Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महात्मा गांधी पुण्यतिथिः राजघाट पर बापू को देश का नमन

महात्मा गांधी पुण्यतिथिः राजघाट पर बापू को देश का नमन

नई दिल्ली। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी ने राजघाट जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और तीनों सेनाओं के प्रमुख तथा चीफ, डिफेंस स्टाफ भी मौजूद रहे। इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘‘पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनके आदर्श हमें विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। मैं हमारे राष्ट्र के लिए शहीद हुए सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि देता हूं और उनकी सेवा एवं बलिदान को याद करता हूं।’’
राहुल गांधी ने गांधी जी को बताया भारत की आत्मा बताया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को भारत की आत्मा बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘गांधी जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, वह भारत की आत्मा हैं और हर भारतीय में आज भी जीवित हैं। सत्य, अहिंसा और निडरता की शक्ति बड़े से बड़े साम्राज्य की जड़ें हिला सकती हैं। पूरा विश्व उनके आदर्शों से प्रेरणा लेता है।’’ राहुल ने अपने संदेश में महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचारों को आगे बढ़ाने की बात कही। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बापू को श्रद्धांजलि देते हुए उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। -Pic and Story by Kamal Nain Narang