमणि ने पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र कस्बा शिवली, मैथा, बाघपुर, बैरी ए गहलौ आदि जगहों पर लॉक डॉउन का पालन कराने के लिए पुलिस बल के साथ भृमण किया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष द्वारा की हुई वर्चुअल बैठक
कार्यालयों में राज्य कर्मियों, शिक्षकों, अधिकारियों व पेंशनरों के वैक्सीनेशन कराने की व चुनाव ड्यूटी में अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध कार्यवाही न किए जाने की परिषद ने की माँग
कानपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी की अध्यक्षता में आहूत हुई वर्चुअल बैठक में राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों,अधिकारियों व पेंशनरों का वैक्सीनेशन कार्यालयों व विद्यालयों में तुरंत कराने की मांग की गई। कोरोना संक्रमण महामारी में अपनी जान जोखिम को डालकर जिस तरह से सरकारी कार्मिकों ने चुनाव ड्यूटी की और ऐसे कार्मिकों जो अपने परिवार जनों की बीमारी व स्वयं अपनी बीमारी के कारण चुनाव ड्यूटी में शामिल नहीं हो सके के विरुद्ध कोई भी कार्यवाही न किए जाने की माँग भी प्रमुखता से बैठक में सम्मिलित पदाधिकारियों ने रखी। कानपुर नगर में कोरोना संक्रमण जिस तेजी से प्रसार कर रहा है। कई कार्मिक कोरोना संक्रमित भी है। कोरोना को देखते हुए कोविड वैक्सीनेशन समय से कराए जाने हेतु जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भी प्रेषित किया गया।
Read More »वोट न देने पर अपहरण व मारपीट,मुकदमा दर्ज
सैफई, इटावा। सैफई क्षेत्र के भदेई गांव एक युवक ने अपनी ग्राम पंचायत के हारे हुए प्रत्याशी पर अपहरण व मारपीट का आरोप लगाया है| थाना वैदपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम भदेही निवासी दिनेश कुमार दिवाकर पुत्र मथुरा प्रसाद ने बताया कि मेरे गांव के अजीत यादव अभी हाल ही में हुए चुनाव में प्रधानी का चुनाव हार गए। जिसके कारण वह मुझसे रंजिश मानने लगे कल दिनांक 5 मार्च दिन बुधवार को मैं अपने लोडर से भूसा लादकर इटावा जा रहा था मेरे साथ अंकित पुत्र राज कुमार, वीरेंद्र कुमार पुत्र किशनलाल लोडर में बैठे थे। तभी करीब 10 बजे दिन में ट्यूबेल नंबर 20 इटावा कुम्हावर रोड पर खरदूली के पास मेरे गांव के अजीत यादव व उसका भाई विशाल यादव पुत्रगण नेत्रपाल सिंह व कुणाल यादव पुत्र प्रदीप कुमार व दो तीन अज्ञात लोग चार पहिया गाड़ी से आए और मेरा लोडर रुकवा लिया तमंचा व चाकू दिखाकर मुझे लोडर से उतारकर लाठी.डंडों से लात घूंसों से मारते हुए व जाति सूचक गालियां देते हुए मुझे अपहरण करके इकदिल की तरफ ले गए।
जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, घायल
फिरोजाबाद। जमीनी विवाद को लेकर थाना पचोखरा क्षेत्र में गांव के दबंग ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक का मेडिकल कराया गया। निवासी आनंदपुर सुरेश पुत्र भरत सिंह खेत पर जा रहा था। उसी समय गांव के ही दबंग ने उसे पकड़ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उस पर तमंचे से फायर कर दिया गया। पेट में गोली लगने से वह वहीं पर गिर पड़ा। उसके गिरते ही हमलावर वहां से भाग गया। तमंचे से फायर करते ही वहां सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही सुरेश के परिजन मौके पर पहुंच गए।
Read More »ट्रॉमा सेंटर में गायब हुई बिजली, हाथों से पंखे हिलाते नजर आए तीमारदार, एक मरीज की मौत
फिरोजाबाद। कोरोना काल में जिला अस्पताल के अंदर हद दर्जे की लापरवाही सामने आ रही है। कुछ ऐसा ही नजारा बुधवार को जिला अस्पताल में देखने को मिला। जहां दो घंटे तक बिजली गायब रहने के बाद एक मरीज ने दुनियां को अलविदा कह दिया। वहीं, तीमारदार मरीजों की हाथ से हवा करते नजर आए। मृतक के परिजनों का कहना था कि करीब दो घंटे तक अस्पताल में बिजली नहीं आई जबकि जनरेटर भी था, उसे चालू नहीं कराया गया। मेडिकल काॅलेज का हिस्सा सरकारी ट्रॉमा सेंटर में तीमारदार विनोद ने बताया कि वह जलेसर से आया है। मां सुुमन की तबियत खराब होने पर उन्हें यहां भर्ती कराया गया था।
Read More »रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौत
फिरोजाबाद। नेशनल हाईवें पर बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। लेकिन युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार को थाना दक्षिण क्षेतांर्गत नेशनल हाईवे पर सीएल जैन काॅलेज के समीप अनियंत्रित होकर बाइक रेलिंग से टकराई। पुलिस के अनुसार तलाशी के आधार पर युवक का नाम पृथ्वीराज चौहान पुत्र मुकेश सिंह चौहान निवासी लोहिया नगर गली नं. चार बताया गया।
Read More »
Jansaamna