कानपुर|जाम अतिक्रमण की शिकायत पर आज दोपहर बर्रा चौराहे पर जायजा लेने पहुंचे| आईजी मोहित अग्रवाल से मिले व्यापारियों ने अपनी समस्या रखते हुये बताया की दुकान के आगे आढी तिरछी गाडी गाडी खड़ी करके सवारिया भरते हैं। जिससे पूरा हाईवे जाम हो जाता हैं। वही राम कार्नर की बात करे तो उनके यहाॅ आने वाले ग्राहको की गाडिया बेकायदा खडी कर दी जाती हैं।जिससे आने जाने वालो को जाम का सामना करना पडता हैं। इन सब समास्या को देखते हुये आईजी मोहित अग्रवाल ने एसपी ट्रैफिक बसंत लाल व क्षेत्रीय पुलिस को आदेश दिया, की पुल के नीचे बनी खाली जगह जिसे लोगो ने शौचालय बना रखा हैं। उसे साफ कराये साथ ही चौराहे के हर तरफ स्लिप वे बनवाये जाये| जिससे दाॅये व बाॅये जाने वालो को आसानी हो सके।साथ ही चौराहे सौ मीटर की दूरी मे कोई भी वाहन स्टैण्ड नही होना चाहिये।
JAN SAAMNA DESK 2
कूढे मे लगी आग से कई दुकानें जलकर खाक
कानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र की गुजैनी इलाके मे कच्ची बस्ती मे संडक किनारे लगी अवैध दुकानो मे आज दोपहर भयंकर आग लग गई।
जानकारी करने पर पता चला की किसी शरारती तत्व ने दुकान के पीछे पडे कुढ़े के ढ़ेर मे आग लगा दी थी जिससे रेनू सोनी की कास्मेटिक की दुकान सुनील कुमार की चिकन की व गंगाधर की रजाई गद्दे की दुकान जल कर खाक हो गई। जिसकी सूचना पर पहुंची क्षेत्रिय पुलिस व फायर बिग्रेड की गाडी ने क्षेत्रीय लोगो के साथ आग पर काबू पाया, दुकान दारो के जानकारी के अनुसार सभी दुकानो मे लगभग लाखो का नुकसान हुआ हैं|
सरकारी योजनाओं में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई -प्रभारी मंत्री
चन्दौली। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत विभाग उ0प्र0 की अध्यक्षता में जिला योजना संरचना वर्ष 2021.22 की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला योजना समिति द्वारा वर्ष.2021.22 के लिए कुल 2 अरब 65 करोड़ 84 लाख रूपये के प्रस्तावित परिव्यय पर स्वीकृत प्रदान हुयी। जिसमें प्रमुख रूप से वन विभाग पर 2246.59 लाख ग्राम्य विकास के विशेष कार्यक्रम के लिये 2020.00 लाख रोजगार कार्यक्रम पर 7130.62 लाख सड़क एवं पुलों के लिये 3048.05 लाख प्राथमिक शिक्षा पर 1245.00 लाख एलोपैथी पर 1429.88 लाख ग्रामीण आवास पर 2823.96 लाख अनुसूचित जाति कल्याण के लिए 637.00 लाख पिछड़ी जाति कल्याण ले लिए 530.00 लाख समाज कल्याण पर 647.00 लाख महिला कल्याण के लिए 970.00 लाख एवं अन्य विभागों के परिव्यय का जिला योजना समिति द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।
मुस्लिम धर्मगरू के संग प्रशासनिक अधिकारियों ने की बैठक
फिरोजाबाद। शबे बारात एवं होली के त्योहारो को लेकर एसपी सिटी ऑफिस में एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें शहर के मुस्लिम धर्मगुरु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार व सीओ सिटी हरि मोहन सिंह ने कहां कि शबे बरात एवं कोविड-19 के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने पूरी व्यवस्था कर ली है। त्योहारों पर बिजली, पानी, साफ सफाई चूने की व्यवस्था पूरी तरह कराई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस हर जगह मौजूद रहेगी। सदर मौलाना शफी ने कहा कि 28 तारीख की शाम ईशा की नमाज के बाद से मुस्लिम समाज के लोग घर और मस्जिदों में नमाज पढ़ कर पूरी रात इबादत करते हैं। सुबह फज्र की नमाज के बाद रोजा रखकर कब्रिस्तान में दुआ करते है। क्योंकि उसी रात होली का त्यौहार भी है। उन्होने मिली-जुली आबादी के लोगो से