Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पंचायत उप चुनावों का दौर शुरू

पंचायत उप चुनावों का दौर शुरू

सादाबाद, हाथरस। ब्लॉक सादाबाद एंव सहपऊ ब्लॉक में पंचायत उप चुनावों का दौर शुरू हो गया है। सादाबाद ब्लॉक की सात ग्राम पंचायतों में महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार श्रीवास्तव के अनुसार ग्राम पंचायत घाटमपुर और सरौंठ में क्षेत्र पंचायत के दो सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। इसी तरह करसौरा, घूंचा, गढ़ उमराव, एदलपुर और बिलारा में ग्राम पंचायत सदस्यों के निधन के बाद रिक्त हुए पदों पर एक-एक उम्मीदवार के नामांकन से निर्विरोध चुनाव तय हो गया है। सहपऊ ब्लॉक की ग्राम पंचायत मकनपुर में एक वार्ड सदस्य की मृत्यु के बाद खाली हुए पद पर भी निर्विरोध चुनाव होगा। विशेष रूप से, ग्राम पंचायत थरौरा में प्रधान पद के लिए रोचक स्थिति बनी हुई है, जहां सात उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 11 फरवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी और चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। थरौरा में वर्तमान प्रधान के निधन के बाद यह पद रिक्त हुआ था। प्रधान पद के लिए उपचुनाव 19 फरवरी को निर्धारित किया गया है।