Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 43)

मुख्य समाचार

रामायण अभिरुचि नाट्य कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

फिरोजाबाद। कला और साहित्य के प्रति समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती महानगर द्वारा स्व. त्रिलोकी नाथ सेठी की स्मृति में 10 दिवसीय निःशुल्क ‘रामायण अभिरुचि नाट्य कार्यशाला’ का आयोजन मायर पब्लिक स्कूल, जलेसर रोड पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष उद्देश्य तिवारी, मंत्री शिवकांत पलिया और संस्था के संरक्षक शैलेश अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। संस्था के महामंत्री प्रवीण अग्रवाल ने जानकारी दी कि यह कार्यशाला 30 मई से 8 जून तक प्रतिदिन सुबह 8 से 10 बजे तक संचालित होगी। कार्यशाला का समापन 8 जून को शपथ ग्रहण समारोह के साथ होगा, जिसमें बच्चों की प्रस्तुतियों के बाद उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। कार्यशाला में भारतेंदु नाट्य एकादमी, लखनऊ के सदस्य एवं प्रख्यात नाट्य संयोजक आलोक शर्मा ने बच्चों को अभिनय की बारीकियां और रामायण के पात्रों के अभिनय के टिप्स दिए।

Read More »

महापौर ने महिला सफाई मित्रों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार को नगर निगम फिरोजाबाद के जीवाराम हॉल में महिला सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर कामिनी राठौर ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। महापौर कामिनी राठौर ने इस अवसर पर रानी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे 18वीं शताब्दी की न्यायप्रिय, प्रजावत्सल और दूरदर्शी शासिका थीं, जिन्होंने नारी नेतृत्व की एक अनूठी मिसाल पेश की। उनके शासनकाल में समाज कल्याण हेतु मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं और जलस्रोतों का निर्माण कराया गया। महापौर ने महिला सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें नगर की असली नायिकाएं बताया जो दिन-रात मेहनत कर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

Read More »

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया पुरस्कृत

ऊंचाहार, रायबरेली। अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर गुरुवार को ऊंचाहार ब्लॉक मुख्यालय में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने कहा कि जो सपना 300 वर्ष पूर्व माता अहिल्या बाई होल्कर ने देखा था, उसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को सम्मान देकर और उन्हें सशक्त बनाकर पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई एक सामान्य परिवार में जन्मी थीं और उनका जीवन संघर्षपूर्ण रहा, जिसे जानना हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। वे न केवल एक कुशल शासिका थीं, बल्कि धर्म, न्याय, सेवा और स्त्री शक्ति की प्रतीक भी थीं।

Read More »

अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में नगरपालिका में हुआ सम्मेलन

हाथरस। लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद परिसर में “नगर पालिका सम्मेलन” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर के धार्मिक आचरण, न्यायप्रिय नेतृत्व और जनसेवा को समर्पित जीवन दर्शन पर विचार साझा किए गए। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक ऐसी शासिका थीं जिन्होंने अपने कुशल प्रशासन और जनहितकारी निर्णयों के माध्यम से समाज में एक आदर्श स्थापित किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने महिला सभासदों को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और नगर के विकास में उनकी भूमिका की सराहना की।

Read More »

दबंगों ने किया जमीन पर कब्जे का प्रयास, पीड़ित ने आलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

कानपुर नगर। एक ओर प्रदेश सरकार भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर जमीन पर कब्जे के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुजैनी थाना क्षेत्र के बिहारीपुरवा से सामने आया है, जहां कुछ दबंगों ने एक व्यक्ति की जमीन पर कब्जे की कोशिश की।
पीड़ित राजू ने आरोप लगाया है कि उसकी जमीन पर कई वर्षों से कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। जब वह विरोध करता है तो क्षेत्रीय दबंग सरोज, विनोद, गौरव, झब्बू और रामशंकर मिलकर उसके साथ अभद्रता करते हैं और मारपीट करते हैं। राजू के अनुसार, जब वह न्याय की आस में थाने जाता है तो पुलिस केवल कार्यवाही का आश्वासन देती है।

Read More »

12 बैंक सखी व समूह सखी को ब्लॉक प्रमुख ने बांटे प्रशस्ति पत्र

फिरोजाबाद। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड फिरोजाबाद के सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्य कुसुमलता शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख डॉ. लक्ष्मीनारायण यादव ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनके द्वारा किए गए जनहितकारी कार्यों पर प्रकाश डाला। खंड विकास अधिकारी जितेंद्र यादव ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण जैसी योजनाओं के माध्यम से हो रहे महिला उत्थान, उनकी सहभागिता और जीवन में आ रहे सकारात्मक परिवर्तनों पर विस्तार से जानकारी दी।

