मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। कस्बे सहित क्षेत्र में बाहरी जनपदों सहित दूसरे राज्यों की बाईकों की भरमार है। जो पुलिस और पत्रकार का लोगो लगाकर बेखौफ कस्बे सहित क्षेत्र में फर्राटा भरते घूमते हैं। इतना ही नहीं इनमें कुछ बाइकें चोरी की या संदिग्ध भी होती हैं जो पुलिस और पत्रकार का लोगो लगा होने की वजह से बच जाती हैं। कल कोतवाली पुलिस ने ऐसी ही एक बाइक बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिस बाइक मे स्कूटी का नम्बर लिखा हुआ था। बताते चलें कि कस्बे के मोहल्ला उपरौस मे कल देर शाम कोतवाली पुलिस ने एक बाइक यूपी 78 सी.ई. 4377 को पकड़ लिया। जिसके कोई वैध कागजात नहीं होने के कारण कोतवाली पुलिस ने बाइक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। और जब बाइक के नम्बर को परिवहन विभाग के मोबाइल एप पर जांच किया गया तो उक्त नम्बर कानपुर जनपद के सुनील सिंह के नाम पर दर्ज है। और उक्त नम्बर डीएल एक्स होण्डा की एक्टीवा है। वहीं उक्त मामले में कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला संदिग्ध हैं। बाइक और दोनों युवक पुलिस की हिरासत में है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आयेंगे कार्यवाही की जायेगी।
Read More »JAN SAAMNA DESK 2
परिवार तथा कालेजों में युवाओं को संस्कारित शिक्षा मिलने से प्राप्त होंगे सकारात्मक परिणाम- डा0 भवानीदीन
हमीरपुर, अंशुल साहू। किशनू बाबू शिवहरे महाविद्यालय, सिसोलर में विमर्श विविधा के अंतर्गत सामयिक संदर्भ के तहत अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस को बालिकाएं, शिक्षा और समाज एक आकलन नामक विषय के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ भवानीदीन ने कहा आजादी के लगभग साढे सात दशकों बाद आज भी देश में बालिकाओं की अस्मिता प्रश्न चिन्हित है। वे अपनी सुरक्षा को लेकर निश्चिंत नहीं हैं। यह प्रश्न आज भी यक्ष प्रश्न क्यों बना हुआ है। आज भी रेप का प्रश्न अनुत्तरित है। इसके मूल मे जाने से यह प्रतीत होता है कि अभी भी देश मे सन्स्कारित शिक्षा का अभाव है। पुरुष समाज का चिन्तन क्षितिज दूषित और अवसरवादी है, समस्या की गम्भीरता को देखते हुये संयुक्त राष्ट्र ने 2011 में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस घोषित किया था। जिसके द्वारा पूरे विश्व से यह अपेक्षा की गयी थी कि बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर सारे देश सम्वेदनशील हो। भारत मे भी बेटी पढाओ, बेटी बचाओ का नारा दिया गया। किन्तु परिणाम वान्क्षित नहीं रहा, भारतवर्ष हो या न कोई देश, बालिकाओं की सुरक्षा की समस्या आज भी सुरसा के मुंह की तरह फैली हुई है। चारों ओर समस्या ही समस्या है। पहले भारत में दिसंबर 2012 में निर्भया कांड के बाद बलात्कार को लेकर कड़े कानून बनाए गए किंतु बलात्कार के मामले में कोई बदलाव नहीं आया। पहले हर दिन 69 रेप हुआ करते थे। आज उनकी संख्या बढ़कर 88 हो गई है। ऐसी स्थिति में बालिकाओं की सुरक्षा एक बार फिर प्रश्नो के कटघरे मे खडी हो गयी। इसलिए आज सबसे बडी आवश्यकता है कि परिवार तथा कालेजों मे युवाओं को संस्कारित शिक्षा प्रदान की जाए, तभी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगें। कार्यक्रम मे डा0 लालता प्रसाद, प्रदीप यादव और अखिलेश सोनी ने विचार रखे। साथ ही आरती गुप्ता, राकेश यादव, गनेश शिवहरे, आनन्द विश्वकर्मा, गंगादीन प्रजापति, सुरेश सोनी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा0 रमाकांत पाल ने किया।
जोशी ललित के द्वारा आयोजित कराई गई अखिल भारतीय काव्य गोष्ठी
हमीरपुर, अंशुल साहू। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से मुख्यालय स्थित जीजीआईसी में लखनलाल जोशी ‘ललित’ के द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एआरटीओ भगवान प्रसाद ने की। सरस्वती वंदना के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें तमाम कवियों व रचनाकारों ने रचनाएं प्रस्तुत की। इस मौके पर लखन लाल जोशी ‘ललित’ जिला महामंत्री व हरिराम गुप्ता निरपेक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया गया। गोष्ठी में जिला महामंत्री लखनलाल जोशी ‘ललित’ ने अपनी श्रंगार कविता पढ़ते हुए कहा कि ’तुम छुओ तो मुझे एक एहसास हो- आज कलियों ने भंवरों को धोखा दिया।’ वहीं हरिराम गुप्ता निरपेक्ष ने अपनी कविता पढ़ते हुए संदेश दिया कि ’प्रेम की डगर में पग बढ़ाकर देखिए- एक बार प्रेम गीत गाकर देखिए।’ गोष्ठी में जयप्रकाश त्रिपाठी, अंशुमान पाठक आदि तमाम बुद्धिजीवी लोग उपस्थित रहे।
रिजवी को जिला मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर पत्रकारों में हर्ष की लहर
हमीरपुर, अंशुल साहू। इंडिया न्यूज 28 के जिला संवाददाता चमन अली रिजवी को समाजवादी पार्टी ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर आज मुख्यालय के हिन्दी खबर न्यूज चैनल के जिला संवाददाता दिनेश कुमार कुशवाहा, ।A1TV न्यूज चैनल के जिला संवाददाता धर्मेन्द्र शिवहरे व दहकती खबरों के ब्यूरो चीफ अंशुल साहू सहित तमाम पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया है। स्थानीय डाक बंगले में सभी पत्रकारों ने माल्यार्पण कर मिष्ठान खिलाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। श्रमजीवी पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार शुक्ला ने कहा कि मुझे विश्वास है कि चमन अली रिजवी मीडिया प्रभारी होने के नाते प्रचार-प्रसार करने का कार्य करेंगे। दिनेश कुशवाहा ने मुंह मीठा कराया। इसी क्रम में अमित द्विवेदी ने स्वागत एवं माल्यार्पण के समय जितेंद्र पांडेय पत्रकार, मेहर मधुर निगम, जसवंत निषाद, पवन तिवारी आदि अन्य मीडिया कर्मी मौजूद रहे।
कांग्रेसी नेताओं ने मनाई बरकत उल्लाह की पुण्यतिथि
मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। कस्बे के वार्ड नं 19 सिचैली पुरवा मे कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने एक बैठक कर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री बरकत उल्लाह की पुण्यतिथि मनाई। और बताया कि बरकत उल्लाह 1971-1973 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे हैं और मुख्यमंत्री रहते हुए ही उनकी मौत हुई थी। और उस समय राजस्थान की मुस्लिम आबादी सात प्रतिशत रही होगी जो अब बढकर नौ प्रतिशत हो गई है। साथ ही बताया कि भाजपा ने इसी दौरान कांग्रेस के विरुद्ध अभियान चलाया था और उसी दौरान जेपी आंदोलन की शुरुआत भी हुई थी जबकि जिसका केंद्र बिहार बना। उस समय बिहार में भी मुस्लिम समुदाय का मुख्यमंत्री था। और उसके बाद से लगातार कांग्रेस कमजोर होने लगी और मुस्लिम समुदाय का मुख्यमंत्री कश्मीर तक सीमित हो गया। और मुस्लिम सपा, बसपा से जुडा जिसने कभी मुस्लिम समुदाय को साझेदारी नहीं दी। इस लिए सभी मिलकर कांग्रेस को मजबूत करें। इस दौरान सलीम अहमद के साथ लगभग आधा सैकड़ा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की शिकायत
मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। सार्वजनिक शौचालय के निर्माण में हो रहा घटिया सामग्री के प्रयोग करने से ग्रामीणों मे खासा रोष व्याप्त है। और ग्रामीणों ने इसका खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया है। बताते चलें कि सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम लेवा मे ग्राम पंचायत और ग्राम प्रधान द्वारा सार्वजनिक शौचालय के निर्माण में घटिया ईंटें, व घटिया मसाला लगाकर किया जा रहा है। जिसका मसाला हाथ से निकालने पर गिर रहा है। जिसका ग्रामीणों ने खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया है और आलाधिकारियों को घटिया निर्माण कार्य होने की जानकारी दी है। गांव के अंशु चैहान ने बताया कि घटिया निर्माण की जांच कराने की मांग की गई है। सभी अधिकारियों को अवगत कराया गया है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। यदि यही हाल रहा तो भ्रष्टाचार सर चढकर बोलेगा।और.ग्रामीणों की आवाज दब जायेगी। जबकि घटिया निर्माण के मामले में ग्राम के जंग बहादुर ने बताया कि सरकारी पैसे की बर्बादी है। ऐसा घटिया ईंट और मसाले से हो रहा निर्माण चलने वाला नहीं है। जांच कर कार्यवाही की जानी चाहिए।वहीं लेवा गांव में हो रहे घटिया निर्माण के मामले में ग्राम विकास अधिकारी दिगंबर सिंह ने बताया कि अगर घटिया निर्माण कार्य हो रहा है, तो जेई स्वयं जांच करेंगे। और अगर कार्य गुणवत्ता पूर्वक नहीं हो रहा है तो तत्काल प्रभाव से काम रोका जायेगा जबकि इस मामले में जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि सभी विकास खण्डों मे 15 अक्टूबर तक कार्य पूरे होने चाहिए। और किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। और सामुदायिक शौचालय में अगर गुणवत्ता पूर्व काम नहीं हो रहा है तो उसपर कार्यवाही की जायेगी। और उपजिलाधिकारी मौदहा का फोन नम्बर देकर कहा कि उपजिलाधिकारी से मामले को अवगत कराओ और कहो कि जिलाधिकारी ने नम्बर देकर सख्ती से मामले का संज्ञान लेने की बात कही है।
बुण्देलखण्ड ब्लड बैंक समिति के उपप्रबंधक ने अपने जन्मदिन पर डोनेट किया ब्लड
हमीरपुर, अंशुल साहू। अपने जन्मदिन के अवसर पर ब्लड डोनेट कर अपने दोस्तों और मित्रजनों को जन्मदिन का उपहार दिया। बताते चलें कि आज बुण्देलखण्ड ब्लड बैंक समिति के उपप्रबंधक अनुराग तिवारी उर्फ बिगबी का जन्म दिन था। उन्हें जानकारी प्राप्त हुई कि मुस्कुरा थाना क्षेत्र के ग्राम अलरा निवासी सरोज पत्नी दशरथ को ए-पाजिटिव रक्त की आवश्यकता है और महिला के इस समय 3.0 रक्त ही शेष है। तो अनुराग तिवारी ने जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर रक्तदान किया। बुण्देलखण्ड रक्तदान समिति के सदस्यों ने अनुराग तिवारी का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान युगांक मिश्रा, शोभित तिवारी, लाला भैया, पंकज द्विवेदी, विशाल द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती धूमधाम से मनाई गई
हमीरपुर, अंशुल साहू। मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी के नेता लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष राज बहादुर पाल ने जयप्रकाश नारायण द्वारा समाज लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और प्रदेश में चल रही सरकार की जनविरोधी नीतियों को लोकनायक के बताए हुए तरीके से कार्यकर्ताओं द्वारा अपना विरोध दर्ज कराए जाने को कहा। पूर्व विधायक रात अमरीश कुमारी ने कहा कि प्रदेश में किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों, दलित और पिछड़े समाज के लोगों के साथ जो व्यवहार किया जा रहा है, इससे प्रतीत होता है कि प्रदेश सरकार जनविरोधी है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि अब वक्त आ चुका है प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को कमर कस लेना चाहिए। 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुणे मुख्यमंत्री बनाने के लिए आवाहन किया। युवजन सभा के जिला अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा लोहार ने कहा कि इस जयंती के अवसर पर सपा के सभी कार्यकर्ता संकल्प लें और गांव-गांव जाकर के प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। पूर्व में चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करें। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सविता, लकी यादव, नगर अध्यक्ष आनंद मिश्रा, सुरेंद्र यादव, कुरारा नगर अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, सत्यम विश्वकर्मा, रईस अहमद, राम दीपक सोनकर, लालमन यादव, प्रभात यादव मौदहा, फैयाज खान सुमेरपुर, हसन खान गोलू आदि सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रधान के पावर सीज होते गरमाई इंगोहटा की राजनीति
सुमेरपुर/हमीरपुर, जन सामना। बड़ी आबादी वाले गांव इंगोहटा में दूसरी बार ग्राम प्रधान के पावर सीज होने पर गांव की राजनीति में उफान आ गया है। जिलाधिकारी द्वारा की गयी कार्यवाही पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रधान समर्थक जहां मायूस नजर आ रहे हैं। वहीं प्रधान के कार्यों से नाखुश लोग खुशी जताते और आदेश को सही करार देते हुए दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि ग्राम इंगोहटा में ग्राम प्रधान व गांव के कुछ लोगों के बीच रस्सा कस्सी लंबे समय से चली आ रही हैं। ग्राम प्रधान के कार्यकाल का दो वर्ष पूरा होने के बाद ही विकास कार्यो के घटिया काम को लेकर उंगली उठनी शुरू हो गयी थी। लोग शिकायते करते रहे। उच्चाधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराते रहे लेकिन मामला यूं ही चलता रहा और प्रधान अपनी चाल यूं ही चलते रहे। चार साल का लंबा समय बीत जाने के बाद भी जब कोई कार्यवाही संभव नहीं हुई तो प्रधान पक्ष को लगा कि उनका कुछ नहीं होगा तमाम जांचें तो चलती ही रहती हैं।
Read More »बुन्देलखण्ड नव निर्माण सेना ने किया संगोष्ठी का आयोजन
मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। बुंदेलखंड नव निर्माण सेना के तत्वाधान में एक संगोष्ठी का आयोजन कस्बे के बडे चौराहे स्थित एक गेस्ट हाऊस में किया गया। जिसमें संगठन के अध्यक्ष विनय तिवारी सहित लगभग एक सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन अध्यक्ष ने मुख्य रूप से तीन मुददो पर चर्चा कहा कि बुंदेलखंड का किसान वर्तमान में पलेवा के लिए परेशान है जबकि कई किसानों ने निजी नलकूपों के बोर करवाए एवं बिजली के उपकरणों का पैसा भी खर्च कर रखा हैं फिर भी उन्हें समान नही मिल पा रहा हैं। जिससे खेतो में पानी का संकट बना हुआ है। जबकि युवाओं के बिरोजगारी पर भी चर्चा करते हुए कहा कि जब तक बुंदेलखंड प्रथक राज्य नहीं बनता बुंदेलखंड क्षेत्र का विकास सम्भव नही हैं। साथ ही कहा कि बुंदेलखंड नव निर्माण सेना पुनः गाँव गांव अभियान चला कर लोगों को जागरूक करेगा और बुंदेलखंड राज्य आंदोलन में सबकी सह भागिता का आवाहन करेगी। इस संगोष्ठी में मुख्य रूप से दर्जनों पदाधिकारी सहित आशीष सिंह, देव यादव, नीरज वर्मा, उमेश मिश्रा, विष्णुकान्त, लाला राम यादव, प्रदुम्न सिंह, शिवपाल कुशवाहा, नागेंद्र, रवि, राज, नितिन, कौशलेंद्र, आदि लोग मौजूद रहे।
Jansaamna