Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 92)

गंगा दशहरा पर एनआरआई सिटी में राहगीरों को पिलाया शरबत

कानपुर। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर नवाबगंज स्थित एनआरआई सिटी मेन गेट पर इन टाउन मार्ट और एनआरआई हाइट्स रेजिडेंट के सहयोग से भव्य शरबत वितरण कार्यक्रम संम्पन्न हुआ। जिसमें लोगों ने चिलचिलाती धूप में ठंडा ठंडा शरबत पीकर राहत की सांस ली। महानगर में गंगा दशहरा के महापर्व पर इस तरह के आयोजन जगह.जगह आयोजित हुए, जहां धर्म.कर्म में सक्रियता दिखाने वाले लोगों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। ऐसे कार्यक्रमों में धर्मानुरागियों को लोगों ने दिल से दुआएं दीं। इस दौरान मुख्य रूप से कार्यक्रम आयोजक इन टाउन मार्ट के ऑनर मनीष महेश्वरी, नागेंद्र शुक्ला, अशोक शुक्ला, सतीश पाण्डेय, अमित अग्रवाल, सर्वोत्तम तिवारी, अशोक भरतिया, अनुराधा श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Read More »

करोड़ों की अफीम की डिलीवरी देने जा रहे, दो smugglers गिरफ्तार

झारखंड़ का नशा बिकता है यूपी मे, करोड़ों का Intoxication का खरीदार बरेली में
बरेली का इनलमत से पुलिस के हाथ दूर,अब यूपी एसटीएफ की नजर मे बरेली इनलमत

कानपुर दक्षिण,अर्पण कश्यप। एसटीएफ टीम से नौबस्ता थाने की कमान संभालने वाले नवआगन्तुक नौबस्ता इंसपेक्टर मानवेन्द्र सिंह ने आज अपने मुखबिर तंत्र के जरिये करोड़ों की अफीम के साथ दो तस्करो को पकड़ा। नौबस्ता इंसपेक्टर मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि आज दोपहर लगभग 2ः30बजे मुखबिर की सूचना पर यशोदा नगर हाईवे पर स्थित प्रताप होटल पर दो संदिग्ध युवको के होने की सूचना मिली, सूचना पर पहुंची एसटीएफ टीम के साथ नौबस्ता पुलिस ने दोनों संदिग्धों को पकड़ा। पकड़े गये युवकों के पास दो छोटे बैग में रखी काली रंंग की चीज पाई गई। जिसकी जाँच करने पर वह अफीम निकली।अफीम निकलने के बाद दोनों युवकों को एसटीएफ टीम नौबस्ता थाने लेकर आई,जहाँ पुछताछ मे दोनों युवकों ने अपना नाम नासिर आलम, पुत्र कासिम मियाँ व गुलाम सरवार अब्दूल खुदा निवासी नौगर,बलियारि पलामू झारखंड़ बताया,साथ ही ये भी बताया कि यह आर्डर बरेली निवासी अशरफ को देने जा रहे थे।

Read More »

ओवरलोड ट्रक ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर,स्कूटी ट्रक में फंसी;बचा गया स्कूटी सवार 

अवनीश सिंह,कानपुर।ओवरलोडिंग की वजह से शहर में आए दिन दुर्घटनाएं होती है।ऐसा ही मामला आज नेशनल हाइवे में बर्रा थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान के पास का है, जहां एक एक तेज रफ्तार आयशर ट्रक UP 78 FN 8416 जो भौंती की तरफ से बर्रा की ओर आ रहा था। वहीं कब्रिस्तान के समीप मोड़ पर एक एक्टिवा स्कूटी UP 78 EM 1698 को जोरदार टक्कर मारी। व घसीटते हुए ले गया। जिसमें स्कूटी सवार दूर जा गिरा और बाल बाल बच गया।

Read More »

नेताजी( व्यंग)

पर्यावरण दिन के उपलक्ष्य में नेताजी के भाषण हेतु तैयारियां शुरू हो गई थी।नेताजी हेलीकॉप्टर से आने वाले थे तो मैदान में हेलीपेड तैयार करने के लिए जो दो तीन छोटे पेड़ थे उनको काट दिया गया और चार पांच टैंकर से जमीन को समतल कर दी गई।अब हुई दूसरी तैयारियां,सभा में आने वालों के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए दो हजार छोटी पानी की बोतलों का इंतजाम किया गया । और चारों दिशाओं में आवाज पहुंच सके उसके लिए चार माइक और बहुत सारे स्पीकर लगाए गए।जब नेताजी हेलीकॉप्टर से आएं तो मिट्टी के बवंडर से पूरा मैदान भर गया। माइक से इतने जोर जोर आवाज आ रही थी कि कानों में बहरापन आ जाएं।जैसे ही सभा का समापन हुआ पूरा तो मैदान प्लास्टिक की छोटी छोटी बोतलों से पानीपत का मैदान कुरुक्षेत्र के बाद लगता था वैसा प्लास्टिक का कुरुक्षेत्र लग रहा था।

वहां हवा,आवाज,पृथ्वी( मिट्टी),पेड़ का कटना,प्लास्टिक की बोटलों का फैलाना आदि सभी कुछ घटने के बाद भी प्रशंशा हो रही थी इंतजाम की।जहां देखो वहां पर्यावरण के हर सिद्धांत का हनन हो रहा था फिर भी नेताजी का पर्यावरण पर भाषण हीट रहा था।

