Sunday, September 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 22)

मुख्य समाचार

सड़क और बिजली की समस्याओं को लेकर भाकियू (टिकैत) का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

हाथरस। क्षेत्र में बदहाल सड़कों और लचर बिजली व्यवस्था से परेशान किसानों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले संगठन के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ भोला सूर्यवंशी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। सोमवार को सुबह आठ बजे से क्षेत्र के तमाम किसान नया नगला गोहाना (सासनी) स्थित धरना स्थल पर बड़ी संख्या में एकत्र होकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि कई बार पत्राचार और मौखिक शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे आम जनजीवन और कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

Read More »

अर्शप्रीत सिंह ने जीता गोल्ड मेडल, परिवार व नगर का बढ़ाया मान

हाथरस। बीएलएस के छात्र अर्शप्रीत सिंह, पुत्र सरदार सुखप्रीत सिंह ने लखनऊ में आयोजित स्टेट लेवल ताइक्वांडो नॉकआउट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर अपने स्कूल, परिवार तथा नगर का नाम रोशन किया है। महज 10 वर्षीय अर्शप्रीत सिंह पिछले एक वर्ष से ताइक्वांडो का नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उन्होंने कम समय में लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

Read More »

श्रावण के प्रथम सोमवार पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा

श्री कृष्णा चित्तौड़ी: फिरोजाबाद। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर श्री बाबा महाकाल मित्र मंडल के तत्वावधान में भगवान बाबा महाकाल की भव्य एवं दिव्य पालकी यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। पालकी यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान शिव के जयकारे लगाए। पूरे मार्ग पर गूंजते “हर-हर महादेव” और “जय श्री महाकाल” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। पालकी यात्रा का शुभारंभ श्री राधाकृष्ण मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हुआ। इसके उपरांत यात्रा सदर बाजार, गंज चौराहा एवं गंज बाजार होते हुए श्री सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर (डाकखाना) पहुंची, जहां भगवान महाकाल का विशेष पूजन एवं आरती की गई। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर पालकी का स्वागत किया गया।

Read More »

एनटीपीसी की दीवार निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, रुकवाया निर्माण कार्य

रायबरेली। ऊंचाहार-सलोन मार्ग पर एनटीपीसी द्वारा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सड़क के फुटपाथ पर दीवार निर्माण कराए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। लोगों ने फुटपाथ पर निर्माण को लेकर नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। हालांकि बाद में दोपहर के बाद निर्माण कार्य फिर शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, एनटीपीसी ऊंचाहार अपनी बाउंड्री के बाहर ऊंचाहार-सलोन मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की सड़क के फुटपाथ पर दीवार का निर्माण करा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इससे फुटपाथ दीवार के अंदर चला जाएगा और साइकिल, बाइक व पैदल चलने वालों के लिए रास्ता नहीं बचेगा। उनका कहना है कि इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाएगी, खासकर स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को एनटीपीसी गेट नंबर-2 के पास बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और निर्माण कार्य का विरोध किया।

Read More »

शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, उमड़ी भक्तों की भीड़

फिरोजाबाद। सावन के प्रथम सोमवार को सुबह से ही शिवभक्तों का शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए तांता लगा रहा। शिवभक्तों ने अपने आराध्य देव भगवान शिव का जलाभिषेक कर मन्नौती मांगी। साथ ही देर शाम शिवालयों में भव्य फूल बंगला सजाया गया। सांती मंदिर पर सुबह से लेकर शाम तक शिवभक्तों और कांवड़ियों की भीड़ लगी रही। नगर के बड़े हनुमान मंदिर स्थित सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर, गंज मोहल्ला स्थित सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर, रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर के अलावा कैला देवी, गोपाल आश्रम स्थित शिव मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक शिवभक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने लाइन में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। साथ ही बेलपत्र, धतूरा, फल, फूल, चंदन आदि चढ़ाकर पुण्य लाभ लिया।

Read More »

