Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी 9 से 11 तक आजमगढ़ में आयोजित

प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी 9 से 11 तक आजमगढ़ में आयोजित

हाथरस। पं0 दी0 द0 उपा0 प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता 9 से 11 अक्टूबर तक आजमगढ़ में आयोजित हो रही है जिसमे प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों का चयन हाथरस की जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में किया गया। जिसमे चयनित महिला खिलाड़ी मंडलीय चयन ट्रायल्स मे प्रतिभाग करेंगी। जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स उप क्रीड़ा अधिकारी, काशी नरेश यादव की देखरेख में वर्षा रानी, दीप गगन व महिपाल सिंह द्वारा किया गया। चयनित महिला खिलाड़ी खुशी, सपना भारती, सुमन, प्रियंका, निशा बघेल, खुशी राणा, संध्या, ममता कुमारी आदि है।