Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 879)

किसानों को उपलब्ध करायें यूरिया -सपा

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल आज किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपर जिलाधिकारी से मिला और पांच सूत्रीय ज्ञापन राज्यपाल के नाम दिया। सपा के पूर्व जिला प्रवक्ता एवं लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष रोहताश यादव ने विभिन्न समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा और अति शीघ्र निस्तारण करने की मांग की।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में यूरिया खाद की बड़ी समस्या है, किसानों को समय पर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों की समस्या का निस्तारण कर शीघ्र लाभ दिलाए जाए। केसीसी धारक किसानों को 6 महीने की ब्याज में छूट प्रदान की जाए, जिससे कोविड-19 जैसे आपातकाल में किसानों को राहत मिल सके। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। अतः डीडीटी छिड़काव की अति शीघ्र व्यवस्था कराई जाए, जिससे संक्रमित बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। अन्ना पशुओं से होने वाले फसलों में नुकसान का उचित मुआवजा एवं उचित प्रबंध किया जाए। जिससे किसानों के नुकसान की भरपाई की जा सके।ज्ञापन देने वालों में बालकिशन यादव एडवोकेट, विधानसभा महासचिव टेकपाल कुशवाहा, गौरीशंकर बघेल पूर्व जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, विजयपाल चौधरी, गंगा सिंह सेंगर आदि शामिल थे।

Read More »

बाइकों में भिडन्त: 1 गंभीर

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के कंचना रेलवे फाटक के पास दो बाइकों की भिड़ंत में चांद पुत्र तौसीफ निवासी सोनई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु बागला जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है टक्कर में दूसरी बाइक सवार अपनी बाइक को लेकर भाग गया, लेकिन उसके पीछे बैठी युवती वही पर रह गई। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

Read More »

ट्रांसपोर्ट कम्पनी से 80 हजार रूपये कीमती कार्टून को उठा ले गये चोर

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। शहर में अब फिर से ट्रांसपोर्ट कंपनियों के बाहर से माल उठा कर चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। आगरा रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट के बाहर से शातिर चोर करीब 80 हजार रूपये कीमत की सिगरेट का कार्टून उठाकर ले गए और ट्रांसपोर्टर देखता ही रह गया। घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी अनिल वर्मा पुत्र कुंवर पाल सिंह वर्मा की आगरा रोड पर बांके भवन घास मंडी में न्यू हरीश ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के नाम से ट्रांसपोर्ट है और उनकी ट्रांसपोर्ट पर रात्रि को अलग-अलग जगह से अलग-अलग व्यापारियों का सामान आया था और उक्त माल पल्लेदारों द्वारा व्यापारियों को भेजा जा रहा था। तभी दोपहर में एक बाइक पर सवार दो युवक आए जिनके चेहरे ढके हुए थे और दोनों युवकों ने पहले ट्रांसपोर्ट कंपनी की तरफ जाकर फिर लौट आए और बाहर पल्लेदारों के पास रखे कार्टून को उठाकर व उसे अपनी बाइक पर रख कर चल दिए। इस दौरान वहां बैठे पल्लेदारों ने समझा कि उक्त माल लोगों का ही है। लेकिन बाद में पता चला कि वह चोर हैं, और माल को लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना की खबर से ट्रांसपोर्ट में खलबली मच गई, और तत्काल सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने छानबीन की। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
घटना के बारे में ट्रांसपोर्टर अनिल वर्मा ने बताया कि शातिर चोर सिगरेट से भरे कार्टून को उठाकर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त सिगरेट टोटल ब्रांड की है और यह माल गाजियाबाद से आया था, जो कि घंटाघर स्थित प्रदीप जनरल स्टोर पर डिलीवरी किया जाना था। उन्होंने बताया कि कार्टून में लगभग 70 से 80 हजार कीमत की सिगरेट थीं। उक्त घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट प्रदीप सारस्वत, रोहित अरोरा, अमित बंसल, नवजोत शर्मा आदि कोतवाली पहुंच गए और कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है।

Read More »

