हमीरपुर, जन सामना। बेसिक शिक्षा विभाग में 283 नवनियुक्त अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुख्यालय स्थित राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल रहे। बेसिक शिक्षा विभाग के कुल 283 नवनियुक्त अध्यापकों को नियुक्त पत्र का वितरण किया गया। जिसमें से 14 अध्यापकों भोलेंद्र सिंह, जयंती देवी, दीप्ति सिंह, नृपत सिंह, रामप्रकाश, सुरभि गुप्ता, हिना मिर्जा,रूपसी सोनी, खुशबू, शिखा पांडे शिखा पटेल, प्रगति सिंह, सौरभ अरजरिया, गंगा सिंह को नियुक्ति पत्र का वितरण सांसद, विधायको, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक आदि के द्वारा वितरित किया गया। सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी नवनियुक्त शिक्षक पूरे मनोयोग के साथ अध्यापन कार्य कर बच्चों का भविष्य उज्ज्वल करने का कार्य करें। अगले 05 सालों में सभी नवनियुक्त शिक्षक अपने स्कूल को ऐसे मॉडल के रूप में विकसित करें जिससे उत्तर प्रदेश के अन्य जिले प्रेरणा लें । कहा कि इस बैच के सभी नवनियुक्त शिक्षक इतना मनोयोग के साथ कार्य करें कि विद्यालय की तस्वीर बदल जाय तथा सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों की धारणा बदल जाए।
JAN SAAMNA DESK 2
10 लीटर कच्ची देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
सरीला/ हमीरपुर, जन सामना। थाना जलालपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान ममना पुरैनी तिराहा से एक व्यक्ति से 10 लीटर कच्ची शराब नाजायज बरामद हुई। जिसके संबंध में धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की गई। शराब के साथ जलालपुर पुलिस ने सुनील कुमार पुत्र मय्यादीन निवासी ममना थाना जलालपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
Read More »
भारतीय किसान यूनियन ने ज्ञापन देकर जताया आक्रोश
मौदहा/ हमीरपुर, जन सामना। क्षेत्र के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले उपण् जिलाधिकारी को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंप किसानों की समस्या का जल्द निस्तारण करने की मांग की, साथ ही एक सप्ताह में निस्तारण न होने पर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन व चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी है। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले क्षेत्र के किसानों ने शुक्रवार को तहसील पहुंच किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर चार सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी अजीत परेश को सौंपा, कहा कि तहसील क्षेत्र के गांव पर परछछ, मवइया, नारायच व मुस्करा ब्लॉक के बसवारी, लोधन खड़ेही, मेहुना आदि गांवों में गौशालाएं नहीं बनी हुई हैं। जिससे अन्ना घूम रहे जानवर किसानों की खड़ी फसल चट कर रहे हैं, पलेवा हेतु नहरों व कैनाल पम्पों में शीघ्र पानी छोड़ा जाए, खराब पड़े सरकारी नलकूपों को सही करवाया जाए, बिजली सुचारू रूप से कम से कम 20 घंटे उपलब्ध कराई जाए, सरकारी गोदामों में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाई जाए। बीज गोदामों में सभी प्रकार के रवी फसलों के बीज उपलब्ध करवाए जाएंए जिससे समय से बुवाई करवाई जा सके। इन सभी मांगो को लेकर दिए गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर यदि इस सभी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया तो तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करने व राष्ट्रीय राजमार्ग में चक्का जाम करने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।इस दौरान शिवपूजन निषाद, विज्ञान प्रकाश, रामपाल, राम आसरे, बालेंद्र कुमार, अनूप कुमार सहित दो दर्जन लोग मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने उठाई मांग, राशन कोटा गांव आस-पास किया जाए
मौदहा /हमीरपुर, जन सामना। मुस्कुरा विकास खण्ड के ग्राम खडेही लोधन के दर्जनों ग्रामीणों ने अपने गांव का निस्त कोटा निकटवर्ती ग्राम चिल्ली मे अटैच करने की मांग करते हुए एसडीएम मौदहा अजीत परेश को एक ज्ञापन सौंपा है।ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम खडेही लोधन की राशन दूकान अनियमितताओं के चलते हुई, विभागीय जांच के उपरांत निरस्त कर दी गई थी। जिसके बाद वरीयता क्रम आधार पर उक्त कोटा दूसरे स्थान पर सम्बद्ध किया जाना था। जिसमें प्रथम और दितीय वरीयता ग्राम बसवारी के कोटेदारों को प्राप्त हुई थी।जबकि तीसरी वरीयता ग्राम चिल्ली के कोटेदार को मिली थी।ग्रामीणों की मांग है कि बसवारी की दूरी खडेही लोधन से आठ किलोमीटर है जबकि चिल्ली की दूरी चार किलोमीटर है।ऐसे में कोटा का बसवारी अटैचमेंट करने से ग्रामीणों के समय और श्रम दोनों का नुकसान होगा।साथ ही इसके पूर्व भी गांव का कोटा चिल्ली अटैच किया जा चुका है।इस लिए जनहित को ध्यान में रखते हुए कोटा चिल्ली अटैच किया जाये।उक्त मामले में पूर्ति विभाग से मिली जानकारी मे बताया गया कि वरीयता क्रम के आधार पर अटैचमेंट किया जाता है बाकी जो जानकारी होगी पोर्टल पर अपडेट कर दी जायेगी।जबकि पूर्ति निरीक्षक से लगातार सम्पर्क करने के बाद भी फोन रिसीव नहीं होने से उनका पक्ष नहीं जाना जा सका। जबकि ज्ञापन देने वालों में अनूप कुमार, रामपाल, राधेश्याम, बारे लाल,अर्जुन पाल, किशोरी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
