ओसा/कौशांबी, संवाददाता। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति ओसा के पास कार और दोपहिया बाइक सवार में टक्कर हो गई है जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए हैं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक नारा गांव निवासी विपिन कुमार मोदनवाल पुत्र श्याम लाल मोदनवाल अपने साथी पप्पू पुत्र मोहम्मद और जिसान पुत्र फैयाज किसी काम से बाइक से मंझनपुर आए थे| और बाइक सवार वापस ओसा चौराहा जा रहे थे| बाइक सवार मंडी समिति इफको एजेंसी के पास सामने से आ रही कार से टकरा गए। जिसमें पप्पू और विपिन की हालत गंभीर है। जिसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घायलो का इलाज चल रहा है।
JAN SAAMNA DESK 2
मामूली बात को लेकर दबंगों ने धारदार हथियार से किया हमला
रसूलाबाद/कानपुर देहात, ओम सिंह। मामूली बात को लेकर दबंगों ने धारदार हथियार चलाये। जिसमें दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्तूरी निवादा रतनपुर गांव में गंगाराम मक्का उड़ा रहे थे। तभी उसका कूड़ा करकट पड़ोस में संतोष पुत्र सूबेदार के घर में जा रहा था। जहां पर खाना बन रहा था। जब संतोष कुमार ने इसका एतराज किया तो गंगाराम अपने पुत्रों व परिवारी जनों के साथ लाठीडंडों और धारदार हथियार से लैस होकर संतोष के दरवाजे पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अमित कुमार,अंशु, विमल पुत्रगण संतोष व पत्नी मिथिला गंभीर रूप से घायल हुई। चिंताजनक स्थिति में स्थानीय ग्रामीण आनन.फानन में उन्हें सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर डॉ सौरभ शाक्य ने उनका उपचार किया। साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। कोतवाल चंद्र शेखर दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
रेप व पास्को एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार
रसूलाबाद/ कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। जनपद कानपुर देहात के पुलिस कप्तान के निर्देश व रसूलाबाद के पुलिस उपाधीक्षक राम शरण सिंह की अति सक्रियता से वांछित अभियुक्तों व शराब माफियाओं के विरुद्ध जनपद में चलाए जा रहे, गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना रसूलाबाद के वरिष्ठ उपनिरिक्षक सुखबीर सिंह की पुलिस टीम ने 2 माह से फरार चल रहे बलात्कार व पास्को एक्ट के 1 शातिर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। रसूलाबाद के वरिष्ठ उप निरीक्षक सुखबीर सिंह ने बताया कि थाना रसूलाबाद में दर्ज बलात्कार व पास्को एक्ट में वांछित अभियुक्त नफीस पुत्र शफीक निवासी भीखदेव कचहरी जो दो माह से फरार चल रहा था जिसे शनिवार कचहरी में मेरी टीम में शामिल चौकी प्रभारी जसबीर सिंह सिपाहियों में अभिनव कुमार व अजीत कुमार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है ।
एससी एसटी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत
कानपुर, जन सामना। प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रचार प्रसार अभियान योजना के कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र एससी एसटी प्रकोष्ठ क्षेत्रीय अध्यक्ष आन्नद वर्मा के निवास पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनकर आन्नद वर्मा का स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का मनोबल बढाते हुए जानकारी दी, कि आप लोग प्रधानमंत्री की प्रचार प्रसार योजनाओं के विषय में हर गरीब बस्तियों में जाकर उन गरीबों को जानकारी दे, और इन योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य करें। अगर आप लोगो को किसी योजना दिलाने में किसी गरीब व्यक्ति के लिए कोई अधिकारी दिक्कत पैदा करता है। तो आप लोग तुरन्त हम को सूचना दे, ताकि उस अधिकारी के साथ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये जादा से जादा सभी गरीब व्याक्तियों का इन योजनाओं का लाभ मिल सके । इस मौके पर उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर(लाला डोरी) जिलामंत्री जय प्रकाश, राजाराम कनौजिया कार्यकर्ता पवन छोटू आदि लोग मौजूद रहे।
गाय बांधने को लेकर हुए विवाद में 1 की मौत
रसूलाबाद/ कानपुर देहात, संतोष गुप्ता । रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भुक्खा पूर्वा में खड़ंजे पर गाय बांधने को लेकर हुए विवाद ने इतना उग्र रूप धारण कर लिया कि एक पक्ष द्वारा की गई पिटाई से 2 महिलाओं सहित 3 पुरुष घायल हो गए जिसमे 1 वृद्ध की उपचार दौरान अस्पताल में मौत हो गयी ।मृतक के पुत्र विनोद की शिकायत पर 4 लोगो के खिलाफ थाना रसूलाबाद में नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस क्षेत्राधिकारी राम शरण सिंह के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों की पत्नियों सहित उनकी मां को हिरासत में कर लिया है| और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बनाकर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास तेजी के साथ शुरू कर दिए गए है । सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने घटनास्थल का मुआयना कर अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है । जानकारी के अनुसार थाना रसूलाबाद में ग्राम भुक्खा पूर्वा निवासी विनोद कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मेरी गाय दरवाजे खड़ंजे में बंधी थी तभी सायं 7 बजे के करीब इसी बात को लेकर वीरेंद्र व अतिरेक पुत्र छोटेलाल व बंदना व शीतला पुत्री वीरेंद्र कुमार एक राय होकर हाथों में किलवा डंडे व कुल्हाड़ी लेकर मारपीट करने लगे जिससे प्रार्थी की भाभी शीतला व पिता छोटेलाल भाई हरिश्चन्द्र व माता गीतांजली व मेरे भी गम्भीर चोटें आई है ।
विनोद ने बताया कि मेरी सूचना पर एम्बुलेंस ने आकर हम लोगोंको महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रसूलाबाद में ले जाकर भर्ती कराया जहां मेरे पिता की उपचार दौरान मौत हो गयी ।पुलिस ने वीरेंद्र वअतिरेक व वंदना व शीतला के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी है ।पुलिस क्षेत्राधिकारी रामशरण सिंह ने बताया कि की अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें बनाकर लगा दी गयी है फिलहाल अभियुक्तों के परिवार की 3 महिलाओं को हिरासत में कर लिया गया है ।
उन्होंने ने बताया कि शीघ्र ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा रसूलाबाद के कार्यवाहक कोतवाल सुखबीर सिंह अभियुक्तों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में दविशे दे रहे है ।शव का पंचायत नामा भरकर पीएम हेतु भेजने की तैयारियां पुलिस ने शुरू कर दी है ।
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल: विपिन शुक्ला
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। समाजवादी पार्टी के नेता विपिन शुक्ला ने रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के कई ब्राह्मण बाहुल्य गांव में जाकर लोगों को पार्टी के नेता अखिलेश यादव की नीतियां बताकर कहा, कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पूर्ण रूप से फेल देखी जा रही है ।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में किसान गरीब मजदूर नौजवान बहुत ही परेशान देखा जा रहा है । उन्होंने विकास पुरुष अखिलेश यादव द्वारा कराए गए विकास कार्यों को विस्तृत रूप से जनता को बताया। कानपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष व रसूलाबाद विधान सभा मे ब्राह्मण सभा के प्रभारी विपिन शुक्ला ने रसूलाबाद विधानसभा के एक दर्जन ब्राह्मण बाहुल्य गांवों में जनसंपर्क करके लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियां और पिछली सरकार में हुए विकास कार्य गिनाए। उन्होंने वर्तमान सरकार को पूरी तरह हर मोर्चे पर फेल बताते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, किसान नौजवान परेशान देखा जा रहा है, जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे है उनकी छटनी हो रही हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हैं। लगातार बलात्कार हत्या जैसी घटनाएं हो रही है।
नकली शराब को लेकर चला चेकिंग अभियान
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। जनपद के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निर्देश पर परगनाधिकारी पुलिस उपाधीक्षक व कार्यवाहक कोतवाल व आबकारी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने रसूलाबाद नगर सहित ग्रामीण अंचल की देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों में नकली शराब को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान से शराब माफियाओं में खलबली मची देखी जा रही है, लेकिन टीम को कही भी कोई अनियमितता नही मिली ।सभी जगह रिकार्ड दुरस्त पाए जाने की जानकारी मिली है। बृहस्पतिवार जनपद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर परगनाधिकारी अंजू वर्मा पुलिस उपाधीक्षक राम शरण सिंह व आबकारी निरीक्षक कौशलेंद्र रावत कार्यवाहक कोतवाल सुखबीर सिंह की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ नगर की अंग्रेजी देशी शराब की दुकानों पर छापेमारी कर दुकानों के रिकार्डो की चेंकिग की।
दहेज की मांग को लेकर बहू को घर से निकाला
शिवली/कानपुर देहात, रिशु प्रजापति। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर बहू को घर से निकाल दिया । वही पीड़ित ने शिवली कोतवाली पहुंच न्याय की गुहार लगाई है । वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है । लक्ष्मी सिंह निवासी कुंडवा ने पुलिस को बताया, कि उसकी शादी 2017 में पिता के द्वारा सामर्थ के मुताबिक दान दहेज देकर संपन्न हुई थी । जब मैं ससुराल गई तो पति मारने पीटने लगे। ससुर कामता प्रसाद, सास सरोज, देवर रत्नेश, नंद रिचा, शिखा, विनय एक राय होकर कहने लगी, कि तेरे पिता ने मात्र पचास हजार रुपये दे कर शादी कर दी थी। अब मुझे एक लाख रुपया मायके से लाकर दो तभी तुमको घर पर रख पाएंगे, नहीं तो जान से मार कर दूसरी शादी कर लेंगे। वही उक्त लोगो ने घर से मारपीट कर निकाल दिया तब से विदा कराने नहीं आते हैं। शिवली कोतवाल वीर पाल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है, शीघ्र ही आरोपियों पर जल्द कार्य वाही की जायेगी ।
जरूरतमंद गरीबों को नहीं मिल रहा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ
कौशाम्बी, विकास सिंह। जिले मे व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण विकाश के सभी दावे हवा हवाई साबित हो रहे है। गरीब और निरीह के आशियाना जमीदोज हो रहे है।जिला प्रशासन मूक बधिर की भांति देख रहा है।जिन्हें सरकारी कालोनी की सुविधा मिलनी चाहिए , उन्हें नही मिली,ग्राम प्रधानों ने अपने चहेतो को सुविधाओं से लैस किया गरीब जहां था वही बदहाली के आंसू बहा रहा है । उसकी वेदना की आवाज कोई सुनने को तैयार नही है। उपरोक्त नजारा समर्थ किसान पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रेम चन्द्र केशरवानी ने जिले का भ्रमण कर देखा।पूरबशरीरा बडी ग्राम सभा है। यहा भी भेदभाव जमकर हुआ,लल्लू प्रजापति का मकान बारिश ढह गया, रहने के लिए छत नही बची,इन्हे कालोनी की सुविधा नही मिली, इसी गाँव के बच्चा लोध भी पन्नी डालकर गुजारा कर रहे है। इन पर भी जिम्मेदारों की नजर नही पडी,दरोगा लोध की दिन का चैन रात की नींद हराम हो गई है इनके कच्चे मिट्टी से बने मकान मे जगह जगह बल्ली लगी है, किसी भी समय तेज बारिश से गिर सकता है,ग्राम प्रधान और ग्राम विकाश अधिकारी की नजर मे शायद ये करोड पती हो इस लिए आवास की सुविधा देना उचित समझे।
स्वर्ण समाज से एसोसिएशन के अध्यक्ष बनाए गए राजू सोनी
कौशाम्बी ,विकास सिंह। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा जी द्वारा स्वर्णकार समाज को संगठित और मजबूती देने में सभी जिलों का गठन जारी है| जिसमें कौशांबी जिले से तेजतर्रार अनुभवी एवं समाजसेवी राजू सोनी जी पश्चिम शरीरा को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिसमें कौशांबी के स्वर्णकार भाइयों के अंदर एक नई उमंग और लहर जाग उठी है राजू सोनी के नेतृत्व में उनको एक बल मिल गया इस मौके इद्रजीत सोनी, विनोद सोनी, मनोज सोनी आदि लोग मौजूद रहे।
Read More »
Jansaamna