Monday, October 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दलित, पिछड़े अल्पसंख्यक एवं आदिवासी लोगों को उनके हक व सम्मान दिलाने का काम करेगी सपाः डॉ दिलीप यादव

दलित, पिछड़े अल्पसंख्यक एवं आदिवासी लोगों को उनके हक व सम्मान दिलाने का काम करेगी सपाः डॉ दिलीप यादव

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर एवं सांसद अक्षय यादव के दिशा निर्देशन में पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव के नेतृत्व में ग्राम कुरी कुपा, हरदासपुर, विधानसभा शिकोहाबाद, नगला हरीसिंह एवं विधानसभा सिरसागंज में पीडीए जन चौपाल का आयोजन आयोजन किया।
पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप यादव ने पीडीए की जन चौपाल को संबोधित करते हुए कहा समाजवादी पार्टी दलित, पिछड़े अल्पसंख्यक, आदिवासी के लोगों को उनके हक व सम्मान दिलाने का काम करेगी। समाजवादी पार्टी पीडीए ही देश में जन विरोधी, भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा। 2024 के चुनाव में ही भाजपा का असली खेल जनता के समझ में आ गया था। भाजपा बाबा साहब के दिए हुए संविधान को खत्म करना चाहती थी, इसीलिए उत्तर प्रदेश की जनता ने अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का काम किया। समाजवादी पार्टी आने वाले समय में पीडीए के रास्ते पर चलकर दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, आदिवासी, आधी आबादी की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का काम करेंगी। इस दौरान वरिष्ठ नेता केसी गौतम, आधार सिंह जाटव, मोकम सिंह यादव, हरिओम, इंद्रवती यादव, जगमोहन यादव प्रदेश सचिव (यूथ बिग्रेड), मोहित राठौर, उमाशंकर यादव प्रधान, कमलेश यादव, मनोज शंखवार पार्षद, महेश बघेल, जितेंद्र कुमार, अरविंद यादव, असलम अब्बासी, मुन्नालाल जाटव, अरविंद यादव, डा. रामेश्वर निषाद, करण सिंह प्रधान, अविनाश कुमार, अश्वनी, साधु यादव, अजय यादव (दीपू), धर्मेश यादव प्रधान, डॉ. ब्रजेश कुमार, अखिलेश यादव, पवन यादव, चंचल, गुलशन कश्यप, भूपेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।