Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 660)

देश के आंतरिक मामलों में विदेशी ताकतों से प्रमाण की जरूरत नहीं- राजू श्रीवास्तव

कानपुर नगर, जन सामना। उ0प्र0 फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन/राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त उ0प्र0 एवं हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मुझे कानपुर से बेहद लगाव है तथा कानपुर आने पर मैं अत्यधिक प्रफुल्लित व उत्साहित हो जाता हूॅ। कानपुर मेरी जन्म स्थली है। उन्होंने कहा कि मैं भले ही रोजी.रोटी के लिए मुम्बई में हूॅ, पूरी दुनिया में घुमा लेकिन कानपुर जैसा कही नही है। कानपुर जैसा खान.पान, मित्रता व मोहब्बत कही नही मिली है। उन्होंने कहा कि कुछ विदेशी ताकते हमें विभाजित एवं तोडना चाहती है। हिन्दू.मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई के बीच में कन्फयूजन क्रियेट करना चाहती है। लेकिन हम इनके झांसे में आने वाले नही है। यह ताकते देश को कमजोर नही कर सकती। उन्होंने कहा कि वह इसी क्रम में कानपुर पहुंचे है। और अलग.अलग शहर में जा रहे है। कोई भी विदेशी ताकत न हमें अलग कर पायेंगी न तोड पायेंगी। जहा तक किसानों की बात है किसानाें पर सबको गर्व है। किसान हमारे दिल में भी मन में भी है। हम किसानों के प्रति आदर का भाव रखते है। भारत सरकार एवं हिन्दुस्तानी लोग सारे लोग पूरा सक्षम है। उनके साथ बात करने के लिए एवं उनके समस्याओं का निवारण करने के लिए किसी विदेशी या बाहरी व्यक्ति के दखल देने की आवश्यकता नही है। सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। विदेशी दखल हमें नही चाहिए।

Read More »

कानपुरः 7 फरवरी को निकलेगी प्रकाशपुंज रथयात्रा

कानपुर नगर,जन सामना। एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के वरिष्ठ सदस्य व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य आदित्य पोद्दार के नेतृत्व में जी एन के इंटर कॉलेज सिविल लाइन के प्रांगण में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें आदित्य पोद्दार ने बताया कि 7 फरवरी 2021 दिन रविवार को सुबह 12 बजे साई काम्प्लेक्स डबल रोड़ डिफेंस कालोनी से प्रकाश पुंज रथ यात्रा बीजेपी की अंतोदय उत्थान को समर्पित यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना व महापौर प्रमिला पांडे, विधायक व पूर्व विधायक हरी झंडी दिखा करके रवानगी करेंगे। यात्रा के दौरान भाजपा के विकास कार्य की पुस्तिका भेंट भी की जायेगी।अध्यक्ष अन्नु मिश्रा ने कहा कि प्रकाश पुंज का अर्थ है जीवन को प्रकाशित करना है।7 फरवरी 2021 से शुरू यात्रा 15 दिन कानपुर नगर के विभिन्न मार्ग से होती हुई, 21 फरवरी को किदवई नगर में समाप्त होगी। यात्रा का उद्देश्य भाजपा सरकार के किये गये कार्यों का प्रचार व प्रसार करना है।एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा ने कहा कि रथयात्रा का उदेश्य जनहित की योजना उचित लोगों तक पहुंचाना है। भारत सरकार में बढ़ते भष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए युवा पीढ़ी को जागरूक करना है।

Read More »

प्रदेश सरकार का लक्ष्य 2022 तक दोगुनी हो अन्नदाता की आमदनी

कानपुर नगर,जन सामना। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मूल आधार कृषि है। प्रदेश में कृषि कार्यों में लगे, श्रमिक, किसानों, कृषि विपणन आदि कार्यों में लगे लोगों की जीविका के साधन में कृषि का बड़ा योगदान है। प्रदेश की जनसंख्या के लगभग 65 प्रतिशत लोग किसी न किसी तरह से कृषि से जुड़े है। प्रदेश के किसानों को खेती में लाभ दिलाने और उनकी आय दोगुनी करने के लिए प्रदेश सरकार ने आठ सूत्रीय रणनीति बनाई है। सी.सी.आई एवं मण्डी परिषद उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में ‘फार्मर्स.एग्रो इण्डस्ट्रियलिस्ट.फार्मर्स फस्र्ट’ का आयोजन लखनऊ में किया गया। जिसमें कृषि उत्पादों से जुडे़ उद्यमी, कृषि वैज्ञानिक, कृषि से सम्बन्धित विषयों के अधिकारी कृषक गणों ने भाग लेते हुए मण्डी रिफाम्र्स, कृषको की आय वृद्धि में सहायक संसाधन, कृषि के साथ साथ अन्य सहायक फसलों के उत्पादन में वृद्धि आदि विषयों पर दिये गये सुझावों को अमल में लाया जा रहा है। प्रदेश के किसानों की कृषि आमदनी दोगुना किये जाने के लिए कृषि विभाग द्वारा कृषको को कृषि की नवीनतम तकनीक से प्रशिक्षित करने के लिए रबी 2017.18 में एक अनूठी किसान पाठशाला द मिलियन फार्मर्स स्कूल का आयोजन पूरे प्रदेश में किया गया। प्रदेश में किसान पाठशाला के माध्यम से 5 दिवसीय 02 सत्रो में किसानों को आय दोगुना करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।

Read More »

माघमेले में लोक कलाओं के माध्यम से कोरोना एवं टीकाकरण दी जा रही है जानकारी

प्रयागराज, जन सामना। क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो प्रयागराज द्वारा माघमेले के सेक्टर दो में लगाये गये। विभाग के शिविर में जनमानस को टीकाकरण और कोरोना संक्रमण से संबंधित जानकारी देने के लिए विभिन्न लोक कलाकारों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। 14 जनवरी से शुरू हुए शिविर में लगातार प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यह बताया जा रहा है, कि टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है। इसका लाभ प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त करने के लिए पंजीकरण कराना आवश्यक है। आज ब्यूरो के उप निदेशक आरिफ हुसैन रिजवी ने बताया कि 45 दिवसीय कोविड.19 जागरूकता अभियान में प्रयागराज ब्यूरो बांदा, आजमगढ़, झांसी वाराणसी, गोरखपुर तथा लखनऊ मुख्यालय के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के द्वारा पूरे मेला क्षेत्र के सभी सेक्टरों में लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए चेतना रथ लगाये गये हैं। जिनके माध्यम से स्थानीय लोगों के अलावा दूरदराज से आये श्रद्धालुओं को हैण्डबिल, पोस्टर, स्टीकर के द्वारा यह बताया जा रहा है कि भारत में तैयार किये गये। कोरोना से लड़ने वाला टीका पूरी तरह सुरक्षित और सफल है। इसके प्रति भ्रामक जानकारी देने वालों से वे सावधान रहें।

Read More »

शराब तस्कर गिरफ्तार

हाथरस,जन सामना।  हाथरस गेट पुलिस द्वारा सूचना पर कार्यवाही करते हुये मिलावटी देशी शराब बेचने वाले 1 तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 क्वार्टर देशी शराब व 700 ग्राम यूरिया बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने पुलिस को अपना नाम भंवरपाल पुत्र वनी सिंह निवासी तमन्ना गढी बताया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मैं एसआई डिप्टी सिंह व सिपाही अमित कुमार शामिल थे।

Read More »

चौरी-चौरा शताब्दी पर शहीदों को नमन

हाथरस,जन सामना। गोरखपुर के चौरी-चौरा आन्दोलन के आज 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चंदपा स्थित शहीद दीपक सिंह की प्रतिमा स्थल पर सफाई कर माल्यार्पण किया गया और उन्हें याद कर देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र मंत्री विपिन लवानिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चै. चन्द्रवीर सिंह, अमन जैन, गजेंद्र राणा, अरविंद दिवाकर, जितेंद्र प्रधान, श्याम आदि उपस्थित थे।

Read More »

ऐतिहासिक तालाब में निर्माण कार्य शुरू,पूजन

हाथरस,जन सामना। नगर की ऐतिहासिक धरोहर तालाब के सौन्दर्यीकरण की उम्मीद नगर वासी पिछले 50 वर्षों से लगाये बैठे थे। आज उस पर विधिवत पिलर खडे करने का कार्य शुरू हो गया। कार्य का शुभारम्भ पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा व अधिशासी अधिकारी डा. विवेकानन्द द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया। पालिका अध्यक्ष द्वारा इस अवसर पर बताया गया कि तालाब जो कि इस नगर की ऐतिहासिक धरोहर है, विगत कई वर्षों से जलभराव का एक केन्द्र बन गया था तथा नगर पालिका परिषद के इस बोर्ड द्वारा शपथ ग्रहण के पश्चात ही पूरे दृढ निश्चय से इसके सौन्दर्यीकरण हेतु कार्य करना शुरू कर दिया। 5 अगस्त 2020 को इस कार्य का शिलान्यास कराया गया, तालाब को खाली करने में काफी समय लग गया, उसके पश्चात मैटेरियल आदि के परीक्षण की कार्यवाही पूर्ण कराये जाने के पश्चात तालाब पर निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।

Read More »

बेरोजगार युवाओं से कांग्रेस करेगी नौकरी संवाद

हाथरस,जन सामना। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार आगरा रोड स्थित प्रयाग गार्डन में नौकरी संवाद कार्यक्रम की प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया और बेरोजगारों से आज से घर-घर जाकर संवाद करने का अभियान शुरू किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित व संचालन योगेश कुमार ओके ने किया। युवा कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अंकित पाराशर का फूल मालाओं से लादकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोशीला स्वागत किया गया। कार्यक्रम के उपरांत चोरी चोरा कांड के 100 वर्ष होने पर शहीदों को नमन किया गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अंकित पाराशर ने बताया कि केंद्र सरकार ने चुनाव से पहले दो करोड़ को नौकरी देने का वादा किया था, जो कि खोखला साबित हो रहा है और इसके विपरीत आज केंद्र सरकार दो करोड़ नौकरियां प्रतिवर्ष छीनने का काम कर रही है। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव शरद उपाध्याय नंदा ने कहा कि केंद्र सरकार की हठधर्मिता एवं बिना किसी नीति के नोटबंदी, लॉकडाउन, जीएसटी ऐसे अन्य नियम लागू कर नौकरी छीनने का कार्य केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है।

Read More »

सपा की शहर कमेटी घोषित

हाथरस,जन सामना। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एवं जिला अध्यक्ष व एमएलसी जसवंत सिंह यादव की अनुमति से नवनियुक्त शहर अध्यक्ष हेमन्त गौड द्वारा आज सपा शहर कमेटी का गठन करते हुए उसकी घोषणा की गई है और कमेटी में सभी समाज के लोगों को स्थान देकर सम्मान दिया गया है।समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष हेमन्त गौड द्वारा आज घोषित की गई शहर कमेटी में डॉ. लक्ष्मण सिंह उर्फ पप्पू महासचिव, मदन मोहन शर्मा उर्फ चिंटू शर्मा, आनंद कुशवाहा, प्रताप पाली नगर उपाध्यक्ष, योगेश समाधिया नगर कोषाध्यक्ष, भूपेन्द्र उपाध्याय नगर प्रवक्ता, निखिल कुमार अग्रवाल, राजेश सविता, राकेश गुप्ता, रामकुमार शर्मा, अशोक दिवाकर, आजाद कुरैशी, टीकम सिंह माहौर नगर सचिव मनोनीत किए गए हैं। जबकि कार्यकारी सदस्यों में नेमपाल प्रजापति, अंकित वर्मा, महेश यादव पूर्व प्रधान, शुभम बाल्मीकि, राजू कुरैशी, विकास सविता, सीताराम सविता, रामशरण तुरैहा, ललतेश ठाकुर, धर्मेंद्र चौधरी व नरेंद्र कुशवाहा को बनाया गया है

Read More »

 15 फरवरी को महापंचायत का एलान

सादाबाद/ हाथरस,जन सामना। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जयंत चौधरी 15 फरवरी को छावी मियां मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर जिले के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी जिलाध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर बैठक की। कृषि कानून वापसी को लेकर देशभर में किसान आंदोलन चल रहा है। कृषि कानून के विरोध में सादाबाद में आगामी 15 फरवरी को जयंत चौधरी की विशाल महापंचायत की तैयारियों को लेकर रालोद नेताओं ने कमर कस ली है।इस महापंचायत में भी पचास हजार से अधिक किसान जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। इस महापंचायत में आसपास के जिलों से भी किसान नेता आएंगे इसको लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जिलाध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर बैठक कर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की।रालोद ने जयंत की सभा में पचास हजार से अधिक किसानों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। बैठक में कार्यकर्ताओं की लोगों को सभा स्थल पर लाने की जिम्मेदारी बांटी गई।पुर्व विधायक प्रताप गिरेंद्र चौधरी ने बताया कि युवा रालोद को अधिक से अधिक किसान व रालोद महिला अध्यक्ष को दो हजार महिला किसानों के लाने की जिम्मेदारी दी गई है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप चौधरी ऊर्फ गुड्डू भैय्या को प्रभारी बनाया गया है।

Read More »