फिरोजाबाद। बस स्टेंड के समीप एवं चौकी के बाहर स्थित कोल्डिंक की दुकान से अज्ञात चोर ताला तोड़कर हजारों रूपए का माल ले उड़े। पीडित दुकान मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस चौकी में दी है। देव नगर निवासी श्याम कुमार थाना उत्तर के गांधी पार्क चौकी के बाहर चाय एवं काॅल्डिंक की दुकान संचालित करते है। गुरूवार की रात्री नौ बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गये। सुबह पडोसियों ने दुकान के ताले टूटेे देखे तो उन्हाने श्याम कुमार के पुत्र को फोन कर दुकान के ताले टूटे होने की जानकरी दी। श्याम सिंह दुकान पर पहुंचकर देखा तो दुकान का सारा सामान गायब था। दुकान मालिक ने बताया की चोर दुकान से गैस के सिलेन्डर, पान मसाले के पैकेट, एवं हजारों रूपये के सामान के साथ गल्ले में रखे रूपये भी चोरी कर ले गये है। दुकान स्वमी ने चोरी की सूचना डायल 112 के साथ-साथ गांधी पार्क चैकी प्रभारी को दी। वही गंधी पार्क चैकी प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचकर दुकान का मौका मुआयना किया।
JAN SAAMNA DESK 2
पाॅच करोड गांजे समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
फिरोजाबाद। एसटीएस, एका पुलिस, सर्विलांस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए इंटरस्टेट गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने बाहरी राज्य में तस्करी को जा रहे 15.75 क्विंटल गांजा समेत तीन तस्करो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक ट्रक भी बरामद किया है। पकडे गए गांजे के कीमत पाॅच करोड रूपये बताई गई है। एसएसपी अजय कुमार के निर्देशन में जनपद में विभिन्न अभियान चलाए जा रहे है। इसी के तहत जनपद पुलिस को गुरूवार को सूचना मिली कि एक ट्रक उडीसा से गांजा भरकर जनपद के थाना एका क्षेत्र से गुजरेगा। और फिरोजाबाद और एटा में गांजे की डिलेवरी भी देगा। सूचना पर सीओ शिकोहाबाद के नेतृत्व में टीमे गठित की गई। एसओ एका नरेन्द्र शर्मा, एसटीएस प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा ने मय टीम के फरीदा मोड पर चेकिंग शुरू कर दी। तभी वहां टाटा कम्पनी का 12 चक्का ट्रक रूका। पुलिस ने ट्रक समेत तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक की चेकिंग करने पर 315 बण्डल गांजे की बरामद किए। जिसका वजन 15 क्विंटल 75 किलो ग्राम था। कीमत पाॅच करोड बताई गई है।
मरीजों की मौत पर तीमारदारों ने काटा हंगामा, जमकर की तोड़फोड़
इटावा। जिले में मंगलवार को चार कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए जमकर तोड़फोड़ की। हंगामे की सूचना पर डीएम, एसडीएम, सीओ, सीएमओ समेत दर्जनों पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के समझाने के बाद तीमारदार शांत हुए।बीओ.बता दें डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय सयुक्त अस्पताल में स्थापित 100 शैया एमसीएच विंग के कोविड अस्पताल में मंगलवार को कई मरीजों की मौत होने के बाद दोपहर बाद उनके तीमारदारों का गुस्सा फट पड़ा।
Read More »संजय श्रीवास्तव कांग्रेस सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष व प्रवीन द्विवेदी सोशल मीडिया के महानगर दक्षिण अध्यक्ष
कानपुर। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के चेयरमैन अभय पाण्डेय ने प्रवीन द्विवेदी को कानपुर महानगर दक्षिण का और संजय श्रीवास्तव को कानपुर नगर ग्रामीण कांग्रेस सोशल मीडिया का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इनके मनोनयन पर शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर दक्षिण के अध्यक्ष डा0शैलेन्द्र दीक्षित, कानपुर उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी, कानपुर नगर ग्रामीण के अध्यक्ष अमित पाण्डेय, सुशील द्विवेदी, विनोद सिंह, आर के जगत, निसार अहमद सिद्दिकी, विवेक सिंह, मीनू मिश्रा, जवाहर शर्मा, ओ पी सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
स्काउट गाइड ने कोरोना के प्रति लोगों को किया जागरूक
राजस्थान। सरकार के स्वायत्त शासन विभाग जयपुर द्वारा हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान के राज्य सचिव को पत्र द्वारा निर्देशित किया है कि कोराना की इस भयावह स्थिति से निपटने के लिए राज्य की सभी रेंजर्स एवम् रोवर को जन अनुशासन के पखवाड़े के तहत् विभिन्न गतिविधियों का संचालन करना चाहिए। इसी के अनुसरण में जिला ऑर्गेनाइजर आयुक्त मनीष शेरावत के नेतृत्व में जोधपुर की जनता को मास्क पहनने से लेकर वितरण, सामाजिक दूरी बनाने,साबुन से बार.बार हाथो को धोने तथा राजस्थान एवम् भारत सरकार द्वारा जारी कोराना गाइडलाइन का पालन करने से संबंधित कार्यक्रम आयोजत किए गए । के. एन कॉलेज की ओपन रेंजर टीम में तनिष्का अरोड़ा, अलका सिंह, हर्षिता गहलोत, राखी बोराणा, दर्शना, साक्षी, गीतांजलि, सोनिया, आश, प्रिया, हिमानी आदि ने पक्षियों के लिए परिंडे लगाने, कोविड. 19 की वैक्सीन के प्रति जनचेतना का संदेश घर.घर जाकर पहुंचाया ।
