Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 696)

कानपुर के दो युवाओं ने आपदा को बदला अवसर में, किया ये बड़ा काम

कानपुर,जन सामना। दो युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस सपने को साकार कर दिया। जिसमें उन्होंने कोरोना काल में आपदा को अवसर् में बदलने का आग्रह देशवासियों से किया था। कानपुर के दो युवाओं ने पीएम के इसी स्लोगन को अपने बिजनेस का मूलमंत्र मान लिया। आपदा को अवसर में बदल के दिखा दिया। संक्रमण और सोशल डिस्टेंसिंग के दौर में जहां आर्थिक मोर्चे पर चुनौतियां बढ़ी पड़ी थी। वहीं इन्होंने अपना{ Redmil Business Mall} के नाम से देश का सबसे बड़ा बी2बी फिनटेक प्लेटफॉर्म बनाकर पूरे देश के 17 राज्यों में 70 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दे दिया।कानपुर के रायपुरवा इलाके के एल्डिको क्लब में रेडमिल बिजनेस ऐप के ऑफिस में सैकड़ों युवक और युवतियां काम कर रहे हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी के इन सबको को ये जॉब उन्हीं 6 महीनों में मिली है। जिस समय पूरे देश में बड़ी बड़ी कम्पनियां छटनी कर रही थी|.रेडमील बिजेनस ऐप के सीएमडी आशीष पालीवाल और डायरेक्टर सागर राज सिंघल ने रेडमिल ऐप बनाकर देश के युवाओं को रोजगार देकर एक नई पहल स्थापित की।

Read More »

समाजवादी पार्टी महिला सभा ने मनाया डिंपल यादव का जन्मदिन,बांटे कंबल

कानपुर,जन सामना। समाजवादी पार्टी महिला सभा प्रदेश सचिव उजमा इकबाल सोलंकी के नेतृत्व में कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन के अवसर पर पनकी स्वराज वृद्धा आश्रम में वृद्ध लोगों के साथ केक काटकर वृद्धाओं को कंबल वितरण किए। उजमा इकबाल सोलंकी ने कहा कि हमें अपने मां.बाप की सेवा करनी चाहिए, मां बाप भी जीवन दान देते हैं। लेकिन आज तो समय बदल रहा है, जो मां बाप अपने बच्चों को पाल पोस कर बड़ा करते हैं। आज उनके बच्चों ने उनका साथ छोड़ दिया, यह बड़े दुर्भाग्य की बात है। आगे कहा कि पूर्व सांसद की लंबी उम्र की प्रार्थना की यह अवसर बार.बार आए गरीब। तो की मदद करने का मौका मिले। इस अवसर पर सपा के युवा मोर्चा कंवलजीत सिंह मानू, हाजी हसन सोलंकी, सिंपल सिंह, एजाज शाह, अल्लू वसीम राज आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

प्रधानमंत्री के समीक्षा बिन्दुओं प्रगति के लंबित मामलों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

लखनऊ,जन सामना। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जी के समीक्षा बिन्दुओं प्रगति की समीक्षा की गयी। जिसमें अमृतसर.कोलकाता इंडस्ट्रियल काॅरीडोर में इंटीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर्स की स्थापनाए खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट 2.660 मेगावाट के लिए अवशेष भूमि का अधिग्रहण एवं प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अन्तर्गत जन औषधि केन्द्रों की स्थापना आदि की प्रगति की समीक्षा की गयी। बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित अमृतसर.कोलकाता इंडस्ट्रियल काॅरीडोर में इंटीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर्स की स्थापना की जानी है। जिसके लिए जनपद प्रयागराज एवं आगरा में यूपीसीडा द्वारा भूमि का चिन्हीकरण किया गया है। मुख्य सचिव ने उक्त से सम्बन्धित प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजने हेतु एमडी यूपीसीडा को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज एवं आगरा में प्रस्तावित किये जा रहे इन्टीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर्स के स्थापना का प्रस्ताव 20 जनवरीए 2021 तक भारत सरकार को अवश्य प्रेषित कर दिया जाये।

Read More »

