Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मनोरंजन (page 13)

मनोरंजन

’कृष्णा चली लंदन’ धारावाहिक का शुभारंभ

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के छोटे से गांव भगवानपुर से निकलकर मायानगरी मुम्बई में निर्देशन के क्षेत्र में अपनी अलग और सशक्त पहचान बना चुके इस चमकते सितारे का नाम है ’रवित कुमार त्यागी’।
आज स्टार प्लस पर जिस सीरियल को देखने की लोगों में जबर्दस्त उत्सुकता है उसका नाम है ’कृष्णा चली लंदन’ और आपको यह जानकर बहुत खुशी होगी कि इस चर्चित सीरियल का निर्देशन किया जाने माने निर्देशक रवित कुमार त्यागी ने।
हम से बातचीत में रवित ने बताया कि इस सीरियल परीन मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाया गया है। इस सीरियल के प्रोड्यूसर- सौरभ तिवारी, केवल सेठी और सुमित चैधरी और मुख्य भूमिका में राधेलाल शुक्ला- गौरव सारेन, कृष्णा – मेघा चक्रवर्ती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि खट्टी- मीठी नोकझोंक और फैमिली ड्रामे से लिपटी पटकथा अमीर घराने के राधे लाल शुक्ला किरदार के चारो ओर घूमती हुई उसकी शादी कृष्णा से होती है। जिसका सपना डॉक्टर बनने का है। उ.प्र. कानपुर शहर के लड़के की कहानी जोकि प्यार और तकरार के मोतियों से बुनी है। दर्शकों को कितनी पसंद आती है, इसका रवित कुमार त्यागी को बेसब्री से इंतजार है। उन्होंने बताया कि इस सीरियल का प्रसारण स्टार प्लस पर 21 मई रात नौ बजे से हो चुका है।

Read More »

फॉर्बिडेन अमेरिका में ऑनर किलिंग की बदसूरत सच्चाई का खुलासा करती है

⇒न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2018 में प्रीमियर में अमेरिकी दर्शकों को किया सन्न, वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है फॉर्बिडेन
मुंबईः जन सामना ब्यूरो। अभिनेत्री सलोनी लूथरा की आने वाली थ्रिलर श्फॉर्बिडेनश् अंतरराष्ट्रीय फिल्म सर्किट में एक आंख खोलने वाली फिल्म है। ये फिल्म पश्चिमी दुनिया में ऑनर किलिंग की सच्चाई उजागर करती है.। अभिनेत्री सलोनी लूथरा ने लगातार अपने आकर्षक और शानदार प्रदर्शन से दर्शकों और आलोचकों का मन जीता है। सलोनी ने फिल्म में मुख्य किरदार निभाया हैं।
फॉर्बिडेन जसलिन नाम की एक लड़की की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो न्यूयॉर्क में पैदा हुई और पेशे से एक डॉक्टर थी। उसने 25 साल की उम्र में अपना जीवन खो दिया था।
सलोनी लूथरा कहती हैं, फॉर्बिडेन न्यूयॉर्क शहर में पैदा हुई एक बहुत ही साहसी लड़की की एक सच्ची जिंदगी की प्रेम कहानी है । उसे अपने दिल की आवाज सुनने की कीमत चुकानी पडी थी। ऑनर किलिंग का मुद्दा सिर्फ तीसरी दुनिया की समस्या नहीं है. यह सीमाओं, धर्मों और समाज के हर वर्ग में मौजूद है। इस फिल्म के साथ, मैं आशा करती हूं और प्रार्थना करती हूं कि मैं इस साहसी लड़की की जीवन की कहानी के साथ न्याय कर सकूं। इस फिल्म का मिशन अपने मूल देशों के बाहर रहने वाली महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को समाप्त करना है। इसके अलावा, यह एक सामाजिक परिवर्तन को भी प्रेरित करना चाहता, जिससे कि कानून ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर हो जाए, जो सम्मान के नाम पर महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराध करते हैं।
वीमेन एडवोकेसी ग्रुप के निष्कर्ष के अनुसार, ऑनर किलिंग के कारण हर साल 20,000 महिलाएं और लड़कियां मारी जाती हैं। यूनाइटेड नेशंस कमिशन ऑन ह्यूमन राइट्स को प्रस्तुत रिपोर्ट से पता चलता है कि कम से कम 26 देशों में ये क्रूर प्रथा जारी है। 26 में से 9 पश्चिमी देश हैं। इसमें अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी भी शामिल हैं, जहां आप्रवासी समुदाय की संख्या बहुत अधिक है।

