Monday, October 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राहुल अग्रवाल श्रेष्ठ रेल अधिकारी के रूप में सम्मनित

राहुल अग्रवाल श्रेष्ठ रेल अधिकारी के रूप में सम्मनित

श्याम बिहारी भार्गवः मथुरा। मथुरा जनपद के प्रख्यात अधिवक्ता स्व. हरीश चन्द्र अग्रवाल एडवोकेट के पौत्र एवं विजय प्रकाश अग्रवाल एडवोकेट, के पुत्र राहुल अग्रवाल वरिष्ठ मण्डल अभियंता भुसावल मण्डल निवासी प्रकाश नर्सिंग होम, मथुरा को अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री भारत सरकार द्वारा भारतमंडपम, प्रगति मैदान दिल्ली में पूरे भारत वर्ष में से ’श्रेष्ठ रेल अधिकारी’ के रूप में सम्मानित किया गया। यह पुरुस्कार राहुल अग्रवाल के द्वारा आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए रेल ट्रैक की स्पीड को ’130 प्रति घंटा’ करने के लिए दिया गया है। राहुल अग्रवाल द्वारा यह कार्य सरकार द्वारा निर्धारित 6 महीने से कम समय में करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया।