Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जयपुरिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया खेल दिवस

जयपुरिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया खेल दिवस

शिकोहाबाद। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस को समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। इस दौरान स्कूल के पहली से 10 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने खेलों में भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की निर्देशिका डॉ. गीता यादव ने विद्यार्थियों को खेल दिवस की महत्ता बताकर की। इस दौरान विद्यार्थियों में वन लैग दौड़, जंप दौड़, थ्री लैग दौड़, 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले दौड़, नींबू चम्मच दौड़ आदि के मुकाबले करवाए गए। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता शर्मा ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेते रहने के लिए प्रेरित किया।