Read More »

शानदार स्टेज म्यूजिकल के साथ छोटा भीम जीवंत हो उठा

मुंबईः जन सामना ब्यूरो। बच्चों का सुपरहीरो छोटा भीम और ढोलकपुर के उसके दोस्तों पर आधारित शानदार नया स्टेज म्यूजिकल, छोटा भीम द म्यूजिकल अब एक लाइव एक्शन बनने जा रहा है।
स्टेज शो को ब्रॉडवे स्टाइल में अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता वाले प्रोड्क्शन के जरिए बनाया जा रहा है और इसे पूरे देश में भारतीय दर्शकों को दिखाया जाएगा।
ग्रीन गोल्ड एनीमेशन, छोटा भीम का क्रिएटर ने वेंचर वन इनोवेशन (वेंचर वन), जो इस विशेष प्रोजेक्ट को क्रिएट और प्रोड्यूस कर रहा है, के साथ हाथ मिलाया है। वेंचर वन ने एक वैश्विक रचनात्मक टीम के सहयोग से इस म्यूजिकल को शानदार बना दिया है। अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ इस शो की डिजाइनिंग और तकनीकी प्रोड्क्शन में सहयोग करेंगे। ये एक ऐसा अनुभव होगा जिसे भारतीय दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा है।
ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के संस्थापक और सीईओ राजीव चिलका ने कहा यहम इस लाइवमुऊजिकल के जरिए एक शानदार मनोरंजन का वादा करते हैं। हम वेंचर वन के साथ सहयोग को ले कर खुश और उत्साहित हैं। यह म्यूजिकल हाई एनर्जी पर्फोर्मेंस से पैक्ड है. ये बच्चों और परिवार के लिए एक आदर्श मनोरंजन होगा।
शो का स्क्रिप्ट उल्का और मयूर पुरी (ओम शांति ओम और हैप्पी न्यू इयर फेम) ने लिखा है। इसके लिए नया म्यूजिक ट्रैक सचिन-जिगर (एबीसीडी=एनीबॉडी कैन डांस, के सुपरहिट म्यूजिक डायरेक्टर, तैयार कर रहे हैं। साउंड डिजाइनिंग ऑस्कर पुरस्कार विजेता रेसुल पुकुट्टी द्वारा दिया गया है. कोरियोग्राफी लॉन्गिनस फर्नांडीस (स्लमडॉग मिलियनेयर जय हो फेम के) ने की है और पुषन कृपलानी (फायरफेस, मैकबेथ के निदेशक) शो डायरेक्शन करेंगे। फेमस डिजाइनर और टोनी अवॉर्ड विजेता डेरेक मक्लेन ने शानदार डिजाइनिंग की है। साथ ही अनुभवी गिलेम डुफ्लॉट (द हाउस ऑफ डांसिंग वॉटर, मकाऊ एंड सॉंग्स ऑफ द सी, सेंटोसा आईलैंड सिंगापुर से जुड़े) सुपरवाइजिंफ डायरेक्शन का काम किया है।

Read More »

हिंदी फीचर फिल्मः पहल का ट्रेलर लांच

मुंबईः जन सामना ब्यूरो। एकलव्य फिल्मस एण्ड टेलीविजन- मुंबई के बैनर से नवनिर्मित सामाजिक हिंदी फीचर फिल्म “पहल” का ट्रेलर फस्टलुक थिएटर, लक्ष्मी इंडस्ट्रियल एस्टेट, अंधेरी – मुंबई में लांच हुआ। इस अवसर पर फिल्म जगत की दिग्गज विभूतियों सहित तमाम उभरते कलाकार कार्यक्रम में सहभागी रहे। उपस्थित सभी महानुभावों ने पहल की पूरी टीम की भूरि-भूरि प्रंशसा की। आपको बतादें कि हिंदी फीचर फिल्म पहल के निर्माता रामसूरत बिंद हैं व निर्देशक संजय निषाद हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं राजशेखर साहनी एवं प्रियंका रघुवंशी। फिल्म के कहानीकार हैं सुरेश एकलव्य।
महज तीन मिनट के ट्रेलर को देखकर ही पता चलता है कि नवोदित कलाकार राजशेखर साहनी ने फिल्म के लिए कितनी मेहनत की है। दमदार अभिनय के बल पर राजशेखर साहनी बाॅलीवुड में अपना लोहा मनवाने के लिए पूरी तरह सफल हो चुके हैं। दर्शक देखेंगे कि कितनी सादगी से राजशेखर साहनी एक सामाजिक युध्द लड़ते हैं और अंत में विजयी भी होते हैं। इस तरह की सामाजिक कहानियों से हमारे भारतीय समाज में एक परिवर्तन आयेगा और शिक्षा व रोजगार के विकास की नवीन प्रेरणा मिलेगी। एक सामाजिक फिल्म के निर्माण के लिए रामसूरत बिंद कोटि-कोटि बधाईयों के पात्र हैं।

