Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 30)

मुख्य समाचार

विश्व रक्तदान दिवस पर पूर्व सांसद व भाजपा जिलाध्यक्ष ने विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया

हाथरस। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (एडीएचआर) के तत्वावधान में कैला माँ ब्लड बैंक में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भीषण गर्मी के बावजूद रक्तदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। रक्तवीरों के इस जज्बे को सभी ने सलाम किया। शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने संयुक्त रूप से किया। जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि रक्तदान न केवल दूसरों को जीवनदान देता है, बल्कि यह हमारे शरीर को भी स्वस्थ रखता है। उन्होंने कहा कि एडीएचआर संस्था अपने सामाजिक सरोकारों के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य कर रही है। पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि हम भले ही ईश्वर नहीं बन सकते, लेकिन रक्तदान जैसा ईश्वरीय कार्य अवश्य कर सकते हैं।

Read More »

ईद-ए-ग़दीर पर ऊंचाहार कस्बे में मनाया गया जश्न

शायरों की महफिल सजी, दस्तरख्वान पर हुई दावतें, बांटी गई मिठाइयां
ऊंचाहार, रायबरेली। पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा द्वारा हज़रत अली को अपना उत्तराधिकारी घोषित किए जाने की याद में मनाया जाने वाला पर्व ‘ईद-ए-ग़दीर’ उत्साहपूर्वक मनाया गया। ऊंचाहार के मुस्तफाबाद सहित कई मोहल्लों में दिनभर जश्न का माहौल रहा।
इस्लामिक कैलेंडर के माह ज़िलहिज्जा की 18 तारीख को मनाई जाने वाली इस खास तिथि पर इमामबारगाह मरहूम सैयद जर्रार हुसैन नक़वी में भव्य महफिल का आयोजन किया गया। शायरों की महफिल में कलाम पेश किए गए, जिसमें लोगों ने खूब दाद दी। महफिल का संचालन ओवैस नक़वी ने किया। करेली स्थित अस्करी मार्केट के पास युवाओं ने “शीयाने अली” के बैनर तले उपहार वितरण किया। वहीं रानीमंडी की ओर से कोतवाली के पास मोमनीन ने मिठाइयां और अन्य सामान लोगों में वितरित किए। जगह-जगह स्टाल लगाकर शर्बत, मिठाई और खाने-पीने के अन्य व्यंजन बांटे गए। सजाए गए दस्तरख्वानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने दावतों में हिस्सा लिया।

Read More »

थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी ने सुनीं जनता की समस्याएं

जगतपुर, रायबरेली। शनिवार को थाना परिसर जगतपुर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया और संबंधित मामलों में कार्रवाई की गई। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह और थाना प्रभारी अजय कुमार राय मौजूद रहे। समाधान दिवस के दौरान फरियादियों द्वारा भूमि विवाद संबंधी कुल 6 शिकायतें प्रस्तुत की गईं। इनमें से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष चार मामलों की जांच के लिए संबंधित टीमों का गठन कर मौके पर भेजा गया। थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने उपस्थित लोगों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Read More »

एनटीपीसी में रक्तदान शिविर संपन्न

रक्त जरूरतमंद के लिए संजीवनी से कम नहीं: कार्यकारी निदेशक
ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना परिसर में जीवन ज्योति चिकित्सालय के सहयोग तथा ऐम्स रायबरेली के समर्थन से आयोजित रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान एक संजीवनी बूटी के समान है, जिससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। यदि समय पर रक्त मिल जाए तो यह किसी के लिए संजीवनी से कम नहीं है। शिविर के उद्घाटन के दौरान प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब की अध्यक्षा अनुपमा श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शिविर में एनटीपीसी एवं सीआईएसएफ के अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से रक्तदान में भाग लिया। खास बात रही कि अनुपमा श्रीवास्तव एवं मानव संसाधन प्रमुख रूमा दे शर्मा ने भी रक्तदान किया।

Read More »

कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या

हाथरस। कोतवाली सिकन्द्राराऊ क्षेत्र के गांव पोरा में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। किसान का शव खेत में जामुन के पेड़ पर लटका मिला। जिससे परिजनो में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा निवासी 45 वर्षीय सत्यवीर सिंह कर्ज की अधिक रकम के कारण परेशान रहते थे। शुक्रवार की सुबह वह अपने खेत में मक्का की रखवाली करने को गए थे। शाम तक जब घर नही लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन उन्हे तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे। जहां उनका शव जामुन के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला।

