Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 880)

मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल

कौशाम्बी, जन सामना संवाददाता। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के नगरेहा कला गांव में प्रधान विनोद सिह और यादव बिरादरी के बीच काफी दिनों से चुनावी रंजिश से तनातनी चली आ रही है।कई मर्तबा दोनों पक्षो मे विवाद हो चुका है। यह प्रकरण पुलिस के सामने भी आया और पुलिस अपनी वैधानिक कार्यवाही करती रही। लेकिन मामला पूर्णतया समाप्त नहीं हो पाया, कि शनिवार की शाम छोटी-छोटी बातों को लेकर ग्राम प्रधान और दूसरे पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए, और बात इतना बढी की रविवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडा ईट पत्थर चलने शुरू हो गए। दोनों तरफ से एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पा कर पहुंची पश्चिम शरीरा पुलिस के सभी घायलों को पकड़ कर थाने लाई, और इलाज करा कर थाने में बैठा लिया गांव में तनाव को देखते हुए मंझनपुर के सीओ सचिदानंद पाठक थानाध्यक्ष कौशाम्बी हेमराज सरोज सहित भारी मात्रा में फोर्स नगरेहा कला गांव पहुंचकर घटना का जायजा लिया। और अन्य आरोपियो की तलाश शुरु कर दिया, ग्राम प्रधान विनोद सिंह का लड़का बिनय कल की शाम अपने एक साथी के साथ खेतों की ओर जा रहा था,तभी रास्ते में बैठी एक यादव परिवार की महिला को उसने भाभी कहकर बुलाया, यह बात उस महिला के परिवारी जनों को नागवार गुजरी और परिवार के लोग प्रधान के घर पहुंच गए, इसी बात को लेकर कुछ कहासुनी प्रधान और दूसरे पक्ष के लोग के बीच हुई। और बात समाप्त हो गई, सुबह होते ही प्रधान के दरवाजे दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडा ईट पत्थर से लैस होकर चढ़ाई कर दिया। जब तक ग्राम प्रधान विनोद सिंह कुछ समझ पाते तब तक उक्त लोगों ने मारपीट शुरू कर दी, मारपीट इतनी बढ़ी की दोनों तरफ से लाठी डंडा चलना शुरू हो गया और महिलाएं भी ईट पत्थर एक दूसरे पर चलाना शुरु कर दिया, यहां तक कि ग्राम प्रधान के दरवाजे खड़ा ट्रैक्टर को भी एक पक्ष के लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया, अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। घायलों में प्रधान पक्ष के लोग अरविंद सिंह, रिशु सिंह, जितेन्द्र सिंह, विनय सिंह, वही दूसरे पक्ष के मनोज यादव, शिव सागर यादव, मुन्नालाल, अनुरूद, रणविजय, मानसिंह आदि लोग घायल पश्चिम शरीरा इंस्पेक्टर की सक्रियता से टल गई। बड़ी घटना’थाना अध्यक्ष संजय शर्मा को सुबह सूचना मिली की नगरेहा कला गांव में यादव व ठाकुरो के बीच भारी विवाद शुरू हो गया है, उन्होंने तत्काल आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचकर विवाद को काबू कर लिया, नहीं तो शायद बडी घटना दूसरे रूप में भी बदल सकती थी। यह चर्चा ग्रामीणों की हर जुबां पर सुनने को मिला पश्चिम शरीरा थाना अध्यक्ष ने सभी घायलों को अपनी सरकारी जीप मे बैठा कर, तुरंत अस्पताल भिजवा दिया। और अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए, अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की थानाध्यक्ष की सूचना पर सीओ सदर एसएन पाठक व दो अन्य थानों की फोर्स तथा मौके पर क्युआरटी पहुंच गई, जिससे विवाद करने व कराने वालों में हड़कंप मच गया है, अब पुलिस उन सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है, जिन्होंने मिलकर इतने बड़े विवाद की साजिश रची। पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर वह चार सिपाही सुरक्षा की दृष्टि से गांव में तैनात कर दिया गया है। जिससे किसी प्रकार का आगे विवाद ना हो।