Read More »

नीतू चंद्रा ने एक भारतीय प्रेमी अमेरिकी का सपना सच किया

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्माता ने 84 वर्षीय अमेरिकी महिला के भारत यात्रा का सपना पूरा करने में मदद की
मुंबई, जन सामना ब्यूरो। अभिनेत्री नीतू चंद्र हाल ही में लॉस एंजिल्स में थी. वहां उन्होंने 84 वर्षीय अमेरिकी महिला के भारत यात्रा का सपना पूरा कर दिया। वो महिला लंबे समय से भारत यात्रा पर आना चाहती थी। चन्द्रा ने उनकी यात्रा की व्यवस्था की और उसे प्रायोजित भी किया नीतू अपने एक कॉमन दोस्त के जरिए रीटा नाम की 84 वर्षीय महिला से मिली। लॉस एंजिल्स में वह कुछ दिनों तक साथ भी रही, रीटा हमेशा से भारत आने की इच्छा रखती थी। वो भारत को लेकर इतनी भावुक है कि वो भारतीय इतिहास और नक्शे से जुड़ी पुस्तकों का एक बड़ा संग्रह बना चुकी है और भारत दौरा करने का सपना देखती रही है। वह भारत आने के लिए कई सालों से योजना बना रही थी, लेकिन उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि वो इस योजना को कैसे पूरा करेंगी, क्योंकि पहले भी उनकी योजना असफल हो चुकी थी। उन्हें लगा कि उनका जीवन ये सपना पूरा हुए बिना खत्म हो जाएगा। जब नीतू ने उनके इस सपने और प्यार के बारे में सुना, तो उन्हें महसूस हुआ कि उनका ये सपना जरूर पूरा होना चाहिए।

Read More »

ब्रेक-अप के बाद मैं डिप्रेशन में थी : सोनल वेंगुरलेकर

ब्रेक-अप्स कभी आसान नहीं होते. ‘साम दाम दंड भेद’ में लीड भूमिका निभा रहीं सोनल वेंगुरलेकर को कुछ महीने पहले खत्म हुए अपने तीन साल के रिलेशनशिप के बाद डिप्रेशन से जूझना पड़ा.सोनल ‘शास्त्री सिस्टर्स’ के अपने को-स्टार सुमित भारद्वाज के साथ डेटिंग कर रहीं थीं.
अपने कठिन समय के बारे में बताते हुए वे कहती हैं, “ पिछले कुछ समय से मैं महसूस कर रही थी कि उनकी तरफ से रिश्ते के लिए कोई लगाव या मूल्य नहीं था. हालांकि मुझे एहसास हुआ कि ये रिश्ता नहीं चल पाएगा लेकिन मैंने इसे बचाने के लिए अपनी पूरी कोशिश की. लेकिन सब बेकार. ब्रेक-अप के बाद मैं अवसाद में चली गई और बहुत दुखी थी. और उन्होंने किसी और को डेट करना शुरू कर दिया. जब आप प्यार में होते हैं तो आपका सब कुछ उस व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमता है. मेरे लिए तो जैसे दुनिया ही खत्म हो गई थी. मैंने अपने दोस्तों और यहां तक कि परिवार के साथ मिलना बंद कर दिया. हालांकिमैं अपने काम पर बहुत फ़ोकस्ड हूँ इसलिए अपना काम प्रभावित नहीं होने दिया. मेरी मां को एहसास हुआ कि मैं डिप्रेशन में हूँ और उन्होंने इससे बाहर आने में मेरी मदद की.इसमें समय लगा लेकिन मुझे खुशी है कि अब मैं इससे बाहर आ चुकी हूँ.”

Read More »

फिल्म सूबेदार जोगिन्दर सिंह के पहले पोस्टर ने इंटरनेट मचाया तहलका!

परमवीर चक्र प्राप्तकर्ता, जांबाज सैनिक सूबेदार जोगिन्दर सिंह के जीवन पर आने वाली बायोपिक आजकल चर्चा का विषय बानी हुई है। चाहे गिप्पी गरेवाल की फर्स्ट लुक हो या फिल्म का टीजर, इस फिल्म की हर रिलीज ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है. आज फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ, जिसने एक बार फिर सोशल मीडिया की दुनिया को हिला कर रख दिया।
इस फिल्म के पहले जबरदस्त पोस्टर ने दर्शकों के दिल के अंदर एक उत्सुकता पैदा कर दी है।
चर्चा का विषय बनी यह फिल्म सूबेदार जोगिन्दर सिंह के जीवन पर आधारित है। जिन्होंने 1962 में इंडो-सिनो जंग में सिर्फ 21 बहादुर सैनिकों के साथ हजारों चीनी फौजियों का मुकाबला किया। उन्होंने अपने 21 साथियों सहित आखिरी दम तक अपने असीम शौर्य के साथ लड़ते हुए शहादत प्राप्त की थी। जिसके लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म की शूटिंग द्रास, कारगिल, गुवाहाटी और सूरतगढ़ में की गयी है।

Read More »

‘वीरे’ और ‘गीत’ के बीच परदे से अलग भी अद्भुत रिश्ता

पारिवारिक मनोरंजक फिल्म वीरे की वेडिंग का हाल ही में ट्रेलर लांच होने के साथ ही फिल्म के लीड एक्टर पुलकित सम्राट (वीरे) और कीर्ति खरबंदा (गीत) ने दर्शकों को अपनी आॅनस्क्रीन केमिस्ट्री की झलक दिखा दी है। निर्विवाद रूप से दोनों के बीच आश्चर्यजनक समीकरण हैं। न केवल स्क्रीन पर, बल्कि स्क्रीन से अलग भी दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री है। जबकि, वे वीरे की वेडिंग में पहली बार एक दूसरे के सामने दिखाई देंगे।
दर्शकों को दोनों से पहले से ही प्यार है और फिल्म में उन्हें एक साथ देखने का उत्सुकता से इंतजार किया जा रहा है।
इन अभिनेताओं के मुताबिक, उनके प्यार का पहला बंधन तो फिल्म के सेट पर खाने के दौरान ही बन गया। सच्चे पंजाबी एक्टर होने के नाते खाना तो उनके जुनून का हिस्सा है और हमेशा ही शाॅट्स के बीच-बीच में जब समय मिलता है वे शानदार नाश्ता साझा करते रहे हैं! वे एक दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं और स्क्रीन से अलग भी यही संबंध बना है।
कीर्ति और पुलकित दोनों का कहना है कि उन्होंने फिल्म इसलिए साइन की, क्योंकि उन्हें एक-दूसरे के साथ काम करने का मौका मिल रहा था। उन्होंने यह भी कहा है कि भविष्य में भी मौका मिला तो वे एक-दूसरे के साथ काम करने के लिए उत्साहित होंगे।

Read More »

‘मंत्रीजी का बयान’ की रिलीजिंग डेट आई सामने

एम. टी. डी. मीडिया वर्क्स के बैनर तले नवनिर्मित हिंदी शॉर्ट फिल्म ‘मंत्री जी का बयान’ की रिलीजिंग डेट आ चुकी है। इस शॉर्ट फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन रेनवॉज के सौजन्य से सम्पन्न हुआ है। आपको बता दें कि 25 फरवरी, दिन रविवार को यूट्यूव चैनल एम. टी. डी. मीडिया वकर््स पर रिलीज किया जायेगा। इसके बाद कई साईट्स व केबिल चैनलों पर भी इस शॉर्ट फिल्म को प्रदर्शित किये जाने का प्रस्ताव है।
आपको बतादें कि शॉर्ट फिल्म – ‘मंत्री जी का बयान’ एक संदेशात्मक फिल्म है। कहानी लघु है परन्तु संदेश राष्ट्रहित में है, किस तरह राजनीति अपने उलटते-पुलटते बयानों से आम जनमानस को बेवकूफ बना देती है। राजनीति का आश्रय लेकर ढोंगी बाबा बड़े-बड़े सम्मान – पुरस्कार हथिया लेते हैं और राजनीति को बदले में मिलते हैं भक्तों के वोट। परन्तु जब बाबाओं की काली करतूतें सामने खुलकर आती हैं तो इसके तार कहीं न कहीं राजनेताओं से जुड़े होते हैं। किन्तु अपने आकर्षक बयानों से राजनेता दूध के धुले ही बने रहते हैं, तो देखिए होली के इस पावन पर्व पर शॉर्ट फिल्म – ‘मंत्री जी का बयान’।

Read More »

कलाकारों का अब नहीं होगा शोषण- नुपुर अलंकार

देश के दूर-दराज के गांवों, कस्बों व शहरों से लड़के-लड़कियां फिल्मी दुनिया में भविष्य के सुनहरे सपने लेकर आते हैं, लेकिन यहां आकर वो सब एक ऐसे भंवर में फंस जाते हैं जिससे उनका जीवन धीरे-धीरे दर्द भरा हो जाता है। काम के नाम पर निर्माता उनका इतना अधिक शोषण करते हैं कि कम पैसों पर अधिक से अधिक काम लिया जाता है। जिस कारण एक्टर्स भिन्न-भिन्न बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। मनोरंज की दुनिया में जनता उनके एक सुखमय जीवन की सोच रखती है, लेकिन क्या हम जानते हैं कि पर्दे के पीछे रियल लाइफ में उनका जीवन किन परेशानियों से भरा पड़ा है।
इंडस्ट्री में एक्टर्स के हित में काम करने वाली संस्था ‘’सिने एण्ड टीवी आर्टिस्टएसोसिएशन’’ (सिंटा) ने इनकी समस्याओं को लेकर अब बहुत ही गंभीर हो गयी है। जिसके के परिणाम स्वरूप मायानगरी में रह रहे कलाकरों को तनाव व जटिलताओं से मुक्त जीवन जीने में मदद करने के लिए संस्था विभिन्न प्रकार की वर्कशॉप का आयोजन कर रही है। सिंटा की ऐसी कुछ योजनाओं के बारे हमको जानकारी दे रही हैं इस संगठन की एक्टिव मेम्बर नुपुर अलंकार। जोकि टीवी और फिल्म की दुनिया में काम करने वाले और यहां आने वाले लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगी। तो आगे पढ़ते हैं उनके द्वारा दी गयी उपयोगी बातों को-
किसी भी शूटिंग के सेट पर जाने के लिए लगभग 2.30 से 3 घंटे का समय कलाकारों को लगता है। चूंकि यहां जो कलाकार काम करने के लिए आते हैं उनके अंदर जोश और जुनून कूट-कूट कर भरा होता है। इनकी आयु भी 20 से 25 वर्ष की होती है। जिसका गलत फायदा उठाते हुए निर्माता उनसे इतना अधिक काम लेते हैं कि धीरे-धीरे उनकी तबियत खराब होने लगती है, बीमार होने पर उनको हटा कर दूसरे कलाकार को ले लिया जाता है। जो एक्टर्स बहुत दिनों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं उन सब की सेहत में गलत प्रभाव पड़ रहा है। हमसे पहले जो भी लोग सिंटा कि कमेटी में रहे है उन्होंने एक्टर्स की ऐसी समस्याओं के लिए कोई भी सशक्त कदम नहीं उठाए। जिस कारण ऐसी समस्याएं दिन पर दिन विकराल होती चली गयीं। इसी का एक ज्वलंत उदाहरण है टीवी सीरियल ऐसी दिवानगी देखी नहीं कहीं के सेट पर अभिनेत्री ज्योति शर्मा चार बार मुर्छित हुयी, तो मुझे सेट पर जा कर उसकी मदद करनी पड़ी। वहीं अभिनेता प्रनव मिश्रा को टांग में सूजन व दर्द होने के बावजूद 4 माह तक छुट्टी नहीं दी गयी। जिस कारण काम के भीषण दबाव व तनवा के चलते दोनों ने खुद को इस सीरियल से अलग कर लिया। इसन दोनों से 18 से 20 घंटे का काम लिया जा रहा था। ऐसा सिर्फ इन दोनों एक्टर्स के साथ ही नहीं हो रहा है इस पंक्ति में ऐसे बहुत से एक्टर्स शामिल हैं। लेकिन अब सिने एण्ड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिंटा) की केअर कमेटी ऐसे मामलों में एक्टर्स की मदद करने का बीड़ा है। सिंटा अब एक्टर्स का शोषण नहीं होने देगा। जिसके लिए ऐसे एक्टर्स की काउंसलिंग की जाएगी, उनको यह बताया जाएगा कि ओवर वर्क करने से उनको आगे क्या बीमारियां होने वाली है जिसके चलते उनको काम भी नहीं मिलेगा। 

Read More »