Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 813)

घाटमपुर पहुंचे अरुण पाल का फूल माला से स्वागत

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। बूथ चलो अभियान के अंतर्गत घाटमपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य अरुण पाल का कस्बा स्थित कुष्मांडा देवी तिराहा चौहान काम्पलेक्स में भाजपा युवा नेता भूरे वारसी, विनोद पाल, नफीसुल शमशेर कुरैशी, मैनुद्दीन सैनूर, रईस अजमेरी, सादाब हसीब ,अण्टू जावेद, सईदुर, नीरज तिवारी, अजय सचान, अनूप प्रजापति, इंद्रपाल आदि लोगों द्वारा फूल माला डालकर स्वागत किया गया। बरिपाल में मुख्य अतिथि अरुण पाल द्वारा संगठन के निर्देशानुसार घाटमपुर विधानसभा उपचुनाव में बरीपाल सेक्टर में बूथचलो अभियान में सहभागिता की गई। साथ में सेक्टर प्रभारी प्रदीप सिंह सेक्टर संयोजक धनंजय सिंह, विनोद विश्वकर्मा, रमाकांत, विनीत कुमार सविता सभी बूथ अध्यक्ष अभियान में शामिल रहे।

Read More »

रक्तदान शिविरः जीवन बचाने को महादानियों ने किया रक्तदान

कानपुर,स्वप्निल तिवारी। सीआईईए फाउंडेशन ( सेंटर फॉर इनिशिएटिव ऑफ एजुइनकरेजमेंट एण्ड एम्बिशन फाउंडेशन) ने आई एम ए ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस महान कार्य में पूरे कानपुर से लोग रक्तदान करने आए। सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट और कोरोना से बचाव के लिए मास्क दिया गया। संस्था की निदेशक मंजरी गुप्ता ने बताया कि शिविर में सम्मलित होकर समाज कल्याण की दिशा में उठे हमारे प्रयास को लोगों ने सफल बनाया। रक्तदान दुनिया का महादान होता है। इससे 4 व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान एक जीवन प्रदान करने वाली गतिविधि होती है। रक्तदान को महादान माना जाता है। रक्त की हर बूंद का कतरा किसी के जीवन का स्रोत बन सकता है। रक्त की कमी से किसी की जान न जाए, एक यूनिट रक्तदान कर हम चार लोगों की जान बचा सकते है। सेफ ब्लड सेव्स लाइव्स, इस स्लोगन की बात करें तो वह है। खून दो और दुनिया को स्वस्थ बनाओ के नारे के साथ यह अभियान चल रहा है।
इस मौसम में हर जगह रक्त की कमी होती है। उस कमी को पूरा करने के लिए रक्तदान कैम्प का आयोजन बेहद जरूरी है। रक्तदान में कोई कमजोरी महसूस नही होती है बल्कि रक्तदान से हमारे शरीर में पनप रहे रोगों से छुटकारा मिलता है। रक्तदान के बाद नया रक्त बनता है जिससे शरीर और ज्यादा स्वस्थ हो जाता है।इस मौके पर मजंरी गुप्ता,संजय सचान, अमित उत्तम,संदीप उत्तम,अर्पित ओमर,शिप्रा ओमर, प्रकाश कुमार,पुनीत और दीपक समेत तमाम समाजसेवी मौजूद थे।

Read More »

