Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 651)

स्वतंत्र कुमार गुप्ता अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के राष्ट्रीय संरक्षक बने

हाथरस जन सामना। अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल, राष्ट्रीय महासचिव ललितेश गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभारी योगेश वार्ष्णेय, पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला संयोजक कृष्णा गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव सचिन गोयल एवं अमित सिंघल, जिलाध्यक्ष गौरव अग्रवाल व जिला संयोजक श्याम अग्रवाल ने श्याम कुंज स्थित एम.एल.डी.वी. पब्लिक इण्टर कालेज में संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त का शिक्षा क्षेत्र में किए गये उत्कृष्ठ कार्याें के लिये अभिनन्दन किया एवं उन्हें अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन का राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत करते हुये मनोनयन पत्र प्रदान किया। संगठन के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान-समारोह जो 28 फरवरी को शिवदान सिंह इंजीनियरिंग कालेज मथुरा रोड, अलीगढ़ के सामने आयोजित हो रहा है का निमंत्रण पत्र प्रदान किया तथा वैश्य-बंधुओं से उक्त सम्मेलन में प्रतिभाग करने की अपील की।

Read More »

राधे-राधे गौशाला से गाटर चोरी

हाथरस जन सामना। नयाबांस विक्रांत नगर स्थित राधे-राधे गौशाला से बीती रात अज्ञात चोरों ने गाटर आदि सामान को चोरी कर ले गये। पुलिस ने मौका मुआयना कर जल्द चोरों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है। कोतवाली सदर क्षेत्र के नयावास विक्रांत नगर कॉलोनी स्थित राधे-राधे गौशाला का निर्माण होना है। निर्माण के लिए रखे सामान में से बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन गॉटर आदि सामान को चोरी कर ले गये। सुबह लोगों ने देखा तो भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना थाना हाथरस गेट पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना स्थल कोतवाली क्षेत्र का होने कारण पुलिस लौट आई। लोगों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी है।

Read More »

युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, रेफर

हाथरस जन सामना। शहर के मोहल्ला श्रीनगर निवासी एक युवक ने बीती रात परिजनों से मामूली कहासुनी के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।  हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर निवासी कान्हा पुत्र श्याम सुंदर से बीती रात उसके परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिससे क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां पर डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया।

Read More »

राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाई सरोजनी नायडू की जयंती

हाथरस जन सामना। समाजवादी पार्टी ने मैंडू में उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  सरोजिनी नायडू का जन्मदिवस ‘‘राष्ट्रीय महिला दिवस‘‘ के रूप में मनाया गया । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  के निर्देश पर समाजवादी पार्टी जन्मदिन 13 फरवरी 2021 को महिलाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए पार्टी के जिलाध्यक्ष व एमएलसी जसवंत सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी महिला घेरा‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया|  महिलाओं से सम्बन्धित मुद्दों पर विचारगोष्ठी में चर्चा की गई| जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव ने कहा कि महिलाओं की भाजपा सरकार में बड़ी दुर्दशा हुई हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध और बलात्कार की घटनाएं बढ़ी है। महिला स्वास्थ्य सेवाओं में कमी की वजह से प्रसूति सेवाओं में कमी और पोषण की समस्या भी पैदा हुई है। शिक्षिका, आशा-आंगनबाड़ी और अन्य नौकरियों में वेतन विसंगति के साथ गरीब निराश्रित महिलाओं के पेंशन की भी समस्या है। बैंकों में घटती ब्याज दर से घरेलू बचत को प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है। महिलाओं की घरेलू अर्थ व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। शिक्षा और राजनीति में महिलाओं की उपेक्षा चिंताजनक है।

Read More »

3 दिन में टूटे सीवर टैंक का निर्माण होगा शुरू

हाथरस जन सामना। शहर के किला गेट स्थित सीयल की बाल्मीकि बस्ती में महिला शौचालय के एक वर्ष से टूटे पड़े सीवर टैंक की सूचना पाकर सदर विधायक हरीशंकर माहौर द्वारा निरीक्षण किए जाने और नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी को इस बात से अवगत कराया कि खुले में यहां की महिलाएं एक वर्ष से शौच जा रही हैं। यह बात सुनकर जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारियों को उक्त मामले में संज्ञान लेने के लिए आदेशित किया। सदर विधायक हरीशंकर माहौर के निरीक्षण एवं जिलाधिकारी द्वारा आदेशित किए जाने के बाद मौके पर तत्काल नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद मौका मुआयना करने मोहल्ला सीयल के बाल्मीकि बस्ती में पालिका की टीम पहुंची। वहीं मौहल्ले में पालिका की टीम जनता के हाथ जोड़ती हुई दिखाई दी और टूटे हुए सीवर टैंक को 3 दिन के अंदर काम शुरू करने का वायदा किया।

