Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 595)

युवा सपा नेता अतुल अग्रवाल चुने निर्विरोध बीडीसी

हाथरस। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी प्रत्याशी जहां अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं, वहीं सादाबाद के पूर्व विधायक के भतीजे एवं वरिष्ठ युवा सपा नेता व विराट महाबली कुश्ती दंगल के संयोजक अतुल अग्रवाल को निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) चुन लिया गया है और उनके निर्विरोध बीडीसी चुने जाने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।  त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की प्रक्रिया के तहत गत 7 अप्रैल को जहां प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन एवं नाम वापिसी की प्रक्रिया थी|

Read More »

टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी

हाथरस। शहर से सटे गांव रघनियां रोड स्थित टायर फैक्ट्री में बीती रात अचानक लगी आग से समूचे ग्रामीण अंचल में भारी अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों में भय से हड़कम्प मच गया व फैक्ट्री से फरार हो गये। आग की उठती उग्र लपटों को देखकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण खेतिहार किसान घटना स्थल पर आ गये। अधिकतर किसान अपनी फसलों को जल कर नष्ट न हो जाएं, इस चिन्ता से चिन्तित नजर आये। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम अपने लाव लश्कर के साथ पहुंच गई। आक्रोशित किसानों के आक्रोश को भांप कर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स भी पहुंच गया व आक्रोशित किसानों को शांत करने में जुटा रहा। कई बार आक्रोशित ग्रामीण फैक्ट्री स्वामी को खोजते नजर आए। इस भयंकर आग को काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड का अमला पूरी रात लगा रहा। सुबह होते-होते आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया। उसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।

Read More »

क्रिकेट टूर्नामेंट का विधायक ने किया उद्घाटन

हाथरस।जनपद हाथरस के ब्लाॅक मुरसान के अन्तर्गत ग्राम रतिमान गढी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का विधायक सादाबाद एवं पूर्व मंत्री ने फीता काटकर  उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजक कमेटी द्वारा रामवीर उपाध्याय का फूलमाला पहनाकर एवं पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान रामवीर उपाध्याय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में क्रिकेट के खेल का तेजी से विकास हो रहा है, ग्रामीण क्षेत्र में भी युवाओं की प्रतिभा उभरती नजर आ रही है, उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेल-कूद बहुत जरूरी है।

Read More »

चुनाव में खलल पैदा करने वाले बख्शे नही जाएगे:जिलाधिकारी

बछौली व अमादपुर सहित अन्य गांवों में जिलाधिकारी ने लगाई चौपाल, पंचायत चुनाव के लिए गांव वालों से की अपील

चन्दौली। पंचायत चुनाव में खलल डालने वालों पर जिला प्रशासन की नजर है । चुनाव के दौरान उपद्रव करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा । पंचायत चुनाव के मद्देनजर सकलडीहा तहसील के बछौली व अमादपुर सहित अन्य गाँवो में जन चौपाल लगाकर मतदान को स्वतंत्र निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी संजीव सिंह व पुलिस अधीक्षक अमीत कुमार ने गांव के लोगो से अपील करते हुये मतदान के प्रति जागरूक किया। डीएम और एसपी ने चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूर्व प्रधान, ग्रामीणों, निर्वतमान प्रधान एवं आगामी चुनाव में प्रतिभाग करने वाले प्रत्याशियों के साथ चर्चा कर उन्हें चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन से अवगत कराया । डीएम ने कहा कि जिस तरह से पर्व मनाया जाता है। वैसे ही आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ चुनाव में भी प्रतिभाग करे । चुनाव को लेकर सोशल मीडिया में या स्थानीय क्षेत्र में कहीं कोई समस्या आये तो तत्काल थाने को सूचित करें। ताकि समय रहते हुये समस्या का समाधान किया जा सके।

Read More »

सफारी गाड़ी से की जा रही थी तस्करी, 23 पेटी अंग्रेजी शराब; एक गिरफ्तार

चंदौली। जिले की सैयदराजा पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान एक टाटा सफारी गाड़ी से 23 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस ने इसके साथ एक शराब तस्कर को भी पकड़ा है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को यह सफलता चेकिंग के दौरान मिली है। शराब तस्कर शराब बिहार में बेचने हेतु ले जा रहा था। गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 62/2021 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पुष्पेंद्र कुमार निवासी सैदनपुर थाना गौरी चक जिला पटना बिहार बताया है।

Read More »

पंचायत चुनाव के लिए निजी वाहनों को प्रशासन ने किया अधिग्रहित

निर्वाचन कार्य हेतु वाहन मालिक वाहनों को रखे दुरस्त, समय से करायें उपलब्ध,अन्यथा होगी कार्रवाई: डीएम

