Thursday, July 23, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 33)

मुख्य समाचार

जिले के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित कर बढ़ाया गया उनका उत्साह

चन्दौली। कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह एवं मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने बच्चों को कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि छात्र ही देश का भविष्य हैं और वे अपने परिश्रम से आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और सेना के अधिकारी बनकर देश की सेवा में अहम भूमिका निभा सकते हैं। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सांकेतिक चेक, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने राज्य स्तर पर विद्यालय तुलसी स्मारक सेवा इंटर कॉलेज आश्रम के छात्र अमन को 96.50 प्रतिशत अंकों के साथ नवां स्थान प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दीं।

Read More »

जनप्रतिनिधियों ने जनपद के मेधावियों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। केंद्र और राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह विकास भवन के सभागार कक्ष में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, जिलाधिकारी रमेश रंजन और मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य उपस्थित रहे। समारोह में हाईस्कूल के टॉप टेन विद्यार्थियों—अंजली यादव, आकृति, पलक कुशवाह, पावनी अग्रवाल, वंशिका, अर्पणा, वैष्णवी कुमारी गुप्ता, हिमनंदिनी और शिवानी—तथा इंटरमीडिएट के टॉपर—नवीन कुमार, प्राची, अनामिका कुमारी, वैशाली, अंकित यादव, गौरव सिंह, रोहित कुमार, शिवम कुमार, अजय यादव, मोगिता और शिवानी—को टेबलेट, प्रशस्ति पत्र, मेडल और 21-21 हजार रुपये के चेक देकर सम्मानित किया गया।

Read More »

जनता की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता : एसडीएम सदर

हाथरस। प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान मेरी पहली प्राथमिकता होगी। यह बात उपजिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह ने हमारे संवाददाता से विशेष बातचीत में कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पूरी कोशिश है कि आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार तहसील के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए हर संभव प्रयास करेगा कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा सके। एक सवाल के जवाब में एसडीएम ने बताया कि नगर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और उन पर पूरी गंभीरता के साथ कार्य किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि उपजिलाधिकारी राजबहादुर सिंह अपनी जनकल्याणकारी सोच और संवेदनशील प्रशासनिक कार्यशैली के कारण आमजन में काफी लोकप्रिय हैं।

Read More »

भर्ती प्रक्रियाओं में अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की विशेष छूट देने की सीएम से मांग

रायबरेली। जिले की सदर विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। इस पत्र में उन्होंने आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी, जेल वार्डर, एसएसएफ एवं फायरमैन सिपाही भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की विशेष छूट देने की मांग की है। विधायक अदिति सिंह ने अपने पत्र में अवगत कराया कि वर्ष 2018 की अंतिम भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित हुए अनेक अभ्यर्थी अब आयु सीमा पार कर चुके हैं। कोविड-19 महामारी और प्रशासनिक कारणों से लम्बे समय तक भर्ती प्रक्रियाएं बाधित रहीं, जिसके चलते इन योग्य युवाओं को आगामी भर्तियों में अवसर नहीं मिल पा रहा है।उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए ऐसे अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन वर्ष की विशेष छूट दी जाए, जिससे वे पुनः प्रतियोगिता में सम्मिलित हो सकें।

Read More »

देश के विकास की परिभाषा और दिशा दोनों बदली हैं : राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

रायबरेली। “विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल” विषयक प्रोफेशनल मीट/प्रबुद्ध समागम का आयोजन जिला पंचायत सभागार रायबरेली में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में देश की विकास यात्रा के 11 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी और सुरेंद्र सिंह दाढ़ी मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने की। पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा कि बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर एक मजबूत रोल मॉडल के रूप में उभरा है। गरीब कल्याण, कृषि सुधार, महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है।

Read More »

अमृत तत्व का बोध कराती हैं भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाएं : कथा व्यास आचार्य गोपाल शास्त्री

हरचंदपुर, रायबरेली। भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाएं जीव को अमृत तत्व का बोध कराती हैं। यह लीलाएं जीवन में अनुशासन, मर्यादा और अध्यात्म की प्रेरणा देती हैं। सेवा और समर्पण की भावना से की गई आराधना से ही परमात्मा की कृपा प्राप्त होती है। मनुष्य को कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए क्योंकि अहंकार ही व्यक्ति के पतन का कारण बनता है। क्षेत्र के जोहवाशर्की गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के षष्ठम दिवस पर कथा व्यास आचार्य गोपाल शास्त्री ने अपने अमृतमयी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने देवराज इंद्र का अभिमान चूर करने के लिए गोवर्धन पर्वत की पूजा कराई। बृजवासी श्रद्धा भाव से गिरिराज की पूजा करने लगे। उन्होंने बताया कि जब इंद्र को अपने अपमान का एहसास हुआ तो उसने घनघोर वर्षा शुरू कर दी, जिससे बृजवासियों में त्राहि-त्राहि मच गई। उस समय भगवान श्रीकृष्ण ने अपने एक हाथ की उंगली पर गिरिराज पर्वत को उठाकर बृजवासियों की रक्षा की।

