फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) की एक बैठक रामलीला मैदान स्थित परशुराम शिविर पर आयोजित की गई। बैठक में जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) के अध्यक्ष का चुनाव आजीवन सदस्यों तथा समाज के लोगों द्वारा आम सहमति से किया गया। जिसमें शिव कुमार शर्मा (एडवोकेट) को सर्व सहमति से अध्यक्ष चुना गया।
नवागत जिलाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने कहा कि मैं ब्राह्मण समाज के लिए अपना तन, मन, धन अर्पित करता हूँ और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के हित के लिए मैं अपना सारा जीवन लगा दूंगा। साथ ही कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसका मैं पूरी ईमानदारी, कर्मठता के साथ निर्वाहन करूंगा और जिला ब्राह्मण महासभा को आगे बढ़ने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में मुझे पूरा विश्वास है कि ब्राह्मण महासभा दिन प्रतिदिन आगे बढ़ेगी और वे समाज को आगे बढ़ने का कार्य करेंगे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूँ। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित सीताराम शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा एडवोकेट, डॉ.शंकर लाल सारस्वत, उमाकांत पचौरी, अरविंद पचौरी, योगेंद्र मोहन शर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय, डीके शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा धर्मा, रामनिवास शर्मा, शिवनारायण शर्मा, विकास दुबे, उमेश शर्मा, सुनील वशिष्ठ, शशि शर्मा, लक्ष्मण तिवारी, मधुरिमा वशिष्ठ, राजेश तिवारी, मुकेश गॉड, वरुण गॉड, आशीष शर्मा, अतुल उपाध्याय, सिद्धार्थ नागर, शिवकुमार पाठक शीलू, विपिन तिवारी,उदित नारायण तिवारी, सक्षम कौशिक, अंकित तैलंग, शोभित भारद्वाज, अनिल शर्मा, संजय श्रोत्रिय, केशव पचौरी, प्रेमशंकर दुबे, राजेश दुबे, वरुण पचोरी, संदीप तिवारी माड़ई, विजय चतुर्वेदी, रामशंकर राजोरिया, संजय शर्मा, अरुण शर्मा, कन्हैया वशिष्ठ, कृष्णकांत शर्मा, राकेश शर्मा, राकेश तिवारी, विजय भारद्वाज, विशंभर दयाल शर्मा, मुकेश शर्मा, डॉ. विवेक दुबे, निर्भय दुबे, अनुराग शर्मा, मनोज भटेले, गामा पंडित, महेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।