Read More »रबी की फसल को लेकर गोष्ठी आयोजित
मौदहा/ हमीरपुर, जन सामना। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरतरा मे आज रबी की फसल को लेकर सबमिशन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना के अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय रबी गोष्ठी ग्राम अरतरा मे आयोजित की गई।जिसमें डा.स.सोनकर कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा, डा.एस.पी.एस.सोमवंशी कृषि वैज्ञानिक ने पशु आधारित कृषि मे आय को दुगुना कैसे करें।ओम प्रकाश प्रजापति वरिष्ठ प्रशिक्षक ग्राम विकास प्रशिक्षण संस्थान ने कृषि विद्यालय में जल जमीन जंगल जीशांश जन के विकास में कृषि आय वृद्धि के उपायों आदि के बारे मे तथा एम हबीब खान मृदा विशेषज्ञ ने मृदा परीक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण देशी खांदे व उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट, हरी खाद उत्पादन मृदा उर्वरता प्रबंधन व आय में वृद्धि करने के बारे मे तथा सुंदर लाल विषय वस्तु विशेषज्ञ ने पराली जलाने के बारे में तथा शिवबदन विषयवस्तु विशेषज्ञ ने विभागीय योजनाओं के बारे मे जानकारी दी। गोष्ठी में डा0महेंद्र कुमार वर्मा, कपिल त्रिपाठी बीटीएम बीरेंद्र पाल एटीएम, सुरेंद्र कुमार टीएसी,विमलेश कुमार सत्यनारायण एटीसी वीरेंद्र लैब टैक्नीशियन आदि उपस्थित रहे।गोष्ठी अध्यक्षता ग्राम प्रधान अरतरा ने की। सम्मानित किसानों का आभार व्यक्त करते हुए अभिनवादन किया।
ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत, लेखपाल को हटाने की मांग
मौदहा/ हमीरपुर,जन सामना। ग्रामीणों ने एसडीएम मौदहा को सौंपे अपने ज्ञापन में लेखपाल पर आय जाति प्रमाण पत्र बनवाने में पैसा मांगने के साथ ही गलत पैमाईश कर गांव में विवाद उत्पन्न कराने का आरोप लगाया है।मुस्कुरा विकास खण्ड के ग्राम खडेही लोधन गांव के लगभग आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने एसडीएम मौदहा को सौपें अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव में तैनात लेखपाल छत्रपाल सिंह आय और जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए पैसे मांगता है।साथ ही गलत पैमाइश करने से गांव में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है।इस लिए उक्त लेखपाल को गांव से हटाकर कहीं और लगाने का कष्ट करें।इस दौरान रामासरे ब्लॉक अध्यक्ष मुस्कुरा भा.कि.यूनियन,अनूप कुमार, रामपाल, भरोसा, किशोरी सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
Read More »ट्रक की बैटरी चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, माल बरामद
मौदहा/ हमीरपुर, जन सामना। बीते दो दिनों से कस्बे में चोरियों का पर्याय बना ई.रिक्शा शुक्रवार की रात एक ट्रक की बैटरी खोल कर रिक्शे मे रखते समय राहगीरों ने चोर को पडक कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।जिसके पास से कल हुई पान की गुमटी मे हुई चोरी के गुटखा और नमकीन बरामद कर लिया गया है।बताते चलें कि कल कस्बे में एक पान की गुमटी मे चोरी हुई थी जिसमें गुमटी का सामान और लगभग दो हजार रुपये चोरी गए थे।वही पडोस मे ही एक ट्रैक्टर से बैटरी चोरी गई थी।जिसमें चौकीदार ने ई.रिक्शा चालक को बताया था।जिस पर कस्बे में ई.रिक्शा चोरी का पर्याय बना हुआ था।देर रात नेशनल हाईवे पर एक ई रिक्शा चालक ट्रक की बैटरी चोरी करते समय राहगीरों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।ई.रिक्शा चालक के पास से कल पान की गुमटी मे हुई चोरी के गुटखा सहित सामान और एक बैटरी बरामद हुई है।जबकि कल हुई ट्रैक्टर से बैटरी चोरी के मामले में ट्रैक्टर मालिक ने बताया कि यह बैटरी उसकी नहीं है।वहीं पकडा गया चोर महोबा जनपद के श्रीनगर का निवासी बताया गया है।वहीं उक्त मामले में कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि जब कार्यवाही होगी तो जानकारी दी जायेगी
Read More »कोरोना जन जागरूकता आंदोलन के लिए बाइक रैली का आयोजन
