Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 685)

पेट्रोल के बढ़ते दामों के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

कानपुर,जन सामना। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में केंद्र सरकार द्वारा की जा रही लगातार और मनचाही वृद्धि के खिलाफ उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने सैंकड़ो युवा कांग्रेस के साथियों के साथ कानपुर में आज शिक्षक पार्क, परेड चौराहे से शुरू कर भारत माता की प्रतिमा, बड़े चौराहे तक दोपहिया वाहनों की विशाल धक्का मार रैली निकाली। जिसमें मोदी सरकार की विफलताओं और उनके द्वारा देश से किये गए झूठे और खोखले वादों की पोल खोलते हुए सैंकड़ो युवाओं ने दोपहिया वाहनों को धक्का मार कर जनता को बताने का प्रयास किया, कि कोरोना की चौतरफा मार से ध्वस्त हो रही। अर्थव्यवस्था के बीच मोदी सरकार अपना ख़ज़ाना भरने में लगी है। आज कच्चे तेल की क़ीमत 50.96 प्रति बैरल है। यानी कि कच्चे तेल की कीमत सिर्फ 23.43 रुपये प्रति लीटर है। लेकिन इसके बावजूद डीजल 74.38 और पेट्रोल 84.20 रुपये प्रति लीटर में बेचा जा रहा है। पिछले 73 साल में पेट्रोल.डीजल की कीमत इस समय सबसे ज्यादा है। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने बताया कि आमजन की आमदनी का कोई ठिकाना नहीं है, व कोरोना काल में अधिकांश लोगों की नौकरी छुट चुकी है।

Read More »

प्रसपा कार्यकर्ताओं ने मनाई जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि

कानपुर, जन सामना। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण जिला कार्यालय दिव्यांशी गार्डन में जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति नेतृत्व में समाजवादी पुरोधा जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि मनाई गई। जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को बताया कि पंडित जनेश्वर मिश्रा का जन्म 5 अक्टूबर 1933 को बलिया जनपद में हुआ था। देहांत 22 जनवरी 2010 को इलाहाबाद के प्रयागराज में हुआ था। मिश्रा समाजवादी विचारधारा के प्रति उनकी निष्ठा के कारण वह छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध थे साथ ही मुलायम सिंह यादव जनेश्वर मिश्रा को अपना मार्गदर्शक मानते थे, वे कई बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे। केंद्रीय मंत्री रहे वह गरीबों मजदूरों किसानों सोसितो पीड़ितों की आवाज को बुलंद करने के साथ ही आंदोलन कर एक निर्णायक फैसला करा कर ही दम लिया करते थें। कार्यक्रम का संचालन प्रमुख महासचिव राजपाल यादव ने किया इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार गांव गांव पाऊं पाऊं डगर डगर शिवपाल संदेश यात्रा जिला पार्टी कार्यालय से प्रस्थान घाटू खेरा मंगरासा रमईपुर भारू बंगला सगुनिया पुरवा बाजपुर तेजी पुरवा ने समापन हुई।

Read More »

मुस्लिम महिला ने ली भाजपा की सदस्यता

कानपुर, जन सामना। शहर के लकड़मंडी मे स्थित मुर्तजा पब्लिक स्कूल मे भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में पूर्व पार्षद डॉ नीना अवस्थी की अध्यक्षता मे भाजपा सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद सत्यदेव पचौरी की उपस्थिति में मुस्लिम वर्ग की महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष कि०मो० ग्रीष्म अवस्थी ने किया। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सांसद सत्यदेव पचौरी, जिला कोषाध्यक्ष कि०मो० ग्रीष्म अवस्थी तथा सदस्यता लेने वाली महिलाओं में शहाना परवीन, अफमाना बेगम, शकीला.बानो, गुलशन, तराना, शबाना, तसनीम बानो, शहनाज, नसरीन, सना, अफसाना, शबीना, आमना खातून, साजिदा, अफरोझ महरून निशा, मुमताज, नूरी, बिलकिस, जुबेरिया आदि महिलाओं से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Read More »

ईएमटीसीटी कार्यक्रम पर स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य अधिकारियों ने चर्चा एवं सुझाव