Read More »

ऑपरेशन कायाकल्प से बदलने लगी स्कूलों की सूरत

रसूलाबाद/ कानपुर देहात,संतोष गुप्ता। जनपद के मुख्य विकाश अधिकारी जोगिंदर सिंह के निर्देशन में चल रहे, ऑपरेशन कायाकल्प योजना ने ग्रामीण क्षेत्रो के प्राथमिक व जूनियर विद्यालयो की दशा ही सुधार दी है । जोत स्थित प्राथमिक व जूनियर विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता पांडेय पत्नी सुधीर पांडेय को जब विद्यालय का कायाकल्प कराते देखा तो जब यह विद्यालय रंगाई पुताई के बाद तैयार होगा तो लगेगा कि जनपद में पहला यह अद्वितीय विद्यालय होगा ।ऑपरेशन कायाकल्प की जमीनी हकीकत वैसे तो कही- कही जनपद के मुख्य विकाश अधिकारी की उत्तम सोच की कसौटी पर खरे शायद न पाए जाए, लेकिन रसूलाबाद विकाश खण्ड के ग्राम जोत में प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में हो रहे। ऑपरेशन काया कल्प की जितनी तारीफ की जाए, वह कम ही होगी। विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत हो रहे कार्यो की निगरानी कर रहे ,ग्राम प्रधान रमा पांडेय पत्नी सुंदर लाल पांडेय सदस्य जिला पंचायत के पुत्र सुधीर पांडेय ने पत्रकारो की टीम को हो रहे कार्यो को दिखाया, तो लगा यह जनपद के आदर्श विद्यालय होंगे । विद्यालय के हर कमरे में टाइल्स पुट्ठी ट्री गार्ड ग्रीन फूलों व छायादार पेड़ ग्रीन ब्लेक बोर्ड वाटर कूलर शौचालय एंव आवागमन के लिए कलर्ड इंटरलॉकिंग मार्ग बनाया जा रहा है वाकई में काबिले तारीफ दिखे । समाजसेवी व शिक्षक सुधीर पांडेय का कहना था कि विद्यालयो की रंगाई पुताई होने के बाद यह लगेगा कि यह जनपद के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय होंगे और हमारा प्रयास होगा कि जनपद के मुख्य विकाश अधिकारी से ही वृक्षा रोपण कराकर उन्हें यह विद्यालय दिखाकर उनकी सराहनीय सोच ऑपरेशन कायाकल्प को नमन किया जाए ।

Read More »

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिवारी जनो ने शव को जलाया

रसूलाबाद/ कानपुर देहात,संतोष गुप्ता। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम डभारी में पिता व बड़े भाई से विवाद के बाद हुई मारपीट से एक युवक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गयी।परिवार वालो ने बिना पुलिस को बताये शव को घर के पीछे ही चिता बनाकर जला दिया। शव जलाए जाने की सूचना पर कोतवाल चंद्रशेखर दुबे ने सब इंस्पेक्टर उमेश शर्मा के साथ मौके पर पहुंचकर अधजले शव के अवशेषों को एकत्र कर पंचायत नामा भरकर पी एम के लिए भेज घटना की गम्भीरता से जांच शुरू कर दी है । घटना के बाद से परिवार वाले गांव छोड़कर फरार हो गए।पुलिस उपाधीक्षक राम शरण सिंह ने बताया कि बिना पुलिस को सूचना दिए शव को जलाने व सबूत नष्ट करने में जो भी दोषी होगा उसे बक्शा नही जाएगा ।

Read More »

