हाथरस, जन सामना। हाथरस गेट क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ बाईपास स्थित एक भट्टा पर ईट थपाई का कार्य करने वाले एक मजदूर दंपत्ति की पुत्री की आज भट्टे की ईट थपाई के लिए पानी की नाली (भरा) में एक बालिका के गिर जाने से उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है। बताते हैं आगरा अलीगढ़ बाईपास जोगिया रोड पर एक ईंट भट्टा है, जिस पर एक मजदूर दंपत्ति ईट थपाई का कार्य करते हैं और आज ईट थपाई के कार्य के लिए पानी की नाली (भरा) में मजदूर नंदलाल की 1 वर्षीय पुत्री निकेश कुमारी के गिर जाने से वह पानी में डूब गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। बालिका को तत्काल उपचार हेतु बागला जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से मजदूर परिवार में भारी कोहराम मच गया है।
Read More »JAN SAAMNA DESK 2
पालिकाध्यक्ष ने राज्य सेतु निगम को लिखा पत्र,बोले तालाब चौराहा पर करायें छिड़काव
हाथरस, जन सामना। शहर के तालाब चौराहा पर चल रहे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान भारी धूल व मिट्टी उड़ने व आम जनों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने को लेकर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक को पत्र लिखकर तालाब चौराहा निर्माण कार्य के स्थल पर पानी का छिड़काव कराए जाने का अनुरोध किया गया है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक को पत्र लिखकर कहा गया है कि तालाब चैराहा पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है और वर्तमान में निर्माण कार्य के समय टूट-फूट का कार्य चल रहा है। जगह जगह पर गड्ढे खोदकर मिट्टी भी निकाली जा रही है। जिसके कारण पूरे क्षेत्र में वायुमंडल में धूल ही धूल है और उन्होंने कई बार कहने के पश्चात भी उनके द्वारा पानी का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। पालिका अध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण काल चल रहा है|
Read More »एक सटोरिया गिरफ्तार
हाथरस, जन सामना। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार जुए व सट्टे की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे ,अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाडी करने में दौलतराम पुत्र तुलसीराम निवासी गंगा नगर कॉलोनी को गिरफ्तार किया है| इसके कब्जे से 1909 रुपये, पर्चा सट्टा, गत्ता दफ्ती व डाट पेन बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना हाथरस गेट प्रभारी चतर सिंह राजौरा, एसआई विपिन यादव, सिपाही संदीप राघव, रिंकू, सौरभ सिंह शामिल थे।
Read More »तमंचा दिखाकर छीना मोबाइल
हाथरस, जन सामना। जनपद में पुलिस प्रशासन बेहद सतर्कता बरत रहा है| अपराधियों पर रोज शिकंजा कस रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी अभी अपराधियों के हौंसले पस्त दिखाई नहीं दे रहे हैं| बीती रात्रि को एक युवक से बाइक सवार झपट्टा मार गैंग के दो अज्ञात युवक तमंचे की नोंक पर हजारों रुपए कीमत का मोबाइल छीन कर ले गए। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट हेतु दी तहरीर में नवल वार्ष्णेय पुत्र गणेश कुमार वार्ष्णेय निवासी मेंडू गेट पुलिस चौकी के पास ने कहां है कि वह बीती रात्रि को लगभग 7.45 बजे शहर के जामा मस्जिद चौराहा के पास स्थित हींग फैक्ट्री के पास से पैदल जा रहा था, तभी एक बाइक पर सवार दो अज्ञात लड़के आए जिनके मुंह अगोछा व मास्क से ढके हुए थे| आते ही उसे तमंचा दिखाकर उसकी जेब में रखे हजारों रुपए कीमत के वीवो कंपनी के मोबाइल सेट को छीन कर ले गए। उक्त युवक से मोबाइल छीनने की घटना से क्षेत्र में भारी खलबली सी मच गई और पीड़ित ने तत्काल कोतवाली पहुंच कर घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
Read More »भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष ने नगर विकास राज्य मंत्री का किया स्वागत
हाथरस, जन सामना। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री महेशचंद्र गुप्ता के बीती रात्रि को हाथरस होकर गुजरने पर उनका अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी सुमित वार्ष्णेय द्वारा शहर के सासनी गेट चैराहा पर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता बीती रात्रि को हाथरस होकर गुजर रहे थे, जिसकी सूचना अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी सुमित वार्ष्णेय को मिलने पर उन्होंने तत्काल नगर विकास राज्यमंत्री से संपर्क कर उनके काफिले को शहर के सासनी गेट चैराहे पर रोक लिया और उनका फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर वैश्य समाज के तमाम लोग मौजूद थे।
Read More »तकनीकी सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
प्रयागराज, जन सामना। तकनीकी सहायकों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन स्टाफ आफिसर, कार्यालय संयुक्त विकास आयुक्त ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि सोमवार को संयुक्त विकास आयुक्त, प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज की अध्यक्षता में प्रयागराज मण्डल के जनपद कौशाम्बी, प्रतापगढ़ एवं फतेहपुर के समस्त तकनीकी सहायकों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से कोविड.19 के दिशा.निर्देशों का पालन करते हुए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यालय जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उपायुक्त, श्रम रोजगार प्रयागराज कपिल कुमार के उद्बोधन से हुआ। प्रशिक्षक जमाल अहमद सहायक अभियन्ता एवं मानिक चन्द्र राज्य गुणवत्ता मानीटर द्वारा मनरेगा से संबंधित समस्त कार्यों के निर्माण के समय रखी जाने वातत्पश्चात् ग्राम्य विकास, उ0प्र0 लखनऊ से आये ली सावधानी एवं मानकों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया।
उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने 25 लाभार्थियों को सिलाई मशीन का किया वितरण
प्रयागराज, जन सामना। जिला प्रबन्धक, उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि अनुसूचित जाति के बेरोजगार बी0पी0एल0 श्रेणी के युवक/युवतियों को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित टेलरिंग शाप योजना जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे संचालित की जा रही है। इसी क्रम में उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 प्रयागराज में सोमवार को विभिन्न विकास खण्डों से चयनित राष्ट्रीय आजीविका मिशन के 25 लाभार्थियों को सिलाई मशीन का वितरण कर वित्त पोषित किया गया। अजीत सिंह उपायुक्त, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, प्रयागराज की अध्यक्षता में एवं त्रिनेत्र कुमार सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास के द्वारा सिलाई मशीन का वितरण किया गया।
Read More »कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिये दिशा-निर्देश जारी
लखनऊ, जन सामना। कोविड.19 के दृष्टिगत विभिन्न गतिविधियों को प्रारंभ करने के सम्बन्ध में पूर्व निर्गत गाइडलाइन्स के क्रम में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी के द्वारा दिशा.निर्देश निर्गत किये गए हैं| जिसके अनुसार कन्टेनमेन्ट जोन के बाहर समस्त सामाजिक, शैक्षिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों एवं अन्य सामूहिक गतिविधियों हेतु किसी भी बन्द स्थान यथा.हाॅल, कमरे की निर्धारित क्षमता का 50 प्रतिशत किन्तु एक समय में अधिकतम 100 व्यक्तियों तक ही फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्कैनिंग व सैनेटाइजर एवं हैण्डवाॅश की उपलब्धता की अनिवार्यता के साथ अनुमन्य किया जा सकेगा। इसके साथ ही खुले स्थान, मैदान पर ऐसे स्थानों के क्षेत्रफल की 40 प्रतिशत से कम क्षमता तक ही व्यक्तियों को अधिकतम अनुमन्य होगा एवं फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्कैनिंग व सैनिटाइजर एवं हैण्डवाॅश की उपलब्धता अनिवार्य होगा।उन्होंने समस्त मण्डलायुक्तों, अपर पुलिस महानिदेशकों, पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस उप महानिरीक्षकों रंेज, पुलिस आयुक्त लखनऊ एवं गौतमबुद्धनगर, समस्त जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों को उक्त दिशा.निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं|
Read More »डीएम व एसपी ने शराब की दुकानों का किया निरीक्षण, दिये निर्देश
कानपुर देहात,जन सामना| जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैधरी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर शराब ठेकों व शराब के गोदामों का निरीक्षण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पुलिसबल के साथ कस्बा अकबरपुर के माडल शाॅप, नबीपुर अग्रेजी शराब की दुकान व भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां मे शराब की दुकानों मे पहुंच कर जांच की और शराब के अवैध कारोबार न करने, गंदगी न फैलाने व शोसल डिस्टेंसिग का पालन करने के निर्देश दिये। वही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गस्त किया गया। इस दौरान घूम रहे लोगो से संवाद कर उन्हे अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा गया एवं शराब की दुकानों में बोतलों में लगे स्टीकर, होलोग्राम व स्टॉक रजिस्टर चेक किये गये व अधिक भीड़ इकट्ठा न होने की हिदायत दी गई तथा संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर आमजनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया|
विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर प्रगतिशील मत्स्य पालकों को किया गया सम्मानित
कानपुर देहात,जन सामना।विश्व मात्स्यिकी दिवस के शुभ अवसर पर विकास भवन परिसर के गांधी सभागार में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर जनप्रतिनिधिगण, मत्स्य पालक, पत्रकार बन्धु आदि उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विश्व मात्स्यिकी दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्देशानुसार प्रति वर्ष 21 नवम्बर को आयोजित किया जाता है। इस वर्ष की थीम परस्पर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की है। मछलियों का अति दोहन न किया जाय क्योंकि इससे मत्स्य प्रजातियों के नष्ट होने का खतरा है। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है। इससे पूरे देशभर में पचपन लाख लोगों को रोजगार मिला है। मत्स्य पालन लाभदायक व्यवसाय है। कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण अधिकारी डाॅ0 रणजीत सिंह ने अवगत कराया कि विश्व मात्स्यिकीय दिवस के अवसर पर विभागीय योजनाओं, वैज्ञानिक विधि से मत्स्य पालन, उत्पादन, एवं अन्य तकनीकी जानकारियों से अवगत कराया गया।
Jansaamna