Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपाइयों ने मनाया संविधान दिवस

भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपाइयों ने मनाया संविधान दिवस

हाथरस। संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के छविचित्र पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, सदर विद्यायक अंजुला सिंह माहौर, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने डॉक्टर अम्बेडकर के जीवन चरित्र व संविधान के ऊपर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान नियमों और कानूनों का एक समूह है। जो किसी देश के संचालन और नियंत्रण करने की दिशा विनियमित करता है। संविधान कर्तव्यों के साथ-साथ मौलिक अधिकारों, मार्गदर्शक सिद्धांतों और नागरिक जिम्मेदारियों को भी परिभाषित करता है। भारत सरकार के राजनीतिक सिद्धांत, शक्तियां और अभ्यास संविधान पर आधारित हैं। 26 नवंबर का दिन भारत में लोकतंत्र के इसी ग्रंथ से जुड़ा हुआ है। भारत में हर साल 26 नवंबर के दिन को राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में डौली माहौर, हरीशंकर राणा, रामकुमार माहेश्वरी, हरीश सेंगर, डा. एसपीएस चौहान, भूपेंद्र कौशिक, मूलचन्द वार्ष्णेय, सतेन्द्र सिंह, सुनीता वर्मा, बासुदेव माहौर, रामवीर माहौर, तपन जौहर, रामहरी चाहर, महेश वर्मा, अरविन्द दिवाकर, सोनिया नारंग, वीरेन्द्र कप्तान, कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, राजू राज एड., प्रवीन कुमार, अर्जुन बाल्मीकि, डमवेश चक, बबलू हसमुख, डा. राजकुमार गुप्ता, पवन सिकरवार आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।