जिलाधिकारी ने राजकीय बालगृह का किया निरीक्षण, देखीं व्यवस्थाएं

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी ने सीडीओ के साथ राजकीय बालगृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बालगृह में रह रहे बच्चों की देखभाल, पढ़ाई, स्वास्थ्य सुविधाओं और आवास व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सीडीओ शत्रोहन वैश्य के साथ राजकीय बालगृह का निरीक्षण करते हुए बच्चों से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने यहां मिल रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। बातचीत के दौरान कुछ बच्चों ने अपने माता-पिता के पास जाने की इच्छा जताई। जिलाधिकारी ने संबंधित प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन बच्चों के घर का पता संभव हो सके, उन्हें नियमानुसार उनके परिजनों से मिलने की प्रक्रिया प्राथमिकता पर पूरी की जाए।

Read More »

संस्कार ही मनुष्य को श्रेष्ठ बनाते हैं – महापौर

➤ संस्कार भारती ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तीन विभूतियों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नटराज पूजन एवं सम्मान समारोह का आयोजन सीबी गेस्ट हाउस में किया। कार्यक्रम में शिक्षा, संगीत और योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तीन विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा एवं भगवान नटराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा ध्येय गीत के साथ हुआ। इसके बाद देवती देवी विद्यालय की छात्राओं ने गणेश वंदना, भजन एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षाविद् प्रभा देसरवानी, तबला वादक शिवदयाल जिधान तथा योगाचार्य विनोद मुद्रा को शॉल, प्रतीक चिह्न, सम्मान पत्र, पीत दुपट्टा, नारियल एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया।

Read More »

एम्स रायबरेली में ‘विश्व स्तनपान सप्ताह 2026’ का शुभारंभ

रायबरेली। एम्स रायबरेली के सामुदायिक चिकित्सा एवं लोक स्वास्थ्य विभाग ने प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा बाल चिकित्सा विभाग के सहयोग से शनिवार को अस्पताल भवन के भूतल पर ‘विश्व स्तनपान सप्ताह 2026’ का उद्घाटन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा माताओं, परिवारों और आमजन के बीच शिशुओं एवं छोटे बच्चों के लिए उचित पोषण संबंधी जानकारी का प्रसार करना रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन ने किया। उन्होंने स्तनपान, मातृ पोषण और शिशु स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सफल स्तनपान के लिए माताओं को परिवार और समाज का सहयोग मिलना आवश्यक है।

Read More »

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर में 200 मरीजों के स्वास्थ्य का हुआ परीक्षण

फिरोजाबाद। आयुर्वेद सेवा सदन द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 200 से अधिक मरीजों की जाँच कर उन्हें उचित परामर्श एवं आवश्यक औषधियाँ दी गईं। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में आयुर्वेद सेवा सदन द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों का रक्तचाप (बीपी), शुगर, वजन एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयुर्वेद विशेषज्ञों ने बवासीर, कब्ज, गैस, अम्लपित्त, जोड़ों के दर्द तथा अन्य सामान्य रोगों से संबंधित 200 से अधिक मरीजों की जाँच कर उन्हें उचित परामर्श देकर औषधियाँ प्रदान कीं। विशेषज्ञ डॉ. चंद्रप्रकाश दीक्षित ने कहा कि आयुर्वेद जीवन को संतुलित एवं रोगमुक्त रखने की प्राचीन पद्धति है।

Read More »

वार्ड 18 में दो करोड़, तीन लाख 86 हजार रु. से होंगे विकास कार्य

फिरोजाबाद। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 में एपीकैंप योजना के अंतर्गत करीब दो करोड़ रुपये से अधिक लागत से कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों का रविवार को महापौर ने विधिवत शुभारम्भ किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों के शुरू होने पर खुशी जताई। महापौर कामिनी राठौर ने वार्ड 18 में खेरी माता वाले मंदिर पर दो करोड़, तीन लाख 86 हजार रु. की धनराशि से कराए जा रहे विकास कार्यों का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया।

Read More »