Read More »

के.जी. एन. आरोग्य चिकित्सालय में मनाई गई ‘यूनानी डे’

सदाबाद/हाथरस जन सामना। डिफा फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ.नूर मोहम्मद ने बताया कि 11 फरवरी यूनानी डे विश्व स्तर पर मनाया जाता है।विश्व यूनानी दिवस को रोग निवारण और उपचार द्रष्टि कोण के जरिए यूनानी चिकित्सा पद्धति की मदत से स्वास्थ्य देखभाल देने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विश्व स्तर मनाया जाता है। डॉ.सकील ने बताया कि विश्व यूनानी दिवस प्रख्यात यूनानी विद्वान हकीम अजमल खान साहब की जयंती के रूप में मनाया जाता है।डॉ.अतीक सलमानी ने बताया कि हकीम अजमल साहब नई दिल्ली की जामिया इस्लामिया के संस्थापक में से थे,जो प्रसिद्ध भारतीय यूनानी चिकित्सक थे ऑर यूनानी चिकित्सा पद्धति में वैज्ञानिक अनुसंधान के संस्थापक थे।कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगो ने केक काटकर यूनानी दे मनाया और एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर डॉ.नूर मोहम्मद, डॉ.सकील खान , डॉ.अतीक सलमानी , डॉ.जाहिद अली , डॉ.वसीम , डॉ.विनय दीक्षित , डॉ.पुष्पेंद्र कौशिक ,एडवोकेट शैलेन्द्र नगाइच , सौकत अली ,राम सेवक अग्रवाल , डॉ.कफील बेग, दिवाकर शर्मा एडवोकेट ,विनय जैसवाल,गजेंद्र शर्मा ,आदि लोग मौजूद थे

Read More »

एन एस आई सी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

कानपुर,जन सामना।भारत सरकार की संस्था केंद्रीय पादुका प्रशिक्षण संस्थान आगरा एवं एन एस आई सी के तत्वाधान में जालौन में संचालित किए जा रहे। जी के आर ए प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह बड़े व्यस्थित ढंग से किया गया। इस मौके पर 18 छात्र उपस्थित रहे यह कार्यक्रम भारत सरकार की संस्था सीएफटीआई द्वारा गरीब एससी एसटी छात्रों के लिए चलाया गया। जिसमें प्रशिक्षकों द्वारा छात्रों से कार्यक्रम प्रशिक्षण के दौरान मौखिक प्रशिक्षण के साथ.साथ प्रोडक्ट बनाया एवं सिखाया गया इसमें छात्रों ने हस्त निर्मित लेडीज और जेंट्स सेंडल तथा जूतों का निर्माण प्रशिक्षणार्थीयों द्वारा स्वयं किया, उन्हें इस योजना में टी.शर्ट, स्टडी किट, तथा बनाए हुए प्रोडक्ट को दिए जाने का प्रावधान था। इस कार्यक्रम में छात्रों को स्वावलंबी बनने के उपाय भी बताए गए तथा उन्हें सरकार की सहायता का मार्ग भी केंद्र द्वारा बताया गया। यह कार्यक्रम 50 दिनों तक संचालित किया गया।

Read More »

विधायक ने पार्क के लिए किया भूमि पूजन

कानपुर,जन सामना। किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी ने वाई 1 ब्लॉक स्थित पार्क का भूमि पूजन किया तथा उसके जीर्णोद्धार की नींव रखी जिसमें बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य किया जाना सुनिश्चित किया गया जो कि नगर निगम द्वारा लगभग दस लाख की अनुमानित लागत से किया जाएगा ।भाजपा विधायक के इस कार्य को आस पास के लोगों ने तथा पार्क के चारों ओर की जनता ने काफी सराहा तथा उनका आभार प्रकट कर अभिवादन किया इसके पश्चात विधायक महेश त्रिवेदी पशुपति नगर वार्ड 66 में श्रीकांत दीक्षित के निवास पर क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुनने के लिए एक बैठक का आयोजन करते हुए। उसमें सम्मिलित हुए तथा समस्याओं को सुनकर एवं उसके निस्तारण का त्वरित आश्वासन दिया इस मौके पर सत्यम शुक्ला, गिरीश बाजपेई, छोटू सिंह, पार्षद पति लक्ष्मी शंकर राजपूत,हरी स्वरूप तिवारी, अंकुर दीक्षित, सुरेश मिश्रा, रमन तिवारी, बृजेश द्विवेदी,गौरव बाजपेई, सुशांत अवस्थी, मनीष बाथम, पुष्कर दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