कृषि बिल से किसान पूर्ण रुप से स्वतंत्रः सुब्रत पाठक

रसूलाबाद/कानपुर देहात, राहुल राजपूत। रसूलाबाद विधानसभा के रसूलाबाद सर्किट हाउस में पहुंचे सांसद सुब्रत पाठक ने प्रेस वार्ता करते हुए का कि प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और राशन वितरण में कालाबाजारी हुई,तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी विपक्ष जनता को भड़काने का कार्य कर रहा है भाजपा सरकार में गुंडा माफियाओं पर कार्रवाई हो रही है। सांसद सुब्रत पाठक रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। जहां पर उन्होंने सर्किट हाउस पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बात सुनी। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन.जन को लाभ पहुंचा रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने अहम बिल पास किए। जिससे किसान बिचौलियों से मुक्त होंगे। पहले किसान मंडी तक ही सीमित था। यह नया कृषि बिल आ जाने से किसान पूर्ण रुप से स्वतंत्र हो गया है। इस कृषि बिल से किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाएगी। कानून व्यवस्था पर बोलते हो उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के संरक्षण में संगठित अपराध चरम सीमा पर था। अपराधी जेल में रहकर अपराध करवाते थे। प्रदेश के नागरिकों को स्वतंत्रता नहीं थी। गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी। प्रदेश की योगी सरकार ने गुंडा माफियाओं पर कार्रवाई की। उनकी संपत्ति को कुर्क किया और जमींदोज किया। कोई भी संगठित अपराधी आज उत्तर प्रदेश में किसी भी प्रकार के अपराध को अंजाम नही दे सकता उल्टा उन पर कार्यवाही की जा रही है। पिछली सरकार की अपेक्षा भाजपा सरकार में अपराध में कमी आई है। उन्होंने क्षेत्र के राशन दुकानदारों को चेताया कि किसी भी दशा में कालाबाजारी न करें यदि कोई शिकायत आती है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। वही इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल के विधानसभा प्रभारी व भाजपा नेता विजय मिश्रा ने रसूलाबाद में संचालित सीएचसी में चल रही मनमानी की शिकायत की। साथ ही रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र की खराब पड़ी सड़कों के बाबत जानकारी दी। इस दौरान सांसद सुब्रत पाठक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के बाबत समय.समय पर उनको बता दिया करें ताकि उनका निदान कर सकें। इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि झींझक बब्बन शर्मा, ब्लॉक प्रमुख रसूलाबाद कुलदीप सिंह यादव, उद्योग व्यापार मंडल विधानसभा प्रभारी विजय मिश्रा, जिला मंत्री कुंवर कृष्णप्रताप सिंह, पूर्व जिला मंत्री  अनुरोध दुबे, जितेंद्र त्रिपाठी, अमित सिंह,सौरव सिंह, बृजेश त्रिपाठी, गौरव ठाकुर, अश्वनी दीक्षित मान, मानवेंद्र पाल, बॉबी दुबे,मीनू शुक्ला, धर्मेश मिश्रा,रवि सिंह, संजू पाल, सोनू सिंह, मंडल अध्यक्ष राम महेश वर्मा, प्रमोद राजपूत, तोशू ठाकुर सहित कई भाजपाई रहे।

Read More »

बनवीरपुर कुढ़ी में संचालित फर्मों की जांच कराने की मांग

शिकोहाबाद/ फिरोजाबाद, जन सामना। बनवीरपुर कुढ़ी के ग्राम प्रधान लक्ष्मीनारायन ने जिलाधिकारी और डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर को शिकायती पत्र देकर गांव में संचालित फर्मों की जांच कराये जाने की मांग की है। प्रधान का आरोप है कि गांव में एक ही व्यक्ति द्वारा दो फर्में संचालित की जा रही हैं। जिनमें से एक फर्म का लाइसेंस ककरारा गांव के नाम से है। जबकि ककरारा नाम से कोई भी गांव सरकारी अभिलेखों में दर्ज नहीं है। प्रधान का आरोप है कि बनवीरपुर कुढ़ी स्थित दोनों फर्में कृषि से संबंधित बीज एवं कीटनाशक बेचने के लिए अधिकृत हैं। जबकि उक्त फर्मों से कृषि यंत्र जैसे ट्रेक्टर, कल्टीवेटर व अन्य यंत्र भी बेचे जा रहे हैं। जबकि यह न्यायोचित नहीं हैं। फर्म स्वामी द्वारा ग्रामीण किसानों को गुमराह कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रधान द्वारा संबंधित अधिकारियों से दोनों फर्मों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

Read More »

डीएलएड प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

शिकोहाबाद/ फिरोजाबाद, जन सामना। डीएलएड के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंच कर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को प्रमोट करने की मांग की। डीएलएड के छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के संकट काल में समस्त शिक्षण, प्रशिक्षण पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। सभी डीएलएड 2018 बैच के प्रशिक्षु हैं। जो कि इस सत्र में तृतीय सेमेस्टर में हैं। महामारी के कारण शासन ने प्रशिक्षुओं को प्रमोट करने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश शासनादेश बेसिक शिक्षा अनुभाग-4 वर्ष 2018 के तृतीय सेमेस्टर परीक्षा हेतु अर्हर प्रशिक्षुओं जो प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर में उत्तीर्ण होकर औसत अंकों में सामान अंक प्रदान करते हुए तृतीय सेमेस्टर कक्षोन्नति करने का आदेश प्राप्त हुआ। जिसके अनुपालन में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। इसमें जो प्रशिक्षु द्वितीय सेमेस्टर या प्रथम सेमेस्टर में किसी विषय में उत्तीर्ण नहीं हुए हैं, उनको कक्षोन्नति से बाहर किया जा रहा है। जो समानता के अधिकारों का हनन है। सभी छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी से तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को प्रमोट करने की गुहार लगाई है।

Read More »