Read More »

जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल, टैबलेट व चेक देकर किया गया सम्मानित

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट एवं चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में किया गया। इस कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. प्रयागराज की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल, टैबलेट एवं चेक वितरित कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में रायबरेली जनपद में कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल, टैबलेट और 21 हजार रुपये के डमी चेक वितरित किए गए। यह राशि छात्र-छात्राओं के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर की गई। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सलोन विधायक अशोक कुमार, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह उपस्थित रहे। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित परीक्षा में जनपद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 10-10 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, टैबलेट एवं डमी चेक देकर सम्मानित किया गया।

Read More »

कांग्रेस ने राया के सियरा गाँव में चौपाल लगाकर किया जनसंवाद

मथुरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा ने बलदेव विधानसभा के राया के सियरा गांव में चौपाल लगाकर जनसंवाद किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने की। संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित इस जनसंवाद में मथुरा जनपद के कोऑर्डिनेटर गिरवर शर्मा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कोऑर्डिनेटर गिरवर शर्मा ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत यह बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर विस्तृत और गहन चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि ग्राम पंचायत के किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। किसानों ने अपनी समस्याओं में गांव में साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट होने, नालियों और खड़ंजों के उखड़े रहने, बिजली व्यवस्था के चरमराने और केवल 24 घंटे में 4 से 5 घंटे बिजली मिलने की बात कही। इसके साथ ही आवारा जानवरों से किसानों को काफी परेशानी हो रही है।

Read More »

मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान

कानपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश, जनपद कानपुर नगर द्वारा वर्ष 2025 में विभिन्न बोर्डों से हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु राज्य स्तरीय मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन लोक भवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान, मुख्य अतिथि सांसद, लोकसभा क्षेत्र, कानपुर नगर की उपस्थिति में 18 छात्र/छात्राओं को 21,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि, टैबलेट एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10 के मेधावी छात्र-छात्राओं आदर्श कुमार (96.17प्रतिशत), गगन प्रजापति (96 प्रतिशत), आदर्श कुमार (95.83प्रतिशत), आदर्श यादव (95.83प्रतिशत) (पुत्र सुशील यादव ), अंशुल (95.83प्रतिशत), अर्नव तिवारी (95.83प्रतिशत), आयुष (95.83प्रतिशत), सोनिका यादव (95.83प्रतिशत) और आदर्श यादव (95.83प्रतिशत) (पुत्र बृजेन्द्र सिंह ) वहीं, कक्षा 12 के शगुन गुप्ता (94.40प्रतिशत), रोहित पाल (93.60प्रतिशत), हर्षित पाल (93.40प्रतिशत), सत्येंद्र कुमार (93.20प्रतिशत), इशिका श्रीवास्तव (93.00प्रतिशत), शौर्य अवस्थी (92.80 प्रतिशत), शिव प्रताप (92.60प्रतिशत), सौरभ पाल (92.40प्रतिशत), नैतिक साहू (92.40प्रतिशत) इत्यादि मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात सांसदरमेश अवस्थी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पहले की सरकारों में नकल माफिया सक्रिय थे, तब बच्चे पास तो हो जाते थे लेकिन जब प्रदेश के बाहर नौकरी के लिए जाते थे तो उनके सिलेक्शन में समस्याएं होती थी।

Read More »

रिक्रूट आरक्षियों की ट्रेनिंग से पहले अपर पुलिस महानिदेशक ने व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

हाथरस। अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय मुरादाबाद अमित चंद्रा ने आज रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण से पूर्व की जा रही तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ मिलकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक ने ट्रेनिंग की गुणवत्ता, आवासीय सुविधाएं, शारीरिक प्रशिक्षण, पाठ्यक्रम व्यवस्था और अनुशासन संबंधी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि प्रशिक्षण आरंभ होने से पूर्व सभी मूलभूत आवश्यकताएं पूरी हों ताकि रिक्रूट आरक्षियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Read More »