पीएम मोदी का जन्म दिन मनायेंगे, सेवा सप्ताह दिवस के रूप में

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। विधानसभा हाथरस क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारियो की वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम थी। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने की। संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया।
संगठनात्मक व्यवस्था जिला महामंत्री हरीशंकर राणा ने की। जिले के सभी मण्डल अध्यक्ष और मण्डल प्रभारी मीटिंग में जुड़े। मुख्य वक्ता कांता कर्दम ने कहा, कि आगामी पार्टी के कार्यक्रम आने वाले हैं। उनके बारे में विस्तृत रूप से बताया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70 वें जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा और सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारी अपने-अपने बूथों पर बैठक लेंगे और कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे। कार्यकर्ताओं की अगर कोई समस्या हो तो जन प्रतिनिधि से मिल के उसका समाधान करें।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्राभारी अपने अपने बूथों पर बैठक करेंगे ।और अपने बूथ को मजबूत करने का काम करेंगे। आगामी कार्यक्रमों के लिए कार्यक्रम संयोजकों को कार्यक्रमों के बारे में बताया और पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को हर बूथ पर मनाया जाएगा।इस मौके पर प्रीति चौधरी, सन्तोष पाथोर, विवेक वार्ष्णेय, विशाल, गुप्ता, नरेंद्र बंसल, श्वेता दिवाकर, प्रेमसिंह कुशवाहा, अविनाश तिवारी, प्रमोद सेंगर, ब्रजेश चौहान, सुनील गुप्ता, सुनील गौतम, पवन रावत, संतराज सिंह, प्रभात पचौरी, मीरा माहेश्वरी, संध्या आर्य, विष्णु बघेल, शीलेन्द्र गौड़, मथुरा प्रसाद गौतम, राजेन्द्र सिंह, भीकम सिंह, पंकज गुप्ता, हर स्वरूप वर्मा, अनिल सिसोदिया, सुनील शर्मा, राधेश्याम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष दयाराम शीतल, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष जितेन्द्र भदोतिया, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राबिया खान, किसान मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान व जिले के हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Read More »

सभी को साथ लेकर चलें, सक्रिय रहें-कर्दम

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भाजपा नगर के कैम्प कार्यालय पर भाजपाइयों ने प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम को सुना और प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर सेवा सप्ताह दिवस मनाने के लिये निर्देशित किया।हाथरस विधानसभा के वर्चुअल प्रशिक्षण वर्ग में विधानसभा के सेक्टर संयोजक एवं सेक्टर प्रभारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, सांसद राजवीर दिलेर एवं विधायक हरीशंकर माहौर आदि जुड़े। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती कांता कर्दम प्रदेश उपाध्यक्ष रहीं। कांता कर्दम ने अपने विचारों से सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को अवगत कराते हुये कहा कि सभी को साथ लेकर चलें, सक्रिय रहें, कार्यों का वितरण करें, हर हाथ को काम दें, जनसंघ की शुरुआत से आज तक का इतिहास संक्षेप में बताया।
नगर कैंप कार्यालय से वर्चुअल को सुनने वालों में उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, पूर्व नगर मंत्री मुकेश सोनी, नगर मंत्री अर्जुन बाल्मीकि, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक, बूथ अध्यक्ष अंकुश बाल्मीकि, मुकेश वर्मा, रवि शर्मा आदि शामिल थे।

Read More »

पुलिस का खुफिया तंत्र मजबूत होना चाहिए : रामशरण सिंह

रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। रसूलाबाद के पुलिस उपाधीक्षक रामशरण सिंह ने थाना रसूलाबाद में बीट सिपाहियों की बैठक में पुलिस कर्मियों से कहा कि पुलिस का अपराधियो की निगरानी का सूचना तंत्र मजबूत होना चाहिए, साथ ही पुलिस को अपराध की जहाँ से शुरुआत हो, वहां तक की निगरानी रखनी चाहिए ,और यह काम बीट के सिपाही ही अच्छी तरीके से कर सकते है। थाना रसूलाबाद में आयोजित बीट पुलिस कर्मियों की बैठक में व्यक्त करते हुए पुलिस उपाधीक्षक रामशरण सिंह ने कहा कि जब पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत होगा। तो उसे पहले अपराध की जानकारी मिलने पर नियंत्रण करने में सरलता मिलेगी । उन्होंने सभी बीट सिपाहियों को हिदायत देते हुए कहा, कि सभी के पास पॉकेट डायरी अवश्य होनी चाहिए। जिससे उसमे सभी लोगो के मोबाइल नम्बर के साथ राजस्व कर्मियों के नम्बर होने चाहिए। इन मोबाइल नम्बरो के होने का आशय यह होगा, जहां भी जमीनी व नाली विवाद हो पहले अपने स्तर से निपटाए। जब मामला न निपटे तो अधिकारियों को बताये ।
उन्होंने कहा यह सब तभी सम्भव होगा, जब आपके जनता के साथ मजबूत सम्बन्ध होंगे। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान करने के साथ कहा कि जिस भी पुलिस कर्मी को कोई समस्या हो वह निश्चिंत होकर बताये उसकी हर न्यायोचित समस्या का निराकरण किया जाएगा ।इस मौके पर कोतवाल चंद्र शेखर दुबे वरिष्ठ उप निरीक्षक सुखबीर सिंह मोहम्मद हासिक खान पंकज कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।

Read More »

25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

अझुवा/कौशाम्बी, राहुल चौधरी। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन के निर्देशानुसार अपराध एवम अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे, अभियान के अंर्तगत अझुवा पुलिस चौकी इंचार्ज विजय कुशवाहा ने अवैध शराब कारोबारी के विरुद्ध कार्यवाही के बाद लिखा पढ़ी कर मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बीती देर शाम विजय कुमार कुशवाहा मय हमराही शिव नाथ यादव लोकेंद्र यादव ललित कुमार अखिलेश के साथ गस्त के दौरान संदीप कुमार गौतम पुत्र छोटेलाल निवासी वार्ड नं 4 मढिया मई अड़ार पर नगर पंचायत अझुवा को राष्ट्रीय राजमार्ग मढिया मई मार्ग से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

Read More »

जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

कौशांबी, सुनील कुमार राय। जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनुपस्थिति रजिस्टर को देखा। निरीक्षण में दिनेश कुमार मिश्रा लेखाकार धीरज कुमार जिला समन्वयक एवं राजीव कुमार पाण्डेय वित्त लेखाकार के अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर व्यक्त करते हुए सभी का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण में जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह एवं अभिषेक कुमार के कार्यालय में अनुपस्थित रहने एवं बिना अनुपस्थिति के लखनऊ जाने पर जिला अधिकारी ने सख्त हिदायत देते हुए तीन दिन के अंदर कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यालय के सभी कर्मचारी एवं आने वाले व्यक्ति मास्क अवश्य लगाएं। उन्होंने फाइलों को सुव्यवस्थित ढंग से रखने तथा कार्यालय परिसर में साफ- सफाई कराए जाने का निर्देश दिए हैं।

Read More »

डेढावल गांव में भीड़े दो पक्ष के लोग

कौशाम्‍बी, विकास सिंह। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के डेढावल गांव मे दो पक्षो के बीच मामूली वाद विवाद मे लाठी- डंडा चले।दोनो पक्ष से कई लोग घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल मे हो रहा है। वादी रामपाल सरोज का आरोप है, कि मेरा लडका राजकुमार डेढावल गांव के बच्चा के पास साउंड बाजा लेने गया था।उसी जगह ज्ञान सिंह का लडका खडा था। जिससे वाद विवाद करने लगा,मना करने पर गाली गलौज करते हुए, मारपीट पर आमादा हो मेरा लडका वहा से आकर मुझे बताया, तो शिकायत करने गया।वहा खडे़ ज्ञान सिह के लडके मारपीट करने लगे जिसमे वादी के बचाव मे आए लडके राजकुमार व राजबहादुर को भी मारापीटा गया।जबकि दूसरे पक्ष के शुभम सिंह का आरोप है, कि मै गडरियन का पूरवा गया था, जहा शराब के नशे धुत राजकुमार गाली गलौज करने लगा, मना करने पर नही मना किसी तरह मै मामले को शांत कर अपने घर चला आया,मै अपने कमरे मे लेटा था, तभी रामपाल, राजबहादुर, राजकुमार, मोती और रामपाल का बडा लडका एक राय होकर लाठी-डंडा और तमंचा लेकर मेरे कमरे मे घुसकर मारपीट करने लगे। वादी सहित तीन लोग घायल हो गए,घटना की सूचना पर पश्चिम शरीरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर दोनो पक्ष के घायलो को लाकर थाने से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। दोनो पक्ष से तहरीर लेकर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। शांति व्यवस्था के लिए गांव पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

Read More »

रोडवेज बस की चपेट में आये बाइक सवार भाई-बहन की मौत

शिवली/कानपुर देहात,जितेन्द्र सविता। रोडवेज ने बाइक सवार भाई बहन को मारी जोरदार टक्कर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वही एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई । घायल युवती को परिजन कानपुर अस्पताल ले गए । वही रोडवेज चालक बस खड़ी कर मौक़े से फरार हो गया । वही पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
शिवली कोतवाली क्षेत्र रुदापुर निवासी छोटू ने बताया कि चचेरे भाई बहन दिबियापुर से दवा लेके गांव वापस आ रहे थे कि जैसे ही नया पुरवा गांव के सामने पहुंचे सामने से आ रही। रोडवेज ने बाइक पर सवार विजय प्रताप पुत्र रामदयाल 22 वर्ष व चचेरी बहन अनुराधा पुत्री सोहन लाल 19 वर्ष, रिंकी पुत्री सोहन लाल 22 वर्ष निवासी रुदापुर की जोर दार टक्कर मार दी, जहाँ दो लोग विजय व अनुराधा की मौके पर ही मौत हो गयी वही रिंकी गम्भीर रूप से घायल हो गई । मौक़े पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी शिवली पहुंचाया। जँहा प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति देख उसे कानपुर अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया । वहीं रोडवेज चालक टक्कर मार बस को 500 मीटर तक भगा ले गया।अपने को घिरता देख बस चालक बस को भेवान में खड़ी कर फरार हो गया । पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है, वही पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । शिवली कोतवाल वीरपाल सिंह तोमर ने बताया, कि मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वही कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read More »