Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 826)

फूड प्वाइजनिंग से 32 लोग बीमार, मचा हड़कंप

सुमेरपुर/हमीरपुर, जन सामना। ग्राम देवगांव में समोसा खाने के बाद फूड प्वाइजइनिंग के शिकार हुए 32 लोग उपचार के बाद सकुशल स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट आए हैं। समोसा की दुकान का मालिक अभी पुलिस हिरासत में है। पुलिस अभी किसी की तहरीर आने का इंतजार कर रही है ताकि कार्यवाही की जा सके। किंतु गांव में समोसा के कारण एक साथ एक ही मुहल्ले के 32 लोंगो को हुई फूड प्वाइजइनिंग को लेकर तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों का कहना है कि यह घटना किसी साजिस का हिस्सा तो नहीं है क्योकि समोसा पूरे गांव ने खाए थे लेकिन उसका प्रतिकूल प्रभाव सिर्फ एक ही स्थान पर दिखाई दिया है। गौरतलब है कि कल्लू समोसा वाले के समोसा खाने के बाद देवगांव के 32 लोग फूड प्वाइजइनिंग के शिकार हो गए थे गांव में हड़कंप मच गया था। सभी लोग एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुमेरपुर से सदर अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। उपचार के बाद सभी लोग स्वस्थ होकर घरों को लौट आए हैं।

Read More »

पं. बल्देव शास्त्री को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से किया सम्मानित

सुमेरपुर/हमीरपुर, जन सामना। वर्णिता सन्स्था ने अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुये आज संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य पं. बल्देव शास्त्री को श्रेष्ठ शिक्षक के सम्मान से नवाजा। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन एवं अन्य सदस्यों ने शास्त्री जी को शाल उढ़ाकर, एक प्रतीक चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। शास्त्री जी संस्कृत के मर्मज्ञ हैं। आध्यात्मिक क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं। छात्रहित उनका धर्म रहा है। अपने कार्य व्यवहार के कारण क्षेत्र में शास्त्री जी की एक अलग पहचान है। वे आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। संस्था ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Read More »

उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने व हाथरस पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग

हमीरपुर, अंशुल साहू। दलित व बाल्मीकि समाज के लोगों ने महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार को संबोधित उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था समाप्त होने एवं हाथरस की बेटी का रेप व हत्या की घटना से उसे न्याय मिलने के संबंध में 6 सूत्रीय ज्ञापन कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को सौंपा है। उन्होंने बताया कि 14-09-2020 को हाथरस में अनुसूचित जाति की बेटी के साथ चार दबंगों ने गैंगरेप किया और उसके बाद उसकी गर्दन व रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। 29-09-2020 को पीड़िता की मृत्यु होने के बाद उसके पार्थिव शरीर को परिवार को न देकर बेरहमी से आधी रात को जलाकर सबूतों को समाप्त कर दिया गया। उन चार दबंगों पर सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में सीबीआई जांच करवा कर अपराधियों को फांसी की सजा दिलवाने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता के परिवार को वाई श्रेणी सुरक्षा प्रदान की जाए तथा हाथरस जिला अधिकारी को बर्खास्त किया जाए। उन्होंने सरकार से निवेदन किया, और कहा है कि अपराधियों को अमानवीय घृणित कृत करने पर फांसी की सजा देकर संविधान को जिंदा रखना आवश्यक है। अन्यथा समझा जाएगा कि संविधान का गला घोट आ जा रहा है। आज उन्होंने कहा कि इनके विरुद्ध कार्यवाही व हमारी मांग पूरी न होने की दशा में हम बाल्मीकि समाज सफाई कार्य व अन्य कार्य भी अनिश्चित काल के लिए बंद करेंगे, अनशन करेंगे और अग्रिम कार्यवाही के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देते समय कुरारा की पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि, ऋषभ राज बाल्मीकि, बृजेश कुमार, आकाश, रॉबिन, सूरज, सानू, कमलेश, जितेंद्र, अरमान, रोहित कुमार, रूपन राय, प्रेम, अरुण कुमार, राहुल, विनोद, रवि कुमार, सालिकराम, संजय, दिनेश कुमार भारती, दीपक, मोहित, स्नेहा, पूनम, ममता, राम बाबू, सचिन, पंकज, जीतेंद्र आदि अन्य सैकड़ों बाल्मीकि समाज के लोग व महिलाएं उपस्थित रहीं।

