Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संविधान दिवस के अवसर पर आगरा मंडल मे संविधान की प्रस्तावना का हुआ वाचन

संविधान दिवस के अवसर पर आगरा मंडल मे संविधान की प्रस्तावना का हुआ वाचन

श्याम बिहारी भार्गव: आगरा। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आगरा मंडल में मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।
ज्ञात हो कि 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा द्वारा अंगीकार और 26 जनवरी 1950 से प्रभावी होने के साथ भारत का संविधान हमारे राष्ट्र का सर्वाेच्च कानून बना था। यह दस्तावेज़ हमारी मूलभूत राजनीतिक व्यवस्था, संरचना, प्रक्रियाओं, शक्तियों और सरकारी संस्थानों के कर्तव्यों का सीमांकन करता है और साथ ही मौलिक अधिकारों, नीति निर्देशक सिद्धांतों और नागरिकों के कर्तव्यों को निर्धारित करता है। यह दुनिया में किसी भी देश का सबसे बड़ा लिखित संविधान है और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की रीढ़ है। संविधान भारत को एक संप्रभु समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करने के साथ ही, नागरिकों को न्याय, समानता और स्वतंत्रता के प्रति आश्वस्त करता है और राष्ट्र में भ्रातृत्वभाव को स्थापित कर रहा है।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रा प्रनव कुमार एवं सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ष्संविधान की प्रस्तावना-पाठ कराया गया।