फिरोजाबाद। महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। सभी शिवालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। जगह जगह मेले लगाए जाएगें। दूर दराज से आए शिव भक्त गंगा जी से जल लाकर भगवान भोले नाथ का अभिषेक करेगें। कावंड़ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए इंतजाम किए गए है।
डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित ने महाशिवरात्रि पर्व पर रूट डायवर्जन किए जाएगें। जिससे कावंड़ यात्रियों को परेशानी न हो। इसके व्यापक पुलिस की व्यवस्था की गई है। जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों में मेले आयोजित किए गए। कावंड यात्री गंगा जी से जल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगें। शांतेश्वर सांती मंदिर पर दूर दराज से कांवड़ियां कांवड़ लेगें आएगें। मेले में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। इस दौरान उपजिलाधिकारी टूण्डला डा0 गजेन्द्रपाल सिंह व अधिशासी अभियंता सहित सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
Home » मुख्य समाचार » महाशिवरात्रि पर्व 26 को, शिवालयों में गंगाजल से होगा अभिषेक, अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण