Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 906)

रोटरी क्लब के सदस्यों ने लगाए छायादार व फलदार पौधे

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, प्रदूषण घटाओ, अभियान के अंतर्गत रविवार को रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा मैनपुरी रोड पर स्थित मां आव गंगा मोक्ष धाम पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों को रोपित किया गया।
रोटरी के सदस्यों द्वारा क्लब अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल के निर्देशन में आवगंगा मोक्षधाम पर अपने पौधा रोपण अभियान चलाया। जिसके तहत सदस्यों ने फलदार, छायादार एवं फुलवारी के पौधों को रोपित किया। जिसमें पीपल, बरगद, शमी, नीम, पाखर, आंवला, बेल, अमरूद, आम आदि विभिन्न प्रजातियों के फुलवारी लगाई गई। सदस्यों ने रोपित किए गए पौधों की देखभाल की शपथ ली। इस अवसर पर एड़ अशोक बाबू अग्रवाल ने कहा कि पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है। बिना पेड पौधों के हमारे जीवन की कल्पना नही की जाती है। इस दौरान अनिल बंसल, राजेश कुमार शर्मा ,गोपाल दत्त शर्मा, सुधीर कुमार मित्तल, नवीन अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, डा संजीव माथुर, अवध किशोर अग्रवाल, अश्वनी कुमार, अनिल चड्डा, नीटू भाई, नंदकिशोर, हरिओम आदि लोग उपस्थित थे।

Read More »

तमंचा साफ करने के दौरान चली गोली से हुई मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना लाइनपार क्षेत्र अन्तर्गत घर पर तमंचा साफ करते समय गोली चलने से किशोर की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है और मामले की जांच में जुट गयी है।
थाना लाइनपार क्षेत्र के छारबाग निवासी रक्षपाल सिंह (17) पुत्र निहाल सिंह को हाथ में गोली लगने के कारण उसका बड़ा भाई राजेश उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर आया था। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पूछताछ में जिला अस्पताल में मृतक के भाई राजेश कुमार द्वारा थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र सोफीपुर की दरगाह के पास रक्षपाल के पड़ा होने तथा उसे गोली लगने से की आशंका जाहिर की थी। इधर इस मामले की जानकारी जैसे ही थाना पुलिस को हुई तो वह अस्पताल पहुंच गई और मृतक के भाई से घटना की जानकारी हासिल की। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि राजेश घर पर तमंचा साफ कर रहा था तभी अचानक गोली चल गई जो उसके भाई रक्षपाल को लगी और उसकी मौत हो गयी।

Read More »

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। हरियाली के महापर्व हरेला के उपलक्ष्य में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण अभियान की रविवार को शुरुआत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
रविवार को शमशान स्थल सम्यक मुक्ति धाम नए बाईपास रोड पर आरएसएस विभाग प्रचारक धर्मेंद्र जी एवं सहविभाग कार्यवाह ब्रजेश जी ने वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारम्भ किया। वहीं संघ कार्यकर्ता ने शहर के सभी शमशान स्थलों पर वृक्षों की त्रिवेणी के अन्तर्गत आम, पीपल और बरगद के पौधे रोपे। इस अवसर पर विभाग प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि हरियाली के महापर्व हरेला के उपलक्ष्य में पूरे ब्रज प्रांत में वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत संघ स्वयंसेवक अपने नजदीकी क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर उनकी देखभाल करेंगे। भारतीय संस्कृति में वृक्षों को संतान के सदृश माना गया है। वृक्षारोपण करना हिंदू धर्म में बड़ा पुण्य माना जाता है। वर्तमान में शुद्ध हवा और पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। वृक्षारोपण के दौरान प्रेमचंद नगर संघचालक, डॉ.वीरेंद्र सिंह, अभिषेक, मनोज, रूपेंद्र, महेश, ऋतिक, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Read More »