क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओ का जायजा ले अधिकारी-डीएम
बैठक से अनुपस्थित उपजिलाधिकारी जसराना का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के दिए निर्देश
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने को जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत चंद्र विजय सिंह की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रभारी अधिकारियों, सहायक प्रभारी अधिकारियों को चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी को निर्देशित करते कहा कि नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण होकर अब प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन का कार्य भी पूर्ण हो गया है। मतपत्रों पर चुनाव चिन्हों की गहनता से जांच कर लें। जिसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि न रह जाऐं। उन्होने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदान केंद्रों की व्यवस्था को देखें। कमियों को समय रहते दुरूस्त करा लें। प्रभारी अधिकारी वाहन नगर मजिस्ट्रेट को उन्होने निर्देशित करते हुए कहा कि वाहनों को पार्टियों की संख्या के आधार पर विकास खण्डों में पार्टियों के रवानगी स्थल पर भिजवाया जाना सुनिश्चित करें।
दिव्यांग आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने एनएम पर लगाया धमकी देने का आरोप
उच्चाधिकारियों से शिकायत कर मामले की जांच कराकर कार्यवाही किये जाने की मांग
फिरोजाबाद। निर्धन बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को वितरण होने वाले खाद्यान्न के सामान को कुछ लोग डकारने से बाज नहीं आ रहे हैं। खाद्यान्न सामान न देने पर एक दिव्यांग आंगनबाड़ी कार्यकत्री को एनएम ने सेंटर हटवाने की धमकी दे दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी, सीएमओ एवं संबंधित अधिकारियों से की है। साथ ही मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की है। रामगढ़ क्षेत्र के रैपुरा रोड स्थित मोहल्ला संतोष नगर में विमला देवी एक हाथ कान तथा पैरों से दिव्यांग है। जो अपने भाई गजेंद्र शर्मा राजू के घर पर आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करती है। विमला देवी का आरोप है कि 17 अप्रैल को सेंटर पर टीकाकरण हेतु एनएम संगीता गुप्ता, आशा सोनी के साथ आकर कहने लगी कि हमें पांच-पांच पैकेट दो।
निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा का शुभारम्भ
फिरोजाबाद। कोरोना के समय लोगो की मदद के लिये खाटू श्याम परिवार ने सोमवार से निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा प्रराम्भ की है। खाटू श्याम मंडल के सदस्य गोपाल उपाध्याय ने बताया कि कोरोना के समय मरीज के परिजनों को आक्सीजन सिलेंडर के लिये परेशान ना होना पडे। इसके लिये खाटू श्याम परिवार मंडल के सहयोग से शहर की जनता को निःशुल्कऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जायेगा।
Read More »प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी मतदान से संबंधित जानकारी
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को महात्मा गांधी महाविद्यालय में अनुपस्थित रहे कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मतदान से संबंधित हर प्रकार की जानकारी दी गई। कार्मिक प्रशिक्षण केवल छूटे व अनुपस्थित हुए कार्मिकों का होने के कारण सुबह की पाली में 10 से 12 कार्मिकों को बुलाया गया था। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों ने पोलिंग टीमों को मतपेटिका को खोलने एवं बंद करने के साथ सील करने की जानकारी दी। सीडीओ एवं प्रभारी अधिकारी चर्चित गौड ने कहा कि मतदान टोली किसी प्रत्याशी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करें। शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पोलिंग टीम के साथ पूरा पुलिस प्रशासन साथ खड़ा होगा।
नगर विकास मंत्री ने प्रदेश के सभी नगर निगम महापौर एवं नगर आयुक्त से किया वर्चुअल संवाद
फिरोजाबाद। कोविड-19 के बढ़ते मरीजो को देखते हुये नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन ने प्रदेश के सभी नगर निगमों के महापौर एवं नगर आयुक्त के साथ वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा की। साथ ही नगर निगम के द्वारा कोरोना की रोकथाम के लिये किये जाने वाले कार्यो पर विचार विमर्श किया गया। महापौर नूतन राठौर एवं नगर अयुक्त विजय कुमार के द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान नगर विकास मंत्री को वीडियों काॅफ्रेसिंग के माध्यम से नगर निगम के समस्त वार्डो में कोविड के बचाव के लिये चलाये जा रहे अभियान के बारे में जानकारी दी।
Jansaamna