16 जनवरी से लगेगा कोरोना का टीका:मुख्य सचिव

लखनऊ,जन सामना। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आगामी 16 जनवरी से कोविड.19 वैक्सीनेशन के प्रथम चरण के सम्बन्ध में कोविड.19 वैक्सीन टीकाकरण की तैयारी.स्टेट स्टेयरिंग कमेटी फाॅर इम्यूनाजेशन की बैठक आयोजित की गयी। आयोजित बैठक में समीक्षा के दौरान उन्होंने पूरे प्रदेश में वैक्सीनेशन कार्यक्रम के सम्बन्ध में की जा रही तैयारियोें की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिये।  मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कोविड.19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान बताया कि टीकाकरण का कार्य दिनांक 16 जनवरी 2021 से चरणबद्ध तरीके से किया जाना प्र्रस्तावित हैं। भारत सरकार से कोविड.19 के प्रथम चरण के टीकाकरण से सम्बन्धित दिशा.निर्देश प्राप्त हो गये हैं। टीकाकरण का शुभारम्भ 16 जनवरी 2021 को किया जायेगा। शुभारम्भ के दिन 317 सत्र उत्तर प्रदेश में संचालित किये जायेंगे। जिसमें से जिला महिला अस्पताल वाराणसी तथा एम0एल0बी0 मेडिकल काॅलेज, झांसी में टु.वे वेबकास्टिंग की जायेगी। अन्य 315 सत्र केवल व्यू ओनली मोड पर रहेंगे। उन्होंने निर्देश दिये कि टीकाकरण शुभारम्भ के दिन प्रदेश के समस्त कोविड अस्पतालों के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर करा दिया जाये।

Read More »

कानपुर देहात:दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 21 जनवरी में लगेगा शिविर, बटेंगे कृत्रिम अंग

कानपुर देहात,जन सामना। दिव्यांगजनों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए जनपद कानपुर देहात के पात्र सभी ऐसे दिव्यागंजन जिनके हाथ, पैर कटे हों। उन्हें कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर, कैलीपर एवं सहायक उपकरण आदि निःशुल्क लगाये जाने हेतु चिन्हांकन, परीक्षण शिविर जनपद के समस्त विकास खण्डों, न0पंचायत, न0पालिकाओं में तिथिवार प्रातः 10ः30 बजे से अपरान्ह 3ः00 बजे तक कोविड.19 महामारी से बचाव एवं सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ इस उद्देश्य के साथ किया जाना हैै। कोई पात्र दिव्यांगजन उक्त योजना के लाभ से वंचित न रहने पाये।मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशाषी अधिकारी न0पं0/न0पा0 आदि को निर्देशित किया है कि शिविर के आयोजन में उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन 21 जनवरी को विकास खण्ड अकबरपुर व सरवन खेड़ा में आयोजित किया जायेगा। इसी प्रकार 22 जनवरी को विकास खण्ड डेरापुर, झींझक 23 जनवरी को विकास खण्ड मैथा, रसूलाबाद में 25 जनवरी को विकास खण्ड राजपुर, सन्दलपुर में 27 जनवरी को अमरौधा, मलासा में आयोजित किया जायेगा।

Read More »

पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा का किया निरीक्षण, रखरखाव के दिए निर्देश

चन्दौली,जन सामना। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन चन्दौली स्थित परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यू0पी0.112 में संचालित वाहनों सहित अन्य वाहनों एवं मोटरसाइकिलों का निरीक्षण किया। इस दौरान परिवहन शाखा प्रभारी सहित सम्बन्धित को वाहनों के उचित रखरखाव देख.रेख, साफ.सफाई तथा सर्विस आदि कराते रहने हेतु निर्देशित किया गया। वाहनों में लगे उपकरणों का उपयोग करा कर देखा गया तथा पायी गयी कमियों को तत्काल दूर कराने हेतु निर्देशित किया गया। वाहन चालकों तथा उसपर नियुक्त कर्मियों को ब्रीफ किया गया। आवश्यक दिशा. निर्देश दिए गए। उक्त निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित सम्बन्धित अधिकारी,कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Read More »

पूर्व सांसद डिम्पल यादव के जन्मदिवस के अवसर विशाल खिचड़ी भोज

काननुर,जन सामना। बर्रा के वार्ड 67 स्काई बेस चौराहे पर मकर संक्रांति एवम समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री पूर्व सांसद डिम्पल यादव के जन्मदिवस के अवसर पर सपा पूर्व पार्षद प्रत्याशी अमित सिंह यादव के नेतृत्व में विशाल खिचड़ी वितरण कर, डिम्पल यादव जी की लंबी उम्र की कामना की गई। अमित यादव ने बताया कि आज राहगीरों को खिचड़ी वितरण कर सर्दी को देखते हुए चाय भी वितरित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष सपा वीरसेन यादव ने खिचड़ी वितरण शुरू कराया। इस मौके पर मुख्यरूप से लोहिया वाहिनी पूर्व अध्यक्ष विनय गुप्ता, प्रांतीय सदस्य सपा नसीम कुरैसी, राजू सचान,आरजू गुप्ता, अंकुज, सोनू अंसारी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More »

