सासनी/ हाथरस, जन सामना संवाददाता। खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। क्योंकि खेलों के जरिए शरीर से निकलने वाला पसीना तमाम बीमारियों से निजात दिलाता है। खेलों से मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है। क्योंकि खिलाडी प्रतियोगिताओं में विजयी होते हुए अपने माता पिता और गुरूजनों के साथ देश और समाज का नाम भी रोशन करता है। लढौटा में हुई कबड्डी टूर्नामेंट का फीताकाटकर उद्घाटन करते हुए किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने प्रकट किए। उन्होंने प्रतियोगिताओं को अधिक से अधिक तौर पर कराने की अपील की। कबड्डी प्रतियोगिता में कई गांव के खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान आकाश वार्ष्णेय, अरिहंत जैन, अनुज चौधरी, सौरभ चौधरी, शिवम उपाध्याय, शुभम ठाकुर आदि मौजूद थे।
JAN SAAMNA DESK 2
चोरों ने जान से मारने की नीयत से झोंका फायर
सासनी/ हाथरस, जन सामना संवाददाता। इगलास रोड स्थित अंजना कोल्ड स्टोर के निकट लकडी के खोखे में दुकान कर रहे दुकान स्वामी द्वारा चोरों विरोध करने पर चोरों ने दुकान स्वामी को जान से मारने की नीयत से फायर झोक दियां ओर सामान टेंपो में लादकर फरार हो गये। पीडित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। प्रेषित तहरीर में देवेन्द्र शर्मा पुत्र राजवीर सिंह शर्मा निवासी नगला गढू ने कहा है],कि सासनी-इगलास रोड पर उसकी परचूनी की एक छोटी दुकान लोहे के खोखे में जो कोल्ड स्टोर भट्टा आदि जगहों पर काम करनेवाले मजदूरों को परचूनी का सामान बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता हैं। गुरूवार की देर रात वह अपने नलकूप पर सोने जा रहा तो दुकान की ओर से होकर निकलने लगा। तथी अज्ञात चोरों ने उसके खोखे का ताला तोडकर सामान चोरी करना शुरू कर दिया। पीडित द्वारा शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गये। इस दौरान सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस की गाडी भी आ गयी। चोरों ने करीब साठ हजार रूपये तथा बाइस हजार का सामान चोरी कर टेंपो में लाद लिया। विरोध करने पर चोरों ने जान से मारने की नीयत से देवेन्द्र पर फायर झोंक दिया। मगर पुलिस के आने और लोगों के इकठठा होने पर एक चोर को दबोच लिया, और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पकडे गये चोर को लेकर कोतवाली आ गई। जहां उससे अन्य चोरों के बारे में पूछताछ जारी है। उधर पीडित ने अज्ञात चोरेां के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। तथा अपनी जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई है।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया, कानपुर जिले में इकाई का गठन
कानपुर, जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने कानपुर स्थित जेड स्क्वायर में कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव कानपुर जिले के पदाधिकारियों को मनोनीत किया। जिसमें अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अजीत सक्सेना अपने संबोधन में कहा कि कायस्थ समाज की अनदेखी हर राजनीतिक पार्टियों ने की लेकिन अब ऐसा नहीं होगा कायस्थ समाज अब जागरुक हो चुका है। और कायस्थ समाज में युवाओं ने हुंकार भर ली है, बहुत ही जल्दी कायस्थ स्वाभिमान यात्रा निकाली जाएगी।
बीस क्वाटर देशी शराब सहित दबोचा
सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को बीस क्वाटर अवैध देशी शराब सहित दबोचकर जेल भेजा हैं। एसएचओ अश्वनी कौशिक के अनुसार वह पुलिस कप्तान विक्रांतवीर के अदेशानुसार तथा सीओ रामशब्द के निर्देशानुसार अपराधी धरपकड और अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान शांति व्यवस्था हेतु कस्बा इंचार्ज एसआई मनोज शर्मा तथा कांस्टेबिल हिमांशु एवं हमराह के साथ गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एक युवक मंदिर वाला मोहल्ला के निकट अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब ले जा रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार और मुखबिर के इशारे पर युवक को पकड लिया और कोतवाली ले आई। जहां उसकी जामा तलाशी में अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जाई जा रही 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की। पुलिस ने युवक को आबकारी अधिनिकम के तहत अभियोग पंजीकृतकर न्यायालय में पेश किया है। पूछताछ में युवक ने पुलिस को अपना नाम शंकर पुत्र छेदीलाल निवासी मोहल्ला जामुनवाला बताया है।
