Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 871)

विमर्श विविधा के अंतर्गत हिंदी कार्यशाला का आयोजन

हमीरपुर, अंशुल साहू। किशनू बाबू शिवहरे महाविद्यालय सिसोलर में आज विमर्श विविधा के अंतर्गत हिंदी का उन्नयन एक दृष्टि में के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 भवानीदीन ने कहा, कि हिंदी हमारे राष्ट्र की मातृभाषा व राष्ट्रभाषा है। मां को मां कहने में कोई सन्कोच नहीं होना चाहिए। हिंदी के प्रचार प्रसार में अभी जमीनी स्तर पर काम करने की आवश्यकता है। विश्व के हर विकसित देश का विकास निज भाषा में ही हुआ है, यह एक सामीप्य की भाषा है। आज पूरे विश्व में यह चौथी नम्बर की बोली जाने वाली भाषा है। आज पूरे विश्व में 50 करोड़ से अधिक लोग हिंदीभाषी हैं, और विश्व के 150 विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जाती है। हिंदी की अपनी एक पहचान हैं। यह किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदी का विकास अच्छा हो रहा है, और साथ ही साथ अभी और आवश्यकता है। हिंदी को स्वाभाविक रूप से स्वीकार करने वाले बहुत हैं। हिंदी की स्वीकार्यता स्वाभाविक होना चाहिए। इस कार्यक्रम में कालेज के डॉ0 श्याम नारायण, डॉ0 लालता प्रसाद, आरती गुप्ता, नेहा गुप्ता, राम चंद साहू, आनंद विश्वकर्मा, अखिलेश सोनी, प्रदीप यादव, प्रशांत, देवेंद्र त्रिपाठी, हिमांशु प्रताप सिंह आदि सभी लोगों ने अपने विचार रखे और कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

Read More »

जनप्रतिनिधियों को लोगों के दुःख सुख में शामिल होने से रोक रही सरकार: विनय गुप्ता

कानपुर, जन सामना| समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम जी के नेतृत्व में एमएलसी उदयवीर सिंह, व एमएलसी सुनील सिंह यादव पूर्व सांसद जी के यहाँ शोक संवेदना व्यक्त करने प्रतापगढ़ जा रहे थे, और योगी की पुलिस ने दमनकारी रवैया दिखाते हुए। प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके विरोध में कानपुर महानगर अध्यक्ष डॉ इमरान खान पूर्व महानगर अध्यक्ष विनय गुप्ता, पूर्व पार्षद प्रत्याशी अमित सिंह यादव, डॉ अभिषेक यादव, अविनाश गुप्ता, विभु सभी समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता पैदल मार्च करके जिला अधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे। अमित सिंह यादव ने कहा कि सरकार हिटलर जैसा रवैया अपना रही है आने वाले2022 चुनाव में जनता उनको सबक सिखाएगी । विनय गुप्ता ने कहा योगी जब जब डरता है तो पुलिस को आगे कर देते है । योगी सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है।

Read More »

वन विभाग अवैध आरा मशीन संचालकों के आगे बना मूकदर्शक

अझुवा/कौशाम्बी, राहुल चौधरी। सैनी थाना क्षेत्र में इन दिनों वन माफिया बेखौफ होकर प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटान कर रहे हैं। जिसमें आम, महुआ, शीशम, नीम के हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। एक तरफ सरकार पूरी तरह से वृक्षारोपण कर फल दार छाया दार पेड़ों को लगाने में भारी भरकम बजट खर्चा करती है वही सरकारी मशीनरी की मिली भगत से हरे पेड़ों के कटान जोड़ों पर हो रहे हैं।
सबसे बड़ी बात अझुवा क्षेत्र में दो आरा मशीनों का पंजीकरण है। जो कि वर्तमान में एक बंद चल रही है, वहीं तीसरी मशीन केन ग्राम सभा के एक जंगल में बेखौफ हो कर चल रही, जिसमें प्रतिबंधित पेड़ों की ही लकड़ी का टाल लगा हुआ है। वन विभाग के रेंजर अजय श्रीवास्तव से इस संदर्भ में बात करने पर रेंजर महोदय कोई जवाब नहीं दे पाये और फोन काट दिए । वहीं विभाग में ही तैनात एक कर्मचारी ने बताया, कि उक्त आरा मशीन का संचालक अवैध है, अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
आरा मशीन संचालक बेखौफ होकर आखिर किसके संरक्षण में आरा मशीन का संचालित कर रहे हैं। यदि कार्यवाही नहीं हुई तो क्षेत्र के जंगल पूरी तरह साफ हो जाएंगे।