एसपी ने किया साइबर कवच अभियान का शुभारंभ

हाथरस,जन सामना। इंटरनेट की सही जानकारी होने पर ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है। यह बात पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बुधवार को अलीगढ़ रोड स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में आयोजित साइबर कवच अभियान के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कहे। जिसमें व्यापारी, कालेज स्टाफ, छात्र मौजूद रहे। कहा कि इंश्योरेंस कम्पनी, नौकरी के नाम से कॉल करने पर बिना वेरीफाई किये कोई जानकारी न दें। वाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करें, क्योंकि कोई भी व्यक्ति आसानी से आपकी जानकारी का दुरुपयोग कर सकता है। उन्होंने कहा कि एप्स डाउनलोड करते समय भी प्राइवेसी संबंधी आप्शन का भली-भांति अवलोकन करके ही अपनी सहमित दें। फर्जी लॉटरी लगने का कॉल करने वाले व टावर लगाने वालों से भी कोई भी जानकारी शेयर न करें। कोई कंपनी कम लागत में अधिक पैसे कमाने का लालच देती है तो सावधान रहें, ऐसी कंपनी फर्जी होती हैं| जो आपका पैसा लेकर कंपनी बंद कर भाग जाते हैं। इस मौके पर सीओ सिटी रुचि सिंह, फादर डॉा. राबर्ट वर्गिस, अशोक बागला, कोतवाली इंस्पेक्टर चतर सिंह राजोरा, प्रभारी साइबर सेल मौजूद रहे। यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा।

Read More »

मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

हाथरस,जन सामना। मकर संक्रांति पर्व जनपद के विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह जगह भक्ति की धूम रही। अन्नदान के लिए श्रद्धालुओं ने जगह जगह राहगीरों को खिचड़ी और गुड़ तिल से बने लड्डू व गजक प्रसादी वितरित की। जनपद में जगह जगह दान पुण्य की होड़ मची रही। मकर संक्रांति पर्व का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। खरमास की समाप्ति इस पर्व के साथ हो जाती है। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में मंदिरों में पूजा कीर्तन हुए। श्रद्धालुओं ने सूर्य देवता की उपासना कर अध्र्य चढ़ाया। महिलाओं ने सुबह सुबह मंदिरों में पूजा अर्चना कर अपने मान्यों को गजक, खिचड़ी, तिल के लड्डू आदि भेट की।

Read More »

शातिर वाहन चोर गैंग गिरफ्तार,चोरी की 48 बाइक बरामद 

हाथरस,जन सामना।  सादाबाद पुलिस द्वारा एक अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 4 सदस्यो को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की कुल 48 मोटरसाईकिल, काटी गयी मोटरसाईकिलो के समस्त हिस्से पुर्जे व अवैध असलाह-कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है।आपको बतादें हाथरस जिले में काफी समय से वाहन चोर गैंग सक्रिय थे जिनके द्वारा लगातार जिले के विभिन्न जगहों पर से मोटर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था जिसकी हाथरस पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी आज हाथरस की सादाबाद पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर ऐसे ही एक शातिर अंतर्जनपदीय गिरोह के नेत्रपाल सिह पुत्र रामनिवास निवासी फूलपुर थाना बल्देव जनपद मथुरा ,मनीष चैधरी पुत्र मोहन सिह निवासी नगला भोलू थाना सहपऊ जनपद हाथरस ,मनोज पुत्र खुशीराम निवासी नगला विधी थाना बल्देव जनपद मथुरा ,सौरभ पुत्र राजेश निवासी ग्राम विसावर थाना सादाबाद जनपद हाथरस को पकड़ने में सफलता हासिल की है जिनके कब्जे से चोरी की 48 मोटरसाइकिल ठीक-ठाक हालत में और लगभग दो दर्जन कटी मोटरसाइकिल के पुर्जे बरामद किए हैं|

Read More »