सिंघर्र में पहुंची ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच टीम
सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। गांव सिंघर्र में ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच कर कार्रवाई को पहुंची टीम ने जांच कर खामियों के प्रति नाराजगी प्रकट करते हुए, ग्राम प्रधान को उन्हें दूर करने के निर्देश दिए।
गांव सिंघर्र में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ विकास कार्यों में अनदेखी कर मानक के अनुसार सामिग्री न लगाते हुए, अपनी जेब का विकास कराने की शिकातय की थी। शिकायत के आधार पर गांव में बुधवार को जांच टीम पहुंची और ग्रामीणों को एकत्र कर एक-एक व्यक्ति से विकास कार्यो। का हवाला लिया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ विकास न कराने की बात कही। जिसमें टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो पाया कि विकास कार्र पूरा किया जा सका है। जो शिकायत के विपरीत है। टीम में मौजूद अफसरों ने ग्रामीणों से गलियों में खडंजा, आरसीसी, जैसी सुविधाओं तथा पीने के पानी के साथ अन्य विकास से संबधित समस्याओ की जानकारी ली। मगर सभी जांचें सही पाई गई। जिसे लेकर टीम ने ग्रामीणों को गलत शिकायत न करने तथा गलत शिकायत करने पर कानूनी कार्रवाई की हिदायत दी। वहीं ग्राम प्रधान को उसका लोगों के प्रति व्यवहार ठीक करने तथा फिर से लोगों द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत न करने की हिदायत दी।
तमंचाधारी गिरफ्तार
सादाबाद/हाथरस, संवाददाता। कोतवाली पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात्रि को गश्त व चेकिंग के दौरान कस्बा स्थित नगर पालिका कार्यालय गेट के पास से आकाश उर्फ वाहिद पुत्र आबिद उर्फ फिन्ना निवासी सुभाष गली तकिया मुकेरखाना, कस्बा सादाबाद को एक नाजायज देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है और आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी डीके सिसोदिया, एसआई डिप्टी सिंह, हेड कांस्टेबल दशरथ सिंह व सिपाही उमाशंकर शामिल थे।
किला खाई क्षेत्र में चला बुलडोजर: अवैध मकान निर्माण ढहाया
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। ब्रज के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक किला प्रांगण में विराजमान श्री दाऊजी महाराज मंदिर को पुरातत्व विभाग द्वारा राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक घोषित किए जाने व मंदिर व मेला क्षेत्र के एरिया को संरक्षित किए जाने के बाद भी किला खाई क्षेत्र में प्रतिबंधित क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा त्रिपाल डालकर उसकी आड़ में अवैध तरीके से किए जा रहे मकान निर्माण की सूचना पाकर आज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मौके पर तत्काल पहुंच गए और अवैध निर्माण को बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त करा दिया गया। प्रशासन की कार्यवाही से किला क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण करने में लगे लोगों में भारी खलबली मच गई। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तथा नगर पालिका की टीम आदि भी तैनात रही।
जानकारी के मुताबिक ब्रज के प्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिर श्री दाऊजी महाराज मंदिर राजा दयाराम किला पर विराजमान है, और मंदिर पर प्रतिवर्ष जहां लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज महोत्सव का आयोजन होता है। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते 109 वां मेला महोत्सव का आयोजन नहीं हो सका, तथा उक्त मंदिर को ऐतिहासिक धरोहर के रूप में पुरातत्व विभाग द्वारा राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक विनियमित क्षेत्र घोषित किया गया है और पुरातत्व विभाग द्वारा ही मंदिर व उसके संरक्षित क्षेत्र का विकास व देखभाल की जाती है।
शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मानित चर्चा