आपसी शौहार्द से त्यौहार मनाने की अपील की है। साथ ही मुस्लिम समाज के लोग से मस्जिद व घरों में इबादत करने के साथ ही कोविड-19 के नियमों का पालन करने को कहा है। करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्लाह खान ने प्रशासन से दोनों त्योहारों पर अच्छी व्यवस्था की मांग की। इस दौरान मौलाना शफी कासमी, हिकमत उल्ला खान, हाफिज मुजफ्फर हुसैन, बरकाती मुफ्ती कासिम, रजी मुफ्ती, तनवीर मौलाना, तनवीर उल कादरी, मौलाना आलम मुस्तफा, याकूबी सूफी, आदम मुस्तफा, मौलाना फारूक, मौलाना एनल खुदा, कारी रफीउद्दीन, मौलाना अहमद अलीम, मौलाना अशरफ अली आदि मौजूद रहे।
Read More »खाने में छिपकली निकलने से माॅ-बेटा बीमार
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के नगला मिर्जा बडा में विषैला खाना खाने से माॅ-बेटे की हालत खराब हो गयी। जिनको उपचार के लिए जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया। रामगढ़ क्षेत्र के बडा मिर्जा का नगला निवासी महेन्द्र प्रताप की 38 वर्षीय पत्नी सीमा, आठ वर्षीय पुत्र अनूप प्रताप ने आज सुबह घर पर खाना आया। उसी दौरान खाने में छिपकली निकलने से दोनो लोगों की हालत खराब हो गयी। दोनो ही लोगों को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाॅ उनका उपचार किया गया। चिकित्सक ने दोनो लोगों को खतरे से बाहर बताया है।
Read More »होली के प्रति लोगों की नकारात्मक सोच
असत्य को मात देकर, सत्य जिस दिन विजयी बना। हमारे पूर्वज उस दिन को सदियों से एक हिन्दू पर्व के रूप में बडे़ हर्षोल्लास के साथ, होली के रूप में मनाते आ रहे हैं। होली के इतिहास में कई मत प्रचलित हैं, पर होली केवल सत्य का असत्य पर जीत को उल्लेखनीय नहीं बनाता, अपितु उन सभी जनमानस को सत्य की ओर उन्मुख करता है। जिनकी सत्य के प्रति गहरी आस्था है। वे लोग जो अधर्मी हैं| पापी हैं, भ्रष्टाचारी हैं आदि इस संदर्भ में आने वाले हर उस व्यक्ति के लिए होली एक सबक का त्योहार है। पर सोचनीय आज का किशोर, वयस्क, प्रौढ़ सभी लोग होली को एक नये नजरिये से देख रहे हैं। किशोर होलिका दहन में किसी का समान बिना अनुमति के उठाकर डाल देता। किसी के ऊपर गन्दा पानी फेंक देता, दूसरों की कपडो़ को फाड़ देता आदि कार्य कर होली के दिन को वह अनुचित बना देता है। चार . पांच वर्ष पहले इन सभी कार्यों को घटित होने पर लोग नजरंदाज कर देते थे। परन्तु अब मारपीट तक हो जा रहे हैं। बच्चों की कार्यों को यदि हम सामान्य समझकर छोड़ देते हैं। तो इसमें कोई दिक्कत मुझे नजर नहीं आता। वयस्क होली के दिन मदिरा का सेवन करता है, सेवन के पश्चात औरों को हानि पहुंचाता है और घर का मुखिया होली के दिन खीर पकवान न बनवाकर पशु पक्षियों की मांस को पसन्द करता है। इस दो अवस्थाओं का कार्य अस्पष्ट रूप से निन्दनीय है। यदि पहले और आज की होली में एक पंक्ति में अन्तर स्पष्ट करें। तो पहले की होली धार्मिक और अनाज की होली अधार्मिक हो गई है। एक सामान्य दिन की अपेक्षा होली के दिन अब अधिक अधर्म हो रहा है।
मुख्य सचिव ने की वाराणसी के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