कानपुर देहात। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन.2021 की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि जनपद कानपुर देहात में पंजीकृत समस्त स्कूली बसों एवं निजी बसों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्य हेतु अधिग्रहित कर लिया गया है। समस्त स्कूली वाहन के प्रबन्धकों एंव निजी बस स्वामियों को निर्देशित किया जाता है कि 22 अप्रैल 2021 तक अपनी बसे वाहन चालकों सहित निर्वाचन कार्य हेतु तैयार कर ले। यदि कोई वाहन स्वामी दिनांक 23 अप्रैल 2021 को निर्वाचन कार्याे के लिए अपनी वाहन बस उपलब्ध नही कराता है। तो उसके विरूद्ध निर्वाचन से सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया जायेगा। किसी भी परिस्थिति में जनपद में पंजीकृत बसों वाहनों को निर्वाचन कार्य से कोई छूट अनुमन्य नही होगी। अगर वाहन समय पर उपलब्ध नही हो पायेगें इसका समस्त उत्तरदायित्व सम्बन्धित वाहन स्वामी का होगा।

Read More »

पंचायत चुनाव में सभी व्यवस्थायें रहे सुदृढ़, लापरवाही पर होगी कार्यवाहीः डीएम

कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी आरओ, एसडीएम, बीडीओ, प्रभारी अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की। इस बैठक में उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिये। साथ ही सभी ब्लाकों के आरओ से उनके ब्लाक में पंचायत चुनाव सम्बन्धी जो भी समस्यायें है। उनको बताने को कहा ताकि उन समस्याओं को समय से दूर किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि हमे एक योजना बनाना है ताकि हम चुनाव को अच्छी तरीके से सम्पन्न करा सके। उन्होंने कहा कि चुनाव में तीन चीजे महत्वपूर्ण होती है। नामांकन रवानगी और मतगणना इन्हीं तीनों के तहत हमें व्यवस्थित तरीके से अपने आप को चुनाव के लिए तैयार करना है। सभी आरओ चुनाव प्रक्रियाओं का अभ्यास करेए 40.50 महत्वपूर्ण बिन्दुओं की एक महत्वपूर्ण लिस्ट बना ले। जिससे किसी प्रकार का कोई भ्रम न रह जाये। उन्होंने प्रत्येक ब्लाक के आरओ से वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही उनको इस बात के लिए निर्देशित भी किया कि वे अपने यहां सम्पूर्ण व्यवस्थायें सुदृढ़ कर ले। वहीं उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि अपने अपने क्षेत्रों में करीब 10.10 मतदान केन्द्रों को आदर्श मतदान केन्द्र बनायेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव से सम्बन्धित सभी उपकरण ठीक प्रकार से कार्य करे इस बात को सभी अधिकारी सुनिश्चित कर ले।

Read More »

क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर,नीतू चैहान व धीरेन्द्र चैहान का जोरदार स्वागत

हाथरस। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने पंचायत चुनावों में निर्विरोध निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य एवँ उनके पति का जोरदार स्वागत किया। डोल नगाड़े बजाकर मिष्ठान वितरण किया। पंचायत चुनावों में निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित होने परनीतू सिंह पत्नी भाजपा नेता धीरेन्द्र सिंह चैहान का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने उनके साकेत कॉलोनी आवास पर पहुँच कर फूलमाला पहनाकर एवँ भगवान श्री राम की तश्वीर भेंट कर जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह ने कहा कि नीतू सिंह की निर्विरोध जीत हमारे समाज के लिये बहुत ही गौरव की बात है। पूरा क्षत्रिय समाज उनके साथ खड़ा है।

Read More »

अवैध तमंचा फैक्ट्री पकड़ी,1 दबोचाःबरामद

हाथरस। पंचायत चुनाव से पहले आज थाना हाथरस गेट पुलिस व एसओजी पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रुप से छापामार कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की है और छापेमारी कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाते एक शातिर को गिरफ्तार किया है और मौके से भारी मात्रा में बने-अधबने तमंचे, कारतूस एवं शस्त्र बनाने के उपकरण आदि बरामद किए हैं। हाथरस गेट परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में सीओ सिटी रुचि गुप्ता द्वारा बताया गया कि पुलिस द्वारा रात्रि में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना हाथरस गेट पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालन की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते छापेमारी के दौरान अवैध शस्त्र बनाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किये जाने में सफलता प्राप्त हुई है।

Read More »

हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. सौरभ महेश गुप्ता हाथरस रत्न की उपाधि से सम्मानित

हाथरस। भारतीय सेना में कई वर्ष अपनी हड्डी रोग की सफल चिकित्सा सेवाएं देने के बाद शहर के बैनीगंज स्थित सरस्वती हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर के हड्डी रोग विशेषज्ञ मेजर डॉ. सौरभ गुप्ता द्वारा हड्डी रोग के जटिल से जटिल बीमारियों के उत्कृष्ट इलाज व सफल ऑपरेशन करने पर आज पूर्व सैनिक संगठन के प्रमुख जिला पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सौरभ महेश गुप्ता का शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर हाथरस रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया है। कोविड-19 की गाइड लाइन के तहत पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित सादा अभिनन्दन समारोह में सम्मान से गदगद डॉ. सौरभ महेश गुप्ता ने कहा कि उनकी चिकित्सकीय सेवाएं प्रत्येक सैनिक, पूर्व सैनिक, गरीब, असहाय व्यक्ति के लिए बहुत ही मददगार रहती हैं।

Read More »