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। सितम्बर। शिक्षक कल्याण समिति के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में नई शिक्षा नीति 2020 पर एक शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन महात्मा गांधी इण्टर कालेज में समिति के अध्यक्ष व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य वी. एस. ग्रोवर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उ.प्र. प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम वार्ष्णेय ने पाँच शिक्षकों को उनके प्रशंसनीय कार्यों के लिये श्रेष्ठ शिक्षक रुप में श्रीमती अहिंसा गुप्ता प्रधानाचार्या जी.एस.कन्या कालेज मुरसान, संजीव सेंगर विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान बागला इण्टर कालेज, अरुण शर्मा शिक्षक जवाहर स्मारक इंटर कालेज मीतई, हेमन्त कटारा मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक व रवि कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष शैक्षिक महासंघ को सम्मानित किया। 73 वर्ष बाद आई नई शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न विन्दुओं व पहलुओं पर चर्चा करते हुये केन्द्रीय सरकार की प्रशंसा की।समिति के मंत्री नथमल गुप्ता ने सभी का आभार ज्ञापित किया तथा घोषणा की यह कार्यक्रम प्रति वर्ष 5 सितंबर को मनाया जायेगा।
अभिनेत्री कंगना के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार की तानाशाही-प्रवीन
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। सरकारें जब तानाशाह के रूप में कार्य करेंगी तब आम आदमी अपनी आवाज को कैसे रखेगा। ऐसी सरकारें आम आदमी के लिए काम न करके अपने अहम और अपने खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने के लिए कार्य कर रही हैं। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स महाराष्ट्र सरकार द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ की जा रही तानाशाही और लोकतंत्र की हत्या की घोर निंदा करती है। एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने निंदा करते हुए कहा है कि जब से कंगना रनौत ने अपनी बात स्पष्ट तरीके से रखना शुरू किया है| महाराष्ट्र सरकार के नुमाइंदे अभिनेत्री की आवाज को दबाने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन जब अभिनेत्री पर उनकी धमकियों का कोई असर नहीं हुआ, तो उन्होंने आनन-फानन में अभिनेत्री को डराने धमकाने के लिए बीएमसी के द्वारा ऑफिस पर कार्यवाही करा कर अपनी तानाशाही और हठधर्मिता का परिचय देते हुए कार्यवाही की। जो की घोर निंदनीय और लोकतंत्र की हत्या कहीं जानी चाहिए। इस तरह तो कोई भी आम आदमी अपनी बात को सरकार के विरुद्ध नहीं रख सकेगा और अगर रखेगा तो सरकार का चाबुक सहना पड़ेगा। एडीएचआर ऐसे किसी भी कार्य और किसी भी सरकार द्वारा किए जाने वाली कार्यवाही की घोर निंदा करती है।
मुस्कुराएगा इंडिया में आत्महत्या रोकने को पहल कल से
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। राष्ट्रीय सेवा योजना की मुस्कुराएगा इंडिया टीम वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे 10 सितंबर से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान संचालित करेगी। यह विशेष अभियान वर्ल्ड मेन्टल हेल्थ डे 10 अक्टूबर को एक व्यापक ऑनलाइन वेबिनार तक एक माह चलाया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए एनएसएस के राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. अंशुमालि शर्मा और यूनिसेफ से शैली ने जारी एक संयुक्त बयान में दी। मुस्कुराएगा इंडिया पहल के संयोजक डॉ. अंशुमालि शर्मा ने इस दिन सभी स्वयंसेवकों, कार्यक्रम अधिकारियों, प्राध्यापक, समाजसेवी, जागरूक नागरिकों, अभिभावकों से आत्महत्या रोकने के लिए साथ आने की अपील की है। ज्ञातव्य है कि कोरोना से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित सभी लोगों की सहायता के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में मुस्कुराएगा इंडिया अभियान उत्तर प्रदेश में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रशिक्षित मुस्कुराएगा इंडिया काउंसलर्स द्वारा सभी के मानसिक स्वास्थ्य के लिए निःशुल्क काउंसलिंग सुविधा प्रदान की जा रही है। पिछले 3 माह में 21 सौ से ज्यादा लोगों को मुस्कुराएगा इंडिया काउंसलर यह सुविधा प्रदान कर चुके हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डा. एम. पी. सिंह ने बताया कि सभी कार्यक्रम अधिकारी लोगों को निशुल्क परामर्श दे रहे हैं।
Jansaamna