कानपुर नगर,जन सामना। जिला प्रशासन कानपुर नगर कोरोना जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत मोटर साइकिल रैली का आयोजन नागरिक सुरक्षा के तत्वाधान में प्रखण्ड कर्नल गंज द्वारा अपराह्न 3़00 बजे किया गया सर्वप्रथम थाना ग्वालटोली के थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह ने सम्मिलित वार्डनों को कोविड 19 से जुड़े खतरे सचेत रहने व लोगो को जागरूक करने की शपथ दिलायी ददोपरांत उनके द्वारा रैली का प्रारंभ किया गया । रैली ग्वालटोली से चलकर खलासी लाइन सूटर गंज होते हुए वापस ग्वालटोली चौराहे पर समाप्त हुई । वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक विष्णु कुमार शर्मा के दिशानिर्देशन में रैली की अगुवाई प्रभारी डिविजनल वार्डन किरण गुप्ता व स्टाफ अधिकारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने की । रैली को सफलता पूर्वक समपन्न कराने में पोस्ट वार्डन वहाजुद्दीन खान, मो०कामरान, लक्ष्मी कन्नौजिया व सेक्टर वार्डन कृष्ण मुरारी, सच्चिदानन्द शुक्ला, विशाल तिवारी दीपांकर श्रीवास्तव फुरकान, विशाल तिवारी आदि ने महत्त्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
हैंड वॉश डे पर हाथ धो कर किया जागरूक स्वच्छता ही वायरस की दुश्मन-जिलाधिकारी
कानपुर नगर,जन सामना। ग्लोबल हैंड वास डे के अवसर पर जिलाधिकारी कानपुर नगर ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में अपने हाथों को साबुन से धोया और उपस्थित लोगों को साबुन तथा सैनिटाइजर वितरण किया । कलेक्ट्रेट प्रांगण में आने वाले फरियादियों के लिए साबुन से हाथ धोने की व्यवस्था की गई । इस अवसर पर उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोगो को लगातार साबुन से अपने हाथों को धोना हैए जिससे कोरोना जैसी बीमारी से बचा जा सकता है ए साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखे कि बिना मास्क के घरों से न निकले एसोशल डिस्टेंसिंग का पागल करेंए क्योंकि कोरोना को हराने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग ही सोशल वैक्सीन है एभीड़ वाले स्थानों में जाने से बचे ।आप अपने को सुरक्षित रखें| आप स्वस्थ्य है तो अपका परिवार स्वस्थ्य व सुरक्षित रहेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कानपुर नगरए एसीएम 7 तथा कलेक्ट्रेट परिवार के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रयागराजः मण्डलायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्गों की बनने वाली सड़कों एवं चौड़ीकरण के कार्यों के प्रगति समीक्षा की
प्रयागराज, जन सामना। मण्डलायुक्त आर रमेश कुमार गुरूवार को गांधी सभागार में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण एवं चौड़ीकरण के कार्यों कीे प्रगति समीक्षा करते हुए एनएचआई सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाईयां पूर्ण करते हुए सड़क निर्माण तथा चौड़ीकरण के कार्यों को तीव्र गति से गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। बैठक में फाफामऊ के मलाकहरहर से गंगा नदी पर बनने वाले 6 लेन पुल मार्ग के निर्माण कार्यए हंडिया.बनारस मार्ग, चकेरी.प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग, सोरांव से आनंद भवन तक के चैड़ीकरण का कार्य, प्रयागराज से मिर्जापुर, प्रयागराज.प्रतापगढ़.चित्रकूट मार्ग, प्रतापगढ़ बाईपास मार्गो सहित अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की प्रगति समीक्षा की। मण्डलायुक्त ने गंगा नदी पर बनने वाले 6 लेन पुल हेतु भूस्वामियों के मुआवजे को कैम्प लगाकर वितरित कराये जाने का निर्देश दिया है। हंडिया.बनारस राजमार्ग के बारे में बताया गया कि इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। मण्डलायुक्त ने हंडिया के पास मोड़ पर बड़े साइज का दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाने का निर्देश दिया है। इसी तरह से प्रतापगढ़ बाईपास के निर्माण सम्बंधी सभी प्रकार की समस्याओं को दिवाली से पहले समाधान कराकर निर्माण कार्य कराये जाने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग तथा एनएचआई को आपस में समन्वय स्थापित कर तथा समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कराते हुए निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराये जाने के लिए कहा। चकेरी.प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण हेतु सभी औपचारिकतायें पूर्ण कराते हुए निर्माण कार्य को शीघ्रता से कराये जाने का निर्देश दिये है। साथ ही सोरांव से आनंद भवन तक सड़क के चैड़ीकरण के कार्य को भी शीघ्रता से कराये जाने का निर्देश दिया। मण्डलायुक्त ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए पूर्ण मनोयोग के साथ परियोजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर एडीएम नजूल गंगाराम गुप्ता, प्रभागीय वनाधिकारी वाई0पी0 शुक्ला, एचएनआई व पीडब्लूडी के अभियंतागणों के अलावा अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Jansaamna