Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घनी आबादी में बन रहा था नकली घी, जिला प्रशासन ने दो मकान किये सील

घनी आबादी में बन रहा था नकली घी, जिला प्रशासन ने दो मकान किये सील

हाथरस। शहर में नकली देशी घी बनाने का अवैध धंधा भी काफी फल फूल रहा है। शुक्रवार को नकली देशी घी बनने की सूचना पर शहर के बीचों बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने कई स्थानों पर छापेमारी की। प्रशासन ने दो स्थानो पर नकली देशी घी बनाने की काफी सामग्री कुछ कंपनियों के रैफर और अन्य सामान बरामद किया। आपको अवगत करा दंे कि शहर के बीच घनी गलियों में छोटे छोटे मकानों में यह अवैध धंधा चल रहा है। दोनो मकानों को जिला प्रशासन ने सील किया है। सूचना पर अपर जिलाधिकारी शिवनारायण शर्मा उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा ने पुलिस फोर्स के शहर के चौबे वाली गली बजरिया, जैन गली में छापेमारी की। जिसमे वहा छोटे छोटे मकान में नकली घी बनाने की सामग्री और काफी सामान बरामद हुआ। कुछ कंपनियों के रेपर भी प्रशासन को मिले। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। जिला प्रशासन ने दोनो मकानों से सामान बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया और दोनो मकानों को सील कर दिया।