प्रयागराज,जन सामना। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नाबार्ड योजना के अन्तर्गत जनपद में नारी बारी से कोरांव को जोड़ने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त एक्वाडक्ट के बगल में टोंस नदी पर बनने जा रहे 02 लेन सेतु का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने बारा और कोरांव तहसील के दोनों तरफ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस परियोजना की कुल लागत 6256.24 लाख रू0 तथा सेतु की लम्बाई 718.88 मीटर है। परियोजना के पूर्ण होने का समय 24 माह निर्धारित है। सेतु का निर्माण उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लिमेटेड द्वारा किया जायेगा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस सेतु के बन जाने से बारा और कोरांव के लोगो को यातायात में सुगमता होगी। समय की बचत होगी। भारी वाहनों को पुराने हो चुके पुल पर आने.जाने में असुविधा का सामना करना पड़ता था। इससे भारी वाहनों को लम्बा चक्कर लगाकर अपने गन्तव्य तक जाना होता था। इस सेतु के बन जाने से इस समस्या से भी निजात मिलेगी। भारी वाहन कम समय से फर्राटा भरते हुए अपने गन्तव्य स्थान तक पहुंच सकेंगे। इससे इस क्षेत्र विकास कार्य तेज गति से होगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगो की यह पुरानी मांग चली आ रही थी। जिसको हमारी सरकार ने पूरा किया। उन्होंने वहां पर उपस्थित सेतु निगम के अधिकारियों से कहा कि पुल के निर्माण कार्य को तय समय से पहले ही पूरा कर लिया जाये।
JAN SAAMNA DESK 2
पुण्यतिथि पर याद किए गए राष्ट्र रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर
रसूलाबाद/ कानपुर देहात,जन सामना। देश के संविधान निर्माता भीम राव अम्बेडकर की पुण्य तिथि पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक कमलेश चंद दिवाकर छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव विजय गुप्ता व मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव प्रेमी ने रसूलाबाद में अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक कमलेश चन्द्र दिवाकर ने पुण्य तिथि पर रसूलाबाद में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने गरीबो मजलुमो के लिए काफी संघर्ष कर उन्हें सम्मानजनक स्थान दिलाने में महत्व पूर्ण भूमिका अदा की ।उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार और आदर्श आज भी देश के लाखों लोगों को ताकत दे रहे जिसके कारण पूरा देश आज उन्हें श्रद्धांजिल अर्पित कर रहा है। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव विजय गुप्ता ने भारत रत्न बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने संविधान के रूप में देश को एक पवित्र ग्रंथ भेंट किया जो देश के लिए एक सर्वोच्च मार्ग दर्शक है ।आज पूरा देश सहित समाज वादी पार्टी श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है ।रसूलाबाद विधान सभा अध्यक्ष नाथूराम यादव ने कहा कि बाबा साहब ने गरीबो को न्याय दिलाने में महत्व पूर्ण भूमिका अदा की जिसे कोई भुला नही सकता ।
लाखों के माल के साथ लुटेरे गिरफ्तार
इटावा,जन सामना। फ्रेन्ड्स कॉलोनी थानाक्षेत्र में जुगरा मऊ नहर के पर एसओजी टीम और फ्रेन्ड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर हाइवे पर खड़े ट्रकों को समान सहित लूटने बाले सात सदस्यों को मतभेड कर गिरफ्तार किया।इस गैंग से आठ लाख का रोजमर्रा का सामान हिरासत में लिया है। एसपी सिटी रामयश ने आज फ्रेन्ड्स कॉलोनी थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को बताया कि शहर और आस पास अनके जगह ट्रकों को लूट की घटना सामने आ रही थी जिसके बाद अपराध एवं अपराधियों के खात्मे के लिए एसएसपी आकाश तोमर में एसओजी की कई थाना क्षेत्र में अलग अलग टीम बनाई इसी क्रम में आज मुखबिर की सूचना पर फर्रुखाबाद रोड पर दतावली नहर पर मंदिर में लुटेरा गैंग की सूचना मिली संयुक्त कारवाही पर मतभेड में पुलिस को मिली सफलता इसके बाद एसएसपी ने दोनों टीमो को पचीस हजार का ईनाम भी दिया है।
पत्रकार एकादश ने प्रशासन एकादश को दो विकेट से हराया
शिकोहाबाद/फिरोजाबाद,जन सामना। युवाओं को मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से पत्रकार एकादश और प्रशासन एकादश के बीच मैत्री मैच खेला गया। जिसमें पत्रकार एकादश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दो विकेट से मैच जीत ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मैच जीतने के बाद खिलाड़ी उत्साह से सराबोर हो गये।
मैत्री मैच के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और बेटिंग कर मैत्री मैच का शुभारंभ किया। डीएम ने टॉस उछाला और पत्रकार एकादश के कप्तान दिनेश वशिष्ठ ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया। निर्धारित 16 ओवर में प्रशासन एकादश की टीम 139 रन बना कर ऑल आउट हो गई। प्रशासन एकादश की तरफ से सर्वाधिक 32 रन गौरव यादव ने बनाए। जबकि मनोज गुप्ता ने 16 और नक्षत्र ने 14 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार एकादश की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ओवर की लास्ट बॉल पर दो बिकेट शेष रहते हुए मैच जीत लिया। पत्रकार एकादश की तरफ से सचिन ने सर्वाधिक 36 रन बनाए और दो विकेट लिए। सचिन को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया।
अंडर-19 क्रिकेट लीग में डीसीए ग्रीन ने डीसीए रेड को तीन रनों से हराया
फिरोजाबाद,जन सामना। अंडर-19 क्रिकेट लीग का मैच डीसीए ग्रीन व डीसीए रेड के मध्य खेला गया। डीसीए ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। डीसीए रेड की टीम 37 ओवर में 10 विकेट खोकर 200 रन बनाकर आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए रेड की टीम 197 रन ही बना सकी। इस मैच को डीसीए ग्रीन ने यह मैच 3 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार निशांत गुप्ता, उपेन्द्र सिकरवार, रिक्की यादव ने राहुल यादव को प्रदान किया।
राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच ने कुलपति को भेजा ज्ञापन
फिरोजाबाद,जन सामना। राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच (छात्र संगठन) द्वाराएस.आर.के. महाविद्यालय में बी.ए. एवं बी.कॉम विभाग में सीट बढ़ोतरी की मांग को लेकर कुलपति को संबोधित एक ज्ञापन प्राचार्य प्रभाष्कर राय को सौंपा। जिसमें जल्द से जल्द सीट बढ़ाने की मांग की।
विद्यार्थी मंच के महानगर अध्यक्ष अनिकेत जैन ने कहा के एस आर के महाविद्यालय में जल्द से जल्द बी.ए. व बी.कॉम दोनों विभागों में सीट बढ़ाई जाए। क्योंकि दिसंबर माह चल रहा है और मार्च या अप्रैल में परीक्षाएं भी होनी है। इस कारण वह सैकड़ों छात्र-छात्राएं जो दाखिले से वंचित रह गए हैं उनके भविष्य से खिलवाड़ न करते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीट बढ़ाई जाएं। आर.वी.एम. फिरोजाबाद के इकाई अध्यक्ष सौरव राठौर ने कहा कि इस कोरोना महामारी के समय में हर व्यक्ति आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। नगर के सैकड़ों गरीब, असहाय छात्र-छात्राएं जो कि अद्र्वसरकारी महाविद्यालयों की अत्यधिक फीस के कारण उन में दाखिला लेने में असमर्थ हैं। उन छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एस.आर.के. महाविद्यालय में सीट बढ़ोतरी कराई जाए।
समरसता दिवस पर बाबा साहेब का भावपूर्ण स्मरण
फिरोजाबाद,जन सामना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर द्वारा स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में समरसता दिवस के उपलक्ष पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर सभी लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद व सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए बाबा साहब के संघर्ष जीवन का उल्लेख किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष एबीवीपी सुधाकर शर्मा ने बाबा साहब के द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर विचार रखें। जिससे समाज में महिलाओं व पुरुषों का भेदभाव समाप्त किया जा सके। जिला संगठन मंत्री दिव्य भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में छोटी मोटी कठिनाई से भयभीत ना होकर संघर्ष करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन आदि दिवाकर ने किया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य राम प्रसाद, महानगर मंत्री अतुल राठौर, प्रांत सह छात्रा प्रमुख अबनी यादव, जिला मीडिया संयोजक शिवांश कुमार, नगर उपाध्यक्ष अनिल सागर, विख्यात, पूजा, कुशाग्र, साक्षी, अनुराग, सचिन आदि मौजूद रहे।
दंगा नियंत्रण को लेकर प्रशिक्षण, एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को दिए टिप्स
फिरोजाबाद,जन सामना। पुलिस लाइन में एसएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में माॅक ड्रिल का आयोजन कराया गया। जिसमें दंगा नियंत्रण को लेकर प्रशिक्षण कराया गया। साथ ही सावधानियां व कई अहम टिप्स भी पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को बताये गये।एसएसपी अजय कुमार ने मीडिया को बताया कई बार ऐसी परिस्थिति आती है| कुछ शरारती तत्वों द्वारा अफवाह फैलायी जाती है, नये नये युवाओं को गुमराह कर दिया जाता है। ऐसी अवस्था में नये नये लड़के उनके साथ शामिल हो जाते हैं, इन स्थितियों को देखते हुये और परिस्थितियां सामने आ चुकी हैं को लेकर हर छह महीने में अभ्यास कराया जाता है। अमूूमन कोशिश रहती है दिसंबर व मार्च में कराया जाये। होली और दीवाली से पहले भी कराने का प्रावधान है। उसी के तहत हम लोग आज पुलिस लाइन फिरोजाबाद में अभ्यास करा रहे हैं जिसमें सिपाही से लेकर एसपी रैंक तक के अधिकारी शामिल हैं। सभी ने आपने देखा होगा कि रबर बुलैट को फायर करके देखा। इसके अलावा सुरक्षा टिप्स जो सावधानियां बरतनी होती है वह भी बताया गया।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
हाथरस,जन सामना। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में आयोजित जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रामचन्द्र कन्या इण्टर कालेज हाथरस के सभागार में किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 सरस्वती चित्र पर माल्यापर्ण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर जिला विद्यालय निरीक्षक, हाथरस के कर कमलो द्वारा किया गया इस अवसर पर जयपाल सिंह, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, रेखा सिंह, प्रधानाचार्य, कन्या इण्टर कालेज, अतुल कुमार वर्मा, प्रवक्ता, द्वारा मुख्य अतिथि को फूल देकर स्वागत किया गया कार्यक्रम में जनपद के विकास खण्डों एवं शहरी क्षेत्र के युवक एवं युवतियों द्वारा प्रतिभाग किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम निम्नांकित विधाओं में आयोजित किया गया जिसका परिणाम निम्नवतः प्रकार है| 1-लोकगीत सामूहिक,प्रथम युवक मंगल दल कजरौठी, द्वितीय रामचन्द्र कन्या इण्टर कालेज, हाथरस। 2-लोक नृत्य सामूहिक,प्रथम कन्या इण्टर कालेज, सासनी द्वितीय राजकीय बालिका इण्टर कालेज, हाथरस तृतीय नेहरू युवा केन्द्र हाथरस। 3-लोक नृत्य एकल प्रथम हिमाशी वर्मा द्वितीय मन्नत तृतीय ओस्की गर्ग लोकगीत एकलः-प्रथम राहुहल कजरौठी द्वितीय कशिश तृतीय अवनी मार्शल आर्ट- प्रथम बीएलएस इवनेशनल स्कूल, हाथरस। हार्मोनियम बादन-प्रथम राहुल कजरौठी युवक मंगल दल 7 मृदंगम बादन,अजीत कजरौठी प्रथम 8-कथक, हिमांशु वर्मा प्रथम।
कार्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण जिला विकास अधिकारी, हाथरस एवं जयपाल सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी, हाथरस के कर कमलों द्वारा किया गया मुख्य अतिथियों का फूल देकर एवं बैज लगाकर जयपाल सिंह सागर, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, सत्यवीर सिंह, क०सहा0 द्वारा एवं कार्यक्रम का संचालन अतुल कुमार वर्मा, प्रवक्ता द्वारा किया गया इस अवसर पर उपस्थित रेखासिंह प्रधानाचार्य, रामचन्द्र कन्या इण्टर कालेज, सत्यबीर सिंह, कसहा राजबीर सिंह, पत्रवाहक द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।
कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु निःशुल्क साबुन वितरण
हाथरस,जन सामना। लखनऊ द्वारा जनपद-हाथरस को लगभग 80000 साबुन कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु ग्राम पंचायतों में निवासरत निराश्रित गरीब, असहाय, अनुसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति, मजदूरों एवं ग्राम पंचायतों में संचालित आंगनवाडी केन्द्र तथा विद्यलायों में निःशुल्क साबुन वितरण कराये जाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट प्रांगण में किया गया। मंत्री पंचायती राज विभाग, उ0प्र0 भूपेन्द्र सिंह चौधरी, ]विधायक सदर हरिशंकर माहौर, विधायक सिकन्दराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा तथा जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने संयुक्त रूप से निवासरत निराश्रित गरीब महिलाओं को कोविड-19 के दृष्टिगत साबुन का वितरण किया गया तथा ग्राम पंचायतों में निवासरत ग्रामीणों को निःशुल्क साबुन वितरण हेतु ए0डि0ओ0 पंचायतों को साबुन उपलब्ध कराये गये। कार्यक्रम के दौरान विकास खण्ड मुरसान की ग्राम पंचायत- खेडाबरामई, न0 नन्दू, विशुनदास, गारवगढ़ी, कथरिया, सुसावली, कपूरा की 50 निराश्रित महिलाओं एवं 40 दिव्यांगों को निःशुल्क साबुन का वितरण किया गया। जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में निवासरत निराश्रित गरीब, असहाय, अनुसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति, मजदूरों एवं ग्राम पंचायतों में संचालित आंगनवाडी केन्द्र तथा विद्यलायों में निःशुल्क साबुन वितरण कराये जाने हेतु उदय प्रताप सिंह, सहा0वि0अधि0(पं0) हसायन को 10598 साबुन, दिनेश सिंघल सहायक विकास अधिकारी (पं0)सादाबाद को 12867 साबुन, राजीव कुमार सहा0वि0अधि0(पं0) सहपऊ को 7891 साबुन, मुकेश पचौरी सहा0वि0अधि0(पं0) मुरसान को 11614 साबुन, फूल सिंह सहा0वि0धि0(पं0) सि0राऊ को 9988, कुलदीप सिंह प्र0सहा0वि0अधि0(पं0) सासनी को 12940 साबुन, कृष्णकान्त गौतम, सहा0वि0अधि0(पं0) को 11621 साबुन उपलब्ध कराये गये।
Jansaamna