सेलिब्रिटी एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म उनलु इंडस्ट्री पॉयोनीर्स के साथ मिलकर रचनात्मक क्षेत्रों जैसे अभिनय, टेनिस, रचनात्मक लेखन आदि में गैर.शैक्षणिक कोर्सेस को प्रोत्साहित कर रहा है।
अग्रणी सेलिब्रिटी एंगेजमेंट ऐप उनलु का नया गैर.शैक्षणिक एडटेक प्लेटफॉर्म, उनलुक्लास, देश भर के लोगों को इंडस्ट्री के निपुण कलाकारों से अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। यह प्लेटफॉर्म इंडस्ट्री के दिग्गज, जिन्होंने अपने संबंधित क्षेत्रों में एक बड़ी पहचान बनाई है, अनुभव से सीखने का मौका दे रहा है। इस प्लेटफॉर्म की सूची में फिल्म इंडस्ट्री प्रशिक्षण में अभिनय सीखने के लिए मनोज बाजपेयी, जॉनी लीवर और निर्देशन सीखाने के लिए धर्मा प्रोडक्शन के शशांक खेतान जैसे मेगास्टार सेलिब्रिटी हैं। उनलुक्लास ऐसे इच्छुक व्यक्तियों और कलाकारों को मार्गदर्शन देने के लिए डिजाइन किया गया है। जो इस इंडस्ट्री में आने की सही प्रक्रिया से अनिभिज्ञ हैं। इन सेशन्स के माध्यम से हस्तियां उनकी सफलता के राज और एक सफल करियर के लिए आवश्यक तकनीकी कौशलता की बारीकियों की जानकारी देंगी।
मनोरंजन
‘मौका-ए-वारदात’ को होस्ट करेंगी मोना सिंह, जल्द ही एण्डटीवी पर होगा प्रसारित
मार्च 2021 में, एण्डटीवी ने एक रोचक वीकडे क्राइम सीरीज लाॅन्च की थी, ‘मौका-ए-वारदात’। इस सीरीज में असंभव से नजर आने वाले अपराधों की कहानियां दिखायी जाती हैं। ये कहानियां आपकी कल्पनाओं से भी परे होती हैं और ये आपको स्तब्ध कर देती हैं। अब इस शो में जानी-मानी प्रेजेंटर और एक्टर मोना सिंह बतौर होस्ट जुड़ रही हैं। ‘मौका-ए-वारदात’ में दमदार एपिसोड्स और उलझी हुयी मर्डर मिस्ट्रीज का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा। अविश्वसनीय अपराधों की झकझोर देने वाली कहानियां आगे भी आती रहेंगी। टेलीविजन परदे पर पांच साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी करने को लेकर मोना काफी उत्साहित हैं और उनका कहना है कि उन्हें इसी तरह के प्रोजेक्ट का इंतजार था। मोना सिंह कहती हैं, ‘‘क्राइम जोनर ने हमेशा ही मुझे आकर्षित किया है और मैं ‘मौका-ए-वारदात‘ जैसी ही कुछ थ्रिलिंग चीज का इंतजार कर रही थी। यह शो कुछ बेहद ही खौफनाक अपराधों की झलक पेश करता है जोकि कल्पना से भी परे हैं। क्राइम हमारे जीवन का एक ऐसा हिस्सा है जिस पर हमारा वश नहीं। जब यह घटता है तो हमें भयभीत करता है और हिला कर रख देता है। यह हमें जानने के लिये मजबूर करता है कि आखिर क्या हुआ, क्यों और कैसे हुआ। हालांकि, ‘मौका-ए-वारदात‘ इससे आगे बढ़कर उस घटना की तह तक जाता है! और यह लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है कि ‘ये हुआ तो हुआ कैसे?
एण्डटीवी के “हप्पू की उलटन पलटन” की आशना किशोर अपने जुड़वां भाई के साथ मनाती हैं अपना बर्थडे।
हर इंसान के लिये उसका जन्मदिन एक खास मौका होता है। लेकिन यह उस समय और भी खास हो जाता है। जब आप ऐसे शख्स के साथ अपना बर्थडे शेयर करते हैं। जिनसे आप बहुत प्यार करते हैं। जो हर शरारत में आपका पार्टनर भी होता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं, एण्डटीवी के “हप्पू की उलटन पलटन” में ‘केट’ की भूमिका अदा कर रही अभिनेत्री आशना किशोर की। यह अदाकारा अपना जन्मदिन अपने जुड़वां भाई, अभिषेक के साथ मनाती हैं। इसलिये आशना और उनके भाई दोनों के लिये हमेशा से ही बर्थडे सेलीब्रेशन्स और मस्ती का आनंद दोगुना रहता है। इस साल दोनों का 24वां बर्थडे है। इस अवसर पर आशना ने आने वाले जन्मदिन के सेलीब्रेशन्स और जन्मदिन की परंपराओं के बारे में बात की। उन्होंने बताया, बचपन में, मुझे जहां तक याद है। हम हमेशा ही अलग.अलग केक के लिये लड़ते थे। हम दोनों को एक जैसे तोहफे मिलते थे और हम मैचिंग कपड़े पहनते थे। हमारे माॅम.डैड हमारे साथ बहुत धैर्य से काम लेते थे। क्योंकि अभिषेक और मैं दोनों मिलकर काफी हंगामा मचाया करते थे। लेकिन हम जैसे.जैसे बड़े होते गये, हमारा रिश्ता इतना मजबूत होता गया कि हम एक.दूसरे से बिल्कुल भी अलग नहीं रह सकते हैं। हम दोनों ने कई जन्मदिन एकसाथ मनाये हैं और काफी मौज.मस्ती की है।
ज़ी सिनेमा पर कुली नं. 1 का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, 25 अप्रैल को दोपहर 12 बजे
इस रविवार जोरदार हंसी, ढेर सारी मस्ती और जबर्दस्त हंगामे के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि ज़ी सिनेमा आपके लिए लेकर आ रहा है फिल्म कुली नं.1 का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर। डेविड धवन की फिल्मों का जादू, जोशीला संगीत और बेमिसाल कॉमेडी इसे एक हल्की-फुल्की फिल्म बनाते हैं, जिसमें पूरे परिवार के लिए मस्ती भरा मनोरंजन है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में जोश से भरे वरुण धवन और खूबसूरत सारा अली खान के साथ-साथ हर दौर के सबसे बड़े सुपरस्टार्स की शानदार परफॉर्मेंस हैं, जिनमें परेश रावल, जॉनी लीवर, जावेद जाफरी और राजपाल यादव के साथ शिखा तलसानिया और साहिल वैद ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। तो आप भी घर पर रहिए, सुरक्षित रहिए और ज़ी सिनेमा पर रविवार 25 अप्रैल को दोपहर 12 बजे, सुपर फैमिली एंटरटेनर कुली नं. 1 का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर जरूर देखिए।
इस फागुन सब भुला देना
बीती ताहि बिसार देना…
मन को रंगीला कर देना
जरा सा सजीला हो लेना….
पतझर सा मौसम है
जरा मन को संभाल लेना….
होली की आहट और ये फगुनाहट
मन को मधुमास हो जाने देना…
बिखरेंगे रंग चहुंओर
जरा रंगों से सराबोर हो जाने देना…
Read More »
एण्डटीवी के शो ‘येशु’ में वैष्णवी प्रजापति एक अंधी लड़की “नीमा” की भूमिका में आयेंगी नजर
अक्सर छोटा पैकेट बड़ा धमाका के रूप में जानी जाने वाली, वैष्णवी प्रजापति एण्डटीवी के शो ‘येशु’ में एक अंधी लड़की “नीमा” की भूमिका निभाने के लिए बिलकुल तैयार है। नीमा रबी गुरूजी की बेटी है। गुरूजी उसी गांव में रहते हैं जहां येशु विवान शाह रहता है जिसकी वजह से उसका सामना नीमा से होता है। जोकि ईश्वर और शक्तियों पर बिलकुल भी यकीन नहीं करती। येशु उसके इस अलग नजरिए से बहुत ही ज्यादा हैरान हो जाता है। लेकिन इसके बावजूद भी वह उसकी स्थिति को समझने और उसकी मदद करने की कोशिश करता है। हालांकि नीमा अपने अंधे होने के कारण बहुत दुखी होती है, क्योंकि इसकी वजह से वो खुद को बहुत असहाय महसूस करती है। उसकी इस स्थिति का जिम्मेदार वो ईश्वर को मानती हैं। उसके इस दुःख को समझते हुए, येशु उसके सामने मदद का हाथ बढ़ाते हैं और आखिरकार नीमा को उसकी आंखों की रोशनी वापस मिल जाती है। येशु के इस चमत्कार से हैरान, नीमा उसका सम्मान करना शुरू कर देती है। उसकी गरिमा को मानने लगती है। अपनी इस भूमिका के बारे में बात करते हुए नीमा वैष्णवी प्रजापति ने कहा मैनेअपने पिछले शोज में जितने भी किरदार निभाए हैं ।नीमा का किरदार उनसे एकदम अलग है। एक अंधी लड़की की भूमिका निभाना सिर्फ मुश्किल ही नहीं है बल्कि यह कई लेवल्स पर आपके लिए बड़ी चुनौती भी है।
रब्बी गुरूजी के दावे से येशु के असहमत होने के कारण मची हलचल
एण्डटीवी के शो येशु के आगामी एपिसोड्स में, दर्शक रब्बी गुरूजी और येशु (विवान शाह) के बीच अशांति का माहौल देखेंगे। जोसफ (आर्य धर्मचंद कुमार) और मेरी (सोनाली निकम) के नए स्थान पर बसने के बाद, येशु गांव के बच्चों के साथ घुलने-मिलने लगता है और नए दोस्त बनाता है। बाद में, वह अपने पूरे परिवार के साथ रब्बी गुरूजी की सभा में शामिल होता है, जहां वह भक्तों को भगवान के साथ जोड़ने के उनके दावे पर अपनी असहमति जताता है। वही दूसरी तरफ, येशु का सभा में इस तरह बर्ताव करना मारिया (पूजा दीक्षित) को अच्छा नहीं लगता है।
एंडपिक्चर्स ने ‘काँचीः द अनब्रेकेबल’ का डायरेक्टर्स कट किया पेश
जन सामना डेस्कः इस सप्ताह के अंत में, ‘काँचीः द अनब्रेकेबल’ के डायरेक्टर्स कट के रूप में एक प्रेरक और मनोरंजक अनुभव के लिए तैयार रहे, जो इस रविवार, 6 दिसंबर को रात 11 बजे स्क्रीन पर होने वाला है। तो आप अपने सबसे आरामदायक पायजामे और पॉपकॉर्न के सबसे बड़े टब के साथ तैयार रहें, क्योंकि आप अपने पसंदीदा महीने की रोमांचक शुरुआत करने वाले हैं।
इंद्राणी चक्रवर्ती, कार्तिक आर्यन, मिथुन चक्रवर्ती और ऋषि कपूर के शानदार अभिनय के साथ यह रोमांटिक ड्रामा आपको भरपूर मनोरंजन देगा। फिल्म एक महिला की अंदरूनी शक्ति को खूबसूरती से पेश करती है, जो अपने देश में अन्याय के खिलाफ एक मिलियन से अधिक दमित युवाओं का प्रतिनिधित्व करती है। पुरस्कार विजेता निर्देशक, सुभाष घई द्वारा निर्देशित, यह फिल्म आपको संवेदनाओं का पूरा अहसास, और पूरा एंटरटेनमेंट देती है, और निश्चित रूप से आपको पूरी तरह से प्रेरित भी करेगी!
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव हैं एण्डटीवी के शोज – भाबी जी घर पर हैं और हप्पू की उलटन पलटन-के हाई वोल्टेज फैन
JAN SAAMNA DESK: मशहूर काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि उन्हें एण्डटीवी के शोज ‘भाबीजी घर पर हैं‘ और ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ देखना बहुत अच्छा लगता है। वह इन दोनों ही शोज का भरपूर आनंद उठाते हैं। इन दोनों शोज की कहानी और बोली में जबर्दस्त कनपुरिया अंदाज को दिखाया गया है। राजू मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं, और इसलिये इन दोनों शोज के ‘हाई वोल्टेज फैन‘ हैं।
इन दोनों पसंदीदा शोज के बारे अपने विचार रखते हुये राजू श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘जैसा कि आप सभी जानते हैं मैं कानपुर से हूं। मेरा परिवार और मैं एण्डटीवी पर ‘‘भाबी जी घर पर हैं‘ और ‘‘हप्पू की उलटन पलटन‘‘ को देखने का पूरा आनंद लेते हैं। दोनों ही शोज में एक अपनापन है और धांसू कनपुरिया जुमले हैं जो सभी को हंसाते हैं। हमने अभी तक इनका एक भी एपिसोड मिस नहीं किया है। मैं हप्पू सिंह और उनके परिवार से विशेष रूप से प्यार करता हूं, उनकी लगातार चलने वाली नोंक-झोंक और ठेठ कनपुरिया शब्द जैसे-न्योछावर कर दो, अरे दादा, गुर्दे छील देंगे, घुइयां के खेत में, कंटाप, नींबू निचोड़ देंगे, भौकाल, चिरांद, मेरे बेहद पसंदीदा हैं। सभी किरदारों का चिकई करने का अंदाज निराला है। मैं तो कहता हूँ, अगर आप यूपी या दिल्ली के निवासी हैं, आप बहुत खुशकिस्मत हैं क्योंकि ये शोज अब डेन केबल के सभी पे पैक्स में उपलब्ध हैं। दोनों शोज के नए एपिसोड्स देख कर आप सभी हँसते-हँसते लोटपोट हो जाएंगे।
राजू जी की बात का जवाब देते हुये, एण्ड टीवी के शो ‘‘हप्पू की उलटन-पलटन‘‘ के दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) ने कहा, ‘‘आपके असीम प्यार और प्रोत्साहन के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद राजू जी। हम आपके बहुत आभारी हैं और हमारे अपने कानपुर के, और भारत के इतने बड़े और मशहूर हास्य अभिनेता से प्रशंसा पाकर हमें खुशी हो रही है। अब इस खुशी के साथ, हम एक और खुशी भी जोड़ देते हैं।
हसीना या करिश्मा, सोनी सब के शो ‘मैडम सर’ में कौन खुद को बेहतर एसएचओ साबित करेगी
अपने दिल को अपने हाथों में लेकर चलने वाली, सोनी सब के शो ‘मैडम सर’ की चार महिला पुलिस अधिकारी उनके पुलिसिंग करने के अनोखे अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने में कभी भी असफल नहीं हुई हैं। अपने अनूठे अंदाज से कई मुश्किल मामलों को हल करने के बाद, करिश्मा सिंह (युक्ति कपूर) लखनऊ में महिला पुलिस थाने में एसएचओ (स्टेशन हाउस ऑफिसर) बन गई है, जो प्यारी हसीना मलिक (गुलकी जोशी) के साथ है। अब उस पुलिस स्टेशन में दो एसएचओ हो गए हैं, दोनों अपनी-अपनी अलग विचारधाराओं का उपयोग करके मामलों को हल करने की कोशिश कर रहे हैं।
हालांकि करिश्मा अस्थायी एसएचओ है, वह यह साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी कि उसके पुलिसिंग करने का तरीका हसीना से बेहतर हैं। पुलिस स्टेशन में आए नए केस के साथ, करिश्मा और हसीना दोनों को यह मौका मिला है कि वह इसे अपनी तरह से संभाल सकें। दो सोशल मीडिया हस्तियों ने एक-दूसरे पर उनकी चीजे चुराने का आरोप लगाया और अब सच्चाई का पता लगाना इन दोनों एसएचओ पर निर्भर है।
करिश्मा अपने तरीके से चोर को पकड़ने के लिए चोरों की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करती है, लेकिन वह चोर को पकड़ने में नाकाम रहती है. अब हसीना यह काम अपने ऊपर लेती है। वह एक पार्टी का आयोजन करती है जहां असली चोर के आने की उम्मीद होती है, लेकिन वहां अचानक कुछ और ही हो जाता है।
क्या वह चोर को ढूंढ पाएंगे या उनके बीच का ये कॉम्पिटशन पुलिस स्टेशन के लिए समस्या पैदा कर देगा?
Jansaamna