Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 883)

डाॅ. कफील खान की रिहाई की मांग

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिला कांग्रेस कमेटी की कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव आमिर अली ने डॉ. कफील खान की रिहाई को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी दी, कि यदि डॉ. कफील खान पर जो मनगढ़ंत तरीके से रिपोर्ट में धाराएं लगाई गई हैं। यदि वह वापस नहीं ली गई तो पूरे प्रदेश में अल्पसंख्यक कांग्रेस उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने कहा ,कि आज पूरे प्रदेश में तानाशाह माहौल है। देश के अमन और चैन को खत्म करने का काम किया जा रहा है। देश के प्यार और सौहार्द की राजनीति में जहर घोलने का काम भाजपा कर रही है, और कांग्रेस पार्टी ऐसा कदापि नहीं होने देगी।बैठक में रोशनलाल वर्मा, सेवादल के शहर चीफ आरके राजू, अनिल कुमार रंगीला, जिला सचिव विजय चौहान बाल्मीकि, प्रदीप तेनगुरिया, सोशल मीडिया के जिला प्रभारी कपिल नरूला, संतोष उपाध्याय, नूर मोहम्मद नूर, कुर्बान अली शहजादा, मोहम्मद ताहिर नूरी आदि मौजूद थे।

Read More »

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का शुभारंभ

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। परिवार नियोजन का महत्व बताने तथा परिवार नियोजन के लिए विभिन्न साधनों की जानकारी देने के लिए सारथी वाहिनी जिले में चलाई जा रही है। जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश राठौर द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से किया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलवीर सिंह वर्मा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी श्रीमती सुचिका सहाय, जिला परिवार नियोजन प्रबंधक विजय पाल सिंह, जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, जिला अकाउंट प्रबंधक सुनील दत्त शर्मा व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। परिवार नियोजन सारथी संदेश वाहिनी का नारा है ‘स्वच्छ परिवार का सरल उपाय दूसरा बच्चा 3 साल बाद आए।’
परिवार नियोजन को ऐसी गतिविधि के रूप में परिभाषित किया जाता है, जो नाबालिगों सहित व्यक्तियों को ऐसे सक्षम बनाता है, ताकि वे अपने बच्चों की संख्या और उम्र में अंतर को स्वतंत्र रूप से निर्धारित कर सकें और उन साधनों का चयन कर सकें जिनके द्वारा यह हासिल किया जा सकता है।
परिवार में बच्चों की संख्या व उनमें उम्र के अंतर को रखने के अनेक उपाय हैं, जो स्थाई व अस्थाई दोनों तरह के हैं। परिवार नियोजन के अस्थाई साधन जैसे- कंडोम, छाया, अंतरा, कॉपर टी एवं स्थाई साधन जैसे पुरुष नसबंदी, महिला नसबंदी सेवाएं प्रदान की जाती है। मिशन परिवार विकास के अंतर्गत नवविवाहित दंपतियों के लिए नई पहल किट है, जिसे शुभ शगुन किटृ भी कहते हैं।

Read More »

पुलिस ने टाॅप टेन हिस्ट्रीशीटर दबोचा

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिले की अलग-अलग थाना पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे, अभियान के तहत पुलिस कप्तान विक्रम वीर के निर्देशन में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा टॉप टेन सूची में शामिल एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया है, और उसके कब्जे से अवैध हथियार के साथ भारी मात्रा में नशीला पदार्थ भी बरामद किया गया है।
सीओ सिकंद्राराऊ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे, अभियान के तहत थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा टॉप टेन सूची में शामिल कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को बीती रात्रि को हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा गश्त चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उसे उसके घर के बाहर से ही गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी है| और टॉप टेन की सूची में शामिल है। पकड़े गए कृष्णा पुत्र हरिओम निवासी बमनखेड़ी कस्बा मेंडू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और इसके कब्जे से एक देसी तमंचा व दो जिंदा कारतूस के अलावा साढ़े 3 किलो ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त शातिर पर 17 मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी विनोद कुमार, एसआई अमित कुमार, एसआई आशीष कुमार, सिपाही अजय कुमार, नवनीत कुमार, महिला सिपाही शिल्पी, अंजली, अंजू शर्मा शामिल थे।

Read More »

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का मनाया जन्म दिन

हाथरस,नीरज चक्रपाणि। जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं यूपी के सह प्रभारी रोहित चौधरी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने कहा रोहित चौधरी बहुत ही सादगी के धनी, पार्टी के प्रति समर्पित एवं कार्यकर्ताओं को सदैव सम्मान देने वाले एवं कार्यकर्ता की आवाज को सुनने वाले नेता हैं।
जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने केक काटकर उनके फोटो को प्रतीकात्मक केक खिलाकर उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव आमिर अली थे। इस अवसर पर आरके राजू, अनिल कुमार शर्मा, विजय कुमार चौहान ,कपिल नरूला, गिर्राज सिंह गहलोत, विकास चौधरीआदि मौजूद थे।

Read More »

सहपऊ पुलिस के हत्थे चढ़े दो चोर

सहपऊ/हाथरस, जन सामना संवाददाता | थाना पुलिस द्वारा आज एक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है| और इनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है।
थाना सहपऊ प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि गत 21 मई की रात्रि को गांव छत्तरगढ़ी में एक घर में चोरी की घटना घटित हो गई थी जिसमें अज्ञात चोर हजारों रुपए का सामान चोरी कर ले गए थे। उन्होंने बताया कि बीती रात्रि को पुलिस टीम चेकिंग व गश्त में थी। तभी उन्हें मुखबिर से मिली सूचना पर महरारा जाने वाले चौराहे के पास से विनोद पुत्र प्रताप व अशोक कुमार पुत्र लायक सिंह निवासीगण गांव बागबधिक को गिरफ्तार किया गया है, और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक मोबाइल व 300 रूपये एवं दूसरे के कब्जे से 800 रूपये बरामद हुए हैं। उक्त शातिरों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि गांव छत्तरगढ़ी में 21 मई की रात्रि को चोरी की घटना को अंजाम दिया था और चोरी में दोनों को एक मोबाइल व 15 हजार रूपये तथा 1 जोड़ी कान के टॉक्स व घड़ी मिली थी। चोरों ने पुलिस को बताया कि उक्त माल आपस में बांट लिया था और रुपए खर्च कर लिये। जबकि उनके पास कुछ ही रूपये बचे हैं। पुलिस के मुताबिक चोरी किए गए मोबाइल को दोनों शातिर आपस में बारी-बारी से चला रहे थे। उक्त चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई अखिलेश कुमार, सिपाही अनिल कुमार व पवन कुमार शामिल थे।

Read More »

जमीन बैनामा को लेकर दो पक्ष भिड़े

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर के तहसील पर सोमवार दोपहर उस समय हडकंप मच गया जब दो पक्ष बैनामा को लेकर आपस में भिड गए। दोनों ओर गाली गलौज व जमकर मारपीट हुई। रजिस्टार कार्यलय मे भगदड मच गईं मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजकुमार, हरिशचंद्र और हरीश निवासी आजमाबाद अरांव ने गांव की ही मुन्नीदेवी, सलोचना देवी, प्रकाश देवी और मनोज देवी के नाम बैनामा किया था। आरोप है कि राजकुमार का नाती वीरेंद्र उन्हीं प्लाटों का बैनामा ब्रजेश, कमलराज और सत्यप्रकाश के नाम करने आया था। जब इसकी जानकारी पूर्व में बैनामा कराये गये व्यक्तियों को हुई तो अपने समर्थकों के साथ विरोध करने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय सुबह से ही आ गये। दोपहर दो बजे के करीब जैसे ही वीरेंद्र बैनामा करने रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचा, तभी पहले से इंतजार कर रहे लोगों ने उसे रोक लिया। दोनों ओर से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

Read More »

नगर पालिका में लगा कोरोना जांच शिविर

  1. शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। सोमवार को नगर पालिका में कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे नगर पालिका के कर्मचारियो की जांच की गई। वही जांच मे नगर पालिका के दो कर्मचारियों की कारोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई।
    शिविर नगर पालिका चेयरमैन मुमताज बेगम, ईओ अवधेश कुमार के नेतृत्व में लगाया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के डॉ. वर्तेन्द्र यादव की टीम ने कई लोगों की जांच की। शिविर मे 45 लोगों के सेम्पल लिए गए। जिसमे नगर पालिका के दो कर्मचारियों कीे रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। जिनको फिरोजाबाद के अस्पताल मे आईसोलेट कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने मात्र 30 मिनट में ही कोरोना जांच कर रिजल्ट दे दिया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम का समाजसेवी अब्दुल वाहिद, रजनीश कुमार, एसएसआई कुलदीप सिंह, बड़े बाबू हरदयराम यादव, वीरेश्वर दयाल, नानक चंद कश्यप सहित कई नगर पालिका के नागरिकों का विशेष सहयोग रहा।

Read More »

समाजसेवियों ने रोटी बैंक का किया शुभारम्भ

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। कोराना के चलते बंद की गई रोटी बैंक को एक बार फिर से नगर के समाजसेवियों के सहयोग से पांच माह बाद शुरू किया गया है। इसका शुभारंभ सोमवार को समाजसेवीयो द्वारा गरीब एवं असहाय लोगों को भोजन खिलाकर किया।
24 मार्च को कोरोना के चलते पूरे भारत मे बंदी कर दी गई थी। जिसके बाद रोटी बैंक को 20 मार्च को बंद कर दिया गया। वही पांच माह बीत जाने के बाद सोमवार सुबह 11 बजे समाजसेवी डा अजय आहूजा, पूर्व चैयरमैन रघुवर दयाल गुप्ता ने गरीबो को रोटी खिलाकर रोटी बैंक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ एके आहुजा ने कहा कि रोटी बैंक का उद्देश्य गरीबो को दिनभर मुफ्त में भोजन देना है। कुछ माह से रोटी बैंक बंद होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

Read More »

झमाझम बरसात से पानी-पानी हुआ शहर, किसानों के चेहरे खिले

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। सोमवार को आधा घंटे की झमाझम बरसात से शहर पानी-पानी होता नजर आया। मौसम ठंडा होने के बाद जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर आई। वहीं सड़कों पर हुए जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। इसके साथ ही बरसात देख किसानों के चेहरे भी खिल गए।दोपहर तीन बजे के करीब बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दी। आधा घंटे तक पड़ी मूसलाधार बरसात ने लोगों को चेहरों पर रौनक बिखेरी दी। इस दौरान लोगों ने बरसात का जमकर लुत्फ उठाया। बच्चे भी बरसात में नहाने को छतों की ओर दौड़ पड़े।

Read More »

कब्रिस्तान पर दबंगों ने की कब्जा करने की कोशिश, लोगों में आक्रोश

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश के बाद भी दबंग जमीन पर अबैध कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे। कब्रिस्तानों की भूमि को भी ऐसे लोग नहीं छोड़ रहे है। आज सोमवार को भी शहर के भगवंत वाले बाग स्थित कब्रिस्तान पर रातों रात कब्जा कर लिया। सुबह लोगों ने देखा तो आक्रोश व्याप्त हो गया। वहीं इसकी जानकारी प्रशासन को भी दे दी गई। नगर के जनप्रतिनिधियों तक यह मामले आते ही वो भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही पुलिस ने कार्य को वहीं रुकवा दिया। नगर में भगवंत वाले बाग स्थित कब्रिस्तान में रात्रि में कुछ लोगों द्वारा दीवार लगाकर कब्जा कर लिया। सुबह होने पर जब लोगों ने देखा तो आक्रोश व्याप्त हो गया। कुछ ही देर में काफी लोग एकत्रित हो गए।

Read More »