हाथरस, जन सामना। प्रदेश की योगी आदिनाथ सरकार द्वारा आज विधानसभा में पेश किए गए पेपरलेस बजट पर हर्ष व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी द्वारा बजट की सराहना की गई है और इस बजट को युवाओं व प्रदेश के विकास के लिए विकास का बजट बताया है। भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर कहा है कि हमारी सरकार का 2017-18 का बजट “किसानो” के लिए, 2018-19 का “औद्योगिक विकास” के लिए, 2019-20 का बजट “महिला सशक्तिकरण” के लिए, 2020-21 का बजट “युवाओं के लिए” तथा वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट का केंद्र प्रदेश के समग्र विकास द्वारा विभिन्न वर्गों का “स्वावलम्बन से सशक्तिकरण” है। योगी सरकार के अंतिम बजट में तमाम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।
Read More »JAN SAAMNA DESK 2
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हाथरस, जन सामना। हाथरस गेट क्षेत्र के मेंडू रोड स्थित गांव नगला रानी में बीती रात्रि को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में भारी सनसनी फैल गई तथा घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। पुलिस मृतक की मौत शराब का अधिक सेवन कर लेने की वजह से मान रही है। हाथरस गेट क्षेत्र के मेंडू रोड स्थित नगला रानी में बीती रात्रि को करीब 35 वर्षीय राकेश पुत्र रत्नलाल निवासी फतेहगढ़ी थाना खैर अलीगढ़ यहां रानी के नगला में पत्नी बच्चों सहित किराये पर रहता था। बीती रात को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिजनों में भारी कोहराम मच गया तथा घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना हाथरस गेट पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।
Read More »नई शिक्षा नीति सेमीनार एवं टी.टी. चैम्पियनशिप का उद्घाटन
हाथरस, जन सामना। श्यांमकुज स्थित एम.एल.डी.वी. पब्लिक इण्टर कालेज में नई शिक्षा नीति सेमीनार एवं टी.टी. चैम्पियनशिप 2021 का आज उद्घाटन रितु गोयल जिलाविद्यालय निरीक्षक द्वारा किया गया। सेमिनार को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि ने अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्याथियों से कहा कि नई शिक्षा नीति तब ही कामयाब होगी जब हम रटने वाली शिक्षा-पद्धति से अलग क्रियेटिव, क्रिटिकल, गुणात्मक तथा व्यवसायिक शिक्षा को जीवन के धरातल पर संकल्पवद्ध होकर हकीकत में लाने का प्रयास करेेंगे। जब हर हाथ काम करेगा तो हर पेट को रोटी जरूर मिलेगी और जब हर पेट को रोटी मिलेगी तो कौन कह सकेगा कि हम गरीब है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा ‘खूब पढ़ो खूब बढ़ो’।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रमुख शिक्षाविद् एवं सी.बी.एस.ई. स्कूल मेनेजमैंट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डाॅ. उमाशंकर शर्मा ‘‘लाॅर्ड’’ ने मैकाले द्वारा पूर्व में दी जा रही ‘शिक्षा के लिये शिक्षा’ को बदल कर रोजगारपरक शिक्षा देने वाली नई शिक्षा नीति का अभिनन्दन एवं वंदन करते हुये कहा कि यदि शिक्षा रोजगार नहीं दे सकती| तो हर स्कूल कालेज एवं यूनीवर्सिटी के बाहर बडे-बडे अक्षरों में लिखवा देना चाहिये ‘‘यहाँ ज्ञान के तन्तु मिलते है रोजगार का आश्वासन नहीं’’। वास्तविकता यह है कि नई शिक्षा नीति बालक-बालिकाओं में व्यावसायिक, रचनात्मक, सृजनात्मक एवं स्पर्धात्मक सोच विकसित कर भारत का मजबूत नागरिक बनाती है।
एण्डटीवी के शोज़ में होने वाला है घमासान युद्ध और ढेर सारी मस्ती
अनलिमिटेड मस्ती और ड्रामा, देखिये, ‘संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं’ में रात 9 बजे, ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी’ में रात 9.30 बजे, ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में रात 10 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं’ में रात 10.30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार, केवल एण्डटीवी पर
एण्डटीवी पर प्रसारित हो रहे शोज़ के आगामी एपिसोड्स में दर्शकों को ढेर सारा ड्रामा देखने के लिये मिलेगा। भाबीजी घर पर हैं के मनमोहन तिवारी रोहिताश्व गौड़ अपनी प्यारी भाबी अनिता भाबी नेहा पेंडसे को लेकर बड़ी ही दुविधा में फंस गये हैं। अनिता भाबी उनके खिलाफ कोर्ट में केस लड़ रही है। ऐसे में मनमोहन तिवारी की किस्मत में हारना ही लिखा है! वहीं राजेश अपने पति हप्पू सिंह योगेश त्रिपाठी और बेनी विश्वनाथ चटर्जी के बीच दरार डालने की कोशिश कर रही है। इससे हप्पू की उलटन पलटन में मामला काफी पेचीदा हो गया है। गुड़िया हमारी सभी पे भारी में पप्पू मनमोहन तिवारी के गेस्ट हाऊस में ठहरने आया नया मेहमान एक जबरदस्त खबर के साथ आया है। यह मेहमान बताता है कि हवेली में सोने के सिक्कों से भरा एक घड़ा दबा हुआ है। इसके बाद शुरू होती है खजाने की खोज। संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं में धीरे.धीरे चीजें सामान्य हो रही हैं। एक तरफ इंद्रेश आशीष कादियान वापस लौट आया है और स्वाति तन्वी डोगरा को न्याय मिलने वाला है। लेकिन क्या असुर रानी पाॅलोमी सारा खान बिना लड़े हार मान लेगी। इस ट्रैक के बारे में नेहा पेंडसे यानी हमारी अनिता भाबी कहती हैं। यदि कोई महिला जोकि अनिता की तरह ही विभूति नारायण मिश्रा आसिफ शेख से अपनी बात मनवा सकती है। तो वो है अंगूरी भाबी शुभांगी अत्रे।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक
हाथरस, जन सामना। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक पुराने वर्फखाने स्थिति सिंघल गेस्ट हाउस पर हुई। बैठक का शुभारंभ जिला प्रभारी ठाकुर अनिल सिंह ने भगवान श्री राम के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जलन एवँ पुष्प अर्पित कर किया । बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारीयों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण किये वहीँ नव नियुक्त पदाधिकारीयों का पगड़ी बांधकर एवँ फूलमाला पहनाकर सम्मनित किया गया। जिला प्रभारी अनिल सिंह में सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई देते हुए कहा कि क्षत्रिय हितों के लिये पूरे मनोयोग से कार्य करें। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संगठन से जोड़ना है। उन्होंने नगराध्यक्ष को एक माह में कमेटी गठित करने को कहा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर जोगेन्द्र सिंह ने की एवँ संचालन ठाकुर हरीश सेंगर ने किया।
पेट्रोल व डीजल के मूल्य वृद्धि को लेकर सपा लोहिया वाहिनी का विरोध प्रदर्शन
सादाबाद/हाथरस, जन सामना। पेट्रोल व डीजल की कीमतें लगातार आसमान छूती जा रही है। वही ऊपर से आने वाला क्रूड आयल काफी कम कीमतों में आ रहा है पेट्रोल व डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के चलते आम जनमानस को काफी ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।बढ़ी हुई कीमतों को लेकर विपक्ष में बैठी पार्टियां लगातार भाजपा सरकार को घेरती हुई दिखाई दे रही है। जहां पेट्रोल व डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर पूरे देश और प्रदेश के बाद सादाबाद में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है और तरह.तरह के विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। मथुरा अड्डा स्थित चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के नीचे समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल व डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में दो घंटे तक पेट्रोलियम मंत्री के मुर्दाबाद के नारे लगाए। वही समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव कुंवर प्रबल चौधरी का कहना है कि जिस तरह से पेट्रोल व डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
दो दिवसीय मण्डलीय फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी समापन
प्रयागराज, जन सामना। अधीक्षक राजकीय उद्यान डाॅ0 सीमा सिंह राणा ने बताया है राजकीय उद्यान चन्द्रशेखर आजाद पार्क प्रयागराज में आयोजित। मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन, गत वर्षों की भाॅति इस वर्ष दिनाँक 20 व 21 फरवरी 2021 को किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन दिनांक 20.02.2021 को न्यायमूर्ति मंजू रानी चैाहान मा0 उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के कर कमलों द्वारा किया गया। 24 विभागों में विभक्त इस प्रदर्शनी में कुल.324 प्रतिभागियों द्वारा कुल.1410 प्रविष्टियां लगाई गयी। जिसमें 313 प्रथम 291 द्वितीय व प्रोत्साहन के रूप में 238 पुरस्कार कुल.842 पुरस्कार वितरीत किये गये। पुरस्कार वितरण की शुरूआत आज के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डाॅ0 आर0के0 तोमर निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, उ0प्र0 लखनऊ के कमलों द्वारा किया गया। विभाग सं0.01 गमलों में मौसमी फूलों में अंकित कुमार अग्रवाल 09 हेस्टिंग रोड प्रयागराज विभाग सं0.02 शोभाकार हरे.भरे पौधे वर्ग में डाॅ0 अजय केशरवानी कटघर प्रयागराज। विभाग.03 कैक्टस एवं सकुलेन्ट पौधे वर्ग में कर्नल थिमैया, पवन बिहार ओल्ड कैन्ट, प्रयागराज।
किसानों के साथ खड़ी है समाजवादी पार्टी-अजमान खान
कानपुर, जन सामना। जिस तरीके से किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं और यह गूंगी बहरी सरकार ने गैस डीजल पेट्रोल के दामों को बढ़ाने का काम कर रही। आम आदमी कि जेब से गाड़ी कमाई में सरकार जिस तरीके से डाका डालने का काम कर रही है। समाजवादी पार्टी लगातार सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने का काम कर रही है। 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता सरकार बदलने का काम करेगी।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
फिरोजाबाद, जन सामना। उत्तर क्षेत्र के गाॅधी नगर में एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। उत्तर क्षेत्र गाॅधी नगर निवासी राजेन्द्र सिंह की 17 वर्षीय पुत्री नेहा शर्मा ने विगत रात्रि में अपने को कमरे में अकेला देख अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
Read More »डीएम ने 13 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त, चार अपराधियों जिला बदर
फिरोजाबाद, जन सामना। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के माध्यम से संयुक्त रूप से निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि माह फरवरी में 04 आपराधिक प्रवृत्ति के लोगो को जिला बदर किया गया है। जिसमें अलीम अहमद उर्फ राजू पुत्र अफरोज निवासी रहमतनगर लेडी फातिमा स्कूल के पीछे थाना रसूलपुर, अमित कुमार जादौन पुत्र ब्रजकिशोर निवासी कोरारा रोड थाना सिरसागंज, लवकुश पुत्र सोनेलाल निवासी आटेपुर थाना नगला खंगर एवं सनी पुत्र किशनलाल निवासी पुरानी गढ़ी थाना नारखी को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। इसके अतिरिक्त दबंग एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के 13 शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त किए है।
Read More »
Jansaamna