Monday, October 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिक्षक संघ की सलोन शाखा का त्रिवार्षिक निर्वाचन अधिवेशन संपन्न, डॉ. साधना शर्मा बनीं अध्यक्ष

शिक्षक संघ की सलोन शाखा का त्रिवार्षिक निर्वाचन अधिवेशन संपन्न, डॉ. साधना शर्मा बनीं अध्यक्ष

सलोन, रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की शाखा इकाई सलोन का त्रिवार्षिक निर्वाचन अधिवेशन कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सलोन नगर में आयोजित किया गया। डॉ. शांति अकेला की पर्यवेक्षण में तथा रघुराज प्रसाद निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हुई। इसमें डॉ. साधना शर्मा को सर्वसम्मति से शाखा अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन में आयशा कफील और गयामणि पाल को उपाध्यक्ष, मोहम्मद आजम को मंत्री, मदन लाल वैश्य एवं विनोद कुमार द्विवेदी को संयुक्त मंत्री, कदीर अहमद को कोषाध्यक्ष, मोहम्मद कासिम को लेखाकार, पप्पू रमेश को ऑडिटर, लल्लन वर्मा को मीडिया प्रभारी तथा मोहम्मद इस्माइल खान को संरक्षक निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक डॉ. शांति अकेला ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए एकता आवश्यक है। एकजुटता और आपसी सहयोग से ही संगठन की अखंडता कायम रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ शिक्षकों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है। अधिवेशन में उपस्थित शिक्षकों ने संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया। इस मौके पर नफीस फातिमा, उम्मे कुलसुम, तबस्सुम जहां, माधुरी लता, सालेहा खातून, सफिया बानो, अनिल यादव, गयामणि पाल, बरकात अहमद, लल्लन वर्मा, संतोष त्रिपाठी, सतीश शर्मा, शीतल मिश्रा, विजय कुमार तिवारी और सकीना अख्तर सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।