 

 

जयश्री बिरमी
अहमदाबाद

Read More »

एक समुदाय के बुजूर्ग से बदसलूकी करने पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

कानपुर। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीड़ियो वायरल हुआ, जिसमे एक युवक एक समुदाय के बुजूर्ग को जो कि फुटपाथ पर गमछा तौलिया की दुकान लगाये थे।उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर बदसलूकी के साथ बुजूर्ग की दुकान को हटाते हुये दिख रहा था।जिस वीड़ियो को प्रशासनिक अधिकारियो ने स्वत संज्ञान मे लेकर वीड़ियो की जॉच कराकर युवक के बारे मे जानकारी जुटाई। और कुछ ही देर मे युवक की गिरफ्तारी भी कर ली। पुलिसिया पूछताछ मे युवक ने अपना नाम तुषार शुक्ला बताया। गोविन्द नगर इंसपेक्टर रोहित तिवारी ने बताया कि युवक धार्मिक उन्माद फैला रहा था।लोगों को भड़कारहा था।

Read More »

सड़क के दुकानदारों ने जमाया कब्जा,सीटीआई चौराहा रहता जाम;नहीं होती कार्रवाई

कानपुर। नगर निगम जितने दावे करे शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के, लेकिन सारे दावों की पोल खोलता सीटीआई चौराहा, यह कानपुर शहर से कानपुर दक्षिण को जोड़ने वाली मुख्य सड़क में से है। बर्रा.8,बर्रा6,बर्रा.5, बर्रा.4,बर्रा.3,बर्रा.2,दबौली,रतनलाल नगर की आबादी को शहर जाने के लिए यही रास्ता मुख्य विकल्प के तौर पर चुनना पड़ता है। इंडस्ट्रियल एरिया पास में होने के कारण इस रोड में लोड अत्यधिक है,प्रतिदिन इस रोड से लाखों व्यक्ति आवागमन करते हैं। लेकिन अतिक्रमण की वजह से रोज जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम की वजह से एक किमी तक की दूरी करने में आधा घंटा तक लग जाता है। सीटीआई चौराहे से लेकर शनि देव मंदिर नहर तक रोड के दोनों तरफ के व्यापारियों ने अतिक्रमण कर रखा है। 80 फिट की रोड अतिक्रमण होने के कारण 30 फिट की बचती है। जिससे कानपुर दक्षिण की आधी आबादी प्रभावित है,सुबह और शाम दोनों समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। यही नहीं गोविंद नगर थाना की पुलिस सहायता केंद्र सीटीआई चौराहे में बना हुआ है।

Read More »

कात्यायनी फिलिंग स्टेशन के परिसर में पौधों का वृक्षारोपण

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता । आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 08 जून को हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में कात्यायनी फिलिंग स्टेशन खोजनपुर ऊंचाहार में 05 अशोक के पेड़ों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पृथ्वी संरक्षण के अध्यक्ष एवं पंप के डीलर राजेंद्र वैश्य,शक्तिमान अग्रहरि,मैनेजर अनुज गुप्ता,सेल्समैन बृजेश, कुलदीप, राजू,नरेंद्र और रंजीत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Read More »

स्कूटी सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल

सासनी। कोतवाली क्षेत्र के गांव निनामई बम्बा पुल पर एक स्कूटी असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे स्कूटी सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार मंगलवार देर 70 वर्षीय वृद्ध रामप्रताप उर्फ संतोष कुमार पुत्र मिहीलाल निवासी अजीतपुर शेखूपुर अपनी स्कूटी द्वारा किसी काम से अलीगढ गये थे।

Read More »

सिकंदराराऊ में बंच केबिल जर्जर होने के कारण बुरी तरह से लडखड़ाई विद्युत व्यवस्था

सिकंदराराऊ। नगर के आधे से ज्यादा इलाके में बंच केबिल जर्जर होने के कारण विद्युत व्यवस्था बुरी तरह से लडखड़ाई हुई है। नागरिकों में विद्युत कटौती को लेकर तीव्र आक्रोश व्याप्त है। पिछले कई दिन से आपूर्ति में सुधार होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। वंच केबल में फॉल्ट होना आम बात हो गई है। आए दिन बंच केवल में आग लग जाती है और टूट कर जमीन पर गिरती हैं। जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।

Read More »

आंगनबाड़ी केन्द्र पर सभासद ने बांटा पोषाहार

हाथरस। विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद के भाग संख्या 18 में आंगनवाड़ी केंद्र पर छोटे-छोटे बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पोषाहार क्षेत्रीय सभासद संजय सक्सैना द्वारा वितरित किया गया। इस मौके पर पोषाहार पाने के लिए भारी संख्या में बच्चे व महिलाएं मौजूद थीं।विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर आज वार्ड नंबर 18 में आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पोषाहार सभासद संजय सक्सैना की निगरानी में लाभार्थियों को वितरित किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी संचालिका अवीता शर्मा व सहायक मीरा कश्यप आदि उपस्थित थीं।

Read More »