फिरोजाबाद। प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर जिला कांग्रेंस कमेटी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया गया।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी कहा कि अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय प्रवासियों के अचानक और अन्यायपूर्ण निर्वाचन से उत्पन्न संकट के मद्देनजर यह जरूरी हो गया है कि हम इन गंभीर अन्यायों के खिलाफ एकजुटता के साथ सामूहिक आवाज उठाएं। आज केंद्र की सरकार जो कि पूरी तरह से विफल सरकार है जो अपने देश में रोजगार उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। इसके कारण देश का युवा रोजी-रोटी की तलाश में देश से बाहर जा रहा है। परंतु जब उसको वापस भारत भेजा जा रहा है तो उसके साथ जो अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। इसका विरोध करने के बजाय मोदी सरकार अमेरिका के इस व्यवहार की तारीफ कर रही है उसका बचाव कर रही है। इससे पता चलता है कि आज देश में कितनी कमजोर सरकार सत्ता में है। जो सिर्फ अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन खतरनाक घटनाओं के बावजूद केंद्र सरकार उदासीन और असहाय बनी हुई है। हमारे नागरिकों के लिए खड़े होने और मानवीय व्यवहार की मांग करने के बजाय सरकार शर्मनाक तरीके से इन कार्यों को उचित ठहरा रही है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। आज हम सभी कांग्रेसजन अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंक कर हम यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि भारत का नागरिक कोई अपराधी नहीं है, जिसके साथ आप अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं।
प्रदर्शन करते समय मनोज भटेले, यश दुबे, मानसिंह दिवाकर, रोहित यादव, आकाश, जावेद, विवेक, रामकुमार आदि लोग उपस्थित थे।