Read More »

हाथरस काण्ड में पत्रकारों से अभद्रता पर पत्रकारों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

हमीरपुर, अंशुल साहू। हाथरस कांड की कवरेज करने गए मीडिया कर्मियों से पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा की गई अभद्रता के संबंध में श्रमजीवी पत्रकार कल्याण समिति आज यहां जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर अभद्रता करने वालों को दंडित करने की मांग की है। लोकतंत्र केचौथे स्तंभ के साथ हाथरस में प्रशासन द्वारा न अभद्रता की गई बल्कि महिला मीडिया कर्मियों को जबरन पुलिस की गाड़ी में डाला गया। श्रमजीवी पत्रकार कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पहुंचे मीडिया कर्मियों द्वारा एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में पत्रकारों के साथ अभद्रता करने वाले अधिकारियों को दंडित करने की मांग की गई। ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। ज्ञापन देते समय धर्मेंद्र महाजन, दिनेश कुमार कुशवाहा, अंशुल साहू, सत्येन्द्र, अभिषेक, अतुल दुबे, मेहर मधुर निगम, जितेंद्र पांडेय, नागेंद्र कुमार जोशी, संदीप निषाद, शीलू निषाद, पवन तिवारी, जसवंत निषाद, ओपी दोहरे, रामबाबू, आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Read More »

भारी समर्थन मिलने से धर्मेंद्र कठेरिया समर्थको में खुशी

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। भारी समर्थन मिलने से भाजपा विधायक पुत्र समर्थकों में खुशी की लहर व्याप्त है। भरथना भाजपा विधायक के पुत्र व संघ कार्यकर्ता धर्मेंद्र कठेरिया ने क्षेत्र व कस्बे में जनसंपर्क कर क्षेत्रीय जनता से जन समर्थन मांगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटमपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रबल दावेदार के रूप में अपनी छवि रखने वाले भरथना भाजपा विधायक के पुत्र धर्मेंद्र कठेरिया ने क्षेत्र के ग्राम रेवना,नबेड़ी, ढोभा बसौरा, अज्योरी, सजेती,बरीपाल आदि दर्जनों ग्रामों में अपने समर्थकों अंशुल सुरेंद्र रामवीर आशु आयूष, शुभम अपूर्व प्रेम प्रकाश आवेद पाल संजय शर्मा राम मोहन तिवारी गौरव पांडे रामजी,रामानंद त्रिपाठी धीरज दुबे, शिव कुमार चदेंल वासु आदि समर्थकों के साथ क्षेत्रीय जनता से जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश को चलाने के लिए भाजपा से अच्छी कोई और पार्टी हो ही नहीं सकती भाजपा आम आदमी के दुख दर्द को समझने वाली और विकासशील पार्टी है। जो देश हित में लगातार कार्य कर रही है। धर्मेंद्र कठेरिया ने ुजनता को भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी भी दी।

Read More »

निजीकरण के विरोध में विद्युत  विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल, सप्लाई पूरी तरीके से ठप 

कौशाम्बी, जन सामना। निजीकरण के खिलाफ हड़ताल पर बिजली कर्मचारी, किया धरना  प्रदर्शन विद्युत कर्मचारियों के हड़ताल को देखते हुए सरकार ने पावर हाउस के हर केंद्रों पर लेखपालों बी डी को व अन्य व गैजेटेड अफसरों की ड्यूटी बतौर सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाई थी। जिससे जनपद में विद्युत सप्लाई व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। लेकिन सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन बहिष्कार का ऐलान कर दिया और काम छोड़ हड़ताल पर चले गए. उन्होंने कहा कि  हमारी मांग को मानते हुए सरकार को निजीकरण का फैसला वापस लेना होगा. जब तक फैला नही लिया जात हम आन्दोलन जारी रखेंगे कर्मचारियों की जबरदस्त हड़ताल की वजह से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल अभियान चलाया। जिससे लगाए गए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की एक न चली और जनपद में विद्युत सप्लाई पूरी तरीके से ठप कर दी गई ।बिजली ना आने से जिले के लोग काफी परेशान हो गए,  जब कर्मचारियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा की सरकार से जो हमारी उचित मांग है जब तक पूरी नहीं होगी कार्य बहिष्कार समय.समय पर करते रहेंगे|