लखनऊ। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से वाराणसी के विकास कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक में वाराणसी जनपद में 10 करोड़ से अधिक लागत के निर्माण कार्यों, वाराणसी जनपद में संचालित महत्वपूर्ण परियोजनाओं की विभागवार उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं धनराशि अवमुक्त करने की स्थिति, वाराणसी जनपद में ऐसी पूर्ण परियोजनाओं, जिनके संचालन के लिए मानव संसाधन, उपकरण, फर्नीचर आदि की आवश्यकता है। की उपलब्धता की स्थितिए नवीन परियोजनाओं की स्वीकृति की अद्यतन स्थिति आदि की परियोजनावार विस्तार से गहन समीक्षा की गयी। अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि निर्माणाधीन सभी परियोजनाएं निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार पूरी हों तथा ऐसी पूर्ण परियोजनाएं, जिनके संचालन के लिए मैनपाॅवर, उपकरण, फर्नीचर आदि की आवश्यकता है, के लिए तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। ताकि उनका लाभ प्राप्त करने के लिए जन.सामान्य को और इंतजार न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता है। और पूर्व अवमुक्त धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र भेजा जा चुका है| सम्बन्धित विभाग तत्काल आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराएं। तथा इसमें किसी भी प्रकार का विलम्ब न हो।
Read More »कानपुर देहात:जनपद में धारा 144 लागू
कानपुर देहात।आगामी त्योहारों होली, शब ए.बारात एवं आगामी परिक्षाओं तथा कोविड.19 की रोकथाम के दृष्टिगत रखते हुए शांति भंग की सम्भावनाओ को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय ने जनपद कानपुर देहात की शान्ति व्यवस्था भंग न हो इसके चलते जनपद में धारा 144 लागू की है। जो 20 अप्रैल 2021 तक प्रभावी रहेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जिन व्यक्तियों के विरूद्ध यह आदेश पारित किया जा रहा है। इतना समय नही है, कि उस पर नोटिस की तामीली की जा सके। आदेश एकपक्षीय पारित किया जा रहा है। दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 में विहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने लोक व्यवस्था, शांति व्यवस्था, जन सुरक्षा एवं जनजीवन को सामान्य बनायें रखने की दृष्टि से जनपद की सम्पूर्ण सीमा में इसके अन्तर्गत पड़ने वाले समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु निषेधाज्ञाएं पारित किया है।
Read More »शातिर तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार
हाथरस। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंगअभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा एक शातिर को गिरफ्तार किया हैं । जिसके कब्जे से एक तमंचा मय दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को अपना नाम सचिन पुत्र नत्थीलाल निवासी हस्तपुर थाना इगलास, अलीगढ बताया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राठी, उपनिरीक्षक राजेश यादव, सिपाही गौरव बाबू शामिल थे|
Read More »20 लीटर कच्ची शराब व क्वार्टरों सहित 3 तस्कर दबोचे
हाथरस। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार चलाए जा रहे अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे, अभियान के तहत अलग.अलग स्थानों से 3 अवैध शराब तस्करों को दबोचा है। वहीं इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब के क्वार्टर व कच्ची शराब भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा सूचना पर कार्यवाही करते हुये 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ हेम सिंह पुत्र शिवचरण लाल निवासी कल्याण कलोनी बीएच मिल रोड को गिरफ्तार किया गया है। जबकि कोतवाली पुलिस द्वारा अलग.अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए रामवीर पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव गिजरौली को 33 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
Read More »
Jansaamna