पति से फोन पर हुई कहासुनी, युवती ने लगाई फांसी

रसूलाबाद/ कानपुर देहात,संतोष गुप्ता। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर में पति से फोन पर कहासुनी के बाद पत्नी ने अपने मायके में छत के कुंडे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली । घटना की सूचना पर पुलिस ने गांव में पंहुचकर शव का पंचायत नामा भरकर शव को पीएम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया । ग्राम रायपुर निवासी कन्हैयालाल की पुत्री रीता देवी रक्षाबंधन पर्व पर अपनी 9 माह की बेटी के साथ घर आई थी, बीती रात टेलीफोन पर पति से कहासुनी के बाद रीता ने घर के छत के कुंडे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली । आत्महत्या की सूचना की खबर ससुराल वालोको भेजी गई जो मौके पर आए ।रीता देवी की ससुराल ग्राम हुसैनपुर थाना इंदरगढ़ में थी

Read More »

कार्यालय में कोरोना हेल्प डेस्क के साथ.साथ थर्मल स्कैनिंग व सैनेटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित हो-मुख्य सचिव

लखनऊ,जनसामना।  कोविड.19 के प्रसार को रोकने के लिए सरकारी कार्यालयों को खोले जाने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं, कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती हुई संख्या के दृष्टिगत कार्यालयों में सोशल डिस्टेन्सिंग की स्थिति का आंकलन सम्बंधित अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव तथा विभागाध्यक्षों द्वारा स्वयं कर लिया जाए। कार्यालय व अनुभाग में स्वीकृत पदों के सापेक्ष समूह ग एवं समूह घ के 50 प्रतिशत कार्मिकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी, शेष कर्मचारियों को रोस्टर के आधार पर वर्क फ्राॅम होम की अनुमति के सम्बंध में अपने विभागीय मंत्री से अनुमोदन प्राप्त कर लिया जाये। समूह क एवं ख के सभी अधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। यदि किसी आकस्मिता के कारण कोई कर्मी जिसको कार्य पर आना संभव न हो, या वह अवकाश हेतु आवेदन पत्र देता है तो उक्त अवकाश को स्वीकृत करते समय प्रतिस्थानी वर्क फ्राम होम अनुमन्य किसी समकक्ष कर्मी को कार्य हेतु निर्देशित किया जायेगा जिससे स्वीकृत पदों के सापेक्ष 50 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो।

Read More »

रोजगार सेवायोजन पोर्टल पर डाटा एंट्री अपलोड का कार्य पूरा करने को, अधिकारियों को निर्देश

कानपुर देहात, जनसामना ब्यूरो। मुख्य विकास अधिकारी जोगिंदर सिंह ने शासन के निर्देशों के तहत श्रमिकों, कामगारों को रोजगार सेवायोजन पोर्टल पर डाटा एंट्री अपलोड का कार्य पुरा किया ,जाने का सभी अधिकारियों को निर्देश दिया, कि अपने विभाग की आईजीआरएस आईडी व पासवर्ड के साथ सेवा मित्र एप्लीकेशन पर लॉग इन कर प्रवासी श्रमिकों का डाटा अपलोड करने तथा अपने विभाग की योजनाओं में रोजगार प्राप्त कर चुके। श्रमिकों का अंकन करते हुए अपलोडिंग का कार्य समय पर पूर्ण कराएं। संदर्भित कार्य अभी तक पूर्ण न होने के संबंध में अपना स्पष्टीकरण कार्यालय को 3 दिन के अंदर उपलब्ध कराये।

Read More »

एक नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, प्रशासन तैयारियों में जुटा

कानपुर देहात, जनसामना ब्यूरो। शासन के निर्देशों के तहत आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2020.21 हेतु मूल्य समर्थन योजना अंतर्गत जनपद में धान क्रय के लिए विभिन्न एजेंसियों द्वारा प्रस्तावित धान क्रय केन्द्रों को अनुमोदित जिनमें खाद्य विभाग के 08, पीसीएफ के 07ए यूपी स्टेट एग्रो के 03, कर्मचारी निगम के 02, नेफेड के 05, पीसीयू के 12 भा. खा.नि. 01 कुल 38 धान क्रय केंद्रों को जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने अनुमोदित करते हुए। संबंधित क्रय एजेंसी प्रभारियों को निर्देशित किया है। कि अपनी .अपनी क्रय संस्था के अनुमोदित धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद से संबंधित समस्त व्यवस्थाएं यथाशीघ्र पूर्ण। 1 नवंबर 2020 से क्रय केंद्रों को संचालित कराना सुनिश्चित करें।

Read More »

दो पक्षों में खूनी संघर्ष एक की हत्या सात लहूलुहान

दीपक कुमार, कौशांबी। करारी थाना क्षेत्र के महेंद्र गांव में सोमवार को लगभग 4.00 बजे शाम लाठी.डंडों लोहे के रॉड से लैस राम लखन अपने आधा दर्जन साथियों के साथ विपक्षी शिव मोहन लोध के घर चढ़ाई कर दिया। राम लखन व उनके समर्थकों ने शिव मोहन के घर जो भी मिला| उसे लाठी.डंडे और लोहे के रॉड से मार मारकर लहूलुहान कर दिया, परिजनों को पिटता देख शिव मोहन के परिवार भी लाठी डंडा निकाल कर हमलावरों से भिड़ गए। आधा घंटा से अधिक गांव में महाभारत के खूनी संघर्ष हमले में दोनों पक्ष के चार चार लोग घायल हो गए। हमलावर पक्ष की संतोषी देवी उम्र 48 वर्ष पत्नी राम लखन रैदास को अधिक चोट लग जाने के कारण इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई है इस हमले में एक पक्ष के करन पुत्र राम लखन अरविंद पुत्र राम लखन मनीष पुत्र राम लखन और राम लखन पुत्र माया दीन घायल हैं वही इस हमले में दूसरे पक्ष के हरीश चंद्र पुत्र राम अवतार निवासी बरोये थाना पश्चिम शरीरा कमल सिंह पुत्र शिव मोहन सीमा देवी पुत्री शिव मोहन चौबे लाल पुत्र गोमी घायल है, खूनी संघर्ष की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को

Read More »

सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा


फतेहपुर, विकास सिंह। समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में आज जनपद फतेहपुर के किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी धाता को मुख्यमंत्री जी को संबोधित एक सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।धाता क्षेत्र में जल्द ही चीनी मिल की स्थापना की जाय ,आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को बचाया जाए। समितियों से यूरिया खाद की किसानों को समुचित आपूर्ति की जाय। प्रत्येक किसान को किसान सम्मान निधि प्रदान किया जाय। इस अवसर पर रंजीत सिंह, रुद्र प्रताप सिंह,संजय सिंह विवेक सिंह, प्रेम चन्द्र केसरवानी आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

सांप के काटने से हुई महिला की मौत

रसूलाबाद/कानपुर देहात, ओम सिंह। क्षेत्र के एक गांव में घर में काम कर रही एक महिला को जहरीले सर्प ने डंस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई यह देख परिजन सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।देर रात्रि तक परिजन झाड़.फूंक के चक्कर में पड़े रहे। जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सेन गांव में रविवार दोपहर12 बजे सुमित्रा 45 पत्नी श्री राम अपने घर में काम कर रही थी। तभी घर में छिपा बैठा,जहरीले साँप ने महिला को डंस लिया। महिला की हालत बिगड़ने परिजन उसे आनन फानन रसूलाबाद सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, इसके बाद परिजन झाड़ फूक कराने के चक्कर मे देर रात्रि तक इधर उधर भागते रहे। महिला के हालत में कोई सुधार नही हुआ। ग्रामीणों की माने तो महिला का घर गांव के बाहर बना था जहां आसपास खेत थे। जिसके वजह से बरसात के समय मे साँप कीड़ों का खतरा ज्यादा रहता है। जिसके वजह से आज यह हादसा हो गया।

Read More »