गैस पाइप लाइन एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति की समीक्षा

लखनऊ, जन सामना। प्रधानमंत्री के समीक्षा बिन्दुओं प्रगति की समीक्षा बैठक मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें दिल्ली.मेरठ एक्सप्रेस.वे जगदीशपुर.हल्दिया एवं बोकारो.धाम्रा गैस पाइप लाइन प्रोजेक्ट तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। दिल्ली.मेरठ एक्सप्रेसवे के सम्बन्ध में बताया गया कि प्रोजेक्ट की लंबाई 82.047 किमी व लागत 6091.57 करोड़ रुपये है। प्रोजेक्ट को 28 फरवरी 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य है तथा अब तक 98 प्रतिशत भौतिक प्रगति हो चुकी है। प्रोजेक्ट के अंतर्गत 5 दीर्घपुल 19 लघुपुल 08 फ्लाईओवर्स तथा 03 आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे का निर्माण 04 पैकेजेज में किया जा रहा है। जिसमें पैकेज.1 एवं पैकेज.3 का कार्य पूरा किया जा चुका है। पैकेज.2 एवं पैकेज.4 की भौतिक प्रगति क्रमशः 94.41 प्रतिशत एवं 97.56 प्रतिशत है। मुख्य सचिव ने अवशेष कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुये जिलाधिकारी गाजियाबाद एवं एनएचएआई को तत्परता से आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।जगदीशपुर.हल्दिया एवं बोकारो.धाम्रा गैस पाइप लाइन प्रोजेक्ट के बारे में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के अंतर्गत मुख्य लाइन फूलपुर प्रयागराज से चन्दौली लम्बाई 160 किमी एवं वाराणसी से गोरखपुर लम्बाई 166 किमी को पहले ही पूरा किया जा चुका है तथा इसमें अपने प्रदेश से सम्बन्धित कोई इश्यू शेष नहीं है।

Read More »

आल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल की तरफ से अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के लिए भेजी मरकज़ी चादरे मोहब्बत

कानपुर, जन सामना। ख्वाजा का हिंदुस्तान जिंदाबाद ख्वाजा ख्वाजा कहते हैं, हिंदुस्तान में रहते हैं । शहन्शाहे हिन्दुस्तान जिन्दाबाद,ग़रीबों के मसीहा ग़रीब नवाज़ जिंदाबाद,मुहब्बते रसूल के अलम बरदार ख्वाजा पिया जिंदाबाद के नारों की गूँज में मरकज़ी चादर को लेकर आल इन्डिया ग़रीब नवाज़ काउंसिल के ज़ेरे एहतमाम मदरसा अशरफुल मदारिस गद्दियाना से अजमेर शरीफ के लिए रवाना की गयी। इस अज़ीम चादर को लेकर आल इन्डिया ग़रीब नवाज़ काउंसिल के मिम्बरान अजमेर शरीफ के लिए रवाना हुए। इस अज़ीम चादर मुहब्बत की एक झलक पाने और उसे बोसा देने चूमने के लिए लोग बेक़रार नज़र आये, इस मौक़े पर आल इन्डिया ग़रीब नवाज़ काउंसिल के मिम्बरान ने ज़ायरीन अजमेर शरीफ़ व मिम्बरान आल इन्डिया ग़रीब नवाज़ काउंसिल को चादरे मुहब्बत हवाले करते हुए कहा कि यह अमन व अमान की चादर है। मुल्क की तरक्क़ी व खुशहाली की चादर है, हज़रत मौलाना मो0 हाशिम अशरफ़ी राष्ट्रिय अध्यक्ष काउंसिल व इमाम ईदगाह गद्दियाना ने कहा कि हिन्दुस्तान के वज़ीरे आज़म की जानिब से हर साल पेश होने वाली चादर को हम मुहब्बत की निगाह से देखते हैं।

Read More »