Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 797)

समाज में नारी के प्रति बढ़ते अपराध पर तलाशने होंगे समाधान- प्रतिभा शुक्ला

कानपुर देहात, जन सामना। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत उप संभागीय परिवहन कार्यालय कानपुर देहात में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला की की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी उपस्थिति में नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि समाज में नारी के प्रति बढ़ते विभिन्न प्रकार के अपराध उत्पीड़न आदि के प्रकरणों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए समाधान तलाश करने होंगे। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज में महिलाओं का जो स्थान हैए उससे सभी परिचित हैंए और आप लोग भी इसी समाज का हिस्सा हैं। परन्तु आप प्रबुद्व नागरिकों में शामिल हैं। जो समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान और समाज में उनको प्रतिष्ठित स्थान उपलब्ध कराने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान अदा कर सकता है।

Read More »

पराली से घटित घटनाओं के तहत आयोजित जागरूकता अभियान

कानपुर देहात, जन सामना।  जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र कानपुर देहात के निर्देशानुसार पराली से घटित घटनाओं को रोकने में की जा रही जागरूकता कार्यक्रम के साथ.साथ मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम किया गया। ग्राम.अमरोहिया विकासखण्ड रसूलाबाद, ग्राम.दाया विकासखण्ड रसूलाबाद, ग्राम.पंचायत खोखा विकासखण्ड अकबरपुर, ग्राम.पंचायत फत्तेपुर रोषनाई मजरा आर्यनगर विकासखण्ड सरवनखेडा, ग्राम.बकसौधाी विकासखण्ड राजपुर, ग्राम.ककरमऊ विकासखण्ड मैथा, ग्राम.बहेरी विकासखण्ड अमरौधा, ग्राम.बरौर विकाखण्ड मलासा, ग्राम.भडावल विकासखण्ड डेरापुर, ग्राम.रतापुर विकासखण्ड राजपुरए ग्राम.जैनपुर विकासखण्ड अकबरपुरए ग्राम.सिठमरा विकासखण्ड डेरापुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पराली न जलाने से होने वाले दुष्परिणाम एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में उठाये गये कदम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इन कार्यक्रमों में 900 महिलाओं की भागीदारी रही। उपरोक्त जानकारी उप निदेशक कृषि विनोद कुमार यादव ने दी है।

Read More »

2020.2021 ग्राम पंचायत विकास योजना के लिए वार्षिक कार्य योजना तैयार की जायेगीःमुख्य सचिव

लखनऊ, जन सामना। जन योजना अभियान के संचालन सम्बन्धी बैठक मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, जिसमें 02 अक्टूबरए 2020 से 31 जनवरीए 2021 के मध्य सहभागी ग्राम पंचायत विकास योजना जी.पी.डी.पी वर्ष 2021.2022 तैयार किये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत विचार.विमर्श किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि वर्तमान में कोविड.19 महामारी के दृष्टिगत आवश्यक है, कि जन योजना अभियान वर्ष 2020.2021 में जी.पी.डी.पी निर्माण प्रक्रिया के दौरान उचित व्यवहार का पूर्ण पालन किया जाए। ग्राम सभा सदस्य ग्राम सभा स्थल पर मास्क अवश्य पहनें तथ दो गज की दूरी बनाकर रखें। ग्राम सभा के सदस्यों के बीच परामर्श कर बैठकों को छोटे समूह में भी आयोजित किया जा सकता हैए जिससे कि बच्चों एवं महिलाओं की आवश्यकताओं-समस्याओं को भी कार्य योजना में सम्मिलित किया जा सके।

Read More »

युवाओं ने जनप्रतिनिधियों को भेजा चुल्लू भर पानी

जनसमस्या के प्रति जनप्रतिनिधियों के मूकदर्शिता से युवाओं में आक्रोश कानपुर देहात ठप सीएनजी बस सेवा की बहाली को मुहिम चला रहे हैं युवा
कानपुर देहात, जन सामना। कानपुर देहात अधिकारियों की लापरवाही के चलते अनुमति का पेंच फंसने से जिले में अनलॉक के बाद से सीएनजी बसों का संचालन ठप पड़ा है। युवा बसों के संचालन की मांग को लेकर मुहिम चला रहे हैं। अब युवाओं ने इस मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों की मूकदर्शिता के लिए उन्हें सांकेतिक तौर पर चुल्लू भर पानी भेजा है। जनकपुरी मैदान अकबरपुर में जिले में सीएनजी बस सेवा संचालन की मांग को लेकर आन्दोलन कर रहे युवाओं ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। युवाओं ने सीएनजी बस प्रकरण को लेकर जनप्रतिनिधियों की मूकदर्शिता के लिए सांकेतिक तौर पर उन्हें चुल्लू भर पानी भेजा है। युवाओं ने सांसद,विधायक, एमएलसी, प्रभारी मंत्री, परिवहन मंत्री लिखी बोतलों में चुल्लू-चुल्लू भर पानी भरा। इन बोतलों को कोरियर के द्वारा इन तक पहुंचाया जाएगा। अभियान से जुड़े आयुष त्रिवेदी और धर्मेन्द्र दुबे ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता मतदान कर चुनती है। जनसमस्याओं का निराकरण करना इनकी जिम्मेदारी है। सीएनजी बस ना चलने से आम जनमानस को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। युवा इस मुद्दे को लेकर पिछले काफी समय से मुहिम चला रहे हैं।

