Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एक ही परिवार के तीन बच्चे सम्मानित

एक ही परिवार के तीन बच्चे सम्मानित

जन सामना डेस्कः जयपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाड़मेर में एक ही परिवार के तीन बच्चों को खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने पर जिला प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। मरुधर लोक कला केंद्र, बाड़मेर के सचिव नरेंद्र तनसुखानी ने बताया कि स्थानीय निवासी तरुण कुमार सोनी की पुत्री लुभांसी सोनी, पुत्र अभिषेक सोनी और पुत्री निशा सोनी ने दिसंबर 24 और जनवरी 24 में हैदराबाद में आयोजित सब जूनियर नेशनल बास्केटबाल चौम्पियनशिप और भावनगर गुजरात में आयोजित सीनियर चौम्पियनशिप में भाग लेकर बाड़मेर का नाम रोशन किया। इनके कोच गेमर सिंह थे। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में रोजगार और उद्यमिता मंत्री के के विश्नोई और जिला कलेक्टर टीना डाबी ने तीनों को सम्मानित किया।