हाथरस। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा आज पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा आगंतुक कक्ष, वाचक कार्यालय, आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक कार्यालय, डीसीआबी शाखा के अभिलेखों के रख.रखाव को चेक किया गया। तथा साफ.सफाई रखने तथा राजकीय कार्य सम्पादित करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा.निर्देश दिये।
Read More »JAN SAAMNA DESK 2
कोरोना संक्रमण से बचाव से किया जागरूक
हाथरस। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में आज जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा के निर्देानुसार नेहरू युवा मण्डल गढ़ी अहवरन विकास खण्ड सहपऊ की अध्यक्ष संतो सिसोदिया द्वारा कोराना जागरूकता के अन्तर्गत ग्राम गढी अहवरन में पंपलेट बाँटकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत सभी ग्राम वासियों को कोरोना वारयस से बचाव के उपाय बताये।
Read More »हाथरस में बिना मास्क लगाए घर से निकलने पर 560 व 138 वाहनों के चालान
हाथरस। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की दूसरी तेज रफ्तार से बढ़ती हुई लहर को देखते हुए शासन के निर्देश पर गत शनिवार रात्रि 8 बजे से आज सुबह 7 बजे तक लगाए गए करीब 35 घंटे के कोरोना कर्फ्यू के दौरान जनपद की पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में लागू 35 घंटे के कोरोना कर्फ्यू के अंतर्गत हाथरस पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के तहत सैकड़ों लोगों और वाहनों के चालान काटे गए हैं।
Read More »विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ
हाथरस। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसोली में बीती रात पति पत्नी में हुए विवाद के बाद पत्नी ने घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लेने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन घायल को लेकर उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचे जहां डक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे अलीगढ़ रैफर कर दिया है। चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसोली निवासी मालती देवी पत्नी प्रमोद के बीच बीती रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
Read More »कोरोना पर भगवती के भक्तों की आस्था पड़ रही भारी
हाथरस। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल की दूसरी लहर के तेज रफ्तार से बढ़ने के साथ ही इस समय मां भगवती के पवित्र नवरात्रों का पर्व चल रहा है। इन नवरात्रि के पर्व पर भी कोरोना संक्रमण का असर दिखाई दे रहा है। लेकिन मां भगवती की आस्था कोरोना पर भारी पड़ रही है और करीब 35 घंटे के कोरोना कर्फ्यू के बाद आज सुबह 7 बजे से जैसे ही कर्फ्यू की समय सीमा खत्म हुई। वैसे ही मंदिरों में आस्था उमड़ पड़ी और भक्तों द्वारा जमकर अपना पूजा पाठ करते हुए मां भगवती की आराधना की गई।
Read More »जेल में बन्द बन्दियों की सुनवाई व रिमांड होगी वीडियो कांफ्रेंसिंग से
हाथरस। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव चेतना सिंह ने बताया है कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह के आदेशानुसार कोविड.19 महामारी को देखते हुये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला कारागार, अलीगढ़ में निरूद्ध बंदियों को विधिक जानकारी प्राप्त कराये जाने हेतु वीडियों क्रान्फ्रेसिंग के माध्यम से एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन चेतना सिंह पूर्णकालिक सचिव की अध्यक्षता में किया गया।
Read More »ग्लास फैक्ट्री के गोदाम में बीती देर रात लगी भयंकर आग, मचा हड़कंप
फिरोजाबाद। बीती रात राजा का ताल स्थित जीएम ग्लास फैक्ट्री के गोदाम में भयंकर आग लग गई। जिससे क्षेत्र सनसनी फैल गई। फायर बिग्रेड की पहुंची दो गाड़ियों ने काफी देर तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा। वहीं दूसरी तरफ गांव सिकहरा के जंगल में लगी भयंकर आग से एक खेत की कई बीघा फसल भी चपेट में आ गई। टूण्डला क्षेत्र के राजा का ताल रोड स्थित जीएम ग्लास फैक्ट्री के गोदाम में बीती रात अचानक भयंकर आग लग गई। जिससे आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां व थाना पुलिस भी पहुँच गई। काफी देर तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा। वहीं इस संबंध में फायर बिग्रेड के साथ आये अधिकारियो ने बताया कि सूचना मिली थी कि राजा का ताल रोड स्थित जीएम ग्लास फैक्ट्री के गोदाम में संभवत शार्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल की दो गाडियाँ भी पहुँच गई। सीएफओ जसवीर सिंह भी आ गये है।
Read More »डीएम ने जारी किया आदेश
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार रात आठ से सोमवार सुबह सात बजे तक 35 घंटे के कोरोना कर्फ्यू के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों के बारे में सर्वसाधारण को बताया है कि रविवार को कंटीन्यूअस प्रोसेस इंडस्ट्रीज को चलाने की अनुमति है। इसके साथ ही साप्ताहिक बंदी होने वाले उद्योगों को छोड़कर कोविड-19 का प्रोटोकाल अनुपालन सुनिश्चित करते हुए दवा, फार्मास्यूटिकल, सैनिटाइजर बनाने वाले उद्योगों के कर्मियों एवं श्रमिकों को भी आने जाने की अनुमति होगी।
Read More »सुहागनगरी में 80 निकले संक्रमित मरीज, 23 डिस्चार्ज, एक की मौत
फिरोजाबाद। कोरोना का बम हर रोज नये रंग रूप में फूटता दिख रहा है। कभी इसकी गति एकदम तेज तो कभी लो में दिखाई देती है। लेकिन इसके बावजूद भी इसका आंकड़ा 500 पार पर जा पहुंचा। व्यापारियों वर्ग को तो अपने कामधंधे पर असर पड़ता दिख रहा है। जिससे उनके माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही है। पिछली साल लगे लाॅकडाउन के बाद फिर से काम पटरी पर चढ़ा ही था कि इस साल फिर से कोरोना की दूसरी लहर ने अटैक कर दिया। दूसरी लहर के अटैक करते ही कामधंधों पर इसका प्रभाव अधिक पड़ता देखा जा रहा है। वहीं लोग भी प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद गंभीर नजर नहीं आ रहे है। न मुंह पर मास्क है न दो गज की दूरी।
Read More »पालिकाध्यक्ष ने अश्वनी जैन को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
फिरोजाबाद। नगर पालिका परिषद सिरसागंज के कैम्प कार्यालय पर पालिकाध्यक्ष संत कुमार, सोनी शिवहरे ने जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक एवं एमडी जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को आदर्श शिक्षक की उपाधि से विभूषित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सोनी शिवहरे ने बताया कि वर्तमान वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौर में विद्यार्थी अपने विद्यालय से दूर ऑनलाइन शिक्षण प्राप्त कर रहे थे। उस दौर में अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण बनाए रखने के लिए विभिन्न ऑनलाइन कार्यक्रम किए गए। जिससे जनपद के साथ प्रदेश स्तर के विद्यार्थियों में भी विज्ञान के प्रति जागरूकता बनी रही।
Jansaamna