Read More »

एमएसपी पर किसानों की उपज खरीद सुनिश्चित करें सरकार- कांग्रेस

कौशांबी, जन सामना। सरकार द्वारा किसान विरोधी कार्य किए जा रहे हैं। सरकार ने जो नया कानून बनाया है, इससे किसान कंपनियों का गुलाम हो जाएगा। यही नहीं इस नए कानून में किसानों की उपज की खरीदारी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सरकार को न्यूनतम किसान खरीद मूल्य पर किसानों की उपज की खरीद की गारंटी देनी चाहिए। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए गुरुवार को कही। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने सरकार से बढ़े हुए बिजली के बिल को कम करने की मांग की। इसके साथ उन्होंने खाद और बीज की खरीद पर किसानों को पहले की तरह सब्सिडी दिए जाने की मांग किया। इस मौके पर बोलते हुए कांग्रेसी नेता वेद प्रकाश पांडे सत्यार्थी ने सरकार द्वारा लाए गए नए कानून को किसानों के लिए मौत का सामान की संज्ञा देते हुए कहा कि इससे किसानों की जमीन और उनका अस्तित्व बड़ी.बड़ी कंपनियों के हाथ गिरवी हो जाएगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से शाहिद सिद्धकी, आशीष कुमार मिश्रा, पप्पू, वेद प्रकाश सत्यार्थी, कौशलेश द्विवेदी, शमीम आलम, मिस्बाहउल एन, कमलाकांत शुक्ला, अंकुर शुक्ला, शशिकांत पांडे, विवेक माइकल, मो0 गुलाम, इजहार अब्बास, उदय कुशवाहा, राजू मौर्या, विनोद चौधरी, असगर मदनी, जितेंद्र शर्मा, अनिल पांडे, रामप्रकाश, भारत गौतम, शैलेंद्र पासी, राजकुमार, मो0 मजीद, राजेंद्र त्रिपाठी, उमेश पांडे, तमजीद अहमद, संजय शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे|

Read More »

मंडलायुक्त ने उद्यमियों की समस्याओं के संबंधित विभागों को दिये जल्द निस्तारण के निर्देश

कानपुर, जन सामना। मण्डलायुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र दादानगर एवं पनकी का भ्रमण किया गया एवं उद्यमियों के साथ आई0आई0ए0 भवन में बैठक की उनकी समस्याएं सुनी गयीं तथा मौके पर जाकर इंगित समस्याओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उद्यमियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी .नगर आयुक्त, संयुक्त आयुक्त उद्योग, उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, मुख्य अभियंता कानपुर विकास प्राधिकरण, क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा, पुलिस क्षेत्राधिकारी गोविन्दनगर, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं मुख्य अभियंता केस्को उपस्थित रहे।आई0आई0ए0 भवन में उद्यमियों के साथ बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं यथा. दादानगर से पनकी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की खराब स्थितिए औद्योगिक क्षेत्रों में सफाई एवं कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था न होना। पनकी नहर के किनारे अतिक्रमण व सिल्ट की विधिवत सफाई न होने की समस्या से उद्यमियों द्वारा अवगत कराया गया। दादानगर औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख नाले की सफाई न होने की समस्या से भी अवगत कराया गया। इंगित समस्याओं से सम्बन्धित जगहों का निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित अधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त की गयी।

Read More »

कानपुर अब लेगा मस्त मलाई का मजा

ज्ञान डेरी ने किया अपना विस्तार उपभोक्ताओं तक ताजा और शुद्ध दूध एवं डेरी प्रोडक्ट पहुंचाने के लिए कानपुर में किया प्रवेश
कानपुर लॉन्च के लिए बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेई के साथ की साझेदारी
कानपुर नगर, जन सामना। यूपी में ताजा दूध एवं डेरी प्रोडक्ट्स के तेजी से विकसित होते ब्राण्ड ज्ञान डेरी ने कानपुर में प्रवेश किया। कंपनी के एमडी, जय और अनुज अग्रवाल ने आज एक वेबिनार के दौरान कानपुर में अपने प्रोडक्ट्स के लॉन्च की घोषणा की। ताजे और शुद्ध प्रोडक्ट्स के लिए विख्यात यह ब्राण्ड पिछले 13 सालों से यूपी के उपभोक्ताओं का भरोसा जीत रहा है। कानपुर लॉन्च के लिए ब्राण्ड ने जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेई के साथ साझेदारी भी की है। मनोज बाजपेई का व्यक्तित्व भरोसे एवं ईमानदारी की अभिव्यक्ति करता है, ऐसे में वे हमारे ब्राण्ड के दृष्टिकोण ‘विश्वास से भरा’ के अनुरूप हैं।

Read More »

कवित्रियों ने भावपूर्ण रचनाओं से कलाम जी को समर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि

फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। भारत के यशस्वी मिसाइल मैन के नाम से प्रख्यात भारत के 11 वें राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर विराट कवयित्री परिवार द्वारा एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें देश की कवयित्रियों ने प्रतिभाग किया।  कार्यक्रम की शुभारम्भ साधना मिश्रा विंध्य द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर हुआ। कार्यक्रम में मीनू मीना सिन्हा मीनल विज्ञ राँची से, वीना आडवानी, मीनाक्षी त्रिवेदी, श्मौनी वडोदरा गुजरात से, सुशीला साहू, विद्या रायगढ़ छत्तीसगढ़ से, शोभा रानी तिवारी, रानी नारंग, ममता तिवारी इंदौर से, अंशु तिवारी पटना से, योगिता चैरसिया म.प्र. से, डॉ.अलका पाण्डेय मुम्बई से, पूजा नबीरा नागपुर से, सरोज कंवर शेखावत जयपुर राजस्थान से, साधना मिश्रा विंध्य, कल्पना भदौरिया, स्वप्निल उत्तर प्रदेश से, मधु वैष्णव मान्या जोधपुर राजस्थान से, नीलम डिमरी उत्तराखंड से, संगीता शर्मा कुंद्रा चंडीगढ़ से, डॉ सुषमा तिवारी जी नोएडा से, डाॅ. अंजू गोयल, डॉ. निधि गुप्ता फिरोजाबाद आदि से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सभी ने भावपूर्ण रचनाओं से कलाम जी को विनम्र श्रद्धांजलि समर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साहित्यिक गुणों से पूर्ण केवरा यदु एवं मीरा मौजूद रही। मंच की अध्यक्षा डॉ. अर्पिता ने सुंदर अभिभाषण से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की रूपरेखा विराट कवयित्री परिवार के संयोजक अतर सिंह प्रेमी, अध्यक्षा डॉ. अर्पिता अग्रवाल, उपाध्यक्षा डॉ. रजनी शर्मा चंदा एवं ज्योति गुर्जर ने तैयार की। मंच संचालन की भूमिका में मधु वैष्णव मान्या, वीणा आडवाणी, साधना मिश्रा विंध्य, सीमा नरेंद्र शांडिल्य, परिणीता कौशिक रही।

Read More »

दिनदहाड़े बाइक सवार युवक ने मांगी कपड़ा व्यापारी से पांच लाख रूपये की चौथ

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना। नगर के एक कपड़ा व्यापारी से बाइक सवार एक युवक ने दुकान पर जाकर पांच लाख रूपये की चौथ मांगी है। कपडा व्यापारी के मना करने पर उसने गाली गलौज व जान से मारने कि धमकी देकर चला गया। जिसके बाद व्यापारी ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। नगर के मोहल्ला गढैंया निवासी लवलेश मित्तल कि गढैया पर गिर्राज साडी शोरूम के नाम से दुकान है। लवलेश मित्तल ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे घर से मदिंर के लिए निकला था। करीब दस बजे दुकान खोलकर बैठा हुआ था। कि बाइक पर एक युवक आया और पांच लाख रूपये कि चैथ कि मांग करने लगा। जब मैने चैथे देने से मना किया तो उसने गाली गलौंज शुरू कर दी तथा जान से मारने कि धमकी देकर चला गया। घटना से भयभीत व्यापारी ने बुधवार को पुलिस से गुहार लगाई तथा सुरक्षा की मांग की। तथा व्यापारी ने युवक के खिलाफ थाने मे तहरीर दी है। व्यापारी ने बताया कि युवक अपराधी किस्म का है जिसके खिलाफ थाने मे कई धाराओं में मुकद्दमें दर्ज है। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर सुनील कुमार तोमर ने बताया कि शहर के कपड़ा व्यापारी को दुकान पर जा कर धमकाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिस व्यक्ति का नाम लिया है उसका अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है ंतहरीर के आधार मे मुकद्दमा दर्ज जाॅच शुरू कर दी गई हैं।

Read More »

एसडीएम ने खनन माफियाओं के खिलाफ चलाया अभियान, मिट्टी काटने वाला जाल किया बरामद

शिकोहाबाद/ फिरोजाबाद, जन सामना। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला हैंडल में देर रात खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। खनन माफियाओं पर कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। एसडीएम को देखकर खनन माफिया अपने ट्रैक्टर व जेसीबी मशीन लेकर भाग गए। मौके से प्रशासन ने मिट्टी काटने वाला जाल बरामद कर लिया। उपजिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह को मंगलवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गांव नगला हैंडल में खनन माफियाओं द्वारा मिट्टी का अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही देर रात्रि में एसडीएम गांव में पहुंच गए। मौका को देखकर खनन कर रहे खनन माफिया ट्रैक्टर व जेसीबी लेकर फरार हो गए। मौके से मिट्टी काटने वाला जाल बरामद कर लिया। एसडीएम की कार्यवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस सम्बंध में एसडीएम देवेन्द्र सिंह का कहना है कि नगला हैंडल में अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे मिट्टी काटने वाले जाल को जब्त कर लिया है। आरोपी फरार हो गए है। मामले में कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

Read More »