मुठभेड़ में सात गिरफ्तार, दो तमचा और बोलेरो बरामद

शिकोहाबाद/ फिरोजाबाद, जन सामना। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर सफेद रंग की बोलेरो कार को रोक कर उसमें सवार सात लोगों को दबोच लिया। पकड़े गये युवकों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ और दफा 34 में चालान कर न्यायालय पेश किया गया। जहां से सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 8 अक्तूबर रात को उप निरीक्षक ओमपाल सिंह, नितिन त्यागी व योगेश गौतम पुलिस कर्मियों के साथ मुस्तफाबाद रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि मुस्तफाबाद की तरफ से एक सफेद कार शहर की तरफ आ रही है। जिसमें सात लोग सवार हैं और उन पर असलाह हैं। उक्त लोग किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। जैसे ही कार पास आई पुलिस कर्मी ने टॉर्च की रोशनी मारी। इस पर कार में सवार युवकों ने बोला कि पुलिस आ गई, चलाओ गोली। इतना कहते ही कार में सवार दो युवकों ने तमंचों से फायरिंग कर दी। पुलिस पार्टी ने बचाव करते हुए कार की घेराबंदी कर उसे रोका और कार सवार सातों युवकों को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने बताया कि पकड़े गये युवकों ने अपने नाम राहुल यादव पुत्र मनोज कुमार निवासी शोभनपुर, सुमित पुत्र जावेद निवासी विठारा किशनी मैनपुरी, रोहित यादव पुत्र मनोज कुमार, रोहित कुमार पुत्र अरविंद कुमार, विक्रम पुत्र विजेंद्र सिंह, हिमांशू पुत्र सुनील कुमार निवासी शोभनपुर शिकोहाबाद और ऋतुराज पुत्र रामसेवक निवासी कटैना हर्ष थाना जसराना बताया। उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से दो तमंचा, पांच जिंदा और चार खोखा कारतूस तथा एक बोलेरो कार बरामद की है। सभी के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ और दफा 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Read More »

पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। बालिका के साथ दुष्कर्म मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में डीएनए टेस्ट करा रही है। जिससे आरोपी को सजा दिलाने में किसी प्रकार की कोई कोताही न रह पाये। पीड़िता के पिता ने थाने में दी तहरीर में लिखा है कि उसकी सात वर्षीय बेटी को गांव का ही किशोर (रिश्ते में बालिका का भतीजा) फुसला कर ले गया और घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी पीड़िता ने घर पहुंच कर मां और पिता को बताया। जानकारी होने पर पीड़ित परिवार बालिका को लेकर थाना आए और तहरीर दी। पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दीं। पुलिस ने आरोपी पर दवाब बनाने के लिए पहले उसकी मां को थाने बैठाया। पूछताछ में जानकारी होने पर पुलिस ने छापा मार कर आरोपी को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बालिका के साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। चूंकि पकड़ा गया युवक नावालिग है इसलिए इस मामले में पूरी विधिक राय लेकर कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Read More »

मायके आयी एक महिला ने पति के खिलाफ थाने में दी तहरीर

फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र महावीर नगर निवासी एक महिला ने मायके में आकर पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया। जनपद हाथरस के सादाबाद निवासी विकास की पत्नी 20 वर्षीय लक्ष्मी ने अपने मायके महावीर नगर थाना दक्षिण पहंुचकर एक तहरीर दी। जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसको जान से मारने की नीयत से बुरी तरह मारपीट कर दी। किसी तरह रात्रि में जान बचाकर वह मायके आ गयी। जहां अपने पिता जसवन्त सिंह को साथ लेकर पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया।

Read More »

मारपीट के दौरान युवक की मौत

फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी।  टूण्डला क्षेत्र के गांव मेहरी में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक युवक की मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने फांसी लागाकर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
टूण्डला के गांव मेहरी निवासी 35 वर्षीय दीवान सिंह पुत्र मोहरमन सिंह का विवाद परिवार के ही लोगों ने जमीन को लेकर हो गया। दोनो पक्षों में हुए मारपीट के दौरान दीवान सिंह की किसी तरह से मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने परिवार के ही तीन-चार लोगों के खिलाफ थाने में फांसी लगाकर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में भी ले लिया। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इलाका पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल परिजनों की तहरीर मिल गयी है मामले की जाॅच की जा रही है।

Read More »

विगत रात्रि में फांसी लगाकर महिला ने दी जान

फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर में एक महिला ने विगत रात्रि में स्वंय को फांसी लगाकर आपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर निवासी हरीशचन्द्र की 20 वर्षीय पत्नी गायत्री ने विगत रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते स्वयं को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के रूधन को सुनकर आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गये। जिन्होने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »