Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजयुमों ने रामलीला परिसर में लगाया सदस्यता कैंप

भाजयुमों ने रामलीला परिसर में लगाया सदस्यता कैंप

फिरोजाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में रामलीला परिसर में सदस्यता कैंप का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन कहा कि भाजपा का देशव्यापी सदस्यता अभियान दूसरे चरण में चल रहा है। पूरे देश में सात करोड़ से अधिक सदस्य भारतीय जनता पार्टी परिवार में जुड़ चुके हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश में भी डेढ़ करोड़ से अधिक लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह’ ने कहा कि इस कैंप का आयोजन युवा मोर्चा के द्वारा हुआ है। इसी प्रकार प्रत्येक पूजा पंडाल में प्रत्येक सार्वजनिक स्थलों पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता कैंप का आयोजन 15 अक्टूबर तक किया जाएगा संपूर्ण भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रणव प्राण से सदस्यता अभियान में जुड़े हुए हैं और निश्चित ही प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिया गया लक्ष्य को हासिल करेंगे। कैंप मे डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष हनुमत सिंह बघेल, देवांशु उपाध्याय, जुबिन भारद्वाज, दिनेश गुप्ता, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सुनील चौधरी, प्रशांत शर्मा आदि मौजूद रहे।