Read More »

सवर्ण महासभा की बैठक में उठी सवर्ण आयोग के गठन की मांग

फिरोजाबाद, एस .के. चितौड़ी। भारतीय सवर्ण महासभा फिरोजाबाद विधानसभा की एक बैठक दूध वाली गली घंटाघर के पास आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प.संजीव उपाध्याय ने कहा कि सभी समाज के आयोग है। लेकिन सवर्ण आयोग अभी तक नहीं बनाया गया है। सरकार से हमारी मांग है अतिशीघ्र एक सवर्ण आयोग का गठन हो। आरक्षण का आर्थिक आधार हो, एससी-एसटी एक्ट खत्म किया जाये। फिरोजाबाद विधानसभा अध्यक्ष निक्की शर्मा ने कहा पूरे प्रदेश में सबर्ण समाज के लोगों की लगातार हत्या उत्पीड़न बड़ी तेजी से हो रहा है। जिसे सरकार तुरंत बंद कराने का कार्य करें। अन्यथा सबर्ण महासभा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। बैठक की अध्यक्षता राजीव अग्रवाल एवं संचालन सौरभ लहरी ने किया। बैठक में मोहित शर्मा, अरुण, मनोज शर्मा, आशु अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, पार्षद प्रमोद राजोरिया, संतोष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, संदीप गोयल, सचिन वर्मा, त्रिलोकीनाथ, सोनू अग्रवाल, आकाश जैन, शांतनु शर्मा, दिव्य कांत शर्मा, निखिल शर्मा, ठाकुर गोपेंद्र सिंह, डॉ अंकुर शर्मा, संदीप गोयल, अरुण शर्मा, अंकुर जिंदल, विकास पचौरी आदि मौजूद रहे।

Read More »

नगर पालिका ने कोरोना संक्रमित इलाके में किया सेनेटाइज

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना। नगर में जैसे-जैसे कोरोना की जांच का दायरा बढता जा रहा है। वैसे-वैसे कोरोना संक्रमित व्यक्ति निकलकर सामने आ रहे हैं। नगर के आवास विकास कॉलोनी तीन, मुस्तफाबाद रोड पर एक, आदर्श नगर चार, प्रोफेसर कॉलोनी एक, कटरामीरा एक, मरीज कोरोना से संक्रमित निकले। उसके बाद नगर पालिका की टीम ने ईओ अवधेश कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश यादव ने मौके पर पहुंचकर सभी स्थानों पर सेनेटाइज किया। इस दौरान संक्रमित व्यक्तियों के घर के साथ साथ गलियों को भी सेनेटाइज किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति के परिजनों के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिए। वही नगर पालिका के नानक चंद्र की टीम ने पहुंचकर संक्रमित इलाके की गलियों को सील किया और लोगों को कोरोना से सावधान रहने के लिए सचेत किया।

Read More »