Read More »

वेबिनार में गांधी के विचारों पर रखे शिक्षकों ने विचार

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद,जन सामना। नगर के पालीवाल महाविद्यालय में जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष के संयोजन से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय गांधी की विचारधारा तथा समकालीन विचारकों का पर्यावरण पर चिंतन था। बेबीनार के संरक्षक डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल थे। रिसोर्स पर्सन अथवा नेशनल तथा इंटरनेशनल स्पीकर्स के रूप में यूएसए की मेगन टकर, इंडोनेशिया की डा. गुसबरनी अनवर, मलेशिया के डा संदीप पोद्दार तथा बांग्लादेश के डा. बी के चक्रवर्ती के अलावा आगरा विश्वविद्यालय आगरा तथा रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली के पूर्व कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद मुजम्मिल तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के प्रोफेसर के एस राणा मुख्य अतिथि के तौर पर शमिल थे। नेशनल स्पीकर मदुरई कामराज विश्वविद्यालय चेन्नई के प्रोफेसर एस कन्नन ने गांधी जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी ने सत्य अहिंसा का जो विचार रखा वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होने अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश की आजादी में बडा योगदान दिया।

Read More »

सर्पदंश से किसान की मौत

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद,जन सामना। थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में एक किसान को खेत मे काम करते समय जहरीले सांप ने काट लिया। आनन-फानन मे परिजन किसान को जिला अस्पताल ले गए। जहा डाक्टरो ने किसान को मृत घोषित कर दिया। वृषभ सिंह (50) पुत्र भोले सिंह निवासी औरंगाबाद निवासी शनिवार की सुबह आठ बजे अपने खेत पर चारा काटने के लिए गये थे। उसी दौरान उसको जहरीले सांप ने काट लिया। कुछ ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन-फानन में परिजन चिकित्सालय लेकर आए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Read More »

महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद,जन सामना। गांव नौशहरा में सदिंग्ध परिस्थियों में महिला ने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन मायका पक्ष ने पुलिस को कारवाई करने से मना कर दिया। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नौशहरा में मंजू (48) पत्नी सुनहरी लाल ने शाम के आठ बजे के करीब मकान में बने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि महिला की मौत के बाद पति सुनहरी लाल मौके से फरार हो गया। सूचना पुलिस को कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन महिला के मायका पक्ष के लोगो ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस वापस चली आई।

Read More »

आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने को उमड़ी लोगों की भीड

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद,जन सामना। सरकार की सख्ती के बाद सार्वजनिक जगहों पर भीड़भाड़ में कोई कमी नहीं आ रही है। तमाम आदेश के बाद भी जिम्मेदार कहीं भी भीड़ रोकने के लिए प्रयास करते नहीं दिखे। बड़ा बाजार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक पर आधार कार्ड बनवाने और सुधार करवाने के लिए शनिवार को उमड़ी भीड़ के चलते शाररिक दूरी तार-तार होती दिखी। क्षेत्र में मेला बाला बाग पर स्थित सेंटर व मैनपुरी चैराहे पर पर स्थित के अलावा अन्य स्थानों पर भी आधार कार्ड बनाने, आधार कार्ड की गलतियों को संशोधित करने की सूचना पर शनिवार सुबह बड़ा बाजार स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक पर जरूरतमंद लोगों की बेतहाशा भीड़ लग गई। भीड़ इतनी बढ़ी कि यहां शारीरिक दूरी को मानक तार-तार होता नजर आया। यहां पर तैनात कोई भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई भी पुलिस कर्मी तैनात नहीं था। बैंक पर पर लगी भीड़ में पुरुष, महिला, छात्र-छात्राएं शामिल थे। किसी को एडमिशन कराने के लिए तो किसी को अन्य कार्य के लिए आधार कार्ड बनवाना जरूरी है। काफी संख्या में आधार कार्ड में गलत इंट्री को संशोधित कराने के लिए भी काफी लोग जुटे थे। भीड में धक्का-मुक्की हो रही थी। जिससे महिलाओं व पुरुषों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं व्यापारियों का कहना था कि भीड़ को देखते हुए प्रशासन को तहसील में कैम्प लगाकर लोगों की समस्या को दूर करें। जिससे लोगों को हो रही परेशानी से छुटकारा मिल सके।

Read More »