Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा आज प्रत्येक बूथ पर मनाएगी डॉ. अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस

भाजपा आज प्रत्येक बूथ पर मनाएगी डॉ. अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देश अनुसार आज शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस शहर के सभी बूथो पर मनाया जाएगा। संगठन की ओर से सभी बूथो पर अतिथि भी नियुक्त किए गए हैं। वह सभी उन बूथ पर जाकर बूथ अध्यक्ष एवं वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं को लेकर कार्यक्रम संपन्न करायेंगे। उक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी शहर कमेटी के अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने कहा है कि शहर में रहने वाले सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, नगर पदाधिकारी, सभासदों एवं सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि बाबा साहब के कार्यक्रमों में शामिल होकर कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाएं एवं संगठन को मजबूती प्रदान करें।