बाजार में कोरोना के प्रति बेपरवाह दिखे लोग

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना।  रविवार को राज्य सरकार के फैसले के बाद बंदी दिवस को रद्द कर दिया। जिसके चलते रविवार को नगर के सभी बाजार नियमित रूप से खुले। लेकिन अब तक रही बंदी दिवस के चलते बाजार में भीड रोजाना की भांति कम दिखाई दी। लोग बाजार में बिना मास्क के खरीदारी करते हुए दिखाई दे रहे थे। लोगों में कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार भय कम होता जा रहा है। जिसका असर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। बाजार में ज्यादातर लोग बिना मास्क के ही घूम रहे है। जागरूक लोगों ही केवल मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। लोगों की लापरवाही के चलते प्रतिदिन कोरोना से संक्रमित व्यक्ति निकलकर बाहर आ रहे हैं। नगर क्षेत्र में चार से छः मरीज निकल रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी लोगों में कोरोना का लेकर कोई भय नही है। कुछ लोग तो कोरोना संक्रमण को सरकार की फैलाई अफवाह बता रहे हैं। रविवार को नगर का कटरा बाजार, बडा बाजार, स्टेशन रोड, एटा चौराहा , मैनपुरी चौराहा , प्रतापपुर चौराहा आदि सभी जगहों पर बाजार नियमित रूप से खुला रहा।

Read More »

गोवंश ने किसान को उठाकर पटका, तालाब में डूबने से किसान की मौत

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना। नसीरपुर के गांव अब्बासपुर में खेत की रखवाली करने जा रहे किसान को गोवंश ने उठाकर तालाब में पटक दिया। जिससे किसान की पानी में डूबकर मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रामधनी 40 पुत्र साहब सिंह निवासी अब्बासपुर थाना नसीरपुर शनिवार को अपने खेत की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान गोवंश खेत मे घुस आए तो किसान गौवंश को भगाने के लिए प्रयास करने लगा। अचानक से गौवंश किसान पर आक्रामक हो गए। गौवंश ने किसान को दौड़ा लिया। तालाब के निकट गोवंश ने किसान को उठाकर पटक दिया। जिससे किसान तालाब में गिरा और अचेत हो गया। जब किसान काफी देर तक घर नही आया तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। देर रात तक परिजन व ग्रामीण किसान को खोजते रहे। रविवार को किसान का शव तालाब से बरामद हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोने बिलखने लगे। प्रधान मंसाराम यादव का कहना है कि गायों ने किसान पर हमला किया था जिसके चलते किसान तालाब में गिर पडा और उसकी मौत हो गई। मामले की थाना में तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read More »

खेत से लौट रहे किसान की वाहन की टक्कर से मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नसीरपुर क्षेत्र के ब्रहम्माबाद रोड पर खेत से लौट रहे एक किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।थाना नसीरपुर क्षेत्र के ब्रहम्माबाद गांव निवासी सागर सिंह (38) पुत्र ज्ञान सिंह शनिवार की रात आवारा जानवरों से खेत की रखवाली कर देर रात्रि घर लौट रहा था। तभी गांव के पास ही सड़क पार करते समय उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।

Read More »

देशी शराब सहित, दो अभियुक्त  गिरफ्तार

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी पुलिस क्षेत्र में गस्त कर रही थी तभी पुलिस ने मुखविर की सूचना पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सुमित जादौन पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी नगला सिकन्दर व रवेन्द्रपाल सिंह पुत्र इन्द्रपाल सिंह निवासी कनवारा नारखी बताये है। पुलिस ने सुमित के कब्जे से 25 क्वार्टर व रवेन्द्रपाल के कब्जे से 21 क्वार्टर बरामद किये है।

Read More »

लूट व चोरी की योजना बनाते हुये चार बदमाश गिरफ्तार

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण पुलिस ने चोरी व लूट की योजना बनाते हुये चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से मोबाइल, तमंचा लोहे की रोड़ आदि बरामद की है। थाना दक्षिण प्रभारी श्याम सिंह पुलिस टीम के साथ शनिवार की रात क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्होंने मुखविर की सूचना पर एक कारखाने के पास खाली पड़े मैदान से चोरी व लूट की योजना बनाते हुये चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के नाम सोनू पुत्र समोध, मुकुल पुत्र सुरेश, दीपू पुत्र देवीराम व दीपा पुत्र इन्द्रा सिंह निवासीगण भीम नगर बताये है। पुलिस ने इनके कब्जे से तो तमंचा, चार मोबाइल, चाबी का गुच्छा, लोहे की राॅड आदि बरामद किया है। पुलिस ने सभी को जेल भेजा है।

Read More »