Wednesday, March 12, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष बने अम्बेश शर्मा

उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष बने अम्बेश शर्मा

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल संबंध उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश का त्रिवार्षिक चुनाव होटल वर्धमान पैलेस में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से निर्विरोध फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल का महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा को चुना गया।
सोमवार को फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महानगर का चुनाव मुख्य अतिथि लोकेश अग्रवाल प्रांतीय अध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं प्रांतीय चुनाव अधिकारी मनोज गुप्ता जिलाध्यक्ष आगरा की देखरेख में कराया गया। जिसमें अंबेश शर्मा के साथ रामबाबू झा, गौरव जैन, आकृति सहयोगी ने महानगर अध्यक्ष के लिए अपना नाम प्रस्तावित किया। सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस प्रकार अंबेश शर्मा निर्विरोध रूप से महानगर अध्यक्ष पद पर विजय घोषित किया गया।
वहीं महानगर अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ महामंत्री हरिशंकर अग्रवाल, महामंत्री रामबाबू झा, चंचल गोयल, वरिष्ठ कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष परशुराम लालवानी के अलावा रमाशंकर दादा को महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, स्वतंत्र गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश राठौर सहित 51 व्यापारियों के नाम पर मोहर लगी है। वहीं युवा महानगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता अमीन, महिला अध्यक्ष आकृति सहयोगी, संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष अजीत लहरी, आईटी सेल अध्यक्ष मुफीद खान को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि फिरोजाबाद में महानगर का चुनाव व्यापारियों के बीच में चुनाव अधिकारी के देखरेख में संपन्न हुआ है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ठा. विश्वदीप सिंह, हरिओम शर्मा आचार्य, डॉ मयंक भटनागर, सुनील अग्रवाल सीता आभूषण मंच पर मौजूद रहे।
इस दौरान नरेश पंजाबी, सुभाष यादव, सुशील जाट, अजीत लहरी, विकास लहरी, अतुल जैन, पारुल गुप्ता, अमरीश गुप्ता, ताराचंद राठौर, विवेक कौशल, दीपक गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।