Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 68)

नशा का प्रचलन बहुत बढ़ गया है-कंग

हाथरस। 9 उ.प्र. वाहिनी, एनसीसी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस-2022 का आयोजन किया गया। यह हर साल 26 जून को दुनियाभर में एक साथ मनाया जाता है।कमान अधिकारी कर्नल नवजोत कंग ने कैडिटों को बताया कि आधुनिक समय में नशा का प्रचलन बहुत बढ़ गया है। जानकारों की मानें तो पूर्व में भी नशा किया जाता था। आजकल बच्चे-बड़े सभी नशे करते हैं। बच्चे तो कई प्रकार के नशा करने लगे हैं, जिनमें शराब, ड्रग्स और हेरोइन शामिल हैं। बच्चों का नशे में रहना गंभीर चिंता का विषय है। बच्चों के हाथ में देश का भविष्य होता है। इससे आने वाली पीढ़ी पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

Read More »

अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेसियों द्वारा सत्याग्रह, ज्ञापन सौंपे

हाथरस। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर अग्निपथ योजना के खिलाफ आज जनपद की तीनों विधानसभाओं की तहसीलों पर शांतिपूर्वक सत्याग्रह का आयोजन एवं राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। हाथरस विधानसभा की तहसील पर जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में सत्याग्रह हुआ। सिकंद्राराऊ विधानसभा में नावेद खान, अखलाक भारती, सत्य प्रकाश शर्मा तथा सादाबाद विधानसभा में मथुरा प्रसाद जैनुद्दीन जैन एडवोकेट के नेतृत्व में सत्याग्रह एवं ज्ञापन दिये गये।

Read More »

महिला को सोते समय जहीरले कीड़े ने डसा,रेफर

हाथरस। गांव बसगोई में एक महिला को सोते समय जहरीले कीड़े ने डस लिया। घायल महिला को उपचार हेतु बागला जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने हालत को अत्यधिक गम्भीर होने पर उसको अलीगढ़ रेफर कर दिया।थाना सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बसगोई निवासी पूजा पत्नी देव कुमार अपने घर में चारपाई पर सो रही थी। उसे न जाने कब किसी जहरीले कीड़े ने डस लिया।

Read More »

देशी शराब सहित गिरफ्तार

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा 25 क्वार्टर देशी शराब के साथ श्रीकृष्ण पुत्र रामदास निवासी वाहनपुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसआई बृजेन्द्र सिंह, है.का. अरुण कुमार, सिपाही दीपचन्द्र शामिल थे।

Read More »

हलवाई को दबंगों ने पीटा

हाथरस। शहर से सटी सियाराम कालौनी में अज्ञात दबंगों ने एक व्यक्ति को बेरहमी से लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की डाक्टरी कराने के बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।मामला थाना हाथरस गेट क्षेत्र की सियाराम कालौनी रमनपुर का है। हलवाई गिरी का कार्य करने वाले अनिल कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी गांव कुम्हरई से बीती रात सियाराम कालौनी रमनपुर में एक पार्टी के पास खाने के समान लिखाने के लिए जा रहा था। उसी दौरान अज्ञात लोगों ने वेबजह अनिल के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में अनिल घायल हो गया।

Read More »

मदरसों का पोर्टल पर डाटा फीडिंग 30 तक,29 तक करें अपलोड

हाथरस। रजिस्ट्रार व निरीक्षक, उ.प्र. मदरसा शिक्षा परिषद के क्रम में राज्य परियोजना निदेशक, राज्य परियोजना कार्यालय ने अवगत कराया है कि यू डायस़पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के आधार पर ही भारत सरकार द्वारा बजट आवंटन किया जाता है। साथ ही प्रदेश की पी.जी.आई. रैकिंग में भी यू-डायस़पोर्टल डाटा की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान में वर्ष 2021-22 के सम्बन्ध में यू-डायस़पोर्टल पर डाटा फीडिंग का कार्य गतिगान है, जिसकी अन्तिम तिथि भारत सरकार द्वारा 30 जून निर्धारित की गयी है।

Read More »

भूगर्भ जल रिचार्ज को चैकडैम व तालाबों का निर्माण करा रही भारत सरकार

हाथरस। देश सरकार भूगर्भ जल रिचार्ज हेतु चेकडैम, तालाबों का निर्माण करा रही है। जल और जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं। जहां जल है वहां जीवन है। यदि जल नहीं तो जीवन नहीं। जल से ही जीव-जन्तु, पेड़-पौधों आदि की उत्पत्ति एवं विकास होता है। आज बढ़ती हुई जनसंख्या एवं औद्योगीकरण के कारण भूजल का दोहन अधिक हो रहा है। भूगर्भ जल के स्तर में धीरे-धीरे कमी आ रही है। प्रदेश में गिरते भूगर्भ जल स्तर में सुधार तथा भूगर्भ जल के नियोजित विकास एवं प्रबंधन के साथ भूजल से सम्बंधित समस्याओं के अध्ययन एवं भूजल संरक्षण हेतु जन जागरूकता के लिए 5 योजनाएं यथा-भूगर्भ जल सर्वेक्षण का विकास, आंकलन एवं  सुदृढ़ीकरण, शासकीय भवनों पर रूफटाप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना, भूजल संसाधनों की गुणवत्ता का अनुश्रवण एवं मैपिंग, भूजल जन-जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार तथा राज्य भूजल भवन की स्थापना तथा नये पीजोमीटर की स्थापना की नवीन योजनायें प्रस्तावित हैं। प्रदेश में भूजल संसाधनों की सुरक्षा, संरक्षण, प्रबन्धन एवं विनियमन के दृष्टिगत उ0प्र0 भूगर्भ जल (प्रबन्धन एवं विनियमन) अधिनियम-2019 लागू किया गया है।

Read More »

एनटीपीसी ऊंचाहार में थिएटर एवं डांस कार्यशाला का आयोजन

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना न केवल ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रही है। साथ ही साथ भारत सरकार के कौशल विकास मिशन से प्रभावित होकर परियोजना के आसपास के गांवों एवं परियोजना परिसर के विभिन्न समूहों के कौशल को निखारने का अभिनव प्रयास कर रही है। हाल ही में आसपास के गांवों की प्रतिभाशाली बालिकाओं को सशक्तिकरण अभियान के तहत जहां उनके कौशल को निखारकर उन्हें बुलंदी के नए पंख दिए वहीं इस समय आवासीय परिसर के बच्चों, महिलाओं तथा कर्मचारियों के लिए थिएटर एवं डांस कार्यशाला संचालित की जा रही है।एक पखवाड़े के लिए संचालित इस कार्यशाला को चार चरणों में बांटा गया है, जिसमें विशेषज्ञ फैकल्टी के द्वारा छोटे तथा बड़े बच्चों के दो समूहों के साथ-साथ महिलाओं व कर्मचारियों के समूह बनाए गए हैं। इन समूहों को बॉलीवुड डांस के साथ-साथ नृत्य की विविध कलाओं से पारंगत किया जा रहा है।

Read More »

अग्निपथ के विरोध में 27 को सत्याग्रह

हाथरस। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अग्निपथ योजना के विरोध में 27 जून को सुबह 10 बजे से जनपद की तीनों विधानसभाओं की तहसील परिसरों पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह का आयोजन किया जा रहा है।कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कांग्रेसियों से अपील की है कि वह तहसीलों पर सत्याग्रह में शामिल हों।

Read More »

गिजरौली पर 4 दुकानों में अराजक तत्वों ने लगाई आग

पालिकाध्यक्ष पहुंचे मौके पर: ढांढस बंधाया, डीएम से मदद का अनुरोध
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित गांव गिजरौली पर बीती रात्रि को अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा चार दुकानों में आग लगाए जाने की घटना से पूरे क्षेत्र में भारी हड़कंप एवं खलबली मच गई है और उक्त घटना की सूचना पाकर मौके पर जहां पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा पहुंच गए। वहीं उन्होंने उक्त घटना की शिकायत जिलाधिकारी से की है। साथ ही कार्यवाही का अनुरोध किया है और पीड़ितों को शासन की नीति के अनुसार मदद दिए जाने का अनुरोध किया है।

Read More »