Read More »

लोकमाता अहिल्याबाई ने मुगल काल में ध्वस्त हुए लगभग 12000 मंदिरों का कराया पुनर्निर्माण-सुधा यादव

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा फिरोजाबाद क्लब में मालती धनगर की अध्यक्षता में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने  लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा संसदीय दल की सदस्य सुधा यादव ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को याद किया। उन्होंने किसानों, नौजवानों, कारीगरों, हस्तशिल्पियों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये। अहिल्याबाई ने मालवा राज्य से बाहर निकलकर कई प्रमुख मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। इनमें पशुपतिनाथ, रामेश्वर, महाकाल, काशी विश्वनाथ, सोमनाथ और बंगाल के मंदिर शामिल हैं। आज भी माहिष्मति साड़ियां और नर्मदा घाट की भव्यता उनके सुशासन की गवाही देती है, जब दुनिया में महिलाएं अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही थीं, तब अहिल्याबाई भारत में आदर्श शासन चला रही थीं, उनकी प्रेरणा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी वंदन अधिनियम और अन्य योजनाओं के माध्यम से नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहे हैं।

Read More »

महिला आयोग सदस्य ने महिला अस्पताल और वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, खामियां मिलने पर दिए सुधार के निर्देश

फिरोजाबाद। महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने गुरुवार को जिला महिला चिकित्सालय और नवनिर्मित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों स्थानों पर कई खामियां पाई गईं। एक सप्ताह से अनुपस्थित चल रही महिला काउंसलर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
रेनू गौड़ सबसे पहले 100 शैय्या स्वशासी राज्य महिला चिकित्सालय पहुंचीं और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लेबर कक्ष, शिशु कक्ष सहित अन्य विभागों की स्थिति देखी और सुझाव दिए कि जॉनसन किट महीने में एक बार जरूर बांटी जाए। साथ ही हर कक्ष में टीवी लगाने के निर्देश दिए, ताकि महिलाओं से संबंधित जानकारी प्रसारित की जा सके और वे जागरूक हो सकें।
उन्होंने अस्पताल में भर्ती महिलाओं से संवाद किया और उन्हें दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही कोरोना संक्रमण की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की तैयारियों की समीक्षा भी की।

Read More »

वृद्ध ने पुत्र व पुत्रवधू पर मकान के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

हाथरस। नगर के चौबे वाली गली गुड़हाई बाजार निवासी एक वृद्ध ने अपने पुत्र और पुत्रवधू पर मकान के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। अशोक कुमार पुत्र राधारमन मुनीम ने पुलिस अधीक्षक को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि 27 मई की सुबह करीब साढ़े सात बजे उनके पुत्र सुजीत कुमार उर्फ सोनू और पुत्रवधू दीक्षा उर्फ दिव्या ने उनके साथ और उनकी 92 वर्षीय मां के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। शिकायत के अनुसार जब उन्होंने इस घटना की शिकायत कोतवाली सदर में की तो उन्हें चामड़ गेट पुलिस चौकी जाने के लिए कह दिया गया और उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद चामड़ गेट पुलिस चौकी से दो पुलिसकर्मी आए और उनके पुत्र को साथ ले गए, लेकिन शाम होते-होते उसे छोड़ दिया गया। अशोक कुमार ने आरोप लगाया है कि उनका पुत्र और पुत्रवधू मकान को अपने नाम न करने पर उन्हें और उनकी वृद्ध मां को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

Read More »

आरेडिका के हरित ऊर्जा के क्षेत्र में एक और प्रयास

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका), रायबरेली में बुधवार को एक और कदम हरित ऊर्जा की दिशा में बढ़ाया गया। आरेडिका के विद्युत विभाग द्वारा आरेडिका चिकित्सालय की छत पर 152.5 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित किया गया। इस सौर संयंत्र का उद्घाटन महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया।
इस अवसर पर आरेडिका के प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता मनोज कुमार जिन्दल ने जानकारी दी कि इस संयंत्र की स्थापना से आरेडिका की कुल सोलर ऊर्जा उत्पादन क्षमता अब 4.08 मेगावाट हो गई है। यह सोलर प्लांट सीधे ग्रिड से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि इस सौर संयंत्र से हर वर्ष लगभग 14.23 लाख रुपये की रेलवे राजस्व में बचत होगी और यह संयंत्र 4 से 5 वर्षों में अपनी लागत को पूरा कर लेगा। इसके अतिरिक्त, इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और स्वच्छ तथा हरित ऊर्जा उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा।

Read More »