Read More »

भारत में अब तक की सबसे भयानक विमानन दुर्घटना, चालक दल सहित सभी 241 यात्रियों की मौत

राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। भारत में अब तक की सबसे भयानक विमानन दुर्घटनाओं में से एक, 242 लोगों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान आज दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 232 यात्री और 10 चालक दल के सदस्य सवार थे, जो लंदन जा रहे थे।
अहमदाबाद-लंदन गैटविक संचालित करने वाली उड़ान संख्या AI 171 में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे। अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के विजय रूपाणी भी उन यात्रियों में शामिल हैं। सीट चार्ट के अनुसार, 68 वर्षीय विजय रूपाणी एयर इंडिया की उड़ान की सीट 2डी पर थे।

Read More »

राष्ट्र सेविका समिति ने निकाला पथ संचलन

फिरोजाबाद। राष्ट्र सेविका समिति चंद्रनगर महानगर द्वारा गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर, गौशाला से भव्य पथ संचलन निकाला गया, जिसमें सैकड़ों महिलाएं और बालिकाएं हाथों में दंड लेकर अनुशासित पंक्तियों में चलती हुई नज़र आईं। पथ संचलन का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और भारत माता की जय के नारों से वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। पथ संचलन का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और देश सेवा की भावना का विकास करना रहा। यह आयोजन राष्ट्र सेविका समिति द्वारा संचालित प्रबोध एवं प्रवेश शिक्षा वर्ष के अंतर्गत हुआ, जो स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर, जलेसर रोड पर चल रहा है। इसमें बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी दी जा रही है। पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर, गौशाला से प्रारंभ होकर सेंट्रल चौराहा, गंज बाजार, पुराना डाकखाना, शिवाजी मार्ग, आर्यनगर होते हुए वापस गौशाला पहुंचकर सम्पन्न हुआ।

Read More »

जिले के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित कर बढ़ाया गया उनका उत्साह

चन्दौली। कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह एवं मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने बच्चों को कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि छात्र ही देश का भविष्य हैं और वे अपने परिश्रम से आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और सेना के अधिकारी बनकर देश की सेवा में अहम भूमिका निभा सकते हैं। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सांकेतिक चेक, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने राज्य स्तर पर विद्यालय तुलसी स्मारक सेवा इंटर कॉलेज आश्रम के छात्र अमन को 96.50 प्रतिशत अंकों के साथ नवां स्थान प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दीं।

Read More »

जनप्रतिनिधियों ने जनपद के मेधावियों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। केंद्र और राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह विकास भवन के सभागार कक्ष में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, जिलाधिकारी रमेश रंजन और मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य उपस्थित रहे। समारोह में हाईस्कूल के टॉप टेन विद्यार्थियों—अंजली यादव, आकृति, पलक कुशवाह, पावनी अग्रवाल, वंशिका, अर्पणा, वैष्णवी कुमारी गुप्ता, हिमनंदिनी और शिवानी—तथा इंटरमीडिएट के टॉपर—नवीन कुमार, प्राची, अनामिका कुमारी, वैशाली, अंकित यादव, गौरव सिंह, रोहित कुमार, शिवम कुमार, अजय यादव, मोगिता और शिवानी—को टेबलेट, प्रशस्ति पत्र, मेडल और 21-21 हजार रुपये के चेक देकर सम्मानित किया गया।

Read More »

जनता की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता : एसडीएम सदर

हाथरस। प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान मेरी पहली प्राथमिकता होगी। यह बात उपजिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह ने हमारे संवाददाता से विशेष बातचीत में कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पूरी कोशिश है कि आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार तहसील के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए हर संभव प्रयास करेगा कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा सके। एक सवाल के जवाब में एसडीएम ने बताया कि नगर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और उन पर पूरी गंभीरता के साथ कार्य किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि उपजिलाधिकारी राजबहादुर सिंह अपनी जनकल्याणकारी सोच और संवेदनशील प्रशासनिक कार्यशैली के कारण आमजन में काफी लोकप्रिय हैं।

Read More »