कानपुर, जन सामना। भारत सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चल रहेई.एम.टी.सी.टी एलिमिनेशन ऑफ मदर टू चाइल्ड ट्रांसमिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर्स एन्ड चाइल्ड टीम ने चौबेपुर व शिवराजपुर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 यशुवर्धन सिंह व बी.पी.एम विकास, लैब टेक्नीशियन प्रवीन कुमार व देवेन्द्र सिंह, फॉर्मेसिस्ट अर्चना वर्मा, आई.ओ.मुन्नी देवी, ए.एन.एम.निधि कनौजिया व रेखा देवी से अस्पताल और वी.एच.एन.डी में हो रही एच.आई.वी/सिफलिस जाँच के बारे में जानकारी ली। सभी के आंकड़े देखे तथा सभी गर्भवती महिलाओं की हो रही एचआईवी/सिफलिस की जांच और परामर्श के बारे में कार्य को देखा और बेहतर सुझाव दिये। मुख्य रुप से प्रोजेक्ट ऑफिसर मोहम्मद शरीफ, फील्ड ऑफिसर अयाज़ अहमद, बी पी एम, चिकित्सा अधीक्षक डॉ0यशुवर्धन सिंह, बी पी एम विकास कुमार एलटी प्रवीन कुमार उपस्थित रहे।

Read More »

रोशन गुप्ता सपा व्यापार सभा के कानपुर मण्डल के प्रभारी बनाए गए

कानपुर, जन सामना । सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की संस्तुति से व्यापारी नेता रोशन गुप्ता को समाजवादी व्यापार सभा कानपुर मण्डल का प्रभारी घोषित किया गया।समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग व कानपुर के विधायक अमिताभ बाजपेई की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपा गया। आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा रोशन गुप्ता जैसे जुझारू साथी के जुड़ने से संगठन को और भी मजबूती प्रदान होगी। साथ में प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मनोचा व प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता और कानपुर कमेटी के सम्मानित पदाधिकारी गण मौजूद रहे। कानपुर नगर अध्यक्ष डॉ इमरान, महासचिव अभिषेक गुप्ता, मोनू पार्षद, बबलू मेहरोत्रा, श्रेष्ठ गुप्ता, अनुराग साहू, युवजन सभा के संगठन मंत्री नितिंन राठौर, देवेंद्र सिंह, गिरीश जैन समेत तमाम व्यपारियो ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।

Read More »

वृद्धा आश्रम में वृद्ध महिलाओं को बाटे फल

कानपुंर, जन सामना । पनकी स्थित स्वराज वृद्धा आश्रम में सपा पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह ने अपने परिवार के साथ बुजर्गो को फल वितरण कर और उनके सुख दुख में शामिल होकर अपना जन्मदिन मनाया। सभी को अपने हाथों से फल दिया और कहा कि आजतक जो आनंद अपने जन्मदिन में नही आया वो आज आप लोंग के बीच में रहकर जन्मदिन मनाने में आया है। आज मुझे इतनी खुशी मिली है कि जो आज तक कभी नही मिली अब मैं हमेशा आप लोंग के साथ ही अपना जन्मदिन मनाऊँगा, आगे कहा कि हम सभी समाजवादी लोंगो से यही अपील करेंगे कि आप लोंग भी एक बार ऐसा करके देखा आपको भी उतनी ही खुशी मिलेगी। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी जनता के बीच में ही रहते है। जब भी किसी को किसी प्रकार की आवश्यकता होती है वो उसकी मदद के लिए हमेशा खड़े रहते है। वही अजय शुक्ला ने कहा कि संजय सिंह इतने अच्छे इंसान है कि वो किसी को गरीब व असहाय नही समझते है। उनके लिये सब एक बराबर है। उनके जन्मदिन के अवसर पर हम सभी लोंग पहले मंदिर में जाके भगवान को परसाद चढ़ाया फिर उसके बाद यहाँ पर आकर गरीबों को फल वितरण किया। तो वही अजय सिंह ने कहां की संजय सिंह हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। ये सबके लिए कुछ न कुछ करते ही रहते है। फल बटाने में शिखर सिंह, हिमांशु सिंह व परिवार के सभी लोंग उपस्थित रहे।

Read More »

जलालपुर में हटाया गया अतिक्रमण

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद मिली राहत अफसरों ने हटवाया अतिक्रमण
सासनी/हाथरस, जन सामना। करीब दो वर्ष पूर्व गांव जलालपुर के विजयसिंह पुत्र सुरेनद्र पाल सिंह द्वारा की गांव के ही रघुवीर सिंह सहित करीब पांच लोगों ग्राम समाज की जगह पर अतिक्रमण करने की शिकायत करने पर अफसरों ने मामला संज्ञान में लेते हुए उच्चन्यायाला इलाहाबाद के आदेशानुसार अतिक्रमण हटवाकर जगह को कब्जामुक्त कराया। गांव जलालपुर निवासी विजय सिंह पुत्र सुरेनद्रपाल सिंह ने वर्ष 2017 में डीएम से शिकायत की थी, कि गांव जलालपुर में रघुवीर सिंह, रघुराज सिंह, जसवंत सिंह सुभाष संतोष पुत्रगण नबाव सिंह ने चकमार्ग संख्या 691,695, और 694 पर अवैध कब्जा कर दुकानों का पक्का निर्माण करा दिया है। यह अवैध निर्माण ग्राम सकाज की भूमि पर होने के बाद तहसीलदार न्यायालय में आए मगर कोई जबाव दाखिल नहीं हुआ। यह कब्जा हटाने के आदेश दिया गया मगर अतिक्रमण जस का तस बना रहा।

Read More »

सासनी में खुशहाल परिवार दिवस पर दी परिवार नियोजन की सीख

सासनी/हाथरस,जन सामना। आज के दौर में जरूरतों को पूरा करने के लिए तथा मनुष्य भाग दौड की जिंदगी जी रहा है, ऐसे में यदि उसका परिवार बडा हो जाए तो बडी मुश्किल पैदा हो जाती है, यह बात यहीं खत्म नहीं होती अधिक जनसंख्या के कारण समाज और देश भी प्रभावित होता है। इसलिए जनसंख्या पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है।यह बातें के सामुदायिक स्वास्थ्य सासनी में खुशहाल परिवार दिवस के दौरान एमओआईसी एसपी सिंह ने बताईं। उन्होंने कहा कि सीमित परिवार ही खुशहाल हो सकता है। कार्रक्रम में दंपतियों को परिवार नियोजन के लाभ और तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम राजकुमार यादव ने फीता काटकर किया। एम.ओ. आइ.सी ने परिवार नियोजन की सीख देते हुए महिलाओं और पुरूषों को जनसंख्या नियंत्रण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छोटा परिवार होगा तो बच्चों का अच्छे से भरण-पोषण भी हो सकेगा। इसके लिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। सतर्कता ही जनसंख्या नियंत्रित कर सकती है। जनसंख्या नियंत्रण के सभी को प्रयास करना चाहिए।

Read More »

कोविड वैक्सीन जागरूक रैली का स्वागत करेगा रोटरी क्लब

सासनी/हाथरस,जन सामना।सरकार द्वारा 22 जनवरी दिन शुक्रवार को प्रस्तावित कोविड वैक्सीन जागरूकता रैली के स्वागत की रोटरी क्लब द्वारा तैयारियां पूरी कर ली है। इसे लेकर रोटरी क्लबएवं इनरव्हील क्लब पदाधिकारियों की नगर कार्यालय पर संयुक्त रूप से आवश्यक बैठक का अयोजन किया गया।  आहूत बैठक में 22 जनवरी को कानपुर से आने वालीं रैली के स्वागत को लेकर सभी तैयारियों पर विचार विर्मश किया गया। इनरव्हील क्लब की सीजीआर नाजिमा मसूद ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि कोरोना वैक्सीन से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए यह यात्रा 1500 किलोमीटर कानपुर से शुरू होकर पूरे मंडल में भ्रमण करते हुए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वापस कानपुर पहुंचेगी। और 22 जनवरी दोपहर को नगर में क्लबो द्वारा कोरोना वैक्सीन को लेकर पदयात्रा कर लोगों को जागरुक किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ. साकेत गुप्ता, सचिव विमल वाष्र्णेय, औरं अलीगढ़ से आई सीजीआर नाजिमा मसूद, सीजीआर नमिता सिंघल, इनरव्हील क्लब अध्यक्षा रमा वार्ष्णेय, एडिटर लवली गुप्ता, सेक्रेटरी रिंकी जादौन, सह संयोजिका राजकुमारी वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

Read More »

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला हुई घायल

सासनी/हाथरस,जन सामना। सासनी-नानाऊ मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार में टक्कर मार दी जिससे बाइक के पीछे बैठी महिला रोड पर गिरकर घायल हो गई।  देर शाम एक बाइक सवार हाथरस से अपने गांव खिटौली के लिए जा रहा था। तभी मार्ग में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार व बाइक पर पीछे बैठी महिला बाइक सहित रोड किनारे गिर गए। जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक के पीछे बैठी महिला शीलादेवी पत्नी पप्पू सिंह निवासी खिटोली गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से ऐंबुलेंस के जरिए घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे अलीगढ रेफर कर दिया गया।

Read More »