मेरी धरती मेरा पेड़ अभियान के तहत किया पौधारोपण

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। भारत विकास परिषद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मेरी धरती मेरा पेड अभिायान के तहत पौधारोपण किया तथा आने वाले मरीजों के बैठने के लिए एक शेट बनवाने का कार्र शुरू कराया।
शनिवार को पौधारोपण का शुभारंभी एमओआईसी एचपी सिंह तथा संस्था पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर किया गया। संस्था के मार्गदर्शक निर्देश चंद्र वार्ष्णेय एवं अध्यक्ष नरेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था द्वारा मेरी धरती मेरा पेड अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को जोडकर इस धरती पर पर्यावरण तथा प्रकृति की रक्षा के लिए पौधारोपण किया जा सके। क्योंकि पौधा एक शिशु की तरह मानकर जब हम पौधारोपण कर एक वर्ष या उससे अधिक समय तक उसकी देखभाल करेंगे तो उससे हमें अनेक फायदे मिलेंगे। इसी क्रम में सीएचसी पर पौधारोपण किया गया है। जिसमें यहां 21 पौधे लगाए गये है। इसके अलावा यहां अपने वाले मरीजों को बैठने के लिए एक शेट कर भी इंतजाम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा। इस दौरान एमओआईसी एचपी सिंह, चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर, डा. विकास सिंह, देवकी नंदन उपाध्याय, कृष्णगोपाल शर्मा, राजू वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय, सुरेन्द्र वार्ष्णेय,  रामस्वरूप कुशवाहा, मुकेश अग्रवाल, अनिल जायसवाल, आकाश कौशिक, चंद्रशेखर आदि मौजूद थे।

Read More »

पुलिस के साए में सन्नाटा भरा हाॅटस्पाॅट

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गये दो दिवसीय लाॅक डाउन के दौरान पुलिस की काफी सख्ती रही। जिससे इस लाॅक डाउन को सफल बनाया जा सके। जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात किए गये। जिससे कोई भी व्यक्ति लाॅक डाउन के उलंघन के साथ हाॅटस्पाॅट ऐरिया में प्रवेश न कर सके।
करीब चार दिन पूर्व सासनी में ठंडी सडक पर एक परिवार का युवक कोरोना पाॅजिटिव आने के कारण ऐरिया केा हाॅटस्पाॅट घोषित कर दिया गया, तथा उधर की आरे जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया। जिससे वहां कोई प्रवेश न कर सके।इसके साथ ही दो दिन का लाॅकडाउन होने के साथ इसका पालन करानेके लिए पुलिस को सख्ती करनी पडी। पुलिस की सख्ती के कारण बाजार पूर्ण रूप से बंद रहे। यहां तक कि बाजारों में किसी प्रकार की हलचल नहीं रही। हालांकि मुख्यमार्गों पर वाहनों की आवाजाही लगी रही। पुलिस सख्ती के कारण बाजारों के मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा।

Read More »

अवैध शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को वाहन चैकिंग के दौरान विजयगढ रोड से अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब ले जाते हुए दबोचा है। एसएचओ अश्वनी कौशिक के अनुसार गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि विजयगढ रोड पर एक युवक अवैध बिक्री के लिए शराब ले जा रहा है पुलिस ने सूचना के आधार पर पवन कोल्ड स्टोर के निकट युवक को दबोच लिया। जिसे पुलिस कोतवाली ले आई उसकी जामा तलाशी में पुलिस ने 18 क्वाटर देशी शराब बरामद किए। पुलिस ने आवकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर युवक को न्यायालय में पेश किया है। पूछताछ में युवक ने पुलिस को अना नाम मोहन सिंह ठाकुर पुत्र हुक्म सिंह निवासी अमोखरी थाना हाथरस जंक्शन बताया है। इस दौरान एसएचओ के साथ एसआई हरीश राजपूत, कांस्टेबिल सचिन कुमार और अक्षय कुमार मौजूद थे।

Read More »

तमंचे सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध रूप से एक तमंचा और जिंदा कारतूस के गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसएचओ अश्वनी कौशिक के अनुसार वह पुलिस कप्तान विक्रांतवीर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम अपराधी गिरफ्तारी अभियान के तहत शांति व्यवस्था हेतु गश्त करते हुए संदिग्ध तलाश में नगला वीरी सहाय को जाने वाले रास्ते के सामने जंक्शन रोड पर खडे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांव तिलौठी से पैदल अजरोई की ओर जा रहा है। जिसके हाथ में एक पाॅलिथिन है,जिसमें गमछे में लिपटा तमंचा भी है, सूचना के आधार पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर पैदल जा रहे व्यक्ति को टोका तो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने भी दौड लगाकर उसे पकड लिया। और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी में 315 बोर का एक तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गये। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेजा है। वहीं पूछताछ में पकडे गये व्यक्ति ने पुलिस को अपना नाम गणेश पुत्र रमाकांत निवासी गांव तिलौठी थाना सासनी बताया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई बलवीर सिंह, तथा देवेन्द्र कुमार मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सहपऊ में भी मुकदमा दर्ज है।

Read More »

राज्य स्तरीय ऑनलाइन शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। ऑल इण्डिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन द्वारा विज्ञान विषय की राज्य स्तरीय ऑनलाइन शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन गूगल मीट पर किया गया। जिसमे प्रदेश के विभिन्न जनपदों के नवाचारी शिक्षकों शिक्षिकाओं ने विज्ञान विषय के नवाचारों का पी०पी०टी०, वीडियो व टी०एल०एम० द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण किया ।
कार्यशाला का शुभारंभ संयुक्ता सिहं ने मॉ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यशाला को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि डॉ गौरव सिंह, प्रोफेसर विज्ञान हैड ऑफ दी डिपार्टमेंट एजूकेशन डिपार्टमेंट, इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सटी दिल्ली ने बच्चों में वैज्ञानिक अभिवृति का विकास करने के बारे में जानकारी दी। डॉ सचिन कुमार सिंह, प्रोफेसर, गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने बायो वर्चुअल रिएलिटी और एक्सप्लोर जियोग्राफी जैसे सहायक टूल्स की जानकारी दी। इस कार्यशाला में शिक्षिका सतना ने नवाचार खेल खेल में विज्ञान का प्रस्तुतिकरण पीपीटी द्वारा किया। डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह ने नवाचार में भी विजेता का प्रस्तुतीकरण पीपीटी एवं अपने यूट्यूब चैनल के द्वारा किया। डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने खेल खेल में बच्चों को लर्निंग आउटकम की जानकारी दी। सतना व डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह सम्मानित किया गया। अंत में कार्यशाला आयोजक प्रदेश प्रभारी शैक्षिक नवाचार उ०प्र० ऑल इण्डिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन मनोज कुमार सिहं ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन बिंदु सिहं ने किया। कार्यशाला में सतना, शैलेन्द्र सिह, मनोज सिहं, उपेन्द्र राजम, नीलम वाष्र्णेय आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।

Read More »

एकांश ने किया आईसीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में स्कूल टॉप

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। आईसीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा में एकांश बाजपेयी ने स्कूल टॉप किया है। एकांश बाजपेयी ने कक्षा 10वीं परीक्षा में 98 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
शुक्रवार को आईसीएसई की परीक्षा का परिणाम आ गया। परिणाम से पूर्व छात्र.छात्राएं उत्साहित थे। अपेक्षा से कम नंबर आने का डर भी था। साइबर कैफे और मोबाइल पर परिणाम देखने के बाद टॉप 10 में जगह पाने वाले छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक खुशी से झूम उठे।
आईसीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में मर्सी मेमोरियल स्कूल के छात्र एकांश बाजपेई ने 98 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉप किया है। स्कूल टॉप छात्र एकांश बाजपेई ने कहा कि वह आगे चलकर आईआईटी के लिए तैयारी करेगा। उसने अपनी इस सफलता के लिए पूरा श्रेय अपने माता-पिता, बड़ी बहन नव्या बाजपेई एवं स्कूल के अध्यापकों को दिया है। साथ ही छात्र ने कहा कि मेरी पढ़ाई में मेरे दादाजी ने भी मेरा बहुत सहयोग किया है। वहीं छात्र के पिता अनुज बाजपेई बिजनेसमैन है तथा मां साधना बाजपेई सरकारी स्कूल में अध्यापिका है। वह शुरू से ही पढ़ाई में मन लगाकर पढ़ाई करता था। छात्र की इस सफलता के लिए परिवारीजनों में खुशी की लहर है।

Read More »

शहीदों के नाम वृक्ष लगाकर दी गई श्रद्धांजलि

कानपुर, धर्मेंद्र रावत। गुजैनी के डी ब्लाक के शिव पार्क शहीद हुए जवानों की स्मृति में वृक्षारोपण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। चीन ने लद्दाख के गलवान घाटी में जिस तरह भारतीय सेना के एक कर्नल सहित सैनिक शहीद हो गए ।
कानपुर समाजवार्दी पार्टी के सचिव अमित सिह यादव ने कहा कि चीन द्धारा हमारे सैनिक की बर्बरता पूरक कृत्य किया गया हैं। जिससे हमारे वीर जवान शहीद हुए। फिर भी चीन भारत देश को आंख दिखा रहा है। हमारी भारत सरकार से मांग हैं, कि चीन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और चीन से भारत देश को सभी प्रकार के आयात, निर्यात बंद कर देनी चाहिए। इस कार्यक्रम में राजीव यादव, शीलू अंकुर, अशुल, करन